Monday, September 21

कांग्रेस के नेता कर रहे अमर्यादित भाषा का प्रयोगः वीरेंद्र कंवर

ऊना ,21 सितंबर(3आईन्यूज़ )हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने  केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर पर संसद में अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने पर कड़ी निंदा की है ।

श्री कँवर ने रविवार जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में कहा कि कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को अपनी भाषा पर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश स्तर के नेता मर्यादाएं तार-तार कर रहे हैं। अशोषनीय तथा असंसदीय भाषा कांग्रेस पार्टी के डीएनए में शामिल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता ने सिर्फ अनुराग ठाकुर की ही अपमान नहीं किया है, बल्कि यह प्रत्येक हिमाचलवासी का अपमान किया है।  उन्होंने कहा कि हिमाचल देवभूमि व वीरभूमि भी है। प्रदेश के सैनिक अपनी मातृ भूमि की रक्षा के लिए हमेशा बलिदान देने के लिए तत्पर रहते हैं। एक छोटा पहाड़ी प्रदेश होने के बावजूद प्रदेश के चार बहादुर सैनिकों को सेना का सर्वोच्च सम्मान परमवीर चक्र से नवाजा जा चुका है। ऐसे में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने देवभूमि व वीरभूमि का अपमान भी किया है, जिसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के नेता राज्य के इस अपमान पर चुप्पी साधे हैं और हिमाचल की जनता सब कुछ देख रही है। कांग्रेस पार्टी को इस अमर्यादित भाषा की कीमत चुकानी पड़ी है। 

मुख्यमंत्री ने प्रोफेसर डाॅ. प्रदीप बंसल के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिमला , 21 सितम्बर (3आईन्यूज़) हिमाचल प्रदेश में  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रोफेसर डाॅ. प्रदीप बंसल (60)के निधन पर शोक व्यक्त किया  है ।

श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल काॅलेज नेरचैक (मंडी )के प्रोफेसर डाॅ. प्रदीप बंसल की रविवार  चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में मौत हो गयी ।  मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश ने एक कोरोना योद्धा को खोया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकग्रस्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

 

Sunday, September 20

भोरंज में वाहनों की पासिंग 21 और कंजयाण में ड्राईविंग टैस्ट 22 सितम्बर

हमीरपुर, 20 सितम्बर (3आईन्यूज़) हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर के भोरंज उपमंडल में वाहनों की पासिंग और ड्राईविंग टैस्ट की तिथियां तय कर दी गई हैं।

उप प्रभागीय न्यायाधीश राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि वाहनों की पासिंग 21 सितंबर को भोरंज में बिजली बोर्ड के उपमंडल कार्यालय के पास सुबह 10 से दोपहर बाद 3 बजे तक की जाएगी। उन्होंने बताया कि ड्राईविंग टैस्ट 22 सितंबर को राजकीय डिग्री कालेज कंजयाण के पास सुबह 10 से दोपहर बाद 2 बजे तक लिए जाएंगे। उन्होंने संबंधित वाहन मालिकों और ड्राईविंग लाइसेंस के आवेदकों से उक्त तिथियों को वाहनों की पासिंग और ड्राईविंग टैस्ट के लिए निर्धारित स्थानों पर उपस्थित होने की अपील की है।


