Saturday, December 11

एनपीएसईए के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की

धर्मशाला, 11दिसंबर(3 आईन्यूज)  न्यू पेंशन स्कीम एम्प्लाइज एसोसिएशन एनपीएसईए, हिमाचल प्रदेश के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज तपोवन, धर्मशाला में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से उन्हें पुरानी पेंशन स्कीम के अन्तर्गत कवर करने का आग्रह किया।  

श्री ठाकुर  ने प्रतिनिधिमंडल को इस मामले और उनकी शिकायतों की समयबद्ध सुनवाई के लिए एक कमेटी गठित करने का आश्वासन दिया।

 
मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) प्रबोध सक्सेना, अतिरिक्त मुख्य सचिव जे.सी. शर्मा, एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, महिला विंग की अध्यक्षा सुनेश शर्मा और महासचिव भरत शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
 

ठाकुर ने शहीद विवेक कुमार को श्रद्धांजलि दी

शिमला,  11 दिसंबर(3 आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कांगड़ा के गगल हवाई अड्डे पर पैरा कमांडो लांस नायक विवेक कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

   लांस नायक विवेक कुमार तमिलनाडु में कुन्नूर के निकट हेलीकाॅप्टर दुर्घटना में शहीद हो गए थे। इस त्रासदी में देश के पहले सीडीएस जनरल विपिन रावत, उनकी पत्नी और सेना के 11 वीर जवानों को भी राष्ट्र ने खो दिया। मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला की तहसील जयसिंहपुर के निवासी शहीद जवान को पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शहीद जवान के परिवार के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने शोक संतप्त परिवार को तत्काल पांच लाख रुपये सहायता राशि प्रदान की है। उन्होंने शहीद के परिवार को अपनी ऐच्छिक निधि से अतिरिक्त पांच लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा भी की।मुख्यमंत्री ने कहा कि विवेक कुमार का जन्म वर्ष 1993 में हुआ था और वह वर्ष 2012 में सेना में भर्ती हुए थे। वह अपने परिवार का एकमात्र सहारा थे। उन्होंने शहीद के पिता रमेश चन्द को भी सांत्वना दी।  उन्होंने कहा कि दुःख की घड़ी में प्रदेश सरकार की संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।  जयसिंहपुर के विधायक रविन्द्र धीमान, पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, ले. जनरल पी.एन. अन्नतनारायण, ब्रिगेडियर एम.के. शर्मा, कैप्टन मंगेश भोसले, उपायुक्त डाॅ. निपुण जिन्दल और पुलिस अधीक्षक खुशहाल शर्मा ने भी शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 
.0.

Friday, December 10

नूरपुर में मोटरसाइकिल पेड़ से टकराई, दो मरे

नूरपुर , 10 दिसंबर(3 आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के कांगडा  जिला के पुलिस थाना नूरपुर के तहत पठानकोट-मंडी एनएच पर जसूर के  बोड़ में कल देर रात एक मोटरसाइकिल के पेड़ से टकराने से दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। 
 मृतकों की पहचान सुशील कुमार  (25 ) और कपूर दीन (30 ) गांव कुलाहन (नूरपुर) के रूप में की गई है।
नूरपुर के थाना प्रभारी कल्याण सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि युवक छतरोली में शराब के ठेके पर काम करते थे। 
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Thursday, December 9

सितंबर 2022 तक बनकर तैयार होगा भव्य पीर गौंस मंदिर: कंवर कंवर ने फिर गौंस पाक दंगल का किया शुभारंभ

ऊना ,09दिसम्बर(3 आईन्यूज)  ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कल पीर गौंस दंगल का शुभारंभ किया। 

