Friday, September 4

ठाकुर ने विस का दौरा कर सत्र की तैयारियों की समीक्षा की

शिमला ,04,सितम्बर (3आईन्यूज़) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज विधानसभा सचिवालय(विस) का दौरा कर  7 से 18 सितंबर को आयोजित होने वाले  विधानसभा सत्र की तैयारियों की समीक्षा की।श्री ठाकुर ने सत्र के सुचारू संचालन और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री सरवीन चैधरी, मुख्य सचिव अनिल खाची, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव जे.सी. शर्मा, सचिव विधान यशपाल शर्मा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment