Wednesday, September 16

पंजाब में आज कोरोना के 78 मरीजों ने तोडा दम

चंडीगढ़ ,16 सितम्बर (3आईन्यूज़ ) पंजाब में आज कोरोना के 78मरीजों ने दम तोड़ दिया ,जिसमें लुधियाना  से 15 ,पटियाला से 11 , जालंधर से 10 , अमृतसर से 9 ,बठिंडा 6 ,होशियारपुर-संगरूर 5 -5 , मोगा 3 ,फाजिल्का ,मुक्तसर ,कपूरथला ,रोपड़ से क्रमश 2 -2 , फतेहगढ़ , बरनाला ,फ़िरोज़पुर ,गुरदासपुर ,मानसा और पठानकोट से क्रमश एक -एक शामिल हैं ।

 पंजाब स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या 2592 हो गयी है । राज्य के अस्पतालों में 451 मरीज़ ऑक्सीजन और 82 वेंटीलेटर पर हैं ।  


हरियाणा में कोरोना से 19 मरीज़ों ने दम तोडा ,2694 नए मामले

चंडीगढ़, 16 सितम्बर(3आईन्यूज़) हरियाणा में आज कोरोना से संक्रमित 19 मरीज़ों ने दम तोड़ दिया ,जिसमें करनाल से 5 , पचकूला , फरीदाबाद,यमुनानगर ,गुरुग्राम और फरीदाबाद से क्रमश 2 -2,अम्बाला ,महेंद्रगढ़ ,भिवानी  और कैथल से क्रमश एक -एक  शामिल हैं ।  इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1045 हो गयी है ।


   हरियाणा स्वास्थ्य विभाग से जारी बुलिटिन के अनुसार आज राज्य में कोरोना से संक्रमित 2694 नए मामले आये और 1771 मरीज़ ठीक भी हुए हैं और 21334 मामले सक्रिय हैं , जिसमें से 300 मरीज़ ऑक्सीजन और 63वेंटीलेटर पर हैं ।  राज्य में आज फरीदाबाद से  292 नए मामले आये [228] मरीज़ ठीक हए , गुरुग्राम से 421 नए [204] ठीक , सोनीपत से 169 नए  [157] , रेवाड़ी  से 62 नए [34], अम्बाला से 192  नए[144 ],रोहतक से 178  नए  [212] , पानीपत से 133 नए [25] ,करनाल से 197 नए  [20], हिसार से  129  नए [141] ,पलवल से 32 नए [21], पंचकूला से 110 नए [207] ,महिन्दरगढ़ से  47 नए [71], झज्जर से  52 नए [59] ,भिवानी से  78  नए [45], कुरुक्षेत्र से 234 नए [49] , नूह से 10  नए[7],  सिरसा से 141 नए[25] , यमुनानगर से 99 नए [73] , फतेहाबाद से  35 नए [12] , कैथल से  36 नए [31] , जींद से  47और चरखीदादरी  में 6  मरीज़ ठीक हुए हैं ।  


 

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिवस की बधाई दी

शिमला ,16  सितम्बर (3आईन्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोे 70वें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता, विचारों, निरंतर प्रयासों और सशक्त नेतृत्व के कारण भारत ने नई ऊंचाइयों को छूआ है और देश ने अपने प्राचीन गौरव को प्राप्त किया है। उन्होंने उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को आत्मनिर्भर और विश्व शक्ति के लिए किए जा रहे प्रयास और संकल्प हम सभी को प्रेरित करते हैं। श्री मोदी ने सुधारक के रूप में न केवल देश के विकास को नई दिशा प्रदान की है, बल्कि दशकों से लंबित पड़ी समस्याओं के स्थाई निवारण से सभी को गौरवान्वित करने के साथ-साथ कई आर्थिक सुधार भी किए हैं।
   श्री  ठाकुर ने भी प्रधानमंत्री को उनके 70वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि देश भाग्यशाली है क्योंकि इसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन से देश समृद्धि एवं प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की उदारता और स्नेह के कारण प्रदेश लाभान्वित हुआ है।

हिमाचल में कोरोना के 76 नए मामले ,3875 सक्रिय

 शिमला ,16 सितंबर(3आईन्यूज़ ) हिमाचल  प्रदेश में आज दोपहर कोरोना से संक्रमित 76  नए मामले आये है जिसमें सोलन से 40 , काँगड़ा से 12 मामले आये और एक मरीज़ ठीक हुआ , शिमला 9 ,किन्नौर 7 , मंडी 5 , बिलासपुर 2 , और कुल्लू से एक शामिल है ।

