हमीरपुर 22 सितंबर(3आईन्यूज़ ) हमीरपुर में विद्युत उपमंडल-2 में मरम्मत के चलते 24 सितंबर को बराड़ बल्ह, वार्ड नंबर 3 एवं 4, प्रतापनगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में सुबह साढे नौ से सायं चार बजे तक बिजली बाधित रहेगी।
बिजली बोर्ड लिमिटेड के सहायक अभियंता अश्वनी कुमार पुरी ने इस दौरान क्षेत्र के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

No comments:
Post a Comment