चंडीगढ़, 06जनवरी(3आईन्यूज)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब में फिरोजपुर की प्रस्तावित रैली को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने रद्द कर दिया है।
गौरतलब है कि कल फिरोजपुर के हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक से करीब 22 किमी दूर प्यारेआना फ्लाईओवर पर प्रधानमंत्री का काफिला प्रदर्शनकारियों
के कारण करीब 15-20 मिनट तक रुका रहा।
इसके बाद रैली रद्द् किए जाने के बाद मोदी बठिंडा एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हो गए हैं।जाते से पहले प्रधानमंत्री ने सुरक्षा कमियों और पंजाब प्रशासन के पुख्ता इंतजाम पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि- अपने मुख्यमंत्री को थैक्स कहना, मैं बठिंडा एयरपोर्ट तक जिंदा लौट पाया....।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रैली में खलल डालने पर प्रदर्शनकारियों की कडी निंदा करते हुए राज्य मे राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की।
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपना पक्ष रखते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री के यूं वापस लौटने पर बेसद अफसोस है। उन्होंने कहा प्रधानमन्त्री की रैली की लिए सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री की रैली में 70,000 कुर्सियां लगाई गई थीं, लेकिन 700 लोग ही आए, इसमें वो क्या कर सकते हैं।
No comments:
Post a Comment