Tuesday, November 23

रैपिड एंटीजन टैस्ट में 17 लोग निकले कोरोना पॉजीटिव

हमीरपुर 23 नवंबर(3आई न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर  जिला में कल रैपिड एंटीजन टैस्ट में 17 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं।

     मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्रिहोत्री ने बताया कि कल  रैपिड एंटीजन टैस्ट के लिए कुल 729 सैंपल लिए गए, जिनमें से 17 पॉजीटिव निकले।उन्होंने  बताया कि जिला में सैंपलिंग-टैस्टिंग के साथ-साथ कोरोना रोधी वैक्सीनेशन के लिए भी व्यापक अभियान चलाया गया है। सभी स्वास्थ्य खंडों के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। इनके अलावा मोबाइल टीमें भी लोगों को टीके लगा रही हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को इस माह के अंत तक वैक्सीन की दोनों डोज लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने जिलावासियों से इस लक्ष्य को पूरा करने में अपना योगदान देने की अपील की है।

परमाणु में इमारत गिरी, तीन मजदूर दबे

सोलन,23नवंबर(3 आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में परवाणु के सेक्टर-2 में आज एक पुरानी  इमारत गिर गई जिसमें तीन  मजदूर मलबे में दब गए।
घटना की सूचना पाकर राहत और बचाव कार्य जारी है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार यह इमारत काफी समय से बंद पडी हुई  थी और इसकी मरम्मत का काम चल रहा था।
नगर परिषद अध्यक्ष निशा शर्मा और पूर्व अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा ने इस घटना की पुष्टि की है। 

Monday, November 22

सदरपुर गांव वासियों ने टांडा प्रशासन के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

काँगड़ा , 22 नवंबर (3 आईन्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश में  काँगड़ा जिला के उपमंडल नगरोटा बागवा के तहत सदरपुर गांववासियों ने आज  डाक्‍टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज एवं अस्पताल (आरपीएमसीएच ) टांडा प्रशासन के खिलाफ  गेट पर विरोध प्रदर्शन किया  ।

       गौरतलब है कि सदरपुर पंचायत की 33 कनाल भूमि पर  खेल का मैदान है जिस पर टांडा  प्रशासन कब्ज़ा करना चाहता है जिसके विरोध में आज गांववासियों  ने विरोध प्रदर्शन किया । ग्रामीणों ने टांडा  प्रशासन होश में आयो ..नाज़ायज़ कब्ज़ा बंद करो ...के बैनर दिखा कर विरोध किया।

     गाँव के पूर्व प्रधान परवीन कुमार सैनी ने पत्रकारों को बताया कि गांववासिओं ने पहले ही 500 कनाल उपजाऊ भूमि  टांडा को सस्ते दाम पर दे  रखी है । और 33 कनाल में है गाँव का खेल के मैदान के लिए रखी है जिस पर टांडा प्रशासन कब्ज़ा करना चाहता है। गांववासियों ने कहा कि अगर टांडा प्रशासन  अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आता है तोह वह कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाएंगे  ।

 



 

Sunday, November 21

बीड़ बिलिंग में पैराग्लाइडर से गिरकर मूमता के युवक की मौत

काँगड़ा  ,21 नवंबर (3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला  के बीड़ बिलिंग में आज पैराग्लाइडर से गिरकर एक युवक की मौत हो गई।
मृतक की पहचान नगरोटा बगवां उपमंडल के गाँव मूमता निवासी  संदीप चौधरी  रूप में हुयी है।
दुर्घटना की पुष्टि  सहायक उप-निरीक्षक लीला धर ने की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और  मामले की जांच शुरू कर दी है ।  
  

Friday, November 19

राज्यपाल ने श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को अपनाने पर बल दिया


शिमला ,19नवंबर (3आईन्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज सिख पंथ के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के अवसर पर कार्ट रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब का दौरा किया तथा शब्द कीर्तन में भाग लिया।

    राज्यपाल ने इस पवित्र दिवस पर सिख समुदाय को शुभकामनाएं दी और कहा कि गुरु नानक देव जी ने सदैव प्रेम, शांति और साम्प्रदायिक सद्भाव को सर्वोपरि मानते हुए विश्व बंधुत्व की भावना का प्रसार किया। उन्होंने श्री गुरू नानक देवी जी की शिक्षाओं का अनुसरण करने व उन्हें जीवन में आत्मसात करने पर बल दिया।

    श्री गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार जसविंदर सिंह ने राज्यपाल को सिरोपा, गुरु नानक देव जी की तस्वीर और कृपाण भेंट किया।

 


