चम्बा, 24सितंबर(3आईन्यूज़ )हिमाचल प्रदेश में चम्बा जिला के कुंडी में कल देर रात एक कार के खायी में गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गयी ।
मृतक की पहचान गाँव फटेड के मान सिंह के रूप में हुयी है ।
पुलिस सूत्रों के अनुसार ये हादसा उस समय हुआ जब कार में सवार व्यक्ति सलूणी से वापिस लौट रहा था, रास्ते में कार बेकाबू होकर खायी में जा गिरी ।
घटना की सूचना पाकर पुलिस और उप प्रभागीय न्यायाधीश किरण भड़ाना दुर्घटना स्थल पर पहुंचे । शव पोस्टमार्टम के लिए चम्बा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है । पुलिस मामले की जाँच कर रही है ।

No comments:
Post a Comment