राज्यपाल नेँ मशोबरा में पौधरोपण अभियान का शुभारम्भ किया
शिमला,24 अगस्त (3आईन्यूज़) हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज यहां वन विभाग और राज्य रेडक्रास सोसायटी शिमला द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित पौधरोपण अभियान के तहत मशोबरा में भेखल्टी सड़क में देवदार और अखरोट के पौधे रोपित कर अभियान का शुभारम्भ किया।
इस अभियान के अंतर्गत 100 से अधिक पौधे रोपित किए गए। राज्यपाल ने कहा कि पौधे प्रकृति का एक उपहार और वरदान है और उनका संरक्षण तथा संवर्द्धन बहुत आवश्यक है और इससे पर्यावरण संरक्षण और संतुलन बना रहता है। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा प्राकृतिक संसाधनों के दोहन से बिगड़े पर्यावरण को कोरोना महामारी के दौरान लगे लाॅकडाउन की समयअवधि में प्रकृति ने स्वयं ठीक सही कर दिया है। उन्होंने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि प्रदेश के लोग प्रकृति प्रेमी है। गत वर्ष दिसम्बर में भारतीय वन सर्वे रिपोर्ट-2019 के अनुसार हिमाचल के हरित वन आवरण में 333.52 किलोमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे प्रदेश को पांचवा स्थान मिला है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2030 तक प्रदेश के वन क्षेत्र को बढ़ाकर 30 प्रतिशत करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रदेश सरकार नेे राज्य में 41 वन मंडलों के 12 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में एक करोड़ 20 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा है।
राज्यपाल ने राज्य रेडक्राॅस सोसायटी की कोविड-19 गतिविधियों के अंतर्गत वन कर्मचारियों को साबुन और मास्क भी बांटे।
इसके बाद राज्यपाल ने क्रैगनैनो नेचर पार्क का दौरा किया और अधिकारियों को पर्यटन की दृष्टि से इस क्षेत्र का विकास करने के निर्देश दिए।उन्होंने क्षेत्रीय बागवानी शोध एवं प्रशिक्षण केंद्र का दौरा किया और सेब के पौधों में विशेष रूचि दिखाई।

No comments:
Post a Comment