मारकंडा ने किया वैब स्टूडियो और डाटा सेंटर का उदघाटन

हमीरपुर, 20 सितम्बर (3आईन्यूज़) हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी और जनजातीय विकास मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा ने शनिवार को हमीरपुर के निकट मटाणी में स्थित हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के परिसर में अत्याधुनिक वैब स्टूडियो और डाटा सेंटर का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर डॉ. मारकंडा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने तकनीकी विवि के लिए 10 करोड़ का बजट रखा है। यहां ढांचागत विकास, नए पदों के सृजन और अन्य सुविधाओं के लिए भी सरकार जल्द निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि विवि परिसर में स्थापित अत्याधुनिक वैब स्टूडियो और डाटा सेंटर आधुनिक एवं ऑनलाइन शिक्षा तथा डाटा कलेक्शन में एक मील का पत्थर साबित होगा। वैब स्टूडियो को रेडियो से भी जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि विवि के लिए जमीन हस्तांतरण प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। यहां आवासीय भवनों तथा जनजातीय छात्रावास के निर्माण की प्रक्रिया भी अगले सत्र से शुरू कर दी जाएगी। पीएचडी और कंप्यूटर साइंस में बीटैक के अलावा यहां स्किल सेंटर भी स्थापित किया जाएगा।
    विद्यार्थियों और शिक्षकों से रिसर्च कार्यों के लिए आगे आने की अपील करते हुए तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि अनुसंधान एवं नए आईडियाज के लिए तकनीकी विवि विद्यार्थियों को 50-50 हजार रुपये और शिक्षकों को 3-3 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान करेगा। उन्होंने  कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय की पहचान उसके अनुसंधान कार्यों से होती है। तकनीकी विवि में इस दिशा में अधिक से अधिक कार्य होना चाहिए। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भी इस पर विशेष बल देने की बात कही गई है। इसी के मद्देनजर तकनीकी विवि का नाम अब तकनीकी एवं स्किल विश्वविद्यालय करने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि तकनीकी एवं वोकेशनल शिक्षा को प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों तक पहुंचाया जाएगा। इसी कड़ी में लाहौल-स्पिति में तकनीकी विवि के ऑफ कैंपस कोर्स आरंभ किए गए हैं।
  डॉ. मारकंडा ने कहा कि तकनीकी शिक्षण संस्थानों से निकले विद्यार्थी मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना, स्टार्टअप और स्टैंड अप इंडिया जैसी योजनाओं के माध्यम से स्वरोजगार के साधन विकसित कर सकते हैं। इससे वे अपना कारोबार शुरू करने के साथ-साथ कई अन्य लोगों को भी रोजगार दे सकते हैं। डॉ. मारकंडा ने तकनीकी शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों से विद्यार्थियों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने तथा अपने आस-पास के स्कूलों के विद्यार्थियों की कैरियर काउंसलिंग करने की अपील की। समारोह के दौरान डॉ. मारकंडा ने विवि के न्यूज लैटर हिमटैक के दूसरे संस्करण और रिसर्च जर्नल थर्ड आई के सातवें संस्करण का विमोचन भी किया।

   

प्रदेश में रिवर राफ्टिंग व पैराग्लाइडिंग को बढ़ावा देने के प्रयास, गोविन्द ठाकुर

शिमला , 20 सितम्बर (3आईन्यूज़)हिमाचल प्रदेश के शिक्षा व भाषा एवं कला संस्कृति मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश में  रिवर राफ्टिंग व पैराग्लाइडिंग को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं।


    श्री ठाकुर ने कल पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा आयोजित बैठक में कहा कि पैराग्लाइडिंग और ट्रैकिंग जैसी गतिविधियों के संचालन के लिए जीपीएस ट्रैकिंग जैसी प्रणाली का उपयोग किया जाना चाहिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में राहत व बचाव कार्य को आसानी से किया जा सके।उन्होंनेे कहा कि पर्यटन विभाग शीघ्र ही साहसिक गतिविधियों का संचालन करवाने के लिए आनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध करवाएगा। 


हिमाचल में स्वेच्छा से स्कूल आ सकेंगे 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी

शिमला , 20 सितम्बर (3आईन्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश में अनलाॅक-4 की अवधि के दौरान केन्द्रीय गृह मंत्रालय और केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अन्तर्गत कन्टेन्मेंट जोन से बाहर 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी 21 सितम्बर से अध्यापकों से अध्यापन संबंधी मार्गदर्शन के लिए स्वेच्छा से शैक्षणिक संस्थानों में आ सकते हैं,इसके लिए विद्यार्थियों के अभिभावकों अथवा संरक्षकों की सहमति अनिवार्य होगी।

यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इन शैक्षणिक संस्थानों में 50 प्रतिशत शिक्षकों और गैर-शिक्षक स्टाफ को आनलाइन अध्यापन अथवा टेली-काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। उन्होेंने कहा आनलाइन एवं डिस्टेंस शिक्षण को मंज़ूरी रहेगी । उन्होंने कहा कि कन्टेन्मेंट जोन से बाहर के स्कूल, काॅलेज और प्रशिक्षण संस्थान नियमित कक्षाओं के लिए 30 सिंतबर तक बंद रहेंगे, लेकिन शिक्षण संस्थानों को आनलाइन कक्षाओं के संचालन की अनुमति होगी।

