Sunday, December 12

मुंडी खरड में कांगडा से बारात में आया युवक लापता

 मोहाली /कांगडा, 12 दिसंबर(3 आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के  कांगडा जिला से मुंडी खरड़ एल आईसी कालोनी मोहाली में आई बारात में एक बाराती लापता हो गया है।
    ज्ञातव है कि कांगडा जिला के सकोट से एक बारात एल आईसी  कालोनी मुंडी खरड निज्जर चौक  मोहाली  में  आई थी,  बारात में  एक युवक प्रवीण कुमार उर्फ छोटू  लापता हो गया।  छोटू मानसिक रुप से कमजोर है। युवक जब शादी में गया था तो यही कपडे पहने हुए थे जो फोटो में पहने हैं।  
   किसी को भी अगर इसके बारे में कोई जानकारी मिले तो इस नंबर पर सूचित करें। 
9816252079,

मंडी में कार खाई में गिरी,दो की मौत

  मंडी, 12 दिसंबर (3आईन्यूज)हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में  आज एक कार के  खाई में गिरने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
    पुलिस के अनुसार मंडी जिला के कोटली उपमंडल के लागधार पंचायत में बारात की धुंध होने के कारण खाई में गिर गई,जिसमें दूल्हे के नाना की मौत हो गई। 
   घायलों को उपचार के लिए मंडी अस्पताल में  भर्ती कराया गया है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने हादसे की पुष्टि की है। 

Saturday, December 11

एनपीएसईए के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की

धर्मशाला, 11दिसंबर(3 आईन्यूज)  न्यू पेंशन स्कीम एम्प्लाइज एसोसिएशन एनपीएसईए, हिमाचल प्रदेश के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज तपोवन, धर्मशाला में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से उन्हें पुरानी पेंशन स्कीम के अन्तर्गत कवर करने का आग्रह किया।  

श्री ठाकुर  ने प्रतिनिधिमंडल को इस मामले और उनकी शिकायतों की समयबद्ध सुनवाई के लिए एक कमेटी गठित करने का आश्वासन दिया।

 
मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) प्रबोध सक्सेना, अतिरिक्त मुख्य सचिव जे.सी. शर्मा, एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, महिला विंग की अध्यक्षा सुनेश शर्मा और महासचिव भरत शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
 

ठाकुर ने शहीद विवेक कुमार को श्रद्धांजलि दी

शिमला,  11 दिसंबर(3 आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कांगड़ा के गगल हवाई अड्डे पर पैरा कमांडो लांस नायक विवेक कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

   लांस नायक विवेक कुमार तमिलनाडु में कुन्नूर के निकट हेलीकाॅप्टर दुर्घटना में शहीद हो गए थे। इस त्रासदी में देश के पहले सीडीएस जनरल विपिन रावत, उनकी पत्नी और सेना के 11 वीर जवानों को भी राष्ट्र ने खो दिया। मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला की तहसील जयसिंहपुर के निवासी शहीद जवान को पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शहीद जवान के परिवार के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने शोक संतप्त परिवार को तत्काल पांच लाख रुपये सहायता राशि प्रदान की है। उन्होंने शहीद के परिवार को अपनी ऐच्छिक निधि से अतिरिक्त पांच लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा भी की।मुख्यमंत्री ने कहा कि विवेक कुमार का जन्म वर्ष 1993 में हुआ था और वह वर्ष 2012 में सेना में भर्ती हुए थे। वह अपने परिवार का एकमात्र सहारा थे। उन्होंने शहीद के पिता रमेश चन्द को भी सांत्वना दी।  उन्होंने कहा कि दुःख की घड़ी में प्रदेश सरकार की संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।  जयसिंहपुर के विधायक रविन्द्र धीमान, पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, ले. जनरल पी.एन. अन्नतनारायण, ब्रिगेडियर एम.के. शर्मा, कैप्टन मंगेश भोसले, उपायुक्त डाॅ. निपुण जिन्दल और पुलिस अधीक्षक खुशहाल शर्मा ने भी शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 
.0.

