Thursday, December 30

मुख्यमंत्री ने पैरा-खेल राज्य चैपिंयनशिप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडि़यों को शुभकामनाएं दी

धर्मशाला,  30दिसंबर (3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने धर्मशााला में आयोजित छठी हिमाचल प्रदेश पैरा-खेल राज्य चैपिंयनशिप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विशेष रूप से सक्षम सात खिलाडि़यों को शुभकामनाएं दी हैं जिन्होंने इस प्रतियोगिता में 14 मेडल प्राप्त किए हैं। उन्होंने प्रतियोगिता के अन्य विजेताओं और प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की भी सराहना की है।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि पैरा-खेल राज्य चैपिंयनशिप दिव्यांग खिलाडि़यों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का एक बेहतर मंच है और इससे अन्य प्रतिभागियों को भी ऐसे ही आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहन मिल रहा है।

ठाकुर ने दिल्ली में टैक्सटाइल मंत्री पीयूष गोयल से भेंट की।

शिमला/ नईदिल्ली, 30 दिसंबर(3 आईन्यूज )हिमाचल प्रदेश के  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज दिल्ली में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामलें, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और टैक्सटाइल मंत्री पीयूष गोयल से भेंट की।
 यह एक शिष्टाचार भेंट थी।

Wednesday, December 29

ठाकुर ने प्रशासनिक सुधार विभाग के आनलाइन पोर्टल का किया शुभारम्भ

शिमला,29 दिसंबर(3आईन्यूज ) हिमाचल प्रदेश के  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां प्रशासनिक सुधार विभाग के आनलाइन आरटीआई पोर्टल का शुभारम्भ किया। हिमाचल प्रदेश इस पोर्टल को आरम्भ करने वाला देश के छोटे राज्यों में प्रथम राज्य और महाराष्ट्र, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश के बाद चैथा राज्य बना है।
 मुख्यमंत्री ने आनलाइन पोर्टल आरम्भ करने के विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह आमजन को आरटीआई अधिनियम 2005 के तहत आवेदन करने, सूचना प्राप्त करने और अपील करने में सहायक सिद्ध होगा। लोगों को अब उक्त सुविधाएं उनके घर-द्वार पर ही हासिल होंगी।  
 जय राम ठाकुर ने कहा कि इस पहल से सरकारी कार्यालयों में लोगों की आवाजाही कम होगी और लोगांे को समय पर सूचना उपलब्ध होगी।
 
सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डाॅ. राम लाल मारकण्डा, सचिव प्रशासनिक सुधार डाॅ. सन्दीप भटनागर, संयुक्त सचिव राजेश शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

ठाकुर ने कौशल विकास निगम और कामगार कल्याण बोर्ड के कैलेंडर का विमोचन किया

शिमला, 29 दिसंबर (3आईन्यूज )हिमाचल प्रदेश के  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के वर्ष 2022 के कैलेंडर का विमोचन किया।
 उन्होंने हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य विनिर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के वर्ष 2022 के कैलेंडर का विमोचन भी किया। 
सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डाॅ. राम लाल मारकण्डा, हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के राज्य समन्वयक नवीन शर्मा, हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य विनिर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष राकेश बबली, प्रधान सचिव ओंकार शर्मा, हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की प्रबन्ध निदेशक कुमुद सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

ठाकुर ने जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे के विस्तार कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया।

शिमला,29दिसंबर (3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के   मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला के पास जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे के विस्तार कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया।
 मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस परियोजना को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को इसका शीघ्र लाभ मिल सके।
 मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव डाॅ. आर.एन. बत्ता एवं अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
 

शिमला-धर्मशाला हेली टैक्सी सेवाओं की दरें कम करने के निर्देश :ठाकुर

शिमला,  नदिल्मुली/ 29 दिसंबर (3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में सरकार के उपक्रम पवन हंस लिमिटेड के प्रबन्ध निदेशक संजीव राजदान के साथ एक बैठक में राज्य में पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए शिमला-धर्मशाला हेली टैक्सी सेवाओं की दरें कम करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिमला-धर्मशाला के लिए सीधी उड़ान आरम्भ करने के निर्देश भी दिए।
 मुख्यमंत्री ने प्रबन्ध निदेशक को शिमला से मनाली के लिए हेली टैक्सी सेवाएं शीघ्र आरम्भ करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों और पर्यटकों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। हेली टैक्सी सेवाओं को सुदृढ़ करने से प्रदेश में पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा।
 
