बिलासपुर .08अप्रैल(3आईन्यूज़ )हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर जिला के झंडूता थाना के अंतर्गत मझौन के पास आज दोपहर एक कार और टिप्पर की टक्कर में एक युवक और युवती की मौत हो गयी ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलासपुर के बैरी से ऋषभ चंदेल (21) और जागृति चंदेल (15) भाई -बहन कार से जा रहे थे रास्ते में टिपर ने कार को टक्कर मार दी । दोनों को गंभीर हालत में घुमारवीं अस्पताल ले जाया गया , जहाँ चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।
पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज़ कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है ।
Friday, April 8
Thursday, April 7
मंडी :- ठाकुर ने शारन में बहुद्देशीय भवन का किया लोकार्पण
मंडी .07अप्रैल(3आईन्यूज़ )हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मण्डी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत शारन के रैंगलू में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के बहुद्देशीय भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि रैंगलू एक सुंदर दर्शनीय स्थल है और यहां पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि यह बहुद्देशीय भवन पर्यटन की दृष्टि से इस स्थल को बढ़ावा देने में बहुत मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि हेलीपैड के समीप स्थित होने के कारण यह भवन पर्यटकों को अतिरिक्त सुविधाएं प्रदान करने में भी सहायक सिद्ध होगा।
जय राम ठाकुर ने कहा कि बहुद्देशीय भवन के समीप वन विश्राम गृह भी निर्मित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस भवन को और अधिक मजबूत करने के लिए राज्य सरकार हर संभव सहायता प्रदान करेगी।
मुख्यमंत्री ने स्थानीय रैंगलू देवता मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।
हिमाचल की जनता केजरीवाल को एक मौका देने का मन बना चुकी है:सिसोदिया
मनीष सिसोदिया ने आज ट्वीट कर कहा कि भाजपा चाहे जो हथकंडे अपना ले अब हिमाचल की जनता अरविन्द केजरीवाल को एक मौका देने का मन बना चुकी है।
Wednesday, April 6
ठाकुर ने थुनाग से ‘चलें बूथ की ओर-बढ़ें जीत की ओर’ अभियान का शुभारम्भ किया
मंडी .06अप्रैल(3आईन्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी जिला के थुनाग में पार्टी के स्थापना दिवस पर
प्राथमिक पाठशाला झुड को स्तरोन्नत करने व झुड में पशु औधालय खोलने की घोषणा की ।
श्री ठाकुर ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सम्बोधन सुना।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर थुनाग में विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के इस शुभ दिवस पर मुम्बई में पार्टी अस्तित्व में आई थी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रतन अटल बिहारी वाजपेयी पार्टी के पहले अध्यक्ष बने थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 1975 में जब प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगाया था उस समय जनसंघ के सदस्यों ने कांग्रेस शासन के विरूद्ध प्रदर्शन किए थे। उन्होंने कहा कि आपातकाल वापस लेने के पश्चात जनसंघ ने कई अन्य पार्टियों के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी का गठन किया। उन्होंने कहा कि हलांकि भाजपा का गठन 6 अपै्रल, 1980 को हुआ था, परन्तु वैचारिक तौर पर पार्टी का उदभव 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा भारतीय जनसंघ के गठन से ही हो गया था।उन्होंने कहा कि संसद में प्रतिनिधित्व और पार्टी सदस्यता के मामले में भाजपा भारत का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है।
मउन्होंने कहा कि हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने उतराखण्ड, उत्तरप्रदेश, गोवा और मणिपुर में जीत हासिल की।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति को पूरी तरह से नकारा है और यह आम आदमी की पार्टी है। उन्होंने कहा कि वहीं दूसरी ओर कांग्रेस केवल एक परिवार विशेष की पार्टी है और यह अब अपने अन्तिम समय में है। उन्होंने कहा कि शान्ता कुमार और प्रेम कुमार धूमल ने प्रदेश में पार्टी के आधार को मजबूत करने के लिए अथक प्रयास किए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने 6 अपै्रल से पूरे सप्ताहभर चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की कार्य योजना बनाई है और 14 अपै्रल अम्बेडकर जयंती के अवसर पर इनका समापन होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 30 अपै्रल तक ‘चलें बूथ की ओर-बढ़ें जीत की ओर’ अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को आग्रह किया कि वे राज्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों का घर-घर जाकर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें ।
इसके उपरान्त मुख्यमंत्री ने जुड़ी पंचायत के झुड गांव के बूथ अध्यक्ष बुद्धिसिंह के घर पर भाजपा का झण्डा लहरा कर ‘चलें बूथ की ओर-बढ़ें जीत की ओर’ अभियान का शुभारम्भ किया। उन्होंने बुद्धिसिंह के घर में उनकी नाम पट्टिका भी लगाई।

ठाकुर ने थुनाग में औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय के परिसर का शिलान्यास किया
मंडी .06अप्रैल(3आईन्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी जिला के थुनाग में लगभग 240 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय के परिसर का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 52 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में इस महाविद्यालय परिसर का निर्माण किया जाएगा और इसमें प्रशासनिक खण्ड, पुस्तकालय भवन, खेल मैदान, व्यायामशाला, सभागार, शॉपिंग सेंटर, स्वास्थ्य केन्द्र, छात्रों और छात्राओं के लिए अलग छात्रावास और एक पीजी छात्रावास की सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में आठ प्रशासनिक खण्ड होंगे, जिसमें चार औद्यानिकी महाविद्यालय और चार वानिकी महाविद्यालय तथा अन्य सम्बन्धित अधोसंरचना के लिए होंगे। श्री ठाकुर ने कहा कि प्रथम चरण में छात्रों और छात्राओं के लिए दो छात्रावास, एक प्रशासनिक खण्ड और एक शैक्षणिक खण्ड का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य लोक निर्माण विभाग द्वारा इस कार्य को किया जाएगा। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को इस महत्वकांक्षी परियोजना को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि यह महाविद्यालय क्षेत्र में बागवानी विकास को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को कुलपति द्वारा कॉफी टेबल बुक भेंट की गई।डॉ. यशवन्त सिंह परमार औद्यानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय नौणी, सोलन के कुलपति डॉ. परविन्द्र कौशल ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि थुनाग में बागवानी और वानिकी महाविद्यालय में 250 से अधिक विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नया परिसर प्रदेश के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेगा।

अंब में नाबालिका की गला रेत कर हत्या
ऊना, 06 अप्रैल(3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश में ऊना जिला के अंब उपमंडल के प्रतापनगर में कल एक अज्ञात ने नाबालिग लडकी की गला रेत कर हत्या कर दी।
मृतका की पहचान प्राची राणा(15)के रुप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब प्राची के शिक्षक माता-पिता नौकरी पर गए हुए थे। इसी दौरान किसी अज्ञात ने प्राची की हत्या कर दी। जब माता-पिता घर लौटे तो बेटी का शव खून से लथपथ पाया।
ऊना पुलिस अधीक्षक अर्जित ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है।
घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Tuesday, April 5
नगरोटा सूरियां में दो युवक 5.79 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार
कांगड़ा,05अप्रैल(3आईन्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिला के नगरोटा सूरियां में पुलिस ने दो युवकों को गिरफतार कर उनसे 5.79 ग्राम चिट्टा बरामद किया है ।
नारकोटिक्स टीम पुलिस ने एक सूचना के आधार पर आरोपी हड़सर निवासी बीडीसी सदस्य विवेक कुमार (30) और लक्की को गिरफतार किया ।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज़ कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

रामपुरघाट में एक मज़दूर की क्रशर की बेल्ट की चपेट में आने से मौत
सिरमौर .05अप्रैल(3आईन्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश में सिरमौर जिला में पांवटा साहिब उपमंडल के रामपुरघाट में कल एक मज़दूर की क्रशर की बेल्ट की चपेट में आने से मौत हो गई।
मृतक की पहचान झारखंड के प्रकाश उरांव (34 ) की रूप में की गयी है ।
प्राप्त जानकारी के ये हादसा उस समय हुआ जब मज़दूरी कर रहे प्रकाश का बाजु पट्टे की लपेटे में आ गया और उसका बाजू कंधे से अलग हो गया, जिससे उसकी मौत हो गयी ।
पांवटा पुलिस उपाधीक्षक वीर बहादुर सिंह ने हादसे की पुष्टि की है ।

चम्बा में स्कूटी खड्ड में गिरी देवरानी -जेठानी की मौत
चंबा.05 अप्रैल(3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश में चम्बा जिला के मच्छराली में कल शाम एक स्कूटी के अनियंत्रित होकर के खड्ड में गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गयी ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ये हादसा उस समय हुआ जब देवरानी -जेठानी स्कूटी चलाना सीख रही थी अचानक स्कूटी अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गयी । चम्बा पुलिस उपाधीक्षक अभिमन्यु वर्मा ने हादसे की पुष्टि की है ।
मृतकों की पहचान रितु(32 ) और प्रीति (28 )के रूप में की गयी है । प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 20 हजार रुपये की फौरी राहत दी है।

