लुधियाना में पांच लोगों ने की आत्महत्या
लुधियाना, 11जनवरी (3आईन्यूज) पंजाब के लुधियाना में कल पांच लोगों ने आत्महत्या कर ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्यासपुरा के बसंत नगर के गुरजंट सिंह (25)अपने घर में फंदा लगा अपनी जान दे दी। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल जसविंदर सिंह ने बताया कि मृतक के पास कोई काम धंधा नहीं था। जिस कारण वह परेशान था।
दूसरी घटना में भाई हिम्मत सिंह नगर के कृष्ण कुमार ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।
जांच अधिकारी एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि मृतक व्यापार में उसे घाटा होने से मानसिक तनाव में था।
तीसरी घटना में बाबा दीप सिंह निवासी गुरशरण सिंह (26) ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।वह एक निजी स्कूल में शिक्षक था। थाना जमालपुर में तैनात जांच अधिकारी एएसआई सुरजीत सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
चौथी घटना में दुगरी के एलआईजी फ्लैट में रहने वाले जगप्रीत सिंह (48) ने भी फांसी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच अधिकारी एएसआई दलजीत सिंह ने बताया कि मृतक का अपनी पत्नी से विवाद था और वह दो साल से अलग रह रही थी।
एक अन्य घटना में थाना शिमलापुरी के पास जैन कालोनी में हरजिंदर सिंह (27) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि वह दो साल से बेकार था और डिप्रेशन में होने उसका इलाज चल रहा था। पुलिस ने सभी मामलों में शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।
No comments:
Post a Comment