संजीव राजदान ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि शिमला-धर्मशाला हेली टैक्सी की दरें शीघ्र ही कम की जाएंगी। उन्होंने कहा कि पवन हंस द्वारा शिमला से मनाली के लिए उड़ानें आरम्भ करने के लिए पूर्ण प्रयास किए जाएंगे। मनाली में हैलीपैड को उपयोग करने का मामला रक्षा मंत्रालय के साथ उठाया गया है और मंत्रालय से स्वीकृति प्राप्त होते ही शिमला से मनाली के लिए उड़ानें आरम्भ कर दी जाएंगी। भारत सरकार के साथ यह मामला प्रभावी रूप से उठाया जा रहा है।
 

Tuesday, December 28

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लिए पांच पुल समर्पित करने पर रक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया

शिमला,  28दिसंबर (3आईन्यूज) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम द्वारा देश् के चार राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण 27 परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं। इन परियोजनाओं का निर्माण सीमा सड़क संगठन (बी.आर.ओ.) द्वारा किया गया है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर इस कार्यक्रम में शिमला से वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।
 इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने परियोजनाओं को समर्पित करने के लिए रक्षा मंत्री और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में देश और मजबूत हुआ है और आज देश की सीमाएं पहले से ज्यादा सुरक्षित हैं। देश की सीमाओं तक सम्पर्क सुविधा बढ़ी है और आधारभूत संरचना का भी विकास हो रहा है।
 उन्होंने कहा कि आज जिन परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया गया है उनमें से पांच पुल हिमाचल प्रदेश में निर्मित किए गए हैं। मनाली-सरचू सड़क मार्ग पर बने कोठी-1 पुल, कोठी-2 पुल, कमांडर पुल और पातसियो पुल तथा पोवारी-पूह सड़क पर बने काशंग पुल देश की सुरक्षा में अहम योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि लेह के लिए वैकल्पिक मार्ग पर बने ये पुल जम्मू और कश्मीर तथा लेह में तैनात हमारे सैनिकों के लिए बहुत मददगार सिद्ध होंगे।
 मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पुलों का लाभ स्थानीय लोगों को भी मिलेगा। इनसे लाहौल स्पीति के केलांग सहित लेह-लद्दाख के वासियों के बीच आर्थिक और सामाजिक संबंधों को और मजबूती मिलेगी। अब यहां से न सिर्फ भारी सैन्य वाहन सुगमता से गुजर सकेंगे बल्कि स्थानीय जनता भी लाभान्वित होगी। यहां से सेब, आलू, मटर, बादाम और अन्य फसलें बाहर ले जाने में सुविधा होगी। ये पुल किन्नौर जिले की आर्थिकी को बढ़ाने में भी अहम योगदान देंगे।
 मुख्यमंत्री ने विभिन्न परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए बीआरओ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बीआरओ ने इस वर्ष आधारभूत ढांचे से जुड़ी 102 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का कार्य पूरा कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के जनजातीय और सुदूर क्षेत्रों में लोगों का जीवन सरल बनाने और इन क्षेत्रों की आर्थिकी में सुधार करने में बी.आर.ओ. का अहम योगदान है।

मुख्यमंत्री ने उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए युवा उद्यमियों को सम्मानित किया

शिमला,28  दिसंबर(3 आईन्यूज )  हिमाचल प्रदेश के  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां प्रतिष्ठित समाचार पत्र अमर उजाला द्वारा आयोजित यंग एचीवर्स अवार्ड समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि वर्तमान परिदृश्य में मीडिया का महत्व एवं भूमिका निरंतर बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि अमर उजाला ग्रुप अपनी जिम्मेदारियों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों का भी बखूबी निर्वहन कर रहा है।
 
