Tuesday, June 15

प्रकाश गुप्ता ने इन्नर व्हील क्लब शिमला मिडटाउन की ओर से सीएम फंड के लिए एक लाख का चैक दिया

शिमला, 15 जून (3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री  जय राम ठाकुर को आज यहां प्रकाश गुप्ता ने इन्नर व्हील क्लब शिमला मिडटाउन की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक लाख का चैक भेंट किया।
 मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद में यह योगदान सहायक सिद्ध होगा।
 अध्यक्ष अनिता गुप्ता, सचिव अनिता जैन, संयुक्त सचिव नेहा शर्मा, पूर्व अध्यक्ष रजनी सलवान और मीनू गुप्ता भी इस अवसर पर उपस्थित थी।
 

No comments:

Post a Comment