Tuesday, January 18

हमीरपुर में कोविड-19 निगरानी के लिए उपमंडलों में कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर जारी

हमीरपुर, 18 जनवरी (3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला में कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए उपमंडल स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं तथा किसी भी तरह की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
   इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश देबश्वेता बनिक ने बताया कि ये कंट्रोल रूम चौबीस घंटे सक्रिय रहेंगे। उन्होंने बताया कि कोरोना की स्थिति की निगरानी और होम आइसोलेशन में रखे गए संक्रमित लोगों की तुरंत मदद के लिए जिला के पांचों उपमंडलों में कंट्रोल रूम एवं हेल्पलाइन नंबर स्थापित किए गए हैं।
  हमीरपुर उपमंडल के कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 01972-224304, 94183-88989 और 98160-44821 हैं। बड़सर उपमंडल के कंट्रोल रूम का हेल्पलाइन नंबर 01972-288045 और 94182-88045, भोरंज उपमंडल 01972-266928 और 94180-67255, नादौन उपमंडल 01972-232511, सुजानपुर उपमंडल के हेल्पलाइन नंबर 01972-273100 और 88942-70423 हैं।
  जिलाधीश ने सभी एसडीएम को उपमंडल स्तर के कंट्रोल रूम को चौबीस घंटे सक्रिय रखने के लिए पर्याप्त स्टाफ की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

हमीरपुर में आज एंटीजन टैस्ट में 168 लोग कोरोना पॉजीटिव

हमीरपुर, 18 जनवरी(3आईन्यूज)हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला में मंगलवार को रैपिड एंटीजन टैस्ट में 168 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। 
    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्रिहोत्री ने बताया कि मंगलवार को जिला में रैपिड एंटीजन टैस्ट के लिए कुल 1002 सैंपल लिए गए, जिनमें से 168 पॉजीटिव निकले।
  मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिलावासियों से आग्रह किया है कि वे कोरोना संक्रमण के खतरे के मद्देनजर विशेष ऐहतियात बरतें। मास्क का प्रयोग करें, हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखें तथा कहीं पर भी भीड़ इकट्ठी न करें। डॉ. आरके अग्रिहोत्री ने कहा कि खांसी-जुकाम और बुखार के लक्षण आने पर तुरंत अपने आपको आइसोलेट करें तथा अपना टैस्ट करवाएं। अगर रिपोर्ट पॉजीटिव आती है तो अपने प्राथमिक संपर्क में आए सभी लोगों को भी टैस्ट करवाने के लिए प्रेरित करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी जिलावासियों से कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने में सहयोग देने की अपील भी की है।

24 तक बंद रहेगी सलौणी-बिझड़ी-दियोटसिद्ध सडक़

हमीरपुर, 18 जनवरी (3आईन्यूज)हिमाचल प्रदेश के  हमीरपुर जिला में  सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्य के चलते सलौणी-बिझड़ी-दियोटसिद्ध सडक़ पर वाहनों की आवाजाही 24 जनवरी तक बंद कर दी गई है।         

     इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिला दंडाधिकारी देबश्वेता बनिक ने बताया कि सलौणी-बिझड़ी-दियोटसिद्ध सडक़ के सुदृढ़ीकरण कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए इस सडक़ पर यातायात 24 जनवरी तक बंद किया जा रहा है।

 उन्होंने बताया कि इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक सोहारी-मगनोटी-बिझड़ी सडक़ या खुरपड़ी चौक-सरला बढू-घंगोट शास्त्रीनगर सडक़ अथवा पंचवटी चौक-कलवाल-बुठाण-धबीरी सडक़, महारल, बड़ा बिड़ू-बिझड़ी सडक़ को वैकल्पिक रूट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

बंजार में जेसीबी मशीन खाई में गिरी, चार मरे, तीन घायल

कुल्लू,18 जनवरी (3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश में कुल्लू जिला बंजार उपमंडल के अंतर्गत ग्राहो गांव के  पास आज  दोपहर एक जेसीबी मशीन के गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गये। 
कुल्लू पुलिस अधीक्षक  गुरदेव सिंह ने की पुष्टि की है। 
  प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी जेसीबी मशीन से सडक पर बर्फ हटाने जा  रहे थे तभी मशीन गहरी खाई में गिर गई। 
 मृतकों की पहचान बंजार की प्‍यारदासी(55)  डाबे राम (55) भीम सिंह (57)और जेसीबी चालक हेमराज के  रूप में की गई है। 
   घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य शुरु कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 


शिलाई में सरिया से लदा ट्रक खाई में गिरा, एक की मौत, एक घायल

सिरमौर,18 जनवरी (3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश में सिरमौर जिला के शिलाई के बड़वांस में कल रात एक सरिया से लदा ट्रक  खाई में गिर गया जिससे उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो 
गया ।
  पांवटा साहिब के पुलिस  उप अधीक्षक वीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। 
   पुलिस ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब  सरिया से लदा ट्रक पांवटा साहिब से शिलाई  जा रहा था
 था और रास्ते में बेकाबू  होकर गहरी खाई में गिर गया।
मृतक की पहचान शिल्ला निवासी रघुबीर सिंह (27)  के रूप में हुई है। घायल चालक को पांवटा साहिब अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। 



पंजाब में आप पार्टी के भगवंत मान होंगे मुख्यमंत्री

मोहाली, 18जनवरी(3आईन्यूज )भगवंत मान को आम आदमी पार्टी का पंजाब मे मुख्यमंत्री का चेहरा चुना गया है। 
   यह घोषणा  आज आप सुप्रीमो  केजरीवाल ने मोहाली में एक प्रैस वार्ता में  ने की। उन्होंने कहा कि आज पंजाब में ऐतिहासिक दिन है।जब जनता के सुझाव पर पंजाब में मुख्यमंत्री का चेहरा चुना गया है। उन्होने  कहा कि काफी समय से पूछा जाता था कि आप पार्टी का पंजाब में मुखयमुंत्री का चेहरा कौन है।तो इस पर केजरीवाल ने  कहा कि आप द्धारा जारी नंबर में  लोगों ने भगवंत मान के  लिए 21 लाख  59 हजार लोगों ने  अपने सुझाव दिए।  उन्होने कहा कि 93.3  लोगों ने भगवंत मान का नाम लिया । उन्होने कहा कि  लोगों ने मेरे नाम पर भी वोट किए जिन्हें अमान्य रखा क्योंकि केजरीवाल ने खुद  को इस दावेदारी से  बाहर रखा था।
    गौरतलब है कि  पंजाब मेंआप का मुख्यमंत्री कौन?  इसके लिए आप ने लोगों के सुझाव मांगे थे और 13जनवरी को मोहाली में पत्रकार वार्ता में  एक नबर 7074870748 जारी किया था। है जिसमें जनता मैसेज ,मैसेज रिकार्डिंग और फोन कर अपनी राय दे सकते हैं। यह नंबर 17 जनवरी शाम पांच बजे तक वोट करना था।  
 

Monday, January 17

ठाकुर ने सुन्नी में गौ सदन का उद्घाटन किया

शिमला,  17 जनवरी (3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से वर्चुअल माध्यम से शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सुन्नी में गौ सदन का उद्घाटन किया। इस गौ सदन का  निर्माण 2.22 करोड रुपये की लागत से किया गया है।
   श्री ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सड़कों पर घूम रही बेसहारा गायों को आश्रय देने और उनके लिए चारे की व्यवस्था करने के लिए हिमाचल प्रदेश गौ सेवा आयोग का गठन किया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में भारत सरकार द्वारा की गई 20वीं पशु गणना के अनुसार प्रदेश में 36,311 बेसहारा पशु हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने  इस अवधि में प्रदेश के विभिन्न भागों में गौ अभ्यारण्य एवं गौ सदनों की स्थापना एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 31.16 करोड़ रुपये जारी किए हैं।
   उन्होने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार का प्रथम निर्णय बिना किसी आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन का लाभ लेने के लिए आयु को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष करना और गौ सेवा आयोग का गठन तथा प्रदेश के विभिन्न भागों में गौ अभ्यारणों का निर्माण करना था ताकि परितयक्त पशुओं को आश्रय प्रदान किया जा सके। उन्होंने कहा कि गौ अभ्यारण्यों और गौ सदनों को चलाने के लिए संसाधन जुटाने के लिए शराब पर एक रुपये प्रति बोतल सैस भी लगाया गया है। उन्होंने कहा कि गौ सदनों में, विशेषकर सर्दियों में, गायों की उचित देखभाल सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाने चाहिए। राज्य सरकार गौ वंश योजना के तहत राज्य में गौ सदनों को प्रत्येक गाय प्रतिमाह 500 रुपये की सहायता प्रदान कर रही है। उन्होंने लोगों से गौ अभ्यारण्य और गौ सदनों में योगदान देने के लिए आगे आने का आग्रह किया।
     मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 220 गौ सदनों का संचालन गैर सरकारी संगठनों द्वारा भी किया जा रहा है, जिनमें से 127 गौ सदन हिमाचल प्रदेश गौ सेवा आयोग में पंजीकृत हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने हाल ही में एक निजी कंपनी के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत सरकार की सहायता के बिना कंपनी पीपीपी मोड पर प्रति गौ अभ्यारण्य लगभग 3000 गायों को आश्रय प्रदान करेगी।
 