सुजानपुर का होली मेला 10 अप्रैल तक बढ़ाने का निर्णय
हमीरपुर , 05अप्रैल (3 आईन्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश के सुजानपुर में हो रहे होली मेला को व्यापारियों के हित में केंद्रीय सूचना प्रसारण, खेल और युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने 10 अप्रैल तक बढ़ाने का निर्णय किया है।
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की ऐतिहासिक नगरी सुजानपुर राष्ट्र स्तरीय होली मेले के लिए प्रसिद्ध है। यह मेला न सिर्फ हमारी सांस्कृतिक चेतना को जीवंत रखता है, बल्कि हमारे पारंपरिक त्योहार को भी सामूहिकता के साथ उल्लासपूर्वक मानने का माध्यम बनता है। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि राष्ट्र स्तरीय सुजानपुर मेला व्यापारिक गतिविधियों का भी बड़ा केंद्र है। यहां दूर-दूर से आने वाले व्यापारियों, हस्तकला में दक्ष कारीगरों के स्टॉल सदैव आकर्षण का केंद्र रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले दो वर्षों से कोरोना आपदा की मार इस मेले पर भी पड़ी है।
उन्होंने कहा कि पिछली बार यह मेला सिर्फ़ चार दिन चल पाया था, जिसके चलते व्यापारियों को काफी नुक्सान का सामना करना पड़ा था। इस बार यह मेला सुचारु रूप से चल सके और यहां अच्छा कारोबार हो, इसके लिए व्यापारियों की ओर से मेले की अवधि बढ़ाने के लिए व्यापक अनुरोध किया गया। इसे ध्यान में रखते हुए अब मेले की अवधि को 10 अप्रैल तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। जिला प्रशासन की ओर से इसकी समुचित तैयारी कर ली गई है।
10 अप्रैल से पहले बिजली बिल जमा करवाएं हमीरपुर के उपभोक्ता
हमीरपुर , 05अप्रैल (3 आईन्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के विद्युत उपमंडल-1 और उपमंडल-2 अंतर्गत उपभोक्ताओं को अपने बिजली के बिल जमा करने के लिए 10 अप्रैल तक का समय दिया गया है।
उपमंडल-1 के सहायक अभियंता निखिल ठाकुर ने सभी उपभोक्ताओं से 10 अप्रैल से पहले बिल जमा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस तिथि तक बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं की बिजली किसी पूर्व सूचना के बगैर ही काट दी जाएगी।
उधर, उपमंडल-2 के सहायक अभियंता अश्वनी पुरी ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के अस्थायी तौर पर मीटर काटने के ऑर्डर निकल चुके हैं, वे भी अपने बिल पुन: संयोजन आदेश यानि आरसीओ फीस सहित 10 अप्रैल तक उपमंडल-2 के कैश काउंटर पर जमा करवाएं। अन्यथा, उनके मीटर स्थायी तौर पर काट दिए जाएंगे।

