चंडीगढ़, 19 सितम्बर(3आईन्यूज़) हरियाणा में कल कोरोना से संक्रमित 23 मरीज़ों ने दम तोड़ दिया ,जिसमें पचकूला , गुरुग्राम से 3 -3 , फरीदाबाद,अम्बाला ,हिसार ,कुरुक्षेत्र ,सिरसा और यमुनानगर से क्रमश 2 -2 , रोहतक,करनाल ,झज्जर ,भिवानी और फतेहाबाद से क्रमश एक -एक शामिल हैं ।
इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1092 हो गयी है । हरियाणा स्वास्थ्य विभाग से जारी बुलिटिन के अनुसार शुक्रवार राज्य में कोरोना से संक्रमित 2488 नए मामले आये और 2188 मरीज़ ठीक भी हुए हैं और 21291 मामले सक्रिय हैं , जिसमें से 311मरीज़ ऑक्सीजन और 68वेंटीलेटर पर हैं । कल फरीदाबाद से 287 नए मामले आये [298] मरीज़ ठीक हए , गुरुग्राम से 339 नए [301] ठीक , सोनीपत से 171 नए [144] , रेवाड़ी से 70 नए [89], अम्बाला से 140 नए[139]ठीक ,रोहतक से 139 नए [151] , पानीपत से 89नए [275] ,करनाल से 129 नए [67], हिसार से 167 नए [90] ,पलवल से 74नए [51], पंचकूला से 157नए [147] ,महिन्दरगढ़ से 76नए [94], झज्जर से 54 नए [44 ] ,भिवानी से 54 नए [44], कुरुक्षेत्र से 131 नए [128] , नूह से 13 नए[19], सिरसा से 121 नए[37] , यमुनानगर से 96 नए , फतेहाबाद से 31 नए [32] , कैथल से 58 नए [43] , जींद से 76 नए और चरखीदादरी 16 नए मामले आये और 10 मरीज़ ठीक हुए हैं ।
No comments:
Post a Comment