जय राम ठाकुर ने कहा कि सिरमौर जिला के कोटला बडोग क्षेत्र में बेसहारा गायों को आश्रय देने के लिए 1.67 करोड़ रुपये की राशि व्यय कर एक गौ अभ्यारण्य की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि जिला सोलन में हांडा कुडी गौ अभ्यारण्य के निर्माण पर 2.97 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं।
 पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि सुन्नी के गौ सदन में 500 गायों को रखने की क्षमता है और इससे बेसहारा पशुओं के लिए उचित आश्रय सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश की सत्ता संभालने के तुरंत बाद राज्य में परित्यक्त गायों को उचित आश्रय प्रदान करने के लिए राज्य में गौ सेवा आयोग स्थापित करने का निर्णय लिया।
 

मंडी में कार खाई में गिरी मां-बाप और बच्ची की मौत, दो बच्चे घायल


मंडी.17जनवरी (3आईन्यूज)  हिमाचल प्रदेश के  मंडी जिला के औट थाना के  तहत ज्वालापुर गांव में कल एक कार के खाई में गिरने से पति-पत्नी और एक बच्ची की मौत हो गई जबकि दो  बच्चे घायल हो गए। 
 मृतकों की शिनाख़्त शाला गांव के गीता नंद (32) और डिंपल कुमारी (30) के रूप में हुई है। घायल बच्चों को उपचार के लिए कुल्लू के अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां से एक बच्ची अक्षरा(11) की गंभीर हालत के चलते आईजीएमसी शिमला भेजा गया जहां पर देर रात उसने दम तोड़ दिया। 
एएसपी मंडी आशीष शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है ।
   शव परिजनों के सुपुर्द कर दिये गये। 
पंचायत प्रधान नीला देवी ने राज्य सरकार से प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। 
पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Sunday, January 16

चंबा में कार दुर्घटना में तीन लोग मरे, एक घायल

चंबा,16 जनवरी(3 आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश में चंबा जिला में भलेई माता मंदिर के पास आज एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। 
   प्राप्त जानकारी के अनुसार कार से जम्मू कश्मीर के चार लोग कार से जा रहे थे रास्ते में कार दुर्घटना का शिकार हो गई। 
   घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल को चंबा मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया है। 
  मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।दुर्घटना के कारण का पता नहीं चला है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
 

रोहतक का जवान शहीद, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

रोहतक, 16 जनवरी (3आईन्यूज )हरियाणा के रोहतक जिला के डोभ गांव के कैप्टन साहिल वत्स  (26)  जम्मू-कश्मीर के अवंतीपुरा में ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुक जाने से शहीद हो गए।
   शहीद का  कल शनिवार उनके पैतृक गांव  में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया । इस मौके पर सेना के जवानों ने उन्हें सलामी दी। 
शहीद को एसडीएम राकेश कुमार ,मेयर मनमोहन गोयल, पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, योगेशवर दत्त, भाजपा के कलानौर मंडलाध्यक्ष गुलशन दुआ समेत अन्य राजनीतिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि और सैकडो लोगों ने  श्रद्धांजलि दी। देने पहुंचे। 

शिमला में दुकानें खोलने के समय में बदलाव

शिमला,  16जनवरी (3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के शिमला में प्रशासन ने कोरोना के चलते दुकाने खोलने के समय में बदलाव किया है। 
    शिमला में अब सुबह आठ बजे से शाम 6:30 बजे तक दुकानें खुली रहेंगी। 

Saturday, January 15

ठाकुर ने मकर-सक्रांति के अवसरर पर शिमला के प्रसिद्ध जाखू मंदिर मेंपूजा-अर्चना की।