 

हिमुडा करेगा देहरा में पौंग व्यू आवासीय काॅलोनी का निर्माण

शिमला , 20 सितम्बर (3आईन्यूज़ )हिमाचल आवास और विकास प्राधिकरण(हिमुडा )देहरा में सात करोड़ रुपये की लागत से पौंग व्यू आवासीय काॅलोनी का निर्माण करेगा , जिसमें विभिन्न श्रेणी के 90 प्लाॅटों का निर्माण किया जायेगा। पालमपुर के लोहना काॅलोनी में 11 करोड़ की लागत से कैटेगरी-1 के 16 फ्लैटों का निर्माण किया जायेगा। बोर्ड ने आवासीय काॅलोनी संजौली में नये फ्लैट बनाने का निर्णय लिया और ठियोग में नई दुकाने भी बनाने का निर्णय लिया।

यह जानकारी शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने हिमुडा के निदेशक मण्डल की आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।उन्होंने बताया कि हिमुडा ने 2019-2020 में 64 करोड़ रूपये के प्लाॅट, फ्लैट व व्यावसायिक सम्पत्ति बेची है ।  शिमला में जाठिया देवी व रामपुर, नरघोटा (धर्मशाला) व देहरा (कागड़ा) में प्रस्तावित आवासीय काॅलोनियां एवं बद्दी व परवाणु में औद्योगिक प्लाॅट बनाने की कार्य योजना के शीघ्र कार्यान्वयन पर बल दिया जाएगा, ताकि प्रदेश में रोजगार के और अवसर पैदा हो और नियोजित शहरी/आवासीय/औद्योगिक विकास हो सके।     हिमुडा ने निर्माण में गुणवता लाने के लिए सीपीडब्ल्यूडी मैनुअल को अपनाने का भी निर्णय लिया। परवाणु शहर में हिमुडा द्वारा पानी के कमर्शियल रेट को तीन वर्ष तक के लिए यथावत रखने का निर्णय लिया गया है।   
    श्री भारद्वाज ने रामपुर (शिमला), धर्मपुर (सोलन), रजवाड़ी (सुदंरनगर) व जाठिया देवी (शिमला) में आवासीय काॅलोनी के निर्माण कार्यों में तेजी लाने पर बल दिया। उन्होंने परवाणु व बद्दी में हिमुडा के बड़े प्लॉटों को उद्योगों की मांग को देखते हुए छोटे औद्योगिक प्लाॅटों में परिवर्तित करने के निर्देश दिए।  हिमुडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव अक्षय सूद ने बताया कि निदेशक मण्डल ने विभिन्न श्रेणियों के 20 पदों को प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से भरने की मंजूरी दी है। वर्ष 2018 से हिमुडा ने आवासीय एवं औद्योगिक सम्पत्ति से 110 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त किया गया। उन्होंने बताया गया कि हिमुडा के विभिन्न स्थानों पर 466 प्लाॅट व 356 फ्लैट विक्रय के लिए तैयार हैं , जिन्हें शीघ्र विज्ञापित किया जाएगा। 


 

Saturday, September 19

हिमाचल में 23 नए कोरोना मामले ,191 मरीज़ ठीक हुए ,सक्रिय 4261

शिमला ,19 सितंबर(3आईन्यूज़) हिमाचल प्रदेश में आज दोपहर कोरोना से संक्रमित 23 नए मामले आये है जिसमें काँगड़ा से 15 ,नए मामले आये और 12 मरीज़ ठीक हुए , शिमला 4  मामले आये 42  ठीक हुए ,सिरमौर से एक नया मामला और 128 ठीक हुए , बिलासपुर से 2  नए मामले  9 ठीक और किन्नौर में एक संक्रमित पाया गया है ।

 प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के दोपहर बुलेटिन के अनुसार राज में 11645 कोरोना संक्रमित पाए गए ,जिसमें से 7245 ठीक हुए हैं और 4261  मामले सक्रिय हैं ,जिसमें  सोलन में सर्वाधिक 1001 ,काँगड़ा 634 , मंडी 775 ,ऊना 460, सिरमौर 367,शिमला 428, बिलासपुर 199 , चम्बा 93 , हमीरपुर 88 ,कुल्लू में 101 , किन्नौर 39 और लाहुल -स्पीति में 76 शामिल हैं ।  प्रदेश में अब तक इस महामारी काँगड़ा में 25,शिमला 20 , सोलन 21 ,मंडी में 13 , ऊना 9 ,सिरमौर 7 ,हमीरपुर 5 ,चम्बा 6 , और कुल्लू में 2और बिलासपुर में एक संक्रमित की मौत हुयी है ।  