प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के दोपहर बुलेटिन के अनुसार राज में 10411 कोरोना संक्रमित पाए गए ,जिसमें से 6418 ठीक हुए हैं और 3875 कोरोना मामले सक्रिय हैं ,जिसमें  सोलन में सर्वाधिक 941 ,काँगड़ा 638 , मंडी 593 ,ऊना 394 , सिरमौर 342 ,शिमला 332 ,  बिलासपुर 198 , चम्बा 134 , हमीरपुर 122 ,कुल्लू में 111 , किन्नौर 49 और लाहुल -स्पीति में 21 शामिल हैं ।  प्रदेश में अब तक इस महामारी काँगड़ा में 19 ,शिमला 14 , सोलन 18 ,मंडी में 11 , ऊना 9 ,सिरमौर 6 ,हमीरपुर -चम्बा 5 -5 , और कुल्लू और बिलासपुर में एक -एक संक्रमित की मौत हुयी है ।  

हिमाचल में विभागीय परीक्षा 21 सितम्बर से

हिमाचल में बार खोलने को मंज़ूरी

  शिमला ,16 सितंबर(3आईन्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश सरकार ने 15 सितम्बर से केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा निर्धारित सभी दिशा-निर्देशों और मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप प्रदेश में बार खोलने की  मंज़ूरी दी है।

प्रदेश कैबिनेट की बैठक में शर्तों के साथ बार खोलने को मंजूरी दी गई है।निर्देशानुसार, सामाजिक दूरी का पालन तथा सेनेटाइजर का उपयोग न करने की स्थिति में शराब की बिक्री नहीं की जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि प्रवेश द्वार पर थर्मल स्कैनिंग, हाथ धोने और सेनेटाइजर की सुविधा उपलब्ध रहेगी, इसके अतिरिक्त सभी कर्मियों की इन्फ्लुएंजा लक्षणों की नियमित जांच सुनिश्चित करवाई जाएगी।

 

नव गठित ग्राम पंचायतों के परिसीमन के लिए प्राधिकृत अधिकारियों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी


हमीरपुर, 16 सितंबर(3आईन्यूज़ ) हमीरपुर के उपायुक्त हरिकेश मीणा ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज नियम (निर्वाचन) 1994 के नियम 8 के अन्तर्गत जिला की समस्त पंचायत समितियों के निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के लिए प्राधिकृत अधिकारियों की नियुक्ति से संबंधित अधिसूचना जारी की है।

अधिसूचना के अनुसार ग्राम पंचायतों के विभाजन/पुनर्गठन/सृजन की अंतिम अधिसूचना शीघ्र जारी होने वाली है जिसके मद्देनजर नई गठित होने वाली ग्राम पंचायतों तथा गठन से प्रभावित होने वाली ग्राम पंचायतों के निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन किया जाना है। परिसीमन का यह कार्य अंतिम अधिसूचना जारी होने के पश्चात अगले दिन से आरम्भ होना है। जिला में पंचायत समिति नादौन का परिसीमन तैयार करने के लिए उपमंडलाधिकारी (ना.) नादौन, पंचायत समिति हमीरपुर व बमसन के लिए उपमंडलाधिकारी (ना.) हमीरपुर, पंचायत समिति सुजानपुर के लिए उपमंडलाधिकारी (ना.) सुजानपुर, पंचायत समिति भोरंज के लिए उपमंडलाधिकारी (ना.) भोरंज तथा पंचायत समिति बिझड़ी के लिए उपमंडलाधिकारी (ना.) बड़सर को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है।

    हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम 1994 के नियम 5 व 6 के अंतर्गत एक अन्य अधिसूचना जारी करते हुए उपायुक्त ने समस्त विकास खंड अधिकारियों को उनके संबंधित विकास खंड की ग्राम पंचायतों के निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन को तैयार करने तथा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन का प्रकाशन करने हेतु प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया है।


कृषि यंत्रों से किसानों की राह हुई आसान, जाईका परियोजना से किसानों को दिए जा चुके हैं 99 लाख के कृषि यंत्र