शिमला, 15 जनवरी (3आईन्यूज )हिमाचल प्रदेश के  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मकर-सक्रांति के पावन अवसर पर शिमला के प्रसिद्ध जाखू मंदिर में शीश नवाया और पूजा-अर्चना की।
 मुख्यमंत्री ने यज्ञ में भी भाग लिया और प्रदेशवासियों की समृद्धि, शांति और कल्याण के लिए प्रार्थना की।
 इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, चौपाल के विधायक बलबीर वर्मा, उपायुक्त आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
 

पंजाब चुनाव के लिए कांग्रेस ने 86 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

चंडीगढ़, 15जनवरी(3 आईन्यूज) पंजाब में आगामी  चुनावों के लिए  कांग्रेस ने 86   उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। 
    मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब से चुनाव प्रत्याशी होंगे। पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्वी से चुनाव लडेंगें। मालविका सूद मोगा, मानसा से गायक सिद्धू मूसेवाला, प्रताप सिंह बाजवा कादियां ,अमित विज पठानकोट और अरुणा चौधरी दीनानगर से चुनाव मैदान में उतरेंगी। 
  बलबीर सिद्धू मोहाली से मैदान में उतरेंगे। कैप्टन संदीप संधू को दाखा, से टिकट दिया गया है। मलोट से रुपिंदर कौर रुबी, अबोहर से संदीप जाखड़, फिरोजपुर से परमिंरदर पिंकी और जीरा से कुलबीर जीरा, नाभा से साधु सिंह धर्मसोत, सुजानपुर से नरेश पुरी, गुरदासपुर से बरिंदरजीत सिंह पहाड़ा, श्री हरगोबिंदपुर से मंदीप सिंह, फतेहगढ़ चूड़ियां से तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा और डेरा बाबा नानक से सुखजिंदर सिंह रंधावा चुनाव लडेंगें। 
  इसी तरह अजनाला से हरप्रताप सिंह अजनाला, राजासांसी से सुखविंदर सिंह सरकारिया, मजीठा से जगविंदर पाल सिंह, जंडियाला से सुखविंदर सिंह डैनी, अमृतसर उत्तरी से सुनील दत्ती, अमृतसर वेस्ट से राजकुमार वेरका, अमृतसर सेंट्रल से ओमप्रकाश सोनी, अमृतसर दक्षिण से इंदरबीर सिंह बुलारिया, तरनतारन से डा.धर्मबीर अग्निहोत्री, पट्टी से हरमिंदर सिंह गिल, बाबा बकाला से संतोख सिंह, भुलत्थ से सुखपाल खैरा, कपूरथला से राणा गुरजीत सिंह, सुल्तानपुर लोधी से नवतेज चीमा, फगवाड़ा से बलविंदर सिंह धलीवाल,  फिल्लौर से विक्रमजीत चौधरी, शाहकोट से हरदेव सिंह, करतारपुर से चौधरी सुरिंदर सिंह और जालंधर वेस्ट से सुशील कुमार रिंकू चुनाव मैदान में उतरेंगें।
इसके  साथ ही जालंधर सेंट्रल से राजिंदर बेरी, जालंधर उत्तरी से अवतार सिंह जूनियर, जालंधर कैंट से परगट सिंह, आदमपुर से सुखविंदर सिंह कोटली, मुकेरियां से इंदु बाला, दसूहा से अरुण डोगरा, टांडा उड़मुड़ से संगत सिंह गिलजियां, शाम चौरासी से पवन कुमार आदिया, होशियारपुर से सुंदर शाम अरोड़ा, चब्बेवाल से डा.राजकुमार, गढ़शंकर से अमरप्रीत लाली, बलाचौर से दर्शन लाल, श्री आनंदपुर साहिब से कंवरपाल सिंह, रुपनगर से बरिंदर सिंह ढिल्लों चुनाव लडेंगे।
गुरप्रीत सिंह जीपी बस्सी पठाना से , फतेहगढ़ साहिब से कुलजीत नागरा, अमलोह से रणदीप सिंह नाभा, खन्ना से गुरकीरत कोटली, लुधियाना ईस्ट से संजीव तलवार, आत्मनगर से कमलजीत सिंह, लुधियाना सेंट्रल से सुरिंदर डावर, लुधियाना वेस्ट से भारत भूषण आशु, लुधियाना नार्थ से राकेश पांडे, पायल से लखवीर लक्खा, राजकोट से अमर सिंह, निहाल सिंहवाला से भूपेंद्र सहोके, बाघापुराना से दर्शन सिंह बराड़ और धर्मकोट से सुखजीत सिंह लोहगढ़ से चुनाव लडेंगें।