शिमला, 22 दिसंबर (3आईन्यूज ) हिमाचल प्रदेश के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह को आज तबीयत अचानक खराब होने के बाद नेरचैक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री सिंह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने जा रहे थे, तभी उनकी हालत बिगड गई। Wednesday, December 22
Tuesday, December 21
हिमाचल के स्कूलों में 1 जनवरी से 15 फरवरी तक छुट्टियां
शिमला, 21 दिसंबर (3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां की घोषणा की है।
शिक्षा विभाग की आज जारी अधिसूचना के अनुसार ग्रीष्मकालीन सत्र वाले स्कूलों में 3 जनवरी से 8 जनवरी तक 6 दिन के लिए सर्दियों की छुट्टियां रहेंगी, जबकि शीतकालीन सत्र वाले स्कूलों में 1 जनवरी से 15 फरवरी तक छुट्टियां रहेंगी।
अधिसूचना में बताया गया कि छुट्टियों के दौरान विद्यार्थियों को ऑनलाइन क्लास देने को भी कहा गया है।
नादौन थाना प्रभारी पर रिश्वत लेकर फरार होने का आरोप
हमीरपुर,21 दिसंबर (3आईन्यूज)हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में नादौन पुलिस थाने में तैनात थाना प्रभारी
पर रिश्वत लेकर फरार होने का आरोप लगा है।
विजिलेंस की टीम ने मंडी निवासी शिव सिंह की दर्ज शिकायत पर कारवाई करते हुए आरोपी नीरज राणा को पकड़ने का प्रयास किया तो वह गाडी से फरार हो गया। विजिलेंस टीम ने आरोपी की गाड़ी बरामद कर ली है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने मवेशियों को पठानकोट लेने जाने की अनुमति देने के बदले 25 हजार रुपये की मांग की थी और ऐसा न करने पर फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दी थी।
आरोपी को पकडने के लिए जिला से बाहर जाने वाले सभी मार्गों पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
1.32 करोड़ से बनेगा कुठार बीत- जोडियां सम्पर्क मार्ग: प्रो. राम कुमार
1.32 करोड़ से बनेगा कुठार बीत-जोडियां सम्पर्क मार्ग: प्रो. राम कुमार
ऊना, 21 दिसंबर(3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज ग्राम पंचायत कुठार बीत में 1.32 करोड़ रूपये से कुठार बीत से जोडियां के लिए बनने वाले सम्पर्क मार्ग तथा रैन शेल्टर का शिलान्यास किया। इसके अतिरिक्त प्रो. राम कुमार ने 28 लाख रूपये से पेयजल योजना का उद्धघाटन भी किया। इस योजना से इलाके के लगभग 250 परिवार लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए प्रो. राम कुमार ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा हरोली विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। हरोली हल्के में ऐसा कोई गांव नहीं है जो सड़क नेटवर्क से वंचित रहा हो। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत जिला में पेयजल के कनेक्शन लगाए जा रहे हैं तथा प्रदेश सरकार हर घर को पीने का साफ पानी मुहैया कराने की दिशा में काम कर रही है।
हरोली विधानसभा क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत 29.70 करोड़ रूपये की राशि व्यय करके घर-घर जल पहुंचाने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि हरोली विस में 8 पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि बाथू-बाथड़ी इंडस्ट्रियल काॅरिडोर में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगभग 3 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं जबकि हरोली में विद्युत विभाग का नया उपमंडल खोला गया है।
इस अवसर पर पंचायत प्रधान विनोद, उप प्रधान दर्शन, बीडीसी ओमपाल, प्रधान बालीवाल रामपाल, एससी मोर्चा अध्यक्ष हंसराज नाथी, एससी मोर्चा महामंत्री जतिंदर सोढ़ी, पूर्व प्रधान कुठार अशोक, बाबा, अशोक ठाकुर, तारा सिंह, सुभाष, गौरव, सोहन लाल, निर्मल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
सतपाल सिंह सत्ती ने बहडाला में मैडिकल कैंप का किया शुभारंभ
ऊना, 21 दिसंबर(3आईन्यूज) छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कल ग्राम पंचायत बहडाला में मैडिकल कैंप का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं जिनमें से अधिकतर का मौके पर ही समाधान किया गया। उन्होेंने स्थानीय युवाओं के लिए जिम देने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए हिमकेयर योजना, आयुष्मान भारत योजना, अटल आशीर्वाद योजना, मुख्यमंत्री निरोग योजना, मुख्यमंत्री राज्य स्वास्थ्य देखभाल योजना जैसे अनेक योजनाएं आरंभ की गई हैं। उन्होंने बताया कि हिमकेयर योजना के तहत अस्पताल में भर्ती होने पर पांच लाख रुपये तक के निशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिला में 38621 लाभार्थियों को हिमकेयर योजना के तहत पंजीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत 14428 रोगियों के उपचार पर 7.97 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। इसके अलावा आयुष्मान योजना के तहत 24613 परिवारों को पंजीकृत किया गया है तथा इसके तहत 4428 रोगियों को 4.71 करोड़ रुपये खर्च करके उपचार की सुविधा प्रदान की गई है। इसके अलावा जिला में स्वास्थ्य संस्थानों के सुधारीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए करोड़ों रुपये व्यय किए जा रहे हैं।
इस मौके पर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई गई।
जिला स्तरीय 3000 और 5000 मीटर दौड़ स्पर्धाएं 24 को राज्य स्तरीय दौड़ स्पर्धाएं 29 दिसंबर को हमीरपुर में
हमीरपुर, 21 दिसंबर(3आईन्यूज) युवा सेवाएं एवं खेल विभाग 24 दिसंबर को अणु के सिंथेटिक ट्रैक पर लडक़ों और लड़कियों के दो आयु वर्गों की जिला स्तरीय लंबी व मध्यम दूरी की दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन करने जा रहा है।
जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी पूर्ण चंद कटोच ने बताया कि 3000 मीटर दौड़ में 13 से 15 वर्ष के लडक़े और लड़कियां भाग ले सकती हैं। इन प्रतिभागियों का जन्म 1 जनवरी 2007 के बाद होना चाहिए। 5000 मीटर दौड़ में 16 से 19 वर्ष के लडक़े-लड़कियां भाग ले सकते हैं। इनका जन्म 1 जनवरी 2003 के उपरांत होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक धावक-धाविकाएं 24 दिसंबर को सुबह 9 बजे अणु पहुंचें तथा अपने साथ आयु प्रमाण पत्र व स्पोट्र्स किट अवश्य लाएं। पूर्ण चंद कटोच ने बताया कि 13 से 15 वर्ष के खिलाडिय़ों का आयु प्रमाण पत्र पंचायत द्वारा फॉर्म-5 पर जारी किया गया हो तथा 15 से 19 वर्ष के खिलाडिय़ों को 10वीं का मूल प्रमाण पत्र प्रतियोगिता के दौरान प्रस्तुत करना होगा।
प्रत्येक वर्ग में जिला स्तर पर पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों को क्रमश: 6000 रुपये, 5000 और 4000 रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। इन विजेताओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाएगा। जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 29 दिसंबर को अणु में ही होगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पहले तीन स्थानों पर आने वाले धावक-धाविकाओं को क्रमश: 15000, 10000 और 8000 रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
-
ठाकुर का आज पालमपुर आगमन पर स्वागत
शिमला,21दिसंबर(3आईन्यूज)हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आज कांगड़ा जिला के पालमपुर आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना का चैधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर हैलीपैड पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, वन मंत्री राकेश पठानिया, जिला कांगड़ा के समस्त विधायकों एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों का स्वागत किया।
Monday, December 20
गैर-शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने राज्यपाल से भेंट की
शिमला, 20 दिसंबर (3आईन्यूज ) हिमाचल प्रदेश के
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से आज यहां राजभवन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के गैर-शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश ठाकुर व अन्य पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर राज्यपाल ने नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी और विश्वविद्यालय के उत्थान में और अधिक समर्पण से कार्य करने का आह्वान किया।
जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले
शिमला/नदिल्मुली, 20दिसंबर(3 आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के बारे में प्रधानमंत्री के साथ चर्चा की।
Sunday, December 19
ठाकुर ने मण्डी में मेरी ब्यास जीवन की आस समारोह में आयोजित ब्यास आरती में भाग लिया
मंडी,19दिसंबर( 3 आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कल मण्डी में मेरी ब्यास जीवन की आस समारोह में आयोजित ब्यास आरती में भाग लिया। राज्य जल शक्ति विभाग द्वारा नदी उत्सव-आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत यह आयोजन किया गया।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने एकादश रूद्र मंदिर में पूजा-अर्जना की।उन्होंने ब्यास नदी को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त रखने की शपथ भी दिलाई।
स्थानीय पाठशाला के विद्यार्थियों ने इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, विधायक राकेश जम्वाल, विनोद कुमार, जवाहर ठाकुर एवं इन्द्र सिंह गांधी, वूलफेड के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर, मुख्यमंत्री के ओएसडी महेन्द्र धर्माणी, बाल कल्याण परिषद की महासचिव पायल वैद्य, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, खुशाल ठाकुर, उपायुक्त अरिंदम चैधरी, पुलिस अधीक्षक शालनी अग्निहोत्री सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।
ज्वाली के गाँव भलाड के शहीद का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
काँगड़ा ,19 दिसंबर (3आई न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश के काँगड़ा जिला के उपमंडल जवाली की ग्राम पंचायत भलाड का एक जवान ओंकार सिंह(51)कल अमृतसर के तरनतारन में पाकिस्तान की तरफ से हुई फायरिंग में शहीद हो गया।
ओंकार सिंह अमृतसर तरनतारन में 103 बीएसएफ बटालियन में तैनात था। वह अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चे छोड़ गए है।
शहीद की देह आज तिरंगे में लिपटकर गांव पहुंची और पुरे सम्मान के साथ पैतृक श्मशानघाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विधायक अर्जुन ठाकुर, थाना प्रभारी सुरिंद्र सिंह, पंचायत प्रधान मंगल सिंह तथा समाजसेवी अंशु चौधरी और सैकड़ों लोगों ने शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित कर नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
हमारी भावी पीढि़यों को अपनी संस्कृति, संस्कारों, सभ्यता व जीवन मूल्यों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिले:जयराम ठाकुर
शिमला, 19दिसंबर (3 आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा आयोजित अखिल भारतीय शिक्षक सम्मान समारोह ‘‘शिक्षा भूषण’’ के दौरान अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा व शिक्षण की व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए जिसमें हमारी भावी पीढि़यों को अपनी संस्कृति, संस्कारों, सभ्यता व जीवन मूल्यों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिले।
श्री ठाकुर यह ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता एवं समाज के पथ प्रदर्शक होते हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को चरित्रवान बनाते हैं जो आदर्श नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शिक्षक सम्मान समारोह के आयोजन के लिए अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की सराहना करते हुए कहा कि महासंघ शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के साथ-साथ अपने सांस्कृतिक मूल्यों और संस्कारों को संजो कर फिर से विश्व गुरु के अपने स्वरूप को प्राप्त करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के विद्यार्थियों को प्रारंभिक शिक्षा से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने की दिशा में अनेक कारगर कदम उठाए हैं। प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में किए गए नवोन्मेषी प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना की गई है। राज्य सरकार ने प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए अनेक महत्वकांक्षी योजनाएं आरंभ की हैं और आज हिमाचल शिक्षा के क्षेत्र में सबसे विकसित राज्यों में से एक है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और धार्मिक गुरु ज्ञानानंद महाराज ने संयुक्त रूप से तीन शिक्षाविदों प्रो. कपिल कपूर, डाॅ. बद्री प्रसाद पंचोली और रेनु दांडेकर को शिक्षा भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया।
इससे पहले, मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की विकासात्मक योजनाओं व कार्यक्रमों पर आधारित विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया।
इस अवसर पर भागवत गीता पर अपने शोध के लिए प्रतिष्ठित ज्ञानानंद महाराज ने सभी से आध्यात्मिक और नैतिक विकास के लिए वर्तमान में जीने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का प्रायोजन राष्ट्रहित में होना चाहिए।
Saturday, December 18
वीरेंद्र कंवर का काम दमदार, कुटलैहड़ में 163 करोड़ खर्च कर बिछा सड़कों का जाल
ऊना, 18 दिसंबर(3 आईन्यूज) पिछले चार वर्षों में कुटलैहड़ विस क्षेत्र में सड़कों का बहुत बड़ा जाल बिछा है। जहां नई सड़कें बनाकर तैयार की गई हैं, वहीं पुरानी सड़कों को चौड़ा व बेहतर बनाने का कार्य भी किया गया है।
कुटलैहड़ में गत 4 साल में 163.66 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि सिर्फ और सिर्फ सड़क सुविधा के सुधार में लगाई गई है। एनएच, नाबार्ड तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनाओं से हर गांव तक सड़क पहुंची है, जिससे क्षेत्र के निवासियों को एक बहुत बड़ी सुविधा मिली है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कुटलैहड़ विस क्षेत्र के लिए पिछले चार वर्षो में 95.75 करोड़ रुपए की लागत की 11 सड़कें स्वीकृत हुई हैं, जिनमें से 10 का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है।
मुख्य रूप से ऊना-धमांदरी सड़क का 17.02 करोड़ रुपए से सुधार किया गया है। पिपलू-रछोह सड़क 12.42 करोड़ की लागत से बनकर तैयार है, साथ ही 11.90 करोड़ की लागत से बौल-मदनपुर-जोगीपंगा-लमलैहड़ी सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त 10.92 करोड़ की लागत से ऊना-बरेड़ा सड़क भी बनकर तैयार है। लोक निर्माण विभाग ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ही 7.64 करोड़ खर्च कर जोल-कृष्णा नगर सड़क, 2.40 करोड़ से रितसतरूखा सड़क, 5.48 करोड़ से हटली-खड़ोल सड़क, 9.57 करोड़ की लागत से हरोट तथा 5.08 करोड़ रुपए की लागत से कुरियाला झलेड़ा सड़क का सुधार किया गया है। इसके अलावा 8.58 करोड़ की लागत से बौल-तलेहड़ा-सनहाल सड़क तथा 4.69 करोड़ से ऊना टक्का से अप्पर कोटला कलां का सुधार किया जा रहा है।
लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता बंगाणा, शशि धीमान कहते हैं "विभाग क्षेत्र के निवासियों को बेहतर सड़क सुविधा प्रदान करने की दिशा में काम कर रहा है। बंगाणा डिवीजन के तहत 100 से अधिक की आबादी वाले सभी गांवों तक सड़क सुविधा पहुंचाई जा चुकी है। जहां सड़क की सुविधा अब तक नहीं है, वहां स्थानीय निवासी सहयोग करें तो विभाग उनके लिए भी सड़क का निर्माण करेगा। विभाग के पास सड़कों की मरम्मत और नई सड़कों के निर्माण के लिए धन की कोई कमी नहीं है।"
पीडब्ल्यूडी विभाग नाबार्ड से कुटलैहड़ को मिली 36.46 करोड़ रुपए की 6 सड़कें बनाने के लिए भी प्रत्यनशील है। इन प्रस्तावित 6 सड़कों में से 5 पर विभाग ने कार्य आरंभ कर दिया है, जबकि एक सड़क के लिए जल्द ही टैंडर कर दिए जाएंगे। 10.32 करोड़ रुपए की लागत से जोल-कैंथ सड़क, 8.98 करोड़ रुपए की लागत से वर्षा शालिका से गैहरा गांव सड़क, 4.51 करोड़ से हरिजन बस्ती बरनोह से डंगोली स्कूल सड़क, 4.58 करोड़ की लागत से भट्टियां वाया लोअर दोबड़ सड़क, 3.92 करोड़ से मलांगड़ वाया डुघर सड़क तथा 4.13 करोड़ रुपए से अप्पर थाना-कुट चतेहड़ सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त घंडावल से झलेड़ा सड़क तक सुधार कार्यों के लिए 1.05 करोड़ तथा लठियाणी से जलग्रां तक सुधार के लिए 26 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। कुटलैहड़ विस क्षेत्र में 11.18 करोड़ रुपए खर्च कर सड़कों का सृदृढ़ीकरण किया गया है, जिसके तहत सड़कों को पक्का किया गया, नालियां बनाई गई और मुरम्मत का कार्य किया गया है।
कुटलैहड़ के प्रवेश द्वार पीरनिगाह क्षेत्र से निकलने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग मदनपुर-बीहड़ू सड़क का सुधार 20.27 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है। जबकि लठियाणी-मंदली पुल की अलाइनमेंट तय हो चुकी है।
Subscribe to:
Posts (Atom)
