Saturday, October 30

नहीं रहे जीएस बाली,


कांगडा, 30 अक्तूबर (3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री गुरमुख सिंह (जीएस) बाली का देर रात दिल्ली के एम्स में निधन हो गया है।
     वह पिछले कुछ समय से बीमार थे। उनके बेटे रघुवीर सिंह बाली ने इंटरनेट मीडिया से उनके निधन की सूचना दी।
  गौरतलब है कि जीएस बाली  नगरोटा बगवां से चार बार विधायक और दो बार मंत्री रहे। उनके निधन होने से कांग्रेस ,पार्टी को बड़ा झटका लगा है।  उनकी पार्थिव देह आज उनके निवास कांगड़ा लाई जा रही है। जहा शव अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा। रविवार को सुबह दस से दोपहर दो बजे तक अंतिम दर्शन के लिए ओबीसी भवन हटवास नगरोटा बगवां में रखा जाएगा। दो बजे के बाद नंदिकेश्‍वर धाम चामुंडा में उनका अंतिम संस्‍कार किया जाएगा।

  

No comments:

Post a Comment