इस अवसर पर वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते दो साल के बाद पीर गौंस में दंगल का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दंगल और मेले हिमाचल की समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है तथा हमें अपनी पौराणिक परंपराओं को संजोए रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मेले एवं दंगल हमारी संस्कृति का आधार हैं।
  उन्होंने कहा कि सितंबर 2022 तक पीर गौंस का भव्य मंदिर बनकर तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस परिसर को भव्य एवं सुंदर बनाने के लिए एक मास्टर प्लान तैयार कर लिया है, जिसके पहले चरण में 5.07 करोड़ रुपये खर्च कर मंदिर बनाया जाएगा। इसके उपरांत दूसरे एवं तीसरे चरण में पर्यटकों के लिए अतिरिक्त सुविधाओं का बुनियादी ढांचा तैयार किया जाएगा, जिसमें उन्हें यहाँ पर ठहरने व भोजन आदि की व्यवस्था भी होगी। उन्होंने कहा कि दूसरे और तीसरे चरण के लिए डीपीआर बनाने का कार्य प्रगति पर है तथा कार्य पूर्ण करने के लिए लगभग छः करोड़ रुपये का बजट प्रदान किया जाएगा। कुल 11 करोड़ रुपये मंदिर व इसके सौंदर्यीकरण के लिए खर्च किए जाएंगे।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि पीर गौंस क्षेत्र कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र का प्रवेश द्वार है तथा यहाँ आने वाले पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाएँ तैयार की जाएंगी। पीर गौंस मंदिर परिसर में इको पार्क भी बनाया जाएगा, ताकि यह पूरा परिसर अत्यंत सुंदर व रमणीय बन सके। उन्होंने कहा कि यहाँ पर आने वाले समय में दुकानें, सराय, पार्किंग, तालाब की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही परिसर के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
  श्री कंवर ने कहा कि पीर गौंस मंदिर की आस्था दूर-दूर तक फैली है तथा उत्तर भारत के बहुत से पर्यटक व श्रद्धालु यहाँ घूमने और मंदिरों के दर्शन के लिए आते हैं। विशेष रूप से पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा से आने वाले लोगों की संख्या अधिक है। उन्होंने कहा कि पूरे कुटलैहड़ क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए अनेको योजनाओं पर कार्य चल रहा है। गोविंद सागर झील में वॉटर स्पोर्ट्स का ट्रायल सफल रहा है तथा यहाँ पर जल्द ही जल क्रीड़ाओं का व्यावसायिक स्तर पर आयोजन आरंभ हो जाएगा। पैराग्लाइडिंग खेल के लिए पिपलू तथा घरवासडा को चयनित किया गया है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं तथा यहाँ पर साहसिक एवं धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है।

सलासी में कंप्यूटर कोर्स के लिए आवेदन 31 दिसंबर तक

हमीरपुर, 09 दिसंबर(3 आईन्यूज)  जिला मुख्यालय के निकट सलासी में हिमाचल कला संस्कृति एवं भाषा अकादमी द्वारा संचालित कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में मानव संसाधन मंत्रालय एवं नाईलैट चंडीगढ़ के एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा कोर्स का नया सत्र 3 जनवरी से आरंभ हो रहा है। इस कोर्स के लिए पात्र युवा 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के प्रभारी एवं जिला भाषा अधिकारी निक्कू राम ने बताया कि इस कोर्स में कंप्यूटर एप्लीकेशन, बिजनेस अकाउंटिंग एवं बहुभाषी डीटीपी शामिल है। इसके लिए दसवीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं। प्रॉस्पेक्टस और आवेदन पत्र 31 दिसंबर तक किसी भी कार्य दिवस को प्राप्त किए जा सकते हैं तथा सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित जमा करवाए जा सकते हैं।

  जिला भाषा अधिकारी ने बताया कि केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवा कौशल विकास भत्ते के लिए भी पात्र होंगे। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01972-226065, 85806-90882 और 78329-02883 पर संपर्क किया जा सकता है।

