मंडी. 16दिसंबर(3 आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश की मंडी जिला पुलिस ने सोशल मीडिया पर जाली अकाउंट बनाकर महिलाओं को अश्लील मैसेज भेजने वाले मजनू को गिरफ्तार किया है।
मंडी पुलिस अधीक्षक विवेक चैहल ने इसकी पुष्टि की है।
आरोपी की पहचान तरनतारन के राजवीर सिंह ( 21) के रूप में हुई है।
मंडी पुलिस ने आरोपी को जाल बिछाकर आज गिरफ्तार किया। मंडी की एक महिला नेआरोपी के खिलाफ जब अश्लील मैसेजने की सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस ने पीडिता के माध्यम से युवक को मंडी बुलाया। जैसे ही वह मंडी पहुंचा तो पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया।
No comments:
Post a Comment