उन्होंने कहा कि समाज के लिए विकासात्मक पत्रकारिता की भूमिका बहुत अहम है। प्रखर पत्रकारिता से न केवल राष्ट्र निर्माण को नई दिशा मिलती है बल्कि बौद्धिक चिंतन को भी बढ़ावा मिलता है। जय राम ठाकुर ने कहा कि सम्मान किसी भी व्यक्ति का हौसला बढ़ाता है और इससे अन्य लोगों को भी अपने ध्येय की ओर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। आज युवा प्रगतिशील सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं और रोजगार तलाशने के बजाय अपना स्वयं का उद्यम स्थापित करने की भावना से मेहनत कर रहे हैं।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए प्रदेश सरकार ने अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं आरंभ की हैं। युवा उद्यमिता को बढ़ाने में वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ की गई मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के उत्साहजनक परिणाम सामने आए हैं और यह योजना बहुत लोकप्रिय हुई है। योजना के अंतर्गत 860 करोड़ रुपए के निवेश की 4862 परियोजनाएं स्वीकृत हो चुकी हैं। इनमें लगभग 430 करोड़ रुपए निवेश की 2593 इकाइयां स्थापित हुई हैं और 7216 लोगों को घर-द्वार के समीप ही रोजगार मिला है।
 
उन्होंने कहा कि युवाओं को उद्योग शुरू करने के लिए अनुकूल वातावरण मिले और उनकी उद्यमिता की जरूरतें भी रेखांकित हों, इसके लिए मुख्यमंत्री स्टार्टअप योजना भी चलाई जा रही है। प्रदेश के युवाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षुओं को एक वर्ष तक 25 हजार रुपये प्रति माह आजीविका भत्ता और इनक्यूबेशन केंद्रों को तीन वर्षों के लिए 30 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। योजना के तहत 11.35 करोड़ रुपये व्यय कर 191 स्टार्टअप और इंक्यूबेशन केंद्रों को लाभ प्रदान किया गया है। प्रदेश सरकार ने हिम स्टार्ट अप योजना के तहत 10 करोड़ करोड़ रुपये का वेंचर फंड बनाया है।
 
जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बागवानी और कृषि क्षेत्रों में भी कई योजनाएं चलाई हैं जो युवाओं को एक सफल किसान बनाने में सहायक सिद्ध हो रही हैं।
 
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर युवा उद्यमियों को विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। अमर उजाला के राज्य संपादक राकेश भट्ट ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और यंग अचीवर्स अवार्ड के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दृढ़ संकल्प, इच्छाशक्ति और मेहनत से जनकल्याण की राह पर आगे बढ़ रही है। प्रदेश में निवेश आकर्षित करने में राज्य सरकार के प्रयास फलीभूत हुए हैं और इसके उत्साहजनक परिणाम सामने आए हैं।
 

ठाकुर ने गिरिराज साप्ताहिक के कैलेंडर का विमोचन किया

शिमला,  28दिसंबर (3आईन्यूज ) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के साप्ताहिक समाचार पत्र गिरिराज के वर्ष 2022 के कैलेंडर का विमोचन किया।
 इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गिरिराज साप्ताहिक प्रदेश सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाने में सबसे अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि गिरिराज साप्ताहिक तथ्यों पर आधारित सूचनाओं का सबसे विश्वसनीय माध्यम है।
 

Monday, December 27

राज्यपाल ने आदर्श नशामुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र का दौरा किया

 मंडी, 27दिसंबर(3आईन्यूज)हिमाचल प्रदेश के 
 राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज मण्डी में आदर्श नशामुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र का दौरा किया। इस केन्द्र का संचालन क्षेत्रीय अस्पताल मण्डी द्वारा हिमाचल प्रदेश राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण के तत्वावधान में किया जा रहा है। उन्होंने केन्द्र की विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की और वहां प्रदान की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
 राज्यपाल ने प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक भी की और अधिकारियों को  इस केन्द्र में टेनिस, चैस, योगा और मैडिटेशन इत्यादि इन्डोर सुविधाएं उपलब्ध करवाने को कहा।
 उन्होंने उपचाराधीन लोगों के पुनर्वास के लिए एक योजना तैयार करने के निर्देश भी दिए।
 मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. देविन्दर ने केन्द्र की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
 