राज्यपाल ने गायिका मुस्कान नेगी को बधाई दी

 शिमला, 09 दिसंबर(3 आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के 
राज्यपाल  राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने जानी-मानी युवा दृष्टिबाधित गायिका मुस्कान नेगी को राष्ट्रीय स्तर पर ‘गोल्डन वाॅयस अवार्ड’ जीतने पर बधाई दी है। 
    राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि हाल ही में विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में वह मुस्कान नेगी का गीत और ब्रेल लिपि में लिखा गया उनका भाषण सुनकर बहुत प्रभावित हुए थे। एक प्रतिभाशाली पीएचडी स्कॅालर होने के साथ-साथ वह भारत निर्वाचन आयोग की ‘यूथ आइकन’ और उमंग फाउंडेशन की ब्रांड एंबेसडर भी हैं।
   देशभर के 200 प्रतिभागियों में अपनी जगह बनाकर 51 हजार रुपए का प्रथम पुरस्कार जीतना हिमाचल प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। पूरी तरह से दृष्टिबाधित मुस्कान ने यह साबित कर दिया है कि यदि हौसले बुलंद हों तो कोई भी दिव्यांगता मंजिल प्राप्त करने में बाधा नहीं बन सकती। उन्होंने दिव्यांग विद्यार्थियों के सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास करने पर उमंग फाउंडेशन को भी बधाई दी।
 

Wednesday, December 8

राज्यपाल ने साइकिल रैली को रवाना किया

शिमला, 08दिसंबर(3 आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के   राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज राज्य निर्वाचन विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश साइकलिंग एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित साइकिल रैली को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से रवाना किया।

  यह रैली आमजन, विशेष रूप से 18 से 19 वर्ष के युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित की गई। इस रैली की टैगलाइन ‘साइकलिंग फाॅर डैमोक्रेसी एण्ड वैल बींग’ थी। रैली में महिला एवं पुरूष प्रतिभागियों ने कनिष्ठ, युवा और विशिष्ठ वर्ग के अन्तर्गत प्रतिस्पर्धा में भाग लिया।

  इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में फोटो पहचान पत्र-2022 का विशेष संशोधन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक हिमाचलवासी भारत का नागरिक है और जिसने 1 जनवरी, 2022 तक 18 वर्ष या इससे अधिक की आयु पूर्ण कर ली है, उसका नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन विभाग मतदाता के पंजीकरण के लिए विशेष प्रयास कर रहा है और इसके लिए आज यह साइकिल रैली आयोजित की गई है। उन्होंने युवाओं से मतदाता सूची के बारे में स्वयं जागरूक होकर अपने परिजनों और आस-पास के लोगों को भी जागरूक करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यदि किसी युवा का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है तो यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि उनका नाम आनलाइन माध्यम से या बूथ स्तर के अधिकारियों द्वारा पंजीकृत किया जाए।

इससे पूर्व, हिमाचल साइकिल एसोसिएशन के सचिव मोहित सूद ने राज्यपाल का स्वागत किया और उन्हें साइकिल रैली के बारे में अवगत करवाया।

 

जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल कला महोत्सव का अवलोकन किया

शिमला,  08 दिसंबर (3आईन्यूज) राज्य  सभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली स्थित होटल ललित में आयोजित स्वर्णिम हिमाचल कला महोत्सव में शिरकत की। 

   उन्होंने हिमाचली कारीगरों व शिल्पियों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।इस अवसर पर सांसद व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सांसद किशन कपूर विशेष ओलंपिक भारत की अध्यक्षा डाॅ. मल्लिका नड्डा, ललित ग्रुप आॅफ हास्पिटैलिटी की अध्यक्षा ज्योत्सना सूरी और प्रधान आवासीय आयुक्त सुशील कुमार सिंगला भी उपस्थित थे।

यह महोत्सव हिमाचली कला और शिल्प का एक अनूठा संगम है और आजादी का अमृत महोत्सव तथा हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जंयती के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन 4 से 9 दिसंबर 2021 तक हिमाचल प्रदेश सरकार और होटल ललित द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने 4 दिसम्बर, 2021 को किया था।

डाॅ. मल्लिका नड्डा और ज्योत्सना सूरी  की पहल है पर आयोजित इस महोत्सव के माध्यम से हिमाचली कारीगरों को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का बेहतरीन मंच प्राप्त हुआ है। महोत्सव के दौरान कुल्लू, सिरमौर और किन्नौर जिला के लोक कलाकारों द्वारा हिमाचल की लोक संस्कृति पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे है। महोत्सव में हिमाचली हस्तशिल्प और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्व भी हिस्सा ले रहे हैं।

