Monday, August 31

पंजाब के मुख्यमंत्री ने प्रणब मुखर्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया, प्रदेश में सात दिन का राजसी शोक

चंडीगढ़, 31अगस्त(3आईन्यूज) पंजाब के मुख्यमंत्री 
 कैप्टन अमरिंदर सिंह ने देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (84) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 
    श्री अमरिंदर ने आज यहां जारी अपने शोक संदेश में 
कहा कि प्रणव मुखर्जी का निधन हम सबके लिए  असहनीय है। वह हमारे बड़े भाई थे। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। 
  पंजाब सरकार ने सात दिन का राज्य में राजसी शौक की घोषणा की है।
  यह जानकारी आज यहां आधिकारिक प्रवक्ता ने दी। उन्होंने प्रवक्ता ने बताया इन दिनों सरकारी दफ्तरों में कोई भी मनोरंजन आदि नहीं होगा और सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय झंडा आधा झुका रहेगा।
 

No comments:

Post a Comment