अंकेश भारद्वाज (21)घुमारवीं उप मंडल के सेऊ गांव से है। वह अपने छह अन्य जवानों के साथ अरुणाचल प्रदेश की दुर्गम पहाड़ियों में बर्फ़ानी तूफान में गश्त के दौरान दो दिन पहले लापता हो गया। पिछले कई दिनों से क्षेत्र में भारी बर्फबारी हो रही थी।
अंकेश के लापता होने की खबर से उसके परिजन और पूरे गांव में उदासी छाई है। सभी उसकी सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
जवानों को खोजने के लिए सेना का बचाव अभियान जारी है।
No comments:
Post a Comment