Friday, August 28

हिमाचल कोरोना मामले

हिमाचल में 33 नए कोरोना_मामले  
शिमला, 28 अगस्त (3आईन्यूज़) हिमाचल प्रदेश में आज दोपहर कोरोना से संक्रमित ऊना में 15, चम्बा में 13,काँगड़ा में 4, और शिमला में एक नए मामले आने के साथ सक्रिय मामले 1445 हो गए हैं।  प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सक्रिय मामलों में सोलन में 420,सिरमौर में 225,काँगड़ा 153, बिलासपुर 130, चम्बा 112, ऊना 110, मंडी -79,हमीरपुर 75, शिमला 73, कुल्लू 40,  किनौर 25, और लाहौल -स्पीति में 3 शामिल हैं। प्रदेश में अब तक 5534 कोरोना संक्रमित पाए गए ,जिसमें से 4014 ठीक हो चुके हैं, 42 लोग इलाज के लिए प्रदेश के बाहर जा चुके हैं जबकि 31 लोगों की अब तक मौत हुई है,जिसमें मंडी से 7, काँगड़ा -सोलन 6-6, चम्बा -हमीरपुर 4-4, शिमला में 2, और सिरमौर -ऊना में एक-एक  शामिल है।    

No comments:

Post a Comment