चंडीगढ़, 17 सितम्बर(3आईन्यूज़) हरियाणा में आज कोरोना से संक्रमित 24 मरीज़ों ने दम तोड़ दिया ,जिसमें हिसार से 4 ,करनाल -कुरुक्षेत्र से 3 -3 , फरीदाबाद,,अम्बाला ,यमुनानगर,सिरसा और फतेहाबाद से क्रमश 2-2 , पचकूला ,नूह और पानीपत से क्रमश एक -एक शामिल हैं । इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1069 हो गयी है ।
हरियाणा स्वास्थ्य विभाग से जारी बुलिटिन के अनुसार आज राज्य में कोरोना से संक्रमित 2457 नए मामले आये और 2753 मरीज़ ठीक भी हुए हैं और 21014 मामले सक्रिय हैं , जिसमें से 313 मरीज़ ऑक्सीजन और 61वेंटीलेटर पर हैं । आज फरीदाबाद से 282नए मामले आये [278] मरीज़ ठीक हए , गुरुग्राम से 394 नए [328] ठीक , सोनीपत से 271 नए [166] , रेवाड़ी से 39 नए [81], अम्बाला से 160 नए[169] ,रोहतक से 50 नए [97] , पानीपत से 159नए [335] ,करनाल से 177 नए [332], हिसार से 113 नए [66] ,पलवल से 52 नए [20], पंचकूला से 112 नए [168] ,महिन्दरगढ़ से 80नए [49], झज्जर से 27 नए [149] ,भिवानी से 59 नए [29], कुरुक्षेत्र से 142 नए [179] , नूह से 14 नए, सिरसा से 82 नए[119] , यमुनानगर से 72 नए [100] , फतेहाबाद से 13 नए , कैथल से 49 नए [78] , जींद से 64 नए और चरखीदादरी से 49 नए मामले आये और 18 मरीज़ ठीक हुए हैं ।
No comments:
Post a Comment