किसानों की जीत, तीनों कृषि कानूनों को वापस लेगी केंद्र सरकार :मोदी


नई दिल्ली, 19नवंबर(3 आईन्यूज)  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की आज घोषणा की। 
    श्री मोदी ने कहा कि  केंद्र सरकार ने तीनों कृषि कानूनों को  इस महीने के अंत में शुरू होने वाले संसद सत्र में कृषि कानूनों को वापस लेने की संवैधानिक प्रक्रिया को पूरा किया  जायेगा।


 

किसानों की जीत, तीनों कृषि कानूनों को वापस लेगी केंद्र सरकार :मोदी

नई दिल्ली, 19नवंबर(3 आईन्यूज)  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की आज घोषणा की। 
    श्री मोदी ने कहा कि  केंद्र सरकार ने तीनों कृषि कानूनों को  इस महीने के अंत में शुरू होने वाले संसद सत्र में कृषि कानूनों को वापस लेने की संवैधानिक प्रक्रिया को पूरा किया  जायेगा।  

Thursday, November 18

जिला स्तरीय माउंटेन साईकल रैली 21 नवंबर को

ऊना, 18 नवंबर(3आईन्यूज) जिला स्तरीय महिला व पुरूष माउंटेन साईकल रैली अंडर-16, अंडर-23 व 23 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए 21 नवंबर को प्रातः 8.30 बजे पीरनिगाह में शुरू की जायेगी।
 यह जानकारी देते हुए जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि यह रैली पीरनिगाह से आरंभ होगी तथा बल्ह खालसा गुरूद्वारा होते हुए हंडोला से वापिस पीरनिगाह में समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को 4000, 2,500 व 1,500 रूपये नगद पुरूरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने रैली में भाग लेने वाले प्रतिभागी अपना नाम 20 नवंबर तक जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी कार्यालय ऊना में दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागी अपना आधार कार्ड अपने साथ लेकर आना सुनिश्चित करें।

नादौन में ड्राईविंग टैस्ट 29 और वाहनों की पासिंग 30 को

हमीरपुर, 18 नवंबर।(3आईन्यूज) क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय हमीरपुर ने इस माह नादौन में आयोजित किए जाने वाले ड्राईविंग टैस्ट और वाहनों की पासिंग की तिथियां तय कर दी हैं।
  क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी वरिंद्र शर्मा ने बताया कि नादौन में ड्राईविंग टैस्ट 29 नवंबर को लिए जाएंगे, जबकि वाहनों की पासिंग 30 नवंबर को होगी। शाम चार बजे के बाद वाहनों की पासिंग नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित वाहन मालिकों और ड्राईविंग टैस्ट के आवेदकों से उक्त तिथियों को टैस्ट या पासिंग के लिए उपस्थित होने की अपील की है।

सुंदरनगर में कार खाई में गिरी, दो मरे

सुंदरनगर.18 (3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश में मंडी जिला के सराज में कल एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी जिसमें  दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। 
   मृतकों की पहचान शाभा निवासी मोहन सिंह और दुर्गा दत्त के रूप में की गई है। 
    पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरु कर दी है।

Wednesday, November 17

ठाकुर ने लाला लाजपत राय,की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।


शिमला  ,17नवंबर (3आईन्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश के  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय, जिन्हें पंजाब केसरी के नाम से भी जाना जाता है, की पुण्यतिथि पर आज यहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
     इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, शिमला नगर निगम की महापौर सत्या कौंडल और पार्षदगण भी उपस्थित थे।

ओम बिरला ने आशा जताई सम्मेलन से लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूती मिलेगी

 