हिमाचली कारीगरों द्वारा हिमाचली हस्तशिल्प, चंबा रुमाल, लकड़ी के शिल्प, धातु शिल्प, कांगड़ा पेंटिंग, किन्नौरी और कुल्लू शाॅल इत्यादि के आर्कषक स्टाॅल लगाए गए हंै।  हिमाचल के लोक नृत्य और लोक संगीत के कार्यक्रमों के अलावा सेपू वड़ी, राजमाह मदरा, चम्बयाली पलदा सहित अनेक हिमाचली व्यंजनों को भी होटल के मेन्यू में शामिल किया गया है ताकि लोग राज्य के व्यंजनों का आंनद व स्वाद ले सकें

सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त,जयसिंहपुर के विवेक कुमार की मौत

शिमला/ कांगडा , 08 दिसंबर(3 आईन्यूज)भारतीय वायु सेना का आज तमिलनाडु के कुन्नूर में  हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया ,जिसमें कांगडा जिला के जयसिंहपुर के लांस नायक विवेक कुमार की मौत हो गई। 
   विवेक  चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ  बिपिन रावत के 
पीएओ थे।
   गौरतलब है कि इस दुर्घटना में बिपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका सहित 13 लोगों की मौत हो गई।हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने  बिपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी और सशस्त्र बलों के अन्य कर्मियों के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
 राज्यपाल ने कहा कि जनरल बिपिन रावत ने राष्ट्र की सुरक्षा और भारतीय सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण के लिए बहुत योगदान दिया। उनका निधन देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
 जय राम ठाकुर ने कहा कि देश ने भारतीय सेना के एक सम्मानित अधिकारी और शीर्ष कमांडर को खो दिया है, उन्होंने कई महत्वपूर्ण अवसरों पर देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि जनरल रावत द्वारा राष्ट्र को प्रदान की गई सर्वोच्च सेवाओं को सदैव  याद रखा जाएगा।उन्होने  ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
 उन्होंने दुर्घटना में घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।
 

सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त,चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत सहित 13की मौत

नई दिल्ली/तमिलनाडु , 08 दिसंबर(3 आईन्यूज)  तमिलनाडु के कुन्नूर में आज सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार  चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ  बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका सहित 13 लोगों की मौत हो गई।
  वायु सेना ने  ट्वीट कर इसकी पुष्टि की है। 
   दुर्घटना में गंभीर घायल कैप्टन वरुण सिंह को वेलिंगटन के मिलिट्री  अस्पताल  में भर्ती कराया गया है।   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
  हेलिकॉप्टर में जनरल रावत के साथ उनकी पत्नी मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एल.एस. लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेंद्र कुमार, नायक विवेक कुमार, नायक बी. साई तेजा, हवलदार सतपाल और पायलट सवार थे।

Tuesday, December 7

मुख्यमंत्री ने सशस्त्र सेवा झंडा दिवस में किया अंशदान

शिमला,  07 दिसंबर (3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सशस्त्र  सेना झंडा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आज सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर एम.एस. शर्मा ने सशस्त्र सेना का झंडा लगाया।
 मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपनी ओर से अंशदान भी दिया।
 भारत में हर वर्ष 7 दिसम्बर, को देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों के सम्मान में सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है।
 

