Monday, August 31

ऊना की आठ पंचायतों में बने कंटेनमेंट जोन

ऊना, 31 अगस्त(3आईन्यूज)हिमाचल प्रदेश के ऊना की विभिन्न पंचायतों में कोरोना संक्रमण के मामले आने के चलते संबंधित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
 ऊना उपायुक्त संदीप कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए यह आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए इन क्षेत्रों में अब तुरंत प्रभाव से आगामी आदेशों तक कर्फ्यू में ढील नहीं दी जाएगी। कंटेनमेंट जोन में रह रहे विद्याथियों जिनमें कोविड-19 के लक्षण न हों, उन्हें परीक्षा देने के लिए जाने की अनुमति रहेगी। उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन में पड़ती सडक़ों पर वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी लेकिन किसी को गाड़ी से उतरने की अनुमति नहीं होगी।
   उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत भद्रकाली के वार्ड 5 में ब्रह्मपुर-भद्रकाली संपर्क सडक़ से अंब-दौलतपुर सडक़ के दाईं ओर स्थित अशोक कुमार की दुकान तक, गगरेट के वार्ड  2 में गगरेट रामनगर संपर्क सडक़ के बांईं ओर विजय कुमार के घर, एनएसी गगरेट के नंबर 1 में गगरेट मुबारिकपुर सडक़ के दाईं ओर परमार शॉप से निर्जला देवी के घर तक, ग्राम पंचायत संघनेई के वार्ड- 1 में राजेश व मस्तान के शॉपिंग एवं आवासीय कंप्लेक्स को, जोल के वार्ड -4 में सुमना देवी के घर से अजय कुमार के घर तक, सोहारी के वार्ड-6 स्थित गांव बड़ूहा में शिव कुमार के घर से राज कुमार के घर तथा सुभाष चंद के घर से विजय कुमार के घर तक, कलरूही के वार्ड -1 में किशोर के घर को और बाथू के वार्ड -6 में ढाबा प्रेम चंद से लंबीबड़ी गली तक के क्षेत्र को कंटेनमेेंट जोन घोषित किया गया है।
   बफर जोन में भद्रकाली के वार्ड-5 के शेष हिस्से, गगरेट के वार्ड -2 के शेष हिस्से, एनएसी गगरेट के वार्ड -1 के शेष हिस्से, संघनेई के वार्ड-1 के शेष हिस्से का, जोल के वार्ड- 4 के शेष हिस्से, गांव बड़ूहा के शेष हिस्से, कलरूही के वार्ड -1 के शेष हिस्से, मंधोली के वार्ड -3 और बाथू के वार्ड-6 के शेष हिस्से  शामिल हैं।

 

No comments:

Post a Comment