Wednesday, November 24

मुख्यमंत्री ठाकुर ने शौर्य चक्र विजेताओं को बधाई दी

शिमला 24 नवंबर (3आई न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने  वीरभूमि हिमाचल के ज्वालामुखी से सम्बन्ध रखने वाले अमित सिंह राणा को शौर्य चक्र से सम्मानित करने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी है। अमित सिंह राणा को भेजे अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश उनकी इस उपलब्धि से गौरवान्वित हुआ है।

    भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा हिमाचल प्रदेश से सम्बन्ध रखने वाले दो जवानों को शौर्य चक्र प्रदान किया गया है।

    प्रदेश के कुटलैहड़ से सम्बन्ध रखने वाले बृजेश शर्मा को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है।


 उनकी ओर से यह पुरस्कार शहीद बृजेश की धर्मपत्नी श्वेता ने ग्रहण किया। मुख्यमंत्री ने बृजेश शर्मा की शहादत को नमन करते हुए कहा कि कृतज्ञ प्रदेशवासी उनके सर्वोच्च बलिदान को सदैव स्मरण रखेंगे।

 

जय राम ने रेडियो आरेंज के शिमला चैनल का शुभारम्भ किया

शिमला 24 नवंबर (3आई न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कल  शिमला के समीप कुफरी में रेडियो आरेंज के शिमला चैनल और बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स-2021 के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य में रेडियो सूचना और मनोरंजन का विशेष रूप से मुख्य साधन है।
        श्री ठाकुर ने कहा कि लघु, मध्यम और बड़े उद्यमियों को समाज में उनके योगदान और आर्थिक विकास के लिए सम्मानित और बढ़ावा देने के लिए रेडियो आरेंज द्वारा यह सराहनीय कदम है। उन्होंने  देश की अर्थव्यवस्था और समाज को आगे ले जाने में योगदान देने वाले उद्यमियों को  शुभकामनाएं दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि रेडियो आरेंज न केवल लोगों का मनोरंजन करेगा, बल्कि शिक्षा, ज्ञान और नई जानकारी का प्रसार भी करेगा। उन्होंने कहा कि प्रसारण का सबसे पुराना माध्यम होने के बावजूद, आज भी रेडियो आम जनता के बीच एक लोकप्रिय माध्यम बना हुआ है। उन्होंने कहा कि टीवी के आने के बाद, रेडियो की लोकप्रियता थोड़ी कम हो गई, लेकिन एफएम चैनलों ने रेडियो को पुनर्जीवित कर दिया है और यह  जनता के बीच, विशेष रूप से युवाओं में बहुत लोकप्रिय हुए हैं।

  •  श्री ठाकुर ने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में रेडियो खासकर एफएम संचार का और भी प्रभावी माध्यम बन गया है। उन्होंने कहा कि आजादी आंदोलन से मन की बात तक रेडियो ने हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आरेंज एफएम हिमाचल के परिवेश के अनुरूप लोगों के लिए सार्थक और उपयोगी कार्यक्रम तैयार कर प्रसारित करेगा।
     इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले उद्यमी रूपमंत्रा और डाॅ. आर्थो के डाॅ. संजीव जुनेजा, सुन्दर ज्वैलर्स के महेन्द्र खुराना, स्पाइका के सतेंद्र कुमार और यश शर्मा को सम्मानित किया।
    इस अवसर पर आरेंज रेडियो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ईनो मजूमदार ने मुख्यमंत्री और उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में शुभारम्भ के पश्चात रेडियो आरेंज आज लाखों श्रोताओं के लिए 10 नए केन्द्रों से प्रसारण कर रहा हैं।

 


बद्दी में सतलुज टैक्सटाईल्स एण्ड इण्डस्ट्रीज़ लिमिटिड की दूसरी इकाई का विधिवत शुभारम्भ

 600 व्यक्तियों को उपलब्ध होगा रोजगार

शिमला 24 नवंबर (3आई न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज  सोलन जिला के दून विधानसभा क्षेत्र के बद्दी में सतलुज टैक्सटाईल्स एण्ड इण्डस्ट्रीज़ लिमिटिड की दूसरी इकाई का विधिवत शुभारम्भ किया। इस इकाई में 600 व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध होगा।

     श्री ठाकुर ने इस अवसर पर  लोगों को सम्बोधित करते किया और  प्रदेश में दूसरी इकाई स्थापित करने के लिए सतलुज टैक्सटाईल्स एण्ड इण्डस्ट्रीज़ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि  हिमाचल ईज़ आफ डूइंग बिजनेस में देश में 7वें स्थान पर पहुंचा है।

  उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में प्रथम सफल ग्लोबल इन्वेस्टर्ज मीट आयोजित की गई, जिसमें लगभग 96 हजार करोड़ रुपए के निवेश समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किए गए। उन्होंने कहा कि  प्रदेश में  शीघ्र ही द्वितीय ग्राउन्ड ब्रेकिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी, जिसमें लगभग 15 से 20 हजार करोड़ रुपए तक के निवेश को धरातल पर उतारा जाएगा।

   उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नालागढ़ में मेडिकल डिवाइस पार्क स्थापित करने के 269 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को भारत सरकार से मंज़ूरी ले ली है।  प्रदेश सरकार ने राज्य के लिए एक बल्क ड्रग पार्क स्थापित करने का मामला भी भारत सरकार से उठाया है तथा आशा व्यक्त की कि प्रदेश को यह पार्क स्वीकृत होगा। उन्होंने कहा कि लगभग 150 करोड़ रुपए के निवेश से स्थापित होने वाली इलैक्ट्राॅनिक मैन्यूफैक्चरिंग जोन की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट भी तैयार की गई है तथा शीघ्र ही इसे भारत सरकार को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।  

  सतलुज टैक्सटाईल्स एण्ड इण्डस्ट्रीज़ लिमिटिड के कार्यकारी अध्यक्ष चन्द्रशेखर नोपानी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और समूह की गतिविधियों की जानकारी दी । उन्होंने कहा कि समूह की द्वितीय इकाई में 120 मीट्रिक टन पाॅलिस्टर का उत्पादन होगा। बद्दी में स्थापित दोनों इकाईयों में लगभग 3200 व्यक्तियों को रोज़गार प्रदान किया गया है।

  

जय राम ठाकुर ने डाॅ. रवीन्द्र कुमार ठाकुर की दो पुस्तकों का विमोचन

  •  शिमला 24 नवंबर (3आई न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां डाॅ. रवीन्द्र कुमार ठाकुर की दो पुस्तकों, पहाड़ी काव्य संग्रह  ‘दिलड़ूये च शूल’ एवं हिन्दी काव्य संग्रह ‘आत्म बोध’ का विमोचन किया।

       श्री ठाकुर ने  लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहाड़ी काव्य संग्रह प्रदेश में पहाड़ी बोली को प्रोत्साहित करने में कारगर सिद्ध होगा।  डाॅ. रवीन्द्र कुमार ठाकुर पुलिस विभाग से डी.एस.पी. के पद से सेवानिवृत्त हैं और वर्तमान में भाषा, कला एवं संस्कृति अकादमी, शिमला हिमाचल प्रदेश के सदस्य हैं। इनकी यह तीसरी पुस्तक व सात साझा पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। पहाड़ी, हिन्दी, गद्य-पद्य दोनों भाषाओं और विधाओं में बराबर लिखते हैं। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डाॅ. रवीन्द्र कुमार ठाकुर समाज सेवा एवं साहित्य लेखन के लिए कई सरकारी व गैर-सरकारी संस्थाओं से सम्मानित हो चुके हैं।

     

    कार पेड़ से टकराई ,एक मरा ,पांच घायल

    कांगड़ा.24 नवंबर (3आई न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश में काँगड़ा जिला के जयसिंहपुर  में जानकीनाथ मंदिर के पास कल देर रात एक कार के पेड़ से टकराने से एक युवक की मौत हो गयी जबकि पांच अन्य घायल  हो गए 1 
       मृतक की पहचान  जवाली के  गांव दसोली के अभिषेक कुमार(19 ) रूप में की गयी  है1 घायलों में वैभव सूद (25 ) लंबागांव,  गांव मनियाणा  राहुल (21 ) ,अक्षय कुमार बंदूही, (21 )  राहुल कुमार  इंदौरा (21 )  विनोद कुमार (17 ) इंदौरा, .को अस्पताल में भर्ती कराया  गया है1
     पुलिस मामले की जांच कर रही है 1 

    Tuesday, November 23

    समरहिल में जिला परिषद सदस्या का शव बरामद

    शिमला.23नबंवर(3 आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला शहर के समरहिल में  पुलिस ने आज पेड की टहनी से लटकता हुआ एक युवती का शव बरामद किया है। 
       युवती की पहचान  जिला परिषद की सदस्य कविता कांटू (26) के रूप में की गई है।वह समहरहिल सांगटी में रहती थी। पुलिस ने कविता का शव पेड़ की टहनी पर दुपट्टे से लटका पाया जिसके घुटने जमीन के साथ लग रहे थे ।
    शिमला की एसपी मोनिका ने हादसे की पुष्टि की है। 
      पुलिस ने कविता के कमरे से एक चिट भी पुलिस को मिला है, जिसमें लिखा, Sorry to everyone, Love you Dad!  एसपी ने कहा कि यह आत्महत्या है या हत्या जांच के बाद पता लगेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर  आगामी  कारवाई शुरू कर दी है।

    29 तक बिजली बिल जमा करवाएं हमीरपुर के उपभोक्ता

     हमीरपुर 23 नवंबर(3आईन्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर विद्युत उपमंडल-2  के उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करवाने के लिए 29 नवंबर तक का समय दिया गया है।

     सहायक अभियंता अश्वनी पुरी ने बताया कि सभी उपभोक्ता अपने बिल काउंटर पर या ऑनलाइन माध्यम से 29 नवंबर तक जमा करवा दें।

      उन्होंने कहा कि अगर किसी उपभोक्ता के बिल में कोई त्रुटि है तो वह विद्युत उपमंडल-2 के कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222218 पर सुबह 10 से 5 बजे तक इसका समाधान करवा सकते हैं।