फतहेपुर में एक व्यक्ति की गोली लगने से संदिन्ध मौत

काँगड़ा,19 सितम्बर(3आईन्यूज़) हिमाचल प्रदेश के काँगड़ा जिला के फतहेपुर में कल एक व्यक्ति की देशी कट्टे से गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई।  मृतक की पहचान सरेला गांव के राकेश कुमार के रूप में हुई है, वह यहां एक ठेके पर सेल्समेन था ।
फ़तेहपुर थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है । पुलिस ने सूचना पाकर घंटनास्थल पर पहुंची और पूछताछ में  स्थानीय लोगों ने बताया कि गोली चलने की आवाज़ सुनकर वहां जाकर देखने पर राकेश कुमार को मृत पाया गया ।पुलिस ने मृतक के पास से एक देशी कट्टा भी बरामद किया है ।   पुलिस ने कहा कि  प्राम्भिक जांच में ये आत्महत्या का मामला लग रहा है ।  पुलिस मामले की जाँच के रही है ।  

किन्नौर के चनगांव में कार खाई में गिरी ,2 मरे

किन्नौर  ,19 सितम्बर(3आईन्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला के चनगांव संपर्क मार्ग पर कल देर रात एक कार के खाई में गिरने से दो लोगों की  मौत हो गयी ।   मृतकों की पहचान कटगांव गाँव के अनिल कुमार (43) और रमेश कुमार (37) की रूप में की गयी है ।        किन्नौर पुलिस अधीक्षक एएस राणा ने हादसे की पुष्टि की है ।  

हरियाणा में कोरोना से 23 मरीज़ों ने दम तोडा ,2488 नए मामले, सक्रिय 21291

चंडीगढ़, 19 सितम्बर(3आईन्यूज़) हरियाणा में कल कोरोना से संक्रमित 23 मरीज़ों ने दम तोड़ दिया ,जिसमें पचकूला , गुरुग्राम से 3 -3 ,  फरीदाबाद,अम्बाला ,हिसार ,कुरुक्षेत्र ,सिरसा और यमुनानगर से क्रमश 2 -2 , रोहतक,करनाल ,झज्जर ,भिवानी और फतेहाबाद से क्रमश एक -एक शामिल हैं ।

 इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1092 हो गयी है ।  हरियाणा स्वास्थ्य विभाग से जारी बुलिटिन के अनुसार शुक्रवार राज्य में कोरोना से संक्रमित 2488 नए मामले आये और 2188 मरीज़ ठीक भी हुए हैं और 21291 मामले सक्रिय हैं , जिसमें से 311मरीज़ ऑक्सीजन और 68वेंटीलेटर पर हैं । कल  फरीदाबाद से  287 नए मामले आये [298] मरीज़ ठीक हए , गुरुग्राम से  339 नए [301] ठीक , सोनीपत से 171 नए  [144] , रेवाड़ी  से 70 नए [89], अम्बाला से 140 नए[139]ठीक  ,रोहतक से 139 नए  [151] , पानीपत से 89नए [275] ,करनाल से 129 नए  [67], हिसार से  167 नए [90] ,पलवल से 74नए [51], पंचकूला से 157नए [147] ,महिन्दरगढ़ से 76नए [94], झज्जर से 54 नए [44 ] ,भिवानी से 54 नए [44], कुरुक्षेत्र से 131 नए [128] , नूह से 13 नए[19], सिरसा से 121 नए[37] , यमुनानगर से 96  नए  , फतेहाबाद से  31 नए [32] , कैथल से  58 नए [43] , जींद से 76  नए और चरखीदादरी 16 नए मामले आये और 10  मरीज़ ठीक हुए हैं ।  