हिमाचल -मोदी -मंडी रैली 11,581 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं राज्य को समर्पित कीं

मंडी, 27दिसंबर (3आईन्यूज )प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्तमान राज्य सरकार के चार साल के कार्यकाल के पूरा होने के अवसर पर आज मण्डी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान से राज्य के लिए लगभग 11,581 करोड़ रुपये लागत की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए।
   प्रधानमंत्री ने मण्डी से वर्चुअल माध्यम से हिमाचल प्रदेश पावर काॅरपोरेशन लिमिटेड (एचपीपीसीएल) द्वारा 2082 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 111 मेगावाट क्षमता की सावड़ा कुड्डू जल विद्युत परियोजना का लोकार्पण किया। शिमला जिले में पब्बर नदी पर प्रसिद्ध हाटकोटी मंदिर के समीप निर्मित इस परियोजना से प्रतिवर्ष 386 करोड़ यूनिट विद्युत उत्पादन होगा और एचपीपीसीएल के माध्यम से राज्य को लगभग 120 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व प्राप्त होगा। उन्होंने सिरमौर जिले में गिरी नदी पर 7000 करोड़ रुपये के रेणुका जी बांध और हमीरपुर व कांगड़ा जिले में ब्यास नदी पर बनने वाले भारत सरकार और राज्य सरकार के संयुक्त उपक्रम 66 मेगावाट क्षमता की धौलासिद्ध जल विद्युत परियोजना की आधारशिला भी रखी। सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड द्वारा क्रियान्वित की जा रही इस परियोजना को 688 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने शिमला और कुल्लू जिलों में सतलुज नदी पर 1811 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली 210 मेगावाट क्षमता की लुहरी स्टेज-1 जल विद्युत परियोजना का शिलान्यास भी किया।
 
इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ उनके भावनात्मक संबंध हैं। उन्होंने राज्य सरकार को चार साल का महत्वपूर्ण कार्यकाल पूर्ण करने के लिए भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस डबल इंजन सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि महामारी के दौरान भी विकास की गति निर्बाध रूप से चलती रहे। उन्होंने कोविड-19 महामारी को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए गए प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य में शत-प्रतिशत पात्र आबादी का टीकाकरण राज्य सरकार के समर्पित और प्रतिबद्ध प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि राज्य को वर्तमान सरकार के कार्यकाल में एम्स, अटल टनल और चार चिकित्सा महाविद्यालय प्राप्त हुए हैं।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के लोगों के लिए जीवन की सुगमता सबसे प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक है और इसमें बिजली बहुत बड़ी भूमिका निभाती है। आज शुरू की गई जल-विद्युत परियोजनाएं पर्यावरण के अनुकूल विकास के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि गिरी नदी पर बन रही श्री रेणुकाजी बांध परियोजना जब पूरी हो जाएगी तो एक बड़े क्षेत्र को इससे सीधा लाभ होगा। इस प्रोजेक्ट से जो भी आय होगी उसका भी एक बड़ा हिस्सा यहीं के विकास पर खर्च होगा।
 

प्रधानमंत्री ने नए भारत की बदली हुई कार्यशैली को दोहराया। पर्यावरण लक्ष्यों से जुड़े कार्यों की रफ्तार पर बात की। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने 2016 में ये लक्ष्य रखा था कि वो साल 2030 तक, अपनी कुल स्थापित बिजली क्षमता का 40 प्रतिशत, गैर-जीवाश्म ऊर्जा स्रोतों से पूरा करेगा। आज हर भारतीय को इसका गर्व होगा कि भारत ने अपना ये लक्ष्य, इस साल नवंबर में ही प्राप्त कर लिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा देश जिस प्रकार से पर्यावरण को बचाते हुए विकास को गति दे रहा है, उसकी विश्वभर में प्रशंसा हो रही है। सोलर पावर से लेकर हाइड्रो पावर तक, पवन ऊर्जा से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन तक, देश रिन्यूएबल एनर्जी के हर संसाधन को पूरी तरह इस्तेमाल करने के लिए निरंतर काम कर रहा है।
 