    रैपिड एंटीजन टैस्ट में 17 लोग निकले कोरोना पॉजीटिव

    हमीरपुर 23 नवंबर(3आई न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर  जिला में कल रैपिड एंटीजन टैस्ट में 17 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं।

         मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्रिहोत्री ने बताया कि कल  रैपिड एंटीजन टैस्ट के लिए कुल 729 सैंपल लिए गए, जिनमें से 17 पॉजीटिव निकले।उन्होंने  बताया कि जिला में सैंपलिंग-टैस्टिंग के साथ-साथ कोरोना रोधी वैक्सीनेशन के लिए भी व्यापक अभियान चलाया गया है। सभी स्वास्थ्य खंडों के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। इनके अलावा मोबाइल टीमें भी लोगों को टीके लगा रही हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को इस माह के अंत तक वैक्सीन की दोनों डोज लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने जिलावासियों से इस लक्ष्य को पूरा करने में अपना योगदान देने की अपील की है।

    परमाणु में इमारत गिरी, तीन मजदूर दबे

    सोलन,23नवंबर(3 आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में परवाणु के सेक्टर-2 में आज एक पुरानी  इमारत गिर गई जिसमें तीन  मजदूर मलबे में दब गए।
    घटना की सूचना पाकर राहत और बचाव कार्य जारी है।
        प्राप्त जानकारी के अनुसार यह इमारत काफी समय से बंद पडी हुई  थी और इसकी मरम्मत का काम चल रहा था।
    नगर परिषद अध्यक्ष निशा शर्मा और पूर्व अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा ने इस घटना की पुष्टि की है। 

    Monday, November 22

    सदरपुर गांव वासियों ने टांडा प्रशासन के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

    काँगड़ा , 22 नवंबर (3 आईन्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश में  काँगड़ा जिला के उपमंडल नगरोटा बागवा के तहत सदरपुर गांववासियों ने आज  डाक्‍टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज एवं अस्पताल (आरपीएमसीएच ) टांडा प्रशासन के खिलाफ  गेट पर विरोध प्रदर्शन किया  ।

           गौरतलब है कि सदरपुर पंचायत की 33 कनाल भूमि पर  खेल का मैदान है जिस पर टांडा  प्रशासन कब्ज़ा करना चाहता है जिसके विरोध में आज गांववासियों  ने विरोध प्रदर्शन किया । ग्रामीणों ने टांडा  प्रशासन होश में आयो ..नाज़ायज़ कब्ज़ा बंद करो ...के बैनर दिखा कर विरोध किया।

         गाँव के पूर्व प्रधान परवीन कुमार सैनी ने पत्रकारों को बताया कि गांववासिओं ने पहले ही 500 कनाल उपजाऊ भूमि  टांडा को सस्ते दाम पर दे  रखी है । और 33 कनाल में है गाँव का खेल के मैदान के लिए रखी है जिस पर टांडा प्रशासन कब्ज़ा करना चाहता है। गांववासियों ने कहा कि अगर टांडा प्रशासन  अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आता है तोह वह कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाएंगे  ।

     



     

    Sunday, November 21

    बीड़ बिलिंग में पैराग्लाइडर से गिरकर मूमता के युवक की मौत

    काँगड़ा  ,21 नवंबर (3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला  के बीड़ बिलिंग में आज पैराग्लाइडर से गिरकर एक युवक की मौत हो गई।
    मृतक की पहचान नगरोटा बगवां उपमंडल के गाँव मूमता निवासी  संदीप चौधरी  रूप में हुयी है।
    दुर्घटना की पुष्टि  सहायक उप-निरीक्षक लीला धर ने की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और  मामले की जांच शुरू कर दी है ।  
      

    Friday, November 19

    राज्यपाल ने श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को अपनाने पर बल दिया


    शिमला ,19नवंबर (3आईन्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज सिख पंथ के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के अवसर पर कार्ट रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब का दौरा किया तथा शब्द कीर्तन में भाग लिया।

        राज्यपाल ने इस पवित्र दिवस पर सिख समुदाय को शुभकामनाएं दी और कहा कि गुरु नानक देव जी ने सदैव प्रेम, शांति और साम्प्रदायिक सद्भाव को सर्वोपरि मानते हुए विश्व बंधुत्व की भावना का प्रसार किया। उन्होंने श्री गुरू नानक देवी जी की शिक्षाओं का अनुसरण करने व उन्हें जीवन में आत्मसात करने पर बल दिया।

        श्री गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार जसविंदर सिंह ने राज्यपाल को सिरोपा, गुरु नानक देव जी की तस्वीर और कृपाण भेंट किया।

     


    किसानों की जीत, तीनों कृषि कानूनों को वापस लेगी केंद्र सरकार :मोदी


    नई दिल्ली, 19नवंबर(3 आईन्यूज)  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की आज घोषणा की। 
        श्री मोदी ने कहा कि  केंद्र सरकार ने तीनों कृषि कानूनों को  इस महीने के अंत में शुरू होने वाले संसद सत्र में कृषि कानूनों को वापस लेने की संवैधानिक प्रक्रिया को पूरा किया  जायेगा।