हमीरपुर 16 सितंबर(3आईन्यूज़)हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला में  खेती मजदूरों और अन्य संसाधनों की कमी के कारण खेती-बाड़ी छोड़ रहे किसानों के लिए जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जाईका) समर्थित प्रदेश फसल विविधिकरण प्रोत्साहन परियोजना बहुत बड़ी सौगात लेकर आई है। इस परियोजना के माध्यम से कृषि यंत्रीकरण को भी बढ़ावा दिया जा रहा है तथा किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

   परियोजना के निदेशक डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि हमीरपुर जिला कि सभी 32 उप परियोजनायों में गठित कृषक विकास संघों के माध्यम से 3-3 लाख रुपये की मशीनरी उपलब्ध करवाई गई है। इन पर 99 लाख रुपए खर्च हुए हैं। ये कृषि यंत्र कृषक विकास संघों के माध्यम से किसानों को कस्टम हायरिंग पर दिए जाते हैं। संबंधित कृषक विकास संघ इसकी एवज में लाभार्थी किसान से एक निर्धारित राशि वसूल करता है, जिसे मशीनरी के रख-रखाव एवं संचालन पर खर्च किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि जाईका के अंतर्गत उठाऊ सिंचाई परियोजनाओं गुहल और रह्जोल में भी किसानों को भी उनकी आवश्यकता अनुसार ट्रेक्टर व अन्य कृषि यंत्र उपलब्ध करवाए गए हैं। गुहल और रह्जोल के कृषक विकास संघ न केवल क्षेत्र के किसानों को सस्ती दरों पर कृषि यंत्र उपलब्ध करवा रहे हैं, बल्कि अच्छी आमदन अर्जित करके आत्मनिर्भरता की ओर भी बढ़ रहे हैं। कृषक विकास संघ गुहल व रह्जोल ने इन यंत्रों एवं मशीनों से क्रमश: 3,46,816 और 2,45,700 रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है।

 कृषक विकास संघ गुहल ने इसी आमदनी से गेहूं के थ्रैशर और अन्य कृषि यंत्रों को रखने के लिए एक सामुदायिक शैड का निर्माण भी किया है। परियोजना निदेशक ने बताया कि गुहल और रह्जोल के सभी किसान जाईका परियोजना से मिली मशीनरी का भरपूर लाभ ले रहे हैं तथा विभिन्न फसलों की बिजाई में उनका खर्चा अब काफी कम हो गया है। उन्होंने  बताया कि जाईका के तहत कृषक विकास संघों को प्रदान की गई मशीनें किसानों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित हो रही हैं तथा इन्हें चलाना भी बहुत आसान है। कई महिला किसान भी इन मशीनों को चला रही हैं। गांव में ही ट्रैक्टर व अन्य मशीनों उपलब्ध होने पर किसान साल में कई फसलों की बिजाई करने में सक्षम हुए हैं। इससे फसल विविधीकरण को बढ़ावा मिल रहा है।

हमीरपुर में 3 लोग निकले कोरोना संक्रमित, 6 लोगों ने जीती कोरोना से जंग

हमीरपुर 16 सितंबर(3आईन्यूज़)हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला में कल तीन लोग कोरोना सकरात्मक पाए गए जबकि 6 ने कोक्रोना से जंग जीत ली है ।


  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि नए कोरोना मामलों में धनेटा के गांव भादरूं का एक  बच्चा (6 ) एक महिला (30 ) तथा  गलोड़ के गांव हटली का  व्यक्ति (68 )शामिल है। ये तीनों लोग पहले ही गृह संगरोध में रखे गए थेऔर अब  इन्हें एनआईटी परिसर में स्थापित कोविड देखभाल केंद्र में शिफ्ट कर दिया गया है।

   डॉ. सोनी ने बताया कि स्वस्थ लोगों में बड़सर के गांव समताना की महिला(60 ), रोपड़ी के गांव अंबोटा की महिला (61 ) जाहू के गांव सुलगवान का किशोर (19 ), गांव बजरोल की महिला (70 ), गांव बड़सर का व्यक्ति (58) और सुजानपुर के वार्ड - 5 डोली की  महिला (46 )  शामिल है।


कांगड़ा में आज सायर का त्यौहार

कांगड़ा, 16 सितम्बर(3आईन्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में आज सायर  का त्यौहार मनाया जा रहा है ।