मातृ-शिशु स्वास्थ्य के लिए प्रदेश में चलाया जाएगा विशेष अभियानः जय राम ठाकुर

शिमला, 07 दिसंबर (3 आईन्यूज)  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री 
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि मातृ-शिशु स्वास्थ्य एक स्वस्थ समाज और समृद्ध हिमाचल के लिए महत्वपूर्ण है और इस बारे मंे लोगों को जागरूक करने के लिए प्रदेश में एक विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। वह आज यहां राज्य सरकार और नीति आयोग द्वारा पोषण और सहकारी संघवाद विषय पर आयोजित कार्यशाला को सम्बोधित कर रहे थे।
     मुख्यमंत्री ने कहा कि पोषण को एक जन आंदोलन बनाने के लिए जमीनी स्तर पर और अधिक जागरूकता लाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पोषण जागरूकता के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण पूर्ण कर लिया है और अब 18,925 आंगनबाड़ी और 5,99,643 लाभार्थियांे को पोषण ट्रैक्कर पर पंजीकृत किया जा रहा  हैं। उन्होंने कहा कि अति कुपोषित एवं मध्यम कुपोषित बच्चों के प्रबंधन के लिए हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से एक मानक संचालन प्रक्रिया तैयार की गई है।
  जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश को सबसे पसंदीदा पर्यटन गंतव्य बनाने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि हिमाचल का लगभग प्रत्येक क्षेत्र प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण है, लेकिन बेहतर सम्पर्क सुविधा यहां सबसे प्रमुख चुनौती है। उन्होंनेे कहा कि 15वें वित्त आयोग ने हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार और उन्नयन के लिए 400 करोड़ रूपये, मण्डी जिला में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के निर्माण के लिए एक हजार करोड़ रूपये और ज्वालामुखी मंदिर के लिए पेयजल और मल निकासी योजना के सुधारीकरण के लिए 20 करोड़ रूपये की अनुशंसा की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक राजस्व घाटे वाला राज्य है और विभिन्न आधारभूत संरचना परियोजनाओं में निवेश के लिए राज्य के पास सीमित साधन हंै। ऐसे में इन परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए उदार सहायता की आवश्यकता है।
     राज्य में रेल सम्पर्क बढ़ाने पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें भू-अधिग्रहण सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने इस विषय पर राज्य को क्षतिपूर्ति प्रदान करने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि इससे हिमाचल मंे रेल नेटवर्क को सुदृढ़ किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सत्त यातायात व्यवस्था को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल पाॅलिसी तैयार की है ताकि हिमाचल प्रदेश को विद्युत गतिशीलता विकास और इलैक्ट्रिक वाहनों के निर्माण में वैश्विक केन्द्र बनाया जा सके और विद्युत चालित वाहनों के लिए सार्वजनिक एवं निजी चार्जिंग आधारभूत संरचना तैयार की जा सके। इसके लिए विद्युत चालित वाहन निर्माता उद्योगों को अनुदान और प्रोत्साहन भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने बजट का एक बड़ा हिस्सा सामाजिक सेवा क्षेत्र में व्यय कर रही है। उन्होंने कहा कि खाद्य एवं फल प्रसंस्करण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि किसानों और बागवानों को उनकी उपज का उचित मूल्य प्राप्त हो सके।
  जय राम ठाकुर ने कहा कि भारत के संघात्मक ढांचे मंे केन्द्र एवं राज्यों के मध्य बेहतर सहयोग के लिए नीति आयोग की भूमिका और भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा बाह्य सहायता के लिए केन्द्र को प्रेषित प्रस्तावों को बहुत कम समय मंे सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ स्वीकृति प्रदान करने के लिए केन्द्र एवं नीति आयोग का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एक छोटा राज्य होने और विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद हिमाचल ने अपनी लक्षित पात्र जनसंख्या को कोविड-19 टीकाकरण का शत्-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश मातृ एवं शिशु को बेहतर पोषण प्रदान करने का लक्ष्य प्राप्त कर देश मंे अग्रणी बनकर उभरा है।
   मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सूचना प्रौद्योगिकी का बेहतर प्रयोग कर राज्य को सुशासन के क्षेत्र मंे और आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए प्रक्रियाओं का सरलीकरण, पारदशर््िाता, जबावदेही, राज्य के सभी नागरिकों को आवश्यकतानुसार गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध सूचना उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हंै। उन्हांेने कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से ई-गवर्नेंस के क्षेत्र मंे कई पहल लागू की गई हंै और कुछ अन्य के क्रियान्वयन का कार्य जारी है। उन्हांेने कहा कि राज्य के प्रत्येक नागरिक का कल्याण प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है और पब्लिक अफेयर्स सेंटर, बैगलुरू ने हिमाचल को वर्ष 2017 और 2018 मंे छोटे और पहाड़ी राज्यों की श्रेणी में सुशासन में प्रथम स्थान और वर्ष 2019 मंे द्वितीय स्थान पर आंकते हुए इसे मान्यता दी है।
 जय राम ठाकुर ने कहा कि नीति आयोग द्वारा आयोजित यह कार्यशाला पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी मामलों पर चर्चा के अतिरिक्त विभिन्न केन्द्रीय मंत्रालयों के पास लंबित मामलों के निपटान मंे भी सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि डाॅ. वी.के. पाॅल और उनके सहयोगी इन मामलों के शीघ्रातिशीघ्र हल के लिए हर सम्भव प्रयास करेंगे।
 
