Thursday, September 3

मुद्दों को मीडिया में उछालने के बजाय इन पर चर्चा करे पार्टी कार्यकर्ता ,ठाकुर

शिमला,03 सितम्बर(3आईन्यूज़)हिमाचल प्रदेश के  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी में  सुन्दरनगर के पार्टी कार्यकर्ताओं को कहा कि उनका कर्तव्य  है कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं। श्री ठाकुर ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता विभिन्न मुद्दों को मीडिया में उछालने के बजाय इन पर उचित मंच पर चर्चा करें। पार्टी नेताओं को अपने कार्यकर्ताओं और आम जनता के साथ सीधा सम्पर्क बनाना चाहिए। यह सोशल मीडिया के अधिकाधिक उपयोग से ही संभव है। प्रदेश में भाजपा सरकार के मिशन रिपीट को सफल बनाने के लिए यह आवश्यक है कि पार्टी के सातों मोर्चा आपसी तालमेल के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान प्रदेश की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए केन्द्र ने हिमाचल को कुछ कड़े कदम उठाने की सलाह दी है।इस मौके पर प्रदेश भाजपाध्यक्ष सुरेश कश्यप , सांसद राम स्वरूप शर्मा, भाजपा संगठन सचिव पवन राणा ,प्रदेश भाजपा महासचिव एवं विधायक राकेश जम्वाल ने अपने विचार रखे ।  भाजपा अध्यक्ष दिलीप ठाकुर ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा।  इस अवसर पर विधायक कर्नल इन्द्र सिंह, हीरा लाल एवं विनोद कुमार, पूर्व मंत्री रूप सिंह ठाकुर, बाल कल्याण परिषद की महासचिव पायल वैद्य भी उपस्थित थे।
 

No comments:

Post a Comment