Wednesday, December 8

सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त,जयसिंहपुर के विवेक कुमार की मौत

शिमला/ कांगडा , 08 दिसंबर(3 आईन्यूज)भारतीय वायु सेना का आज तमिलनाडु के कुन्नूर में  हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया ,जिसमें कांगडा जिला के जयसिंहपुर के लांस नायक विवेक कुमार की मौत हो गई। 
   विवेक  चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ  बिपिन रावत के 
पीएओ थे।
   गौरतलब है कि इस दुर्घटना में बिपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका सहित 13 लोगों की मौत हो गई।हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने  बिपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी और सशस्त्र बलों के अन्य कर्मियों के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
 राज्यपाल ने कहा कि जनरल बिपिन रावत ने राष्ट्र की सुरक्षा और भारतीय सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण के लिए बहुत योगदान दिया। उनका निधन देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
 जय राम ठाकुर ने कहा कि देश ने भारतीय सेना के एक सम्मानित अधिकारी और शीर्ष कमांडर को खो दिया है, उन्होंने कई महत्वपूर्ण अवसरों पर देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि जनरल रावत द्वारा राष्ट्र को प्रदान की गई सर्वोच्च सेवाओं को सदैव  याद रखा जाएगा।उन्होने  ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
 उन्होंने दुर्घटना में घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।
 

No comments:

Post a Comment