Monday, August 31

कंवर ने प्रदेश के जलाशयें में मछली बीज डालने की योजना का किया शुभारंभ

ऊना, 31 अगस्त(3आईन्यूज)हिमाचल प्रदेश के
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने रविवार राज्य के जलाशयों में मछली के बीज डालने की योजना का शुभारंभ किया।श्री कंवर ने  कुटलैहड़ के अंदरौली में गोबिंदसागर झील में लगभग 17 लाख की लागत का सिल्वर कार्प मछली का 6 लाख 64 हजार 118 बीज डालकर योजना का आगाज किया। उन्होंने बताया कि इसके तहत चमेरा डैम, पौंगडैम, रंजीत सागर सहित प्रदेश के अन्य जलाशयों में भी मछली का बीज डाला जाएगा।
   उन्होंने कहा कि प्रदेश के जलाशयों में इस बार एक करोड़ पांच लाख रूपये के मछली बीज डालने की योजना बनाई गई जिसे आज जिला ऊना से शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मछुआरों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए सरकार द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं और साथ ही मछुआरों की समस्यों के निदान के लिए केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना आरंभ की गई है। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा घोषित आर्थिक पैकेज में मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में 20 हजार करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है।
    श्री कंवर ने कहा कि मत्स्य विभाग ने प्रदेश में लगभग 15 हजार टन मछली का उत्पादन किया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 58 मत्स्य सहकारी सभाएं हैं जिनमें से गोबिंदसागर झील के माध्यम से 34 सहकारी सभाओं द्वारा मछली पकड़ने का कार्य किया जा रहा है जिससे लगभग 2500 परिवारों को स्वरोजगार प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि सिल्वर कार्प मछली के बीज का आकार 70 एमएम से अधिक होता है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा मछली की अन्य किस्मों जैसे कतला, रोहू, मृगल का बीज भी डाला जाएगा। 

No comments:

Post a Comment