चंडीगढ़, 15 सितम्बर(3आईन्यूज़) हरियाणा में आज कोरोना से संक्रमित 26 मरीज़ों ने दम तोड़ दिया ,जिसमें करनाल से 5 , पचकूला से 4 , कैथल से 3 , फरीदाबाद,गुरुग्राम ,अम्बाला ,हिसार ,कुरुक्षेत्र ,फतेहाबाद से क्रमश 2 -2 , हिसार और भिवानी से एक -एक शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1026 हो गयी है । हरियाणा स्वास्थ्य विभाग से जारी बुलिटिन के अनुसार आज राज्य में कोरोना से संक्रमित 2493 नए मामले आये और 2454 मरीज़ ठीक भी हुए हैं और 20430 मामले सक्रिय हैं , जिसमें से 272 मरीज़ ऑक्सीजन और 57 वेंटीलेटर पर हैं ।
आज फरीदाबाद से 270 नए मामले आये [253] मरीज़ ठीक हए , गुरुग्राम से 324 नए [200] ठीक , सोनीपत से 76 नए [176] , रेवाड़ी से 88 नए [75], अम्बाला से 190 नए[105] ,रोहतक से 151 नए [104] , पानीपत से 121 नए [415] ,करनाल से 149 नए [317], हिसार से 195 नए [89] ,पलवल से 50 नए [32], पंचकूला से 181 नए [25] ,महिन्दरगढ़ से 31 नए [68], झज्जर से 34 नए [6] ,भिवानी से 38 नए [22], कुरुक्षेत्र से 145 नए [94] , नूह से 14 नए[18], सिरसा से 87 नए[18] , यमुनानगर से 123 नए [128] , फतेहाबाद से 173 नए [28] , कैथल से 22 नए [54] , जींद से 26 नए [227] ठीक और चरखीदादरी से 5 मामले आये हैं ।
No comments:
Post a Comment