Thursday, July 1

ठाकुर ने चिकित्सकों की निःस्वार्थ व समर्पित सेवाओं की सराहना की


 

शिमला , 1  जुलाई  (3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने  चिकित्सकों की प्रशंसा  करते हुए कहा कि वह  केवल बहुमूल्य जीवन ही नहीं बचाते हैं, बल्कि मरीजों का उपचार कर उनके दर्द और पीड़ा को भी कम करते हैं।
   श्री ठाकुर ने  आज राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर मण्डी जिला के थुनाग से वर्चुअल माध्यम से चिकित्सकों को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि  यह दिन बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री और विख्यात चिकित्सक डाॅ. बिधान चन्द्र राॅय की जयन्ती और पुण्य तिथि के अवसर पर मनाया जाता है। डाॅ. राॅय एक महान चिकित्सक थे जिन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान दिया। उन्होंने कहा कि यह दिन सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को समर्पित है जो अपनी जान जोखिम को डालकर लोगों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी ने एक बार पुनः विश्वभर के चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों के योगदान और बलिदान का स्मरण करवाया है। 

 उन्होंने कहा कि भारतीय उप महाद्वीप मंे डाॅ. राॅय को प्रथम चिकित्सा सलाहकार भी कहा जाता है। ब्रिटिश मेडिकल जरनल के अनुसार वह अपने समकालीन चिकित्सकों से प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी थे। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस लोगों का जीवन बचाने में   चिकित्सकों की भूमिका और दायित्व तथा उनके कार्यों व कत्र्तव्यों को स्मरण करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

 श्री ठाकुर  ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान चिकित्सकों ने अपने परिवार की सुरक्षा के बारे में विचार न करके सैकड़ों लोगों को  बचाने के लिए रात-दिन कार्य किया।  

   उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में   कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए प्रभावी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि  बिस्तर क्षमता को 1200 से बढ़ाकर पांच हजार कर दिया है। पिछले एक साल के दौरान प्रदेश में आठ पीएसए संयत्र स्थापित किए गए और इस वर्ष 15 अगस्त तक लगभग 28 पीएसए संयत्र स्थापित किए जाएंगे। 


 स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने कहा कि  प्रदेश में टीकाकरण अभियान के  तहत   लगभग 39 लाख खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

 

  

No comments:

Post a Comment