शिमला  ,17नवंबर (3आई न्यूज़ ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शिमला में प्रदेश विधानसभा के सदन में आयोजित 82वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन के उद्घाटन समारोह को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित किया। इस समारोह को अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के शताब्दी वर्ष समारोह के रूप में मनाया जा रहा है।
   इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र केवल भारत के लिए एक प्रणाली ही नहीं है बल्कि यह हमारे स्वभाव और जीवन के हिस्से में निहित है। हमें देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है और आने वाले वर्षों में असाधारण लक्ष्य हासिल करने हैं तथा ये संकल्प सबके प्रयासों से पूरे होंगे। ‘सबका प्रयास’ के महत्व को उल्लेखित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि चाहे पूर्वाेत्तर की दशकों पुरानी समस्याओं का समाधान हो या दशकों से अटकी विकास की सभी बड़ी परियोजनाओं को पूरा करने की बात हो, देश में पिछले वर्षांे में ऐसे बहुत से कार्य हुए हैं जिनमें सभी के प्रयास शामिल हैं। उन्होंने कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई को ‘सबका प्रयास’ का एक बेहतरीन उदाहरण बताया।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी विधानसभाओं के सदनों की परम्पराएं और प्रणालियां स्वाभाविक रूप से भारतीय होनी चाहिए। उन्होंने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भारतीय भावना को मजबूत करने के लिए सरकारों से नीतियों और कानूनों पर विशेष बल देने का आह्वान किया। 
   लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पूरे भारत में संसदीय प्रक्रिया का उचित समन्वय सुनिश्चित करना है। इसके अलावा, इसका उद्देश्य और दायरा विधायिकाओं के लोकतंत्रीकरण और लोकतंत्र के बेहतर कामकाज के लिए जिम्मेदारी के विकास पर भी है। 
   उन होने  आशा व्यक्त की कि यह सम्मेलन देश के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत करने में एक लंबा सफर तय करेगा। उन्होंने कहा कि संसद और राज्य विधानमंडल जनता की शिकायतों को दूर करने और कार्यपालकों की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के लिए पहला मंच है। सदन में उठाई जाने वाली समस्याओं और स्थितियों का प्रभावी तरीके से निवारण किया जाना चाहिए।
    प्रदेश  के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि हिमाचल  विधानसभा को अपनी उच्च परंपराओं और लोकतांत्रिक व्यवस्था में सकारात्मक चर्चा के लिए जाना जाता है। राज्य विधानसभा के पहले अध्यक्ष जयवंत राम से लेकर वर्तमान अध्यक्ष विपिन परमार तक विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने इस प्रतिष्ठित सदन की अध्यक्षता की और सदन की कार्यवाही का सम्मानजनक तरीके से संचालन करते हुए मार्गदर्शन किया। उन्होंने राज्य के पहले मुख्यमंत्री डा. यशवंत सिंह परमार सहित अन्य पूर्व मुख्यमंत्रियों राम लाल ठाकुर, वीरभद्र सिंह, शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल का राज्य के प्रति योगदान के लिए स्मरण किया।

   जय राम ठाकुर ने प्रधानमंत्री से कांगड़ा जिले के धर्मशाला में राज्य के लिए राष्ट्र ई-अकादमी स्वीकृत करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश भारत का पहला राज्य है जिसने अपनी विधानसभा में कागजरहित काम शुरू किया जिसे अब ई-विधान के नाम से जाना जाता है। यह सदन देश और राज्य के संवैधानिक इतिहास में कई महत्वपूर्ण गतिविधियों का गवाह रहा है। पूर्व राष्ट्रपति डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम और प्रणब मुखर्जी ने इस प्रतिष्ठित सदन को संबोधित किया था। हाल ही में, भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी राज्य के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर इस प्रतिष्ठित सदन को संबोधित कर इसके गौरव को बढ़ाया है।

  राज्यसभा के उप-सभापति हरिवंश ने कहा कि अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन न केवल हमारे लोकतंत्र के 100 गौरवशाली वर्षों का जश्न मनाने का कार्यक्रम है बल्कि अगले 100 वर्षों के लक्ष्यों और उद्देश्यों पर विचार करने का भी अवसर है। उन्होंने सदन में दिए गए आश्वासनों के क्रियान्वयन में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त की।

    प्रदेश में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पीठासीन अधिकारियों का पहला सम्मेलन यहां 1921 में हुआ था और हम सभी भाग्यशाली हैं कि हम इस आयोजन को शताब्दी वर्ष के रूप में मना रहे हैं।  

    प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने वर्चुअल रूप से समारोह में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और इस अवसर पर मौजूद अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस सदन ने अपने गौरवशाली अतीत के दौरान 1300 से अधिक कानून पारित किए हैं।

 

प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

 

देश की विभिन्न विधानसभाओं के अध्यक्ष, लोकसभा के महासचिव, हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष, मंत्री, सांसद और विधायक समेत अन्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।


राज्यपाल ने सफाई कर्मचारियों को कम्बल बांटे

काँगड़ा ,17नवंबर (3आई न्यूज़ )हिमाचल  प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कल  प्रदेश रेडक्राॅस सोसायटी के माध्यम से नगर निगम शिमला के सफाई कर्मचारियों को कम्बल वितरित किए। रेडक्राॅस अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्ष डा. साधना ठाकुर ने भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।

   इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि रेडक्राॅस सोसायटी समय-समय पर मानवता की सेवा में कई कार्य कर रही है और जरूरतमंद लोगों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा कि रेडक्राॅस के माध्यम से जरूरतमंदों को 1100 कम्बल वितरित किए गए हैं।
  नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौण्डल, राज्यपाल के सचिव प्रियतु मण्डल, नगर निगम शिमला के आयुक्त आशीष कोहली, उपमहापौर शैलेन्द्र चैहान, पार्षद, अन्य अधिकारी और निगम के कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित थे।