Friday, December 10

नूरपुर में मोटरसाइकिल पेड़ से टकराई, दो मरे

नूरपुर , 10 दिसंबर(3 आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के कांगडा  जिला के पुलिस थाना नूरपुर के तहत पठानकोट-मंडी एनएच पर जसूर के  बोड़ में कल देर रात एक मोटरसाइकिल के पेड़ से टकराने से दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। 
 मृतकों की पहचान सुशील कुमार  (25 ) और कपूर दीन (30 ) गांव कुलाहन (नूरपुर) के रूप में की गई है।
नूरपुर के थाना प्रभारी कल्याण सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि युवक छतरोली में शराब के ठेके पर काम करते थे। 
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Thursday, December 9

सितंबर 2022 तक बनकर तैयार होगा भव्य पीर गौंस मंदिर: कंवर कंवर ने फिर गौंस पाक दंगल का किया शुभारंभ

ऊना ,09दिसम्बर(3 आईन्यूज)  ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कल पीर गौंस दंगल का शुभारंभ किया। 

इस अवसर पर वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते दो साल के बाद पीर गौंस में दंगल का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दंगल और मेले हिमाचल की समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है तथा हमें अपनी पौराणिक परंपराओं को संजोए रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मेले एवं दंगल हमारी संस्कृति का आधार हैं।
  उन्होंने कहा कि सितंबर 2022 तक पीर गौंस का भव्य मंदिर बनकर तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस परिसर को भव्य एवं सुंदर बनाने के लिए एक मास्टर प्लान तैयार कर लिया है, जिसके पहले चरण में 5.07 करोड़ रुपये खर्च कर मंदिर बनाया जाएगा। इसके उपरांत दूसरे एवं तीसरे चरण में पर्यटकों के लिए अतिरिक्त सुविधाओं का बुनियादी ढांचा तैयार किया जाएगा, जिसमें उन्हें यहाँ पर ठहरने व भोजन आदि की व्यवस्था भी होगी। उन्होंने कहा कि दूसरे और तीसरे चरण के लिए डीपीआर बनाने का कार्य प्रगति पर है तथा कार्य पूर्ण करने के लिए लगभग छः करोड़ रुपये का बजट प्रदान किया जाएगा। कुल 11 करोड़ रुपये मंदिर व इसके सौंदर्यीकरण के लिए खर्च किए जाएंगे।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि पीर गौंस क्षेत्र कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र का प्रवेश द्वार है तथा यहाँ आने वाले पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाएँ तैयार की जाएंगी। पीर गौंस मंदिर परिसर में इको पार्क भी बनाया जाएगा, ताकि यह पूरा परिसर अत्यंत सुंदर व रमणीय बन सके। उन्होंने कहा कि यहाँ पर आने वाले समय में दुकानें, सराय, पार्किंग, तालाब की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही परिसर के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
  श्री कंवर ने कहा कि पीर गौंस मंदिर की आस्था दूर-दूर तक फैली है तथा उत्तर भारत के बहुत से पर्यटक व श्रद्धालु यहाँ घूमने और मंदिरों के दर्शन के लिए आते हैं। विशेष रूप से पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा से आने वाले लोगों की संख्या अधिक है। उन्होंने कहा कि पूरे कुटलैहड़ क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए अनेको योजनाओं पर कार्य चल रहा है। गोविंद सागर झील में वॉटर स्पोर्ट्स का ट्रायल सफल रहा है तथा यहाँ पर जल्द ही जल क्रीड़ाओं का व्यावसायिक स्तर पर आयोजन आरंभ हो जाएगा। पैराग्लाइडिंग खेल के लिए पिपलू तथा घरवासडा को चयनित किया गया है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं तथा यहाँ पर साहसिक एवं धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है।

सलासी में कंप्यूटर कोर्स के लिए आवेदन 31 दिसंबर तक

हमीरपुर, 09 दिसंबर(3 आईन्यूज)  जिला मुख्यालय के निकट सलासी में हिमाचल कला संस्कृति एवं भाषा अकादमी द्वारा संचालित कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में मानव संसाधन मंत्रालय एवं नाईलैट चंडीगढ़ के एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा कोर्स का नया सत्र 3 जनवरी से आरंभ हो रहा है। इस कोर्स के लिए पात्र युवा 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के प्रभारी एवं जिला भाषा अधिकारी निक्कू राम ने बताया कि इस कोर्स में कंप्यूटर एप्लीकेशन, बिजनेस अकाउंटिंग एवं बहुभाषी डीटीपी शामिल है। इसके लिए दसवीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं। प्रॉस्पेक्टस और आवेदन पत्र 31 दिसंबर तक किसी भी कार्य दिवस को प्राप्त किए जा सकते हैं तथा सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित जमा करवाए जा सकते हैं।

  जिला भाषा अधिकारी ने बताया कि केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवा कौशल विकास भत्ते के लिए भी पात्र होंगे। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01972-226065, 85806-90882 और 78329-02883 पर संपर्क किया जा सकता है।

राज्यपाल ने गायिका मुस्कान नेगी को बधाई दी

 शिमला, 09 दिसंबर(3 आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के 
राज्यपाल  राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने जानी-मानी युवा दृष्टिबाधित गायिका मुस्कान नेगी को राष्ट्रीय स्तर पर ‘गोल्डन वाॅयस अवार्ड’ जीतने पर बधाई दी है। 
    राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि हाल ही में विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में वह मुस्कान नेगी का गीत और ब्रेल लिपि में लिखा गया उनका भाषण सुनकर बहुत प्रभावित हुए थे। एक प्रतिभाशाली पीएचडी स्कॅालर होने के साथ-साथ वह भारत निर्वाचन आयोग की ‘यूथ आइकन’ और उमंग फाउंडेशन की ब्रांड एंबेसडर भी हैं।
   देशभर के 200 प्रतिभागियों में अपनी जगह बनाकर 51 हजार रुपए का प्रथम पुरस्कार जीतना हिमाचल प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। पूरी तरह से दृष्टिबाधित मुस्कान ने यह साबित कर दिया है कि यदि हौसले बुलंद हों तो कोई भी दिव्यांगता मंजिल प्राप्त करने में बाधा नहीं बन सकती। उन्होंने दिव्यांग विद्यार्थियों के सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास करने पर उमंग फाउंडेशन को भी बधाई दी।
 

Wednesday, December 8

राज्यपाल ने साइकिल रैली को रवाना किया

शिमला, 08दिसंबर(3 आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के   राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज राज्य निर्वाचन विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश साइकलिंग एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित साइकिल रैली को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से रवाना किया।

  यह रैली आमजन, विशेष रूप से 18 से 19 वर्ष के युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित की गई। इस रैली की टैगलाइन ‘साइकलिंग फाॅर डैमोक्रेसी एण्ड वैल बींग’ थी। रैली में महिला एवं पुरूष प्रतिभागियों ने कनिष्ठ, युवा और विशिष्ठ वर्ग के अन्तर्गत प्रतिस्पर्धा में भाग लिया।

  इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में फोटो पहचान पत्र-2022 का विशेष संशोधन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक हिमाचलवासी भारत का नागरिक है और जिसने 1 जनवरी, 2022 तक 18 वर्ष या इससे अधिक की आयु पूर्ण कर ली है, उसका नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन विभाग मतदाता के पंजीकरण के लिए विशेष प्रयास कर रहा है और इसके लिए आज यह साइकिल रैली आयोजित की गई है। उन्होंने युवाओं से मतदाता सूची के बारे में स्वयं जागरूक होकर अपने परिजनों और आस-पास के लोगों को भी जागरूक करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यदि किसी युवा का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है तो यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि उनका नाम आनलाइन माध्यम से या बूथ स्तर के अधिकारियों द्वारा पंजीकृत किया जाए।

इससे पूर्व, हिमाचल साइकिल एसोसिएशन के सचिव मोहित सूद ने राज्यपाल का स्वागत किया और उन्हें साइकिल रैली के बारे में अवगत करवाया।

 

जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल कला महोत्सव का अवलोकन किया

शिमला,  08 दिसंबर (3आईन्यूज) राज्य  सभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली स्थित होटल ललित में आयोजित स्वर्णिम हिमाचल कला महोत्सव में शिरकत की। 

   उन्होंने हिमाचली कारीगरों व शिल्पियों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।इस अवसर पर सांसद व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सांसद किशन कपूर विशेष ओलंपिक भारत की अध्यक्षा डाॅ. मल्लिका नड्डा, ललित ग्रुप आॅफ हास्पिटैलिटी की अध्यक्षा ज्योत्सना सूरी और प्रधान आवासीय आयुक्त सुशील कुमार सिंगला भी उपस्थित थे।