प्रधानमंत्री ने सिंगल यूज प्लास्टिक के उन्मूलन के विषय पर कहा कि पहाड़ों को प्लास्टिक की वजह से जो नुकसान हो रहा है, हमारी सरकार उसे लेकर भी सतर्क है। सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ देशव्यापी अभियान के साथ ही हमारी सरकार, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट पर भी काम कर रही है। व्यवहार में बदलाव की आवश्यकता पर जोर देते हुए श्री मोदी ने कहा कि हिमाचल को स्वच्छ रखने में प्लास्टिक और अन्य कचरे से मुक्त रखने में पर्यटकों का भी दायित्व बहुत बड़ा है। इधर-उधर फैला प्लास्टिक, नदियों में जाता प्लास्टिक, हिमाचल को जो नुकसान पहुंचा रहा है, उसे रोकने के लिए हमें मिलकर प्रयास करना होगा।
 
प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में दवा क्षेत्र के विकास की सराहना करते हुए कहा कि यदि भारत को आज दुनिया की फार्मेसी कहा जाता है, तो इसके पीछे हिमाचल की बहुत बड़ी ताकत है। कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान हिमाचल प्रदेश ने ना सिर्फ दूसरे राज्यों, बल्कि दूसरे देशों की भी मदद की है।
 
राज्य के शानदार प्रदर्शन के बारे में चर्चा करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि हिमाचल ने अपनी पूरी वयस्क जनसंख्या को वैक्सीन देने में सबसे बाजी मार ली। यहां जो सरकार में हैं, वो राजनीतिक स्वार्थ में डूबे नहीं बल्कि उन्होंने पूरा ध्यान, हिमाचल के एक-एक नागरिक को वैक्सीन कैसे मिले, इसमें लगाया है।
 
इससे पूर्व, प्रधानमंत्री ने प्रदर्शनी स्थल का दौरा किया और प्रदर्शनी में गहरी रूची दिखाई।
 मण्डी में 28,197 करोड़ रुपये की 287 निवेश परियोजनाओं की दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी आयोजित
 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मण्डी में हिमाचल प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्ज़ मीट की दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की भी अध्यक्षता की। इस आयोजन में 28,197 करोड़ रुपये लागत की 287 निवेश योग्य परियोजनाओं को धरातल पर उतारा गया। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में आर्थिक विकास को गति प्रदान करने के साथ-साथ लगभग एक लाख रोजगार के अवसर सृजित होने की सम्भावना है।
 मेगा परियोजनाओं में एसजेवीएनएल द्वारा 6,700 करोड़ रुपये की लागत की रेणुकाजी बांध परियोजना, मैसर्ज़ एसएमपीपी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 2,000 करोड़ रुपये लागत का राज्य का पहला डिफेंस पार्क, मैसजऱ् किनवन प्राइवेट लिमिटिड द्वारा 850 करोड़ रुपये लागत की एपीआई इकाई, मैसजऱ् इंडो फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड द्वारा 510 करोड़ रुपये लागत से राज्य का पहला डिफेंस पार्क शामिल हैं। इसके अलावा, उद्योग और ऊर्जा के साथ-साथ पर्यटन, स्वास्थ्य, आयुर्वेद आदि क्षेत्रों से सम्बन्धित परियोजनाएं भी धरातल पर उतारी गईं।
 उन्होंने इस अवसर पर राज्य की स्वर्ण जयंती ऊर्जा नीति का अनावरण भी किया।
 
प्रधानमंत्री ने वर्तमान राज्य सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित ‘सेवा और सिद्धि के, 4 साल समृद्धि के’ काॅफी टेबल बुक का विमोचन भी किया। यह काॅफी टेबल बुक सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा तैयार की गई है। इस अवसर पर वर्तमान राज्य सरकार की विभिन्न उपलब्धियों पर आधारित विभाग द्वारा निर्मित वृत्तचित्र भी प्रदर्शित किया गया।
 
मुख्यमंत्री ने शाॅल, हिमाचली टोपी और त्रिशूल भेंट कर प्रधानमंत्री का स्वागत किया।
 इससे पूर्व, मण्डी के कंगनीधार हैलीपैड पर प्रधानमंत्री के आगमन पर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और प्रदेश मंत्रिमण्डल के सदस्यांे ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
 
