Saturday, January 1

जयराम ठाकुर को लोग शुभकामनाएं देने पहुंचे

शिमला, एक जनवरी (3आईन्यूज ) हिमाचल प्रदेश के   मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आज नववर्ष के अवसर पर विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केन्द्रीय मंत्रियों, पूर्व मुख्यमंत्रियों, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विभिन्न राज्यों के मंत्रियों, प्रदेश मंत्रिमण्डल के सहयोगियों, विधानसभा सदस्यों, विभिन्न निगमों और बोर्डों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों, नगर निगम शिमला की महापौर, उप महापौर व निगम के पार्षदों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, विभागाध्यक्षों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं।
    मुख्यमंत्री के आधिकारिक निवास ओक ओवर में प्रातःकाल से ही राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शुभाकामना देने पहुंचे और बाद में उनके कार्यालय में भी लोगों ने पहुंचकर नववर्ष की शुभाकामनाएं दीं।
 

ठाकुर ने (हिमफेड) का कैलेंडर जारी किया

शिमला, एक जनवरी (3आईन्यूज)हिमाचल प्रदेश के   मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कल यहां हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता फेडरेशन लिमिटेड (हिमफेड) का कैलेंडर जारी किया।
 हिमफेड के अध्यक्ष गणेश दत्त ने कैलेंडर जारी करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने मुख्यमंत्री को प्रदेश सरकार के चार वर्ष के सफल कार्यकाल के लिए बधाई भी दी।
 इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने डाॅ. वाई.एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी, सोलन की किसान हैंडबुक और कैलेंडर भी जारी किया। 
इस अवसर पर डाॅ. वाई.एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के उप-कुलपति भी उपस्थित थे।
 

धुंध:करनाल में कार बिजली के खंभे से टकराई ,दो युवकों की मौत करनाल,एक जनवरी(3आईन्यूज) हरियाणा के करनाल शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज घने कोहरे के कारण एक कार के बिजली के खंभे से टकराने

धुंध:करनाल में कार बिजली के खंभे से टकराई ,दो युवकों की मौत 
करनाल,एक जनवरी(3आईन्यूज)  हरियाणा के करनाल शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज घने कोहरे के कारण एक कार के बिजली के खंभे से टकराने से कार में सवार दो युवकों की मौत हो गई। 
  मृतकों की पहचान टीकरी गांव के शुभम और वसंत विहार निवासी अजय के रूप में की गई है। 
 पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ में 12 श्रद्धालुओं की मौत कटडा,(जम्मू) 01जनवरी (3आईन्यूज ) वैष्णो देवी मंदिर

वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ में  12  श्रद्धालुओं की मौत
कटडा,(जम्मू) 01जनवरी (3आईन्यूज ) वैष्णो देवी मंदिर में शुक्रवार देर रात हुई भगदड़ में  12श्रद्धालुओं  की मौत हो गई जबकि 14 अन्य घायल हो गये ।
मृतकों में से  आठ लोगों की शिनाख़्त धीरज कुमार (25)  जम्मू-कश्मीर ,श्वेता सिंह (35) गाजियाबाद ,धरमवीर सिंह सहारनपुर , विनीत कुमार  सहारनपुर, डा. अर्जुन प्रताप सिंह गोरखपुर , विनय कुमार (24) दिल्ली ,सोनू पांडे दिल्ली ,ममता निवासी हरियाणा  के रुप में की गई है। 
जम्मू कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि कुछ युवकों के बीच बहस के बाद धक्कामुक्की हुई फिर भगदड़ मच गई। 
  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर  दुख प्रकट किया है और प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख  और घायलों को 50 हजार रुपये की राहत देने की घोषणा की । जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने हादसे में मारे गए लोगों के आश्रितों को 10 लाख रुपए और घायलों को 2  लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की है।

ऊना में मार्बल के नीचे दबकर दो मजदूरों की मौत, तीन घायल

ऊना,01 जनवरी (3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में आज एक ट्रक से  मार्बल उतारते समय पांच मजदूर मार्बल के नीचे दब गए जिससे दो की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। 
मृतकों की पहचान छत्तीसगढ़ के शिवा और समस्‍तीपुर बिहार के शंकर के  रूप में की गई है। 
घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया ,जहां से एक को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया है।
 ऊना एएसपी विनोद धीमान ने हादसे की पुष्टि की है। 


 

चंडीगढ़ में कोरोना वैक्सीन की दो डोज न लगाने वालों पर प्रशासन ने की खख्ती

चंडीगढ़ , 01जनवरी(3 आईन्यूज )केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में प्रशासन ने कोरोना वैक्सीन की दो डोज न लगाने वालों पर सार्वजनिक स्थानों पर घूमने पर पाबंदी लगा दी है। 
  प्रशासन ने कोरोना की तीसरी लहर और ओमिक्रॉन के मामले सामने आने के  बाद एहतियात के तौर पर शहर में  सख्ती कर  दी है। 
 आदेश के अनुसार जिन लोगों को वैक्सीन की  दो डोज नहीं लगी है,उनको  होटल, क्लब, मॉल, शॉपिंग माल और सिनेमा हाल में आने पर प्रतिबंध लगा दिया है। नियमों का उल्लघंन करने पर  होटल, क्लब, मॉल, शॉपिंग कांप्लेक्स और सिनेमा हाल के मालिकों पर 5 हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा। 
 आदेश के अनुसार तहसीलदार, नायब तहसीलदार, नगर निगम के अतिरिक्त, जिला उपायुक्त डीसी द्वारा तैनात अधिकारियों को चालान करने का अधिकार होगा।
  इसके साथ ही सरकारी कार्यालयों में भी जिन अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रवेश मिलेगा जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों दूसरी डोज लगाई हो। 
   इसके अलावा नये वायरस आमिक्रोन के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने शादी समारोह और अन्य  समारोह में  300 लोगो के आने की अनुमति दी है,जबकि बैंक्वेट हॉल और होटल 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने और उसमें दोनों डोज वाले लोगों को आने की अनुमति होगी। 

नशे में धुत कार चालक ने स्कूटी को मारी टक्कर, स्कूटी चालक की मौत

बिलासपुर, 01 जनवरी(3आईन्यूज)   हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर के थाना घुमारवीं के तहत  नसवाल गांव में कल  कार ने  स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे  स्कूटी में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। 
   मृतक की पहचान सुसनाल गांव के दिनेश कुमार (36) के रूप में की गई है। 
  पुलिस के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब 
दिनेश सुसनाल से घुमारवीं की तरफ आ रहा था, रास्ते में नसवाल के पास सामने से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। कार चालक शराब के नशे में धुत  था। 
थाना प्रभारी रजनीश ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। 
 पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है। 

Thursday, December 30

मुख्यमंत्री ने पैरा-खेल राज्य चैपिंयनशिप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडि़यों को शुभकामनाएं दी

धर्मशाला,  30दिसंबर (3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने धर्मशााला में आयोजित छठी हिमाचल प्रदेश पैरा-खेल राज्य चैपिंयनशिप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विशेष रूप से सक्षम सात खिलाडि़यों को शुभकामनाएं दी हैं जिन्होंने इस प्रतियोगिता में 14 मेडल प्राप्त किए हैं। उन्होंने प्रतियोगिता के अन्य विजेताओं और प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की भी सराहना की है।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि पैरा-खेल राज्य चैपिंयनशिप दिव्यांग खिलाडि़यों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का एक बेहतर मंच है और इससे अन्य प्रतिभागियों को भी ऐसे ही आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहन मिल रहा है।

ठाकुर ने दिल्ली में टैक्सटाइल मंत्री पीयूष गोयल से भेंट की।

शिमला/ नईदिल्ली, 30 दिसंबर(3 आईन्यूज )हिमाचल प्रदेश के  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज दिल्ली में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामलें, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और टैक्सटाइल मंत्री पीयूष गोयल से भेंट की।
 यह एक शिष्टाचार भेंट थी।