पंजाब में कल कोरोना के 62 मरीजों ने तोडा दम

चंडीगढ़ ,19 सितम्बर (3आईन्यूज़ ) पंजाब में  कल कोरोना के 62 मरीजों ने दम तोड़ दिया ,जिसमें लुधियाना  से 12 , जालंधर से 10 ,होशियारपुर से 7, मोहाली 6 ,पटियाला 5 ,अमृतसर , गुरदासपुर ,कपूरथला, तरनतारन ,बरनाला ,मुक्तसर ,एसबीएस नगर ,संगरूर ,से क्रमश 2 -2 ,पठानकोट ,बठिंडा ,फरीदकोट ,फतेहगढ़ ,रोपड़ और मोगा से क्रमश एक -एक शामिल हैं ।


  पंजाब स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या 2708 हो गयी है और सक्रिय मामले 21662 हैं , जिसमें से  अस्पतालों में 501 मरीज़ ऑक्सीजन और 76 वेंटीलेटर पर हैं । इसके साथ ही कल करना से संक्रमित 2817  नए मामले आये है और 2645 मरीज़ ठीक  ही हुए हैं ।   


Friday, September 18

12 रूटों पर 20 सितम्बर से रात्रि बस सेवा आरम्भ की जाएंगीः बिक्रम सिंह

  शिमला ,18 सितम्बर (3आईन्यूज़ )हिमाचल प्रदेश के परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने आज यहां बताया कि प्रदेश सरकार ने 12 रूटों पर 20 सितम्बर से रात्रि बस शुरू करने का निर्णय लिया है। 

श्री सिंह ने बताया कि पालमपुर-शिमला-पालमपुर वाया मंडी रूट पर बस सायं पालमपुर से 6ः45 बजे और शिमला से रात्रि 9 बजे चलेगी। पालमपुर-भरमौर-कुगति वाया टांडा कांगड़ा रूट पर बस पालमपुर से दोपहर बाद 3ः40 बजे चलेगी और कुगति से सायं 4ः45 बजे चलेगी। नयाग्राम-होली-चंबा-फटाहार वाया जोत-चैवाड़ी रूट पर बस नयाग्राम से सायं 3ः15 बजे चलेगी और फटाहार से सायं 4 बजे चलेगी। उन्होंने बताया कि बद्दी-जोगिन्द्रनगर वाया स्वारघाट बिलासपुर रूट पर बद्दी से बस सायं 9ः30 बजे चलेगी और जोगिन्द्रनगर से सायं 6ः30 बजे चलेगी।
    उन्होंने कहा कि बद्दी से चंबा वाया नालागढ़-स्वारघाट-भाखड़ा-ऊना-मुबारकपुर-भरवाईं-चिंतपुर्णी-टैरेस-जसूर-नूरपुर-बनिखेत  रूट पर बद्दी से बस रात्रि 9 बजे और चंबा से भी रात्रि 9 बजे चलेगी। त्रिलोकनाथ-धर्मशाला वाया केलांग-मनाली-मंडी-जोगिंद्रनगर-कांगड़ा  रूट पर बस त्रिलोकनाथ से प्रातः 7ः15 बजे और धर्मशाला से सायं 6 बजे चलेगी। जाहलमा-रिकांगपिओ वाया मनाली-मंडी-सुंदरनगर-करसोग-रामपुर रूट पर बस जाहलमा प्रातः 4ः30 बजे चलेगी और रिकांगपिओ से सायं 5 बजे चलेगी। रिकांगपिओ-शिमला-हमीरपुर रूट पर बस सायं 4ः30 बजे रिकांगपिओ से चलेगी और हमीरपुर से दोपहर बाद 12ः30 बजे चलेगी। झाकड़ी-हमीरपुर रूट पर बस झाकड़ी से प्रातः 5ः25 बजे चलेगी और हमीरपुर से सायं 5ः10 बजे चलेगी। रामपुर-चिंतपुर्णी रूट पर बस रामपुर से दोपहर बाद 3ः45 बजे चलेगी और चिंतपुर्णी से भी 3ः45 बजे चलेगी। शिमला-जसूर वाया बिलासपुर-हमीरपुर-ज्वालाजी-देहरा-टैरेस रूट पर बस सायं 7ः20 बजे शिमला से चलेगी और जसूर से सायं 5ः40 बजे चलेगी। केलाॅग से शिमला रूट पर केलाॅग से बस दोपहर 12ः30 बजे और शिमला से सायं 7 बजे चलेगी।
    श्री सिंह ने बताया कि इन सभी बसों की बुकिंग आनलाइन भी  उपलब्ध है।