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने छोटी काशी मण्डी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश का सौभाग्य है कि हमें प्रधानमंत्री का विशेष स्नेह प्राप्त है और वह राज्य की विकासात्मक मांगों के प्रति सदैव संवेदनशील रहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता का भी प्रधानमंत्री के साथ विशेष नाता है और यह राज्य के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस छोटी काशी को धार्मिक पर्यटन के लिए पसंदीदा गंतव्य बनाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि मंडी के कंगनीधार में 183 करोड़ रुपये की लागत से शिवधाम का निर्माण किया जा रहा है।
 


 



Sunday, December 26

पिंजौर में ओमिक्रॉन का एक मामला

पंचकूला, 26 दिसंबर (3आईन्यूज) हरियाणा में  पंचकूला के  पिंजौर में ओमिक्रॉन का एक मामला सामने आया है। 
   संक्रमित युवती विदेश से पंचकूला लौटी थी। पंचकूला की सिविल सर्जन डॉ मुक्ता कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की युवती को आइसोलेशन में रखा गया है ।
 उन्होने कहा कि युवती के संपर्क में आए लोगों का स्वास्थ्य विभाग द्वारा सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजे गए  हैं। 

मंडी में ओमिक्रॉन का मामला सामने आया

मंडी, 29 दिसंबर(3 आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में  की एक महिला(45), ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित पाई गई है।
    यह महिला कनाडा से मंडी लौटी थी। उसे घर में ही आइसोलेट किया गया है। 
 गौरतलब  है  कि  यह महिला 3 दिसंबर को कनाडा से मंडी पहुंची थी। उसे कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है।  18 दिसंबर को महिला के सैंपल दिल्ली भेजे गए थे जिसमें 26 दिसंबर रिपोर्ट में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई ।
स्वास्थ्य विभाग ने हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट के एक मामले की पुष्टि की है।




घुमारंवीं में महिला प्रधान ने पंचायत सचिव के खिलाफ दर्ज कराया यौन उत्पीड़न का मामला

बिलासपुर, 26 दिसंबर(3 आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला की थाना घुमारवीं के अंतर्गत की एक ग्राम पंचायत में महिला प्रधान ने पंचायत सचिव के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया  है।
पुलिस को दी शिकायत में  पीड़िता ने बताया  कि ग्राम पंचायत के विकास कार्यों के लिए  सचिव को बार-बार कहा गया लेकिन वह इन्हें लंबित करता रहा। इसके  बाद आरोपी ने पीड़िता को यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करने लगा।        
    पीडिता ने इसकी शिकायत उसने डीसी बिलासपुर तथा बीडीओ घुमारवीं को दी ,लेकिन आरोपी  के खिलाफ कोई भी कारवाई नहीं हुई।
 घुमारवीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। लिया गया है। 

Saturday, December 25

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की

शिमला,  25दिसंबर(3आईन्यूज ) हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती पर आज रिज शिमला स्थित  उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
 इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन के प्रवर्तक थे। उन्होंने कहा कि जब अटल बिहारी वाजपेयी देश के प्रधानमंत्री बने तो कई वर्षों बाद देशवासियों ने स्वराज का रूपांतरण सुराज में होते देखा।  
 उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की प्रेरणा से हम जन भागीदारी और सुशासन के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने भारत को मजबूत बनाने और विकसित करने में अपना जीवन समर्पित कर दिया था। राष्ट्र के लिए उनके बहुमूल्य योगदान को लोग हमेशा याद रखेंगे।   
 मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक ख्याति प्राप्त दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने नेतृत्व के उच्चतम मूल्य स्थापित किए और भविष्य में भी देश के विकास के लिए उनके योगदान को याद रखा जाएगा। अटल बिहारी वाजपेयी एक उत्कृष्ट वक्ता थे, उनमें श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देने की क्षमता थी।
 उन्होंने कहा कि वाजपेयी जी के लिए देश सर्वप्रथम था इसलिए वह देशवासियों द्वारा सच्चे राजनीतिज्ञ के रूप में जाने जाते हैं। उनके विचार और देश की प्रगति के लिए उनका समर्पण हमंे सदैव राष्ट्र सेवा के लिए शक्ति देता रहेगा।
 