यह महोत्सव हिमाचली कला और शिल्प का एक अनूठा संगम है और आजादी का अमृत महोत्सव तथा हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जंयती के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन 4 से 9 दिसंबर 2021 तक हिमाचल प्रदेश सरकार और होटल ललित द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने 4 दिसम्बर, 2021 को किया था।

डाॅ. मल्लिका नड्डा और ज्योत्सना सूरी  की पहल है पर आयोजित इस महोत्सव के माध्यम से हिमाचली कारीगरों को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का बेहतरीन मंच प्राप्त हुआ है। महोत्सव के दौरान कुल्लू, सिरमौर और किन्नौर जिला के लोक कलाकारों द्वारा हिमाचल की लोक संस्कृति पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे है। महोत्सव में हिमाचली हस्तशिल्प और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्व भी हिस्सा ले रहे हैं।

हिमाचली कारीगरों द्वारा हिमाचली हस्तशिल्प, चंबा रुमाल, लकड़ी के शिल्प, धातु शिल्प, कांगड़ा पेंटिंग, किन्नौरी और कुल्लू शाॅल इत्यादि के आर्कषक स्टाॅल लगाए गए हंै।  हिमाचल के लोक नृत्य और लोक संगीत के कार्यक्रमों के अलावा सेपू वड़ी, राजमाह मदरा, चम्बयाली पलदा सहित अनेक हिमाचली व्यंजनों को भी होटल के मेन्यू में शामिल किया गया है ताकि लोग राज्य के व्यंजनों का आंनद व स्वाद ले सकें

सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त,जयसिंहपुर के विवेक कुमार की मौत

शिमला/ कांगडा , 08 दिसंबर(3 आईन्यूज)भारतीय वायु सेना का आज तमिलनाडु के कुन्नूर में  हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया ,जिसमें कांगडा जिला के जयसिंहपुर के लांस नायक विवेक कुमार की मौत हो गई। 
   विवेक  चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ  बिपिन रावत के 
पीएओ थे।
   गौरतलब है कि इस दुर्घटना में बिपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका सहित 13 लोगों की मौत हो गई।हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने  बिपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी और सशस्त्र बलों के अन्य कर्मियों के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
 राज्यपाल ने कहा कि जनरल बिपिन रावत ने राष्ट्र की सुरक्षा और भारतीय सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण के लिए बहुत योगदान दिया। उनका निधन देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
 जय राम ठाकुर ने कहा कि देश ने भारतीय सेना के एक सम्मानित अधिकारी और शीर्ष कमांडर को खो दिया है, उन्होंने कई महत्वपूर्ण अवसरों पर देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि जनरल रावत द्वारा राष्ट्र को प्रदान की गई सर्वोच्च सेवाओं को सदैव  याद रखा जाएगा।उन्होने  ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
 उन्होंने दुर्घटना में घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।
 

सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त,चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत सहित 13की मौत

नई दिल्ली/तमिलनाडु , 08 दिसंबर(3 आईन्यूज)  तमिलनाडु के कुन्नूर में आज सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार  चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ  बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका सहित 13 लोगों की मौत हो गई।
  वायु सेना ने  ट्वीट कर इसकी पुष्टि की है। 
   दुर्घटना में गंभीर घायल कैप्टन वरुण सिंह को वेलिंगटन के मिलिट्री  अस्पताल  में भर्ती कराया गया है।   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
  हेलिकॉप्टर में जनरल रावत के साथ उनकी पत्नी मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एल.एस. लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेंद्र कुमार, नायक विवेक कुमार, नायक बी. साई तेजा, हवलदार सतपाल और पायलट सवार थे।

Tuesday, December 7

मुख्यमंत्री ने सशस्त्र सेवा झंडा दिवस में किया अंशदान

शिमला,  07 दिसंबर (3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सशस्त्र  सेना झंडा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आज सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर एम.एस. शर्मा ने सशस्त्र सेना का झंडा लगाया।
 मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपनी ओर से अंशदान भी दिया।
 भारत में हर वर्ष 7 दिसम्बर, को देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों के सम्मान में सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है।