शिमला , 12 जून(3 आई न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश के राजयपाल बंडारू दत्तात्रेय को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें फोन पर बधाई दी और उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की।
प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने राजभवन में उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन राज्य सरकार को मिलता रहेगा।
केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न राज्यों के राज्यपालों ने भी उन्हें बधाई दी।
इससे पहले राज्यपाल ने अपने जन्मदिन पर यज्ञ किया।
No comments:
Post a Comment