 

शिखर सामयिक पत्रिका का विमोचन

शिमला,25 दिसंबर(3आईन्यूज)हिमाचल प्रदेश के   मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर प्रसिद्ध लेखक और कवि डाॅ. इंद्र सिंह ठाकुर द्वारा विचार अटल के आर-पार शीर्षक से सम्पादित अंतरराष्ट्रीय शोध की अर्धवार्षिक पत्रिका शिखर सामयिक के विशेषांक का विमोचन किया।
 मुख्यमंत्री ने लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस पत्रिका में लोगों को महान राजनीतिज्ञ, नेता, विचारक, कवि और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन की झलक मिलेगी। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन मूल्यों से प्रेरणा पाकर लोग प्रगति के पथ पर अग्रसर होंगे।
 

ठाकुर ने सरकारी कैलेंडर-2022 जारी किया।

शिमला, 25दिसंबर(3आईन्यूज)हिमाचल प्रदेश के   मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां सरकारी कैलेंडर-2022 जारी किया। इस कैलेंडर का प्रकाशन हिमाचल प्रदेश मुद्रण तथा लेखन सामग्री विभाग द्वारा किया गया है।
 मुद्रण तथा लेखन सामग्री विभाग की नियंत्रक प्रभा राजीव, सहायक नियंत्रक ऊमा शंकर, ईश्वर दास, कुलदीप चन्द और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
 

राज्यपाल ने लक्ष्मी नारायण मंदिर कुसुम्पटी में पूजा-अर्चना की

शिमला, 25दिसंबर (3आईन्यूज ) हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज हिमाचल प्रदेश आरोग्य भारती द्वारा शिमला के उपनगर कुसुम्पटी में तुलसी पूजा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने गरीब लोगों को राज्य रेडक्रॉस द्वारा उपलब्ध करवाए गए कंबल वितरित किए।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि तुलसी का पौधा हर घर में बांटे जाने के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाने चाहिए। तुलसी का पूजन हमारी संस्कृति की उच्च परम्परा हैं और यह पौधा स्वास्थ्य की दृष्टि से भी जीवनदायनी माना गया है। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस हमेशा से गरीब और पीड़ित मानवता की सेवा में तत्पर रहता है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल देवभूमि है और यहां रहने वाले लोग देव स्वरूप मानव हैं। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों ने मुझे अल्पावधि में ही बहुत स्नेह दिया और यह उन्हें अधिक कार्य करने की शक्ति प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि वह लोगों के सहयोग से समाज सेवा के कार्यों को और बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

इससे पूर्व, राज्यपाल ने लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।

इस अवसर पर आरोग्य भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश पंडित ने राज्यपाल को सम्मानित किया तथा कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।


योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश के विकास को नई दिशा मिलीःठाकुर

कुल्लू, 25दिसंबर(3आईन्यूज)हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री  जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने चार वर्ष के कार्यकाल के दौरान समाज के हर वर्ग और हर क्षेत्र का विकास सुनिश्चित किया है। इस अवधि में सरकार ने अनेक नई योजनाएं आरम्भ की हैं, जिससे विकास के एक नए युग का सूत्रपात हुआ है। वर्तमान राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश को हिमाचल की संस्कृति के अनुरूप आगे बढ़ाया है।
   मुख्यमंत्री ने यह बात आज यहां निजी टीवी चैनल खबरें अभी तक द्वारा आयोजित साइनिंग हिमाचल काॅन्क्लेव-2021 के दौरान कही। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के सक्रिय सहयोग और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आशीर्वाद से प्रदेश में विकास को तीव्र गति मिली है। कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावशाली क्रियान्वयन से प्रदेशवासियों के जीवन में सकारात्मक सामाजिक-आर्थिक बदलाव देखने को मिला है।
 उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री हिमाचल हेल्थकेयर योजना-हिमकेयर, मुख्यमंत्री सहारा योजना, प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान, मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना सहित अनेक महत्वकांक्षी योजनाएं आरम्भ की हैं।
 उन्होंने कहा कि बहुत से क्षेत्रों मेंहिमाचल प्रदेश के सूचकांक देश के कई बड़े राज्यों से आगे हैं। हिमाचल कोविड टीकाकरण अभियान में लक्षित पात्र आबादी को पहली व दूसरी डोज लगवाने में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने वाला देश में पहला राज्य है। नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्यों के सूचकांक और डैशबोर्ड 2020-21 में प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है।
 उन्होंने कहा कि कोविड-19 के प्रभाव के बावजूद हिमाचल प्रदेश में विकास को रफ्तार देने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए, जिनके आशातीत परिणाम सामने आए हैं। इंडिया टुडे द्वारा वर्ष 2021 में जारी मोस्ट इम्प्रूवड बिग स्टेट इन हेल्थ सर्वे में हिमाचल प्रदेश को देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों के विकास में माॅडल राज्य के रूप में उभरे हिमाचल प्रदेश ने अपनी अलग पहचान बनाई है।
 