सिरमौर-राजपुरा तथा खण्डनवाला में नई उप-तहसीलें खोलने की घोषणा
सिरमौर , 05अप्रैल (3 आईन्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सिरमौर जिला के पांवटा साहिब के भरली में 214 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किये ।
श्री ठाकुर ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि 60 यूनिट तक बिजली खपत पर जीरो बिलिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए बिजली की दर 30 पैसे प्रति यूनिट होगी।
उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भागनी और जमनीवाला में विज्ञान प्रयोगशाला स्थापित करने, भरली गांव में अटल आदर्श विद्यालय खोलने, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजपुर को 50 बिस्तर क्षमता में स्तरोन्नत करने, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोरखुवाला में 10 बिस्तर की सुविधा उपलब्ध करवाने, ग्राम पंचायत अजोली में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने, किशनपुरा में आयुर्वेदिक औषधालय खोलने और राजपुरा तथा खण्डनवाला में नई उप-तहसीलें खोलने की घोषणा की।
उन्होंने कंडोवाला में नया शैक्षणिक खण्ड खोलने और छल्लुवाला, किशन कोट और गांेदपुर में राजकीय प्राथमिक पाठशालाएं खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला बोबरी, चिलोई, भुप्पुर और राजपुर को राजकीय माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने, राजकीय माध्यमिक पाठशाला कंदेला, दंगराण, बेहाडवाला तथा भटानावाली को राजकीय उच्च पाठशाला में स्तरोन्नत करने, राजकीय उच्च पाठशाला कोटड़ी ब्यास, किशनपुरा तथा कोद्री माजरा को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने की भी घोषणा की। उन्होंने क्षेत्र की 6 पाठशालाओं को संबंधित क्षेत्रों के शहीदों के नाम पर नामित करने तथा राजकीय महाविद्यालय भरली का नाम अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय करने की भी घोषणा की। उन्होंने राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में इतिहास, भूगोल, रसायन शास्त्र और गणित विषय में स्नातकोत्तर कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की।
श्री ठाकुर ने राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब के 4.40 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित प्रशासनिक खण्ड, 3.65 करोड़ रुपये की लागत के अग्निशमन केन्द्र भवन, डाकपत्थर सड़क पर खोरोवाला और मेहरूवाला में 1.25 करोड़ रुपये लागत के पुलों, राजकीय महाविद्यालय भरली के 8.08 करोड़ रुपये से निर्मित भवन, डाकपत्थर धौली खड्ड पर 65 लाख रुपये से निर्मित पुल, ग्राम पंचायत बढाना में उठाऊ पेयजल योजना किलौर के 63 लाख रुपये लागत के संवर्द्धन कार्य, शिवा, शमिलाया, बनौर और पावंटा साहिब तथा साथ लगते गांवों के लिए 2.14 करोड़ रुपये की उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना, 90 लाख रुपये के इको पार्क वन विहार रामपुरघाट, जगतपुर जहोरो में 10.50 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित 33/11 केवी विद्युत उप केन्द्र और रामपुरघाट में 3.73 करोड़ रुपये से निर्मित वर्किंग वुमन हॉस्टल के लोकार्पण किए।
मुख्यमंत्री ने 11.47 करोड़ रुपये से राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में निर्मित होने वाले कला एवं वाणिज्य खण्ड, भोराड खड्ड पर 4.95 करोड़ रुपये लागत से निर्मित पुल, ग्राम पंचायत जमनीबावड़ा में 1.45 करोड़ रुपये लागत से पेयजल योजना खारा के विस्तारीकरण, अम्बोया, बढाना, बनौर, ढांडा, धंदांज, नगाटा, शिवास, सनोग और राजपुर पंचायतों के लिए 73 लाख रुपये से उठाऊ एवं ग्रेविटी जलापूर्ति योजनाओं, बेहरावाला, निहालगढ़, हारपुर, टोहाना, अकालगढ़, रामपुरघाट और देवीनगर गांवों के लिए 2.61 करोड़ रुपये की उठाऊ जलापूर्ति योजना, ट्रांसगिरी क्षेत्र की पंचायतों की जलापूर्ति योजनाओं के 27.31 करोड़ रुपये के संवर्द्धन कार्य, भेलातोरू जलापूर्ति योजना और भगाणी-मेहरूवाला ग्रेविटी जलापूर्ति योजना और गोजर आदिया उठाऊ जलापर्ति योजना के 13.23 करोड़ रुपये के संवर्द्धन कार्य, अग्रौण में 30 लाख रुपये लागत के घृत बहाटी चांग महासभा के ज्ञान भवन, ग्राम पंचायत गुरूवाला, सिंघपुर, निगाटा, भरली, अग्रौण, भुनर्णी, पुरूवाला, काशीपुर, माजरी पहरूवाला, खोदरी माजरी में 2.10 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले पंचायत भवनों, एक करोड़ रुपये से यमुना वन विहार पार्क, सिरमौर वन विहार सिरमौरी ताल और कर्नल शेरगंज सिंबल बाड़ा राष्ट्रीय उद्यान के विकास कार्यों, 103 करोड़ रुपये लागत के 220/132 केवी विद्युत उप-केन्द्र गांेदपुर, 10.14 करोड़ रुपये लागत के 33/11 केवी विद्युत उप-केन्द्र गांेदपुर, कोटडी ब्यास में 16 लाख रुपये की लागत के पशु औषधालय भवन, 30 लाख रुपये लागत के राजकीय उच्च पाठशाला सनोग और राजकीय प्राथमिक पाठशाला पट्टी नत्था सिंह के भवनों तथा राम लीला मैदान में 1.72 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली पार्किंग के शिलान्यास किए।
इसके उपरान्त मुख्यमंत्री पुरूवाला में तिब्बती गोम्पा भी पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त और गतिशील नेतृत्व में भाजपा निश्चित रूप से राज्य में दोबारा सरकार बनाएगी। उन्होंने राज्य के लोगों से प्रदेश सरकार को अपना पूरा समर्थन देने का भी आग्रह किया ।

यूक्रेन से लौटे छात्रों और अभिभावकों ने मुख्यमंत्री से भेंट की
मंडी, 05अप्रैल(3आईन्यूज)हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से कल मण्डी में युद्धग्रस्त यूक्रेन से सुरक्षित लाए गए छात्रों और उनके अभिभावकों ने भेंट की। इनमें मंडी शहर और आसपास के करीब 12 छात्र और उनके अभिभावक शामिल थे।
अभिभावकों और एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे छात्रों ने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र से उन्हें सकुशल वापिस लाने के लिए राज्य और केंद्र सरकार का आभार जताया और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के व्यक्तिगत प्रयासों की भी सराहना की।
Subscribe to:
Posts (Atom)