Monday, August 31

हरियाणा के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रणव मुखर्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया

चंडीगढ़, 31 अगस्त(3आईन्यूज) हरियाणा के राज्यपाल  सत्यदेव नारायण आर्य और मुख्यमंत्री  मनोहर लाल खट्टर ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (84)के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। 
  राज्यपाल ने आज यहां जारी अपने शोक संदेश में कहा कि मुखर्जी देश के एक योग्य व गुणी नेता थे। उन्होंने जीवनभर गरीबों व आमजन के कल्याण के लिए कार्य किया। भगवान उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। श्री आर्य ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान संकट की इस घड़ी में परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
   श्री खट्टर ने अपने शोक संदेश में कहा कि प्रणब मुखर्जी के निधन से उन्हें गहरा दुख हुआ है। वह प्रखर विद्वान और अनुभवी राजनेता थे, जिन्होंने पूरी निष्ठा के साथ देश की सेवा की। उन्होंने कहा कि उनके निधन से देश ने एक अनुभवी राजनेता खो दिया है।

No comments:

Post a Comment