ठाकुर ने मनाली में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया

शिमला,25 दिसंबर(3आईन्यूज ) हिमाचल प्रदेश के  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला कुल्लू स्थित माल रोड़ मनाली में पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 97वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया।
 इसके उपरांत, मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के गांव प्रीणी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य और विशेष रूप से कुल्लू जिला के लोग भाग्यशाली हैं कि अटल बिहारी वाजपेयी का हिमाचल के प्रति विशेष स्नेह एवं लगाव था। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री के रूप में अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद, अटल बिहारी वाजपेयी हर वर्ष प्रीणी आते थे। उन्होंने कहा कि इस छोटे से गांव से कुछ दिनों तक पूरी सरकार चलती थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की विशेष कृपा से राज्य को केंद्र से उदार सहायता प्राप्त हुई है।
   उन्होने  कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के राजनीतिक विरोधी भी उनके भाषण सुनने आते थे। उन्होंने कहा कि अटल टनल पूर्व प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता का परिणाम है, जिसने जनजातीय जिला लाहौल स्पीति की अर्थव्यवस्था को बदल दिया है और यह सामरिक दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लगभग 3500 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस टनल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 3 अक्तूबर, 2020 को राष्ट्र को समर्पित कर पूर्व प्रधानमंत्री के इस सपने को साकार किया है।
 मुख्यमंत्री ने कहा कि इस टनल ने लाहौल स्पीति जिला में विकास का नया मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने कहा कि इस दिन को पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान में राज्य सरकार की कई योजनाओं का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अटल ज्ञान केंद्र योजना को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद प्रदान करेगी क्योंकि यह पूर्व प्रधानमंत्री को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की कविताओं की कुछ पंक्तियां भी सुनाई।
   श्री ठाकुर ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार इस महीने की 27 तारीख को अपने वर्तमान कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण कर रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐतिहासिक पड्डल ग्राउंड, मंडी में एक विशाल सभा को संबोधित कर इस अवसर की शोभा बढ़ाएंगे। उन्होंने लोगों से मेगा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भी आग्रह किया क्योंकि प्रधानमंत्री प्रदेशवासियों के लिए 11,300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे।
 उन्होने भारत रतन अटल बिहारी वाजपेयी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
 मुख्यमंत्री ने प्रीणी गांव में सामुदायिक केंद्र के निर्माण के लिए 20 लाख रुपये और प्रीणी में जंजघर के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की घोषणा की। उन्होंने स्थानीय युवक मंडल को अपने ऐच्छिक निधि से क्रिकेट और वाॅलीबाॅल किट खरीदने के लिए 2 लाख रुपये देने की भी घोषणा की।
 शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने अपने गृह क्षेत्र में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य के लोग भाग्यशाली हैं कि प्रदेश से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का विशेष स्नेह रहा है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के रूप में भी अटल बिहारी वाजपेयी नियमित रूप से प्रीणी का दौरा करते थे और उनका कुल्लू और प्रीणी के लोगों के साथ उनका विशेष लगाव था। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने मनाली में कई कविताएं लिखी थीं। उन्होंने कहा कि लगभग 44 लाख रुपये की लागत से निर्मित पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा, