Monday, September 14

ठाकुर ने दी हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

शिमला, 14 सितंबर (3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज हिंदी दिवस पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
     श्री ठाकुर ने कहा कि देश को एक सूत्र में बांधने वाली हिंदी सिर्फ भाषा ही नहीं बल्कि भावों की अभिव्यक्ति है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आइए हिंदी भाषा को अधिक से अधिक उपयोग में लाने का  दृढ़ संकल्प लें।
     हिंदी दिवस हर साल 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने एक मत से यह निर्णय लिया कि हिन्दी ही भारत की राजभाषा होगी। इसी महत्वपूर्ण निर्णय के महत्व को प्रतिपादित करने तथा हिन्दी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिये राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा के अनुरोध पर वर्ष 1953 से पूरे भारत में 14 सितम्बर को प्रतिवर्ष हिन्दी-दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

No comments:

Post a Comment