Sunday, September 27

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त

शिमला,27 सितंबर(3आईन्यूज)हिमाचल प्रदेश के 
 राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सेवानिवृत्त मेजर एवं पूर्व केंद्रीय  मंत्री जसवंत सिंह(82) के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
    जसवंत सिंह का आज सुबह निधन हो गया ।वह 2014 में अपने घर  में गिरने के बाद से बीमार थे। 
राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि जसवंत सिंह ने लम्बे समय तक देश की सेवा की और अपने कार्यों से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि उनके निधन से राष्ट्र को अपूर्णीय क्षति हुई है। 
    मुख्यमंत्री  ने अपने शोक सन्देश में कहा कि जसवंत सिंह ने देश के विकास में समर्पण भाव से सेवाएं दी और उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। 
 मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की कामना की। 

No comments:

Post a Comment