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सुशासन सूचकांक के तहत संबंधित उपायुक्तों को पुरस्कार प्रदान किए। सुशासन सूचकांक में हमीरपुर जिला प्रथम, बिलासपुर जिला द्वितीय एवं कुल्लू जिला तृतीय स्थान पर रहा। हिमाचल प्रदेश सरकार के आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा जिला सुशासन सूचकांक पर रिपोर्ट तैयार की गई है। यह रिपोर्ट सभी के तुलनात्मक प्रदर्शन का आंकलन करने के लिए सात विषयों, 19 केन्द्रित विषयों और 75 संकेतकों पर एकत्रित 12 जिलों के सेकेण्डरी डेटा के आधार पर तैयार की गई है। हिमाचल प्रदेश, देश का पहला राज्य है जिसने महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सुशासन की गुणवत्ता का आंकलन करना शुरू किया है।
 
मुख्यमंत्री ने हैंडबुक आन पर्सनल मैटर्ज-2021 का अद्यतन संस्करण भी जारी किया।
 
नीति आयोग के सदस्य डाॅ. वी.के. पाॅल ने हिमाचल प्रदेश में आकांक्षात्मक पोषण परिणाम प्राप्त करना विषय पर विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने लक्षित पात्र आयु वर्ग के शत-प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हिमाचल प्रदेश की सराहना की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश के अन्य राज्यों की तुलना में काफी बेहतर है, लेकिन अभी भी बहुत कुछ करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से गर्भवती महिलाओं के लिए आयरन फोलिक एसिड को दोगुना करने से प्रदेश में बेहतर एनीमिक परिदृश्य सामने आया है। उन्होंने मातृ वंदना योजना के तहत राज्य सरकार की उपलब्धियों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य ने स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रगति की है, लेकिन एनीमिया की समस्या चिंता का विषय बनी हुई है। उन्होंने कम वजन वाले शिशुओं पर विशेष अभियान शुरू करने की आवश्यकता पर भी बल दिया, जिसका उद्देश्य वर्ष 2024 तक ओआरएस और जिंक द्वारा डायरिया से होने वाली मृत्यु को पूर्णतः शून्य करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पूरक आहार के लिए जन आंदोलन और एनीमिया मुक्त हिमाचल मिशन को तेज करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने वर्ष 2023-24 तक राज्य को टीबी मुक्त बनाने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की लगभग 2 की पाॅजिटिवी दर के दृष्टिगत जिला और निचले स्तर पर कड़ी निगरानी की आवश्यकता है।
 
इस अवसर पर नीति आयोग के अतिरिक्त सचिव डाॅ. राकेश सरवाल ने देश और हिमाचल प्रदेश में विभिन्न सामाजिक संकेतकों के संबंध में एक प्रस्तुति दी।
 
मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने कहा कि राज्य सरकार नीति आयोग के सदस्य द्वारा दिए गए सुझावों और सिफारिशों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्वस्थ एवं खुशहाल हिमाचल के लक्ष्य को निश्चित रूप से प्राप्त करेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री और नीति आयोग को आयोग की सिफारिशों को कार्यान्वित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने का भी आश्वासन दिया।
 

Monday, December 6

मुख्यमंत्री ने डाॅ. भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की

शिमला, 06 दिसंबर(3 आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला में अम्बेडकर चौक पर भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डाॅ. भीमराव अम्बेडकर को उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

   इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबासाहेब अम्बेडकर के विचार और आदर्श देशवासियों को प्रेरणा और शक्ति प्रदान करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि डाॅ. अम्बेडकर ने हमेशा ही गरीब व जरूरतमंदों के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए कार्य किया।

इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौंडल, उप-महापौर शैलेन्द्र चौहान, पूर्व महापौर संजय चैहान, उपायुक्त आदित्य नेगी और पुलिस अधीक्षक डाॅ. मोनिका ने भी डाॅ. अम्बेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की।