Sunday, September 27

अमरिंदर ने रोज़ाना अजीत के ब्यूरो चीफ़ के पिता सरूप सिंह के देहांत पर गहरा दुख किया प्रकट

चंडीगढ़, 27 सितम्बर(3आईन्यूज) पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने रविवार को रोज़ाना अजीत अख़बार समूह के स्थानीय ब्यूरो चीफ़ हरकंवलजीत सिंह के पिता सरूप सिंह (93) जिनका आज शाम संक्षिप्त बीमारी के बाद अपने निवास स्थान पर देहांत हो गया, उनके चले जाने पर गहरा दुख प्रकट किया। वह अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र और दो बेटियाँ छोड़ गए।
स. सरूप सिंह फ़ारसी, उर्दू और पंजाबी के प्रसिद्ध विद्वान और कवि थे।
   कैप्टन सिंह ने इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ दुख साझा करते हुए दिवंगत आत्मा की आत्मिक शांति और पीछे परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करने की ईश्वर के आगे प्रार्थना की।
इसी दौरान मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने भी सरूप सिंह के देहांत पर दुख प्रकट किया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार सरूप सिंह का अंतिम संस्कार सोमवार को 12.30 बजे सैक्टर-25, चंडीगढ़ के शमशान घाट में होगा।

No comments:

Post a Comment