Wednesday, December 29

ठाकुर ने प्रशासनिक सुधार विभाग के आनलाइन पोर्टल का किया शुभारम्भ

शिमला,29 दिसंबर(3आईन्यूज ) हिमाचल प्रदेश के  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां प्रशासनिक सुधार विभाग के आनलाइन आरटीआई पोर्टल का शुभारम्भ किया। हिमाचल प्रदेश इस पोर्टल को आरम्भ करने वाला देश के छोटे राज्यों में प्रथम राज्य और महाराष्ट्र, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश के बाद चैथा राज्य बना है।
 मुख्यमंत्री ने आनलाइन पोर्टल आरम्भ करने के विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह आमजन को आरटीआई अधिनियम 2005 के तहत आवेदन करने, सूचना प्राप्त करने और अपील करने में सहायक सिद्ध होगा। लोगों को अब उक्त सुविधाएं उनके घर-द्वार पर ही हासिल होंगी।  
 जय राम ठाकुर ने कहा कि इस पहल से सरकारी कार्यालयों में लोगों की आवाजाही कम होगी और लोगांे को समय पर सूचना उपलब्ध होगी।
 
सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डाॅ. राम लाल मारकण्डा, सचिव प्रशासनिक सुधार डाॅ. सन्दीप भटनागर, संयुक्त सचिव राजेश शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

ठाकुर ने कौशल विकास निगम और कामगार कल्याण बोर्ड के कैलेंडर का विमोचन किया

शिमला, 29 दिसंबर (3आईन्यूज )हिमाचल प्रदेश के  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के वर्ष 2022 के कैलेंडर का विमोचन किया।
 उन्होंने हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य विनिर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के वर्ष 2022 के कैलेंडर का विमोचन भी किया। 
सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डाॅ. राम लाल मारकण्डा, हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के राज्य समन्वयक नवीन शर्मा, हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य विनिर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष राकेश बबली, प्रधान सचिव ओंकार शर्मा, हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की प्रबन्ध निदेशक कुमुद सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

ठाकुर ने जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे के विस्तार कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया।

शिमला,29दिसंबर (3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के   मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला के पास जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे के विस्तार कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया।
 मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस परियोजना को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को इसका शीघ्र लाभ मिल सके।
 मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव डाॅ. आर.एन. बत्ता एवं अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
 

शिमला-धर्मशाला हेली टैक्सी सेवाओं की दरें कम करने के निर्देश :ठाकुर

शिमला,  नदिल्मुली/ 29 दिसंबर (3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में सरकार के उपक्रम पवन हंस लिमिटेड के प्रबन्ध निदेशक संजीव राजदान के साथ एक बैठक में राज्य में पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए शिमला-धर्मशाला हेली टैक्सी सेवाओं की दरें कम करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिमला-धर्मशाला के लिए सीधी उड़ान आरम्भ करने के निर्देश भी दिए।
 मुख्यमंत्री ने प्रबन्ध निदेशक को शिमला से मनाली के लिए हेली टैक्सी सेवाएं शीघ्र आरम्भ करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों और पर्यटकों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। हेली टैक्सी सेवाओं को सुदृढ़ करने से प्रदेश में पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा।
 
संजीव राजदान ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि शिमला-धर्मशाला हेली टैक्सी की दरें शीघ्र ही कम की जाएंगी। उन्होंने कहा कि पवन हंस द्वारा शिमला से मनाली के लिए उड़ानें आरम्भ करने के लिए पूर्ण प्रयास किए जाएंगे। मनाली में हैलीपैड को उपयोग करने का मामला रक्षा मंत्रालय के साथ उठाया गया है और मंत्रालय से स्वीकृति प्राप्त होते ही शिमला से मनाली के लिए उड़ानें आरम्भ कर दी जाएंगी। भारत सरकार के साथ यह मामला प्रभावी रूप से उठाया जा रहा है।