ज्ञातव्य है कि आज के दिन नयी फसल गेहूं ,मक्का तैयार हो जाती है , जिसकेे लिए किसान इसके लिए  देवताओं का धन्यवाद  करते हुए इस पर्व को मनाते हैं ।  सैर के दिन वर्षा के मौसम की विदाई होती है।  पूजा के साथ घर में पारम्परिक पकवान पतरोड़े, पकोड़ू, मीठी रोटी ,पूरी बनते हैं। पूजा के बाद पकवान आस-पड़ोस और रिश्तेदारों में बांटे जाते हैं।  अगले दिन धान के खेतों में खट्टे, गलगल फेंके जाते हैं और अगली अच्छी फसल की कामना की जाती है।जहाँ आजकल नई पीड़ी इन त्योहारों से अनजान है, वही काँगड़ा में ये त्यौहार आज भी बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है ।   मान्यता के अनुसार यह त्यौहार इंद्र देवता को अच्छी बारिश के लिए धन्यवाद स्वरूप भी मनाया जाता है।  दिन काला महीना समाप्त हो जाता है। इस पर्व के बाद नवविवाहित दुल्हनें माईके से ससुराल लौटती हैं। इस दिन इसबहनों ने जो राखी बाँधी होती है उसे खोलकर पानी में प्रवाहित किया जाता है। 

Tuesday, September 15

हरियाणा में कोरोना से 26 मरीज़ों ने दम तोडा ,2493 नए मामले

चंडीगढ़, 15  सितम्बर(3आईन्यूज़) हरियाणा में आज कोरोना से संक्रमित 26 मरीज़ों ने दम तोड़ दिया ,जिसमें करनाल से 5 , पचकूला से 4 , कैथल से 3 , फरीदाबाद,गुरुग्राम ,अम्बाला ,हिसार ,कुरुक्षेत्र ,फतेहाबाद से क्रमश 2 -2 ,  हिसार और भिवानी से एक -एक शामिल हैं।  इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1026  हो गयी है । हरियाणा स्वास्थ्य विभाग से जारी बुलिटिन के अनुसार आज राज्य में कोरोना से संक्रमित 2493  नए मामले आये और 2454  मरीज़ ठीक भी हुए हैं और 20430  मामले सक्रिय हैं , जिसमें से 272  मरीज़ ऑक्सीजन और 57 वेंटीलेटर पर हैं ।  
  आज फरीदाबाद से  270 नए मामले आये [253] मरीज़ ठीक हए , गुरुग्राम से  324 नए [200] ठीक , सोनीपत से 76 नए  [176] , रेवाड़ी  से 88  नए [75], अम्बाला से  190  नए[105] ,रोहतक से 151  नए  [104] , पानीपत से 121 नए [415] ,करनाल से 149  नए  [317], हिसार से  195  नए [89] ,पलवल से 50  नए [32], पंचकूला से 181 नए [25] ,महिन्दरगढ़ से  31 नए [68], झज्जर से  34  नए [6] ,भिवानी से  38  नए [22], कुरुक्षेत्र से 145  नए [94] , नूह से 14  नए[18],  सिरसा से  87  नए[18] , यमुनानगर से  123  नए [128] , फतेहाबाद से  173  नए [28] , कैथल से  22  नए [54] , जींद से  26  नए [227] ठीक और चरखीदादरी  से  5 मामले आये हैं ।  

हिमाचल में आज कोरोना के 143 नए मामले ,3610 सक्रिय

चंडीगढ़ ,15 सितम्बर (3आईन्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश में आज कोरोना से संक्रमित 143 नए मामले आये , 165  मरीज़ ठीक हुए और 3610  मामले सक्रिय हैं ।  हिमाचल स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में अब तक 10059  कोरोना संक्रमित पाए गए ,जिसमें से 6332  मरीज़ ठीक हुए और 88  संक्रमितों की मौत हुयी है ।  

चंडीगढ़ में कोरोना के 347 नए मामले , कुल 2994 सक्रिय

चंडीगढ़ ,15 सितम्बर (3आईन्यूज़ ) केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में आज कोरोना से संक्रमित 347 नए मामले आने के साथ सक्रिय मामले 2994  हो गए हैं । चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में अब तक 54371 नमूनों की जाँच की गयी है जिसमें से 45464 की रिपोर्ट नकारात्मक आई और  8592  कोरोना संक्रमित पाए गए ,जिसमें से 5502  ठीक हुए ,315 सेम्पल रिजेक्ट हुए और 159  की रिपोर्ट आना बाकी है जबकि 96  लोगों की मौत हो चुकी है ।  प्रदेश में 30759  लोगों को घर संगरोध किया गया जिसमें से 24629  ने निर्धारित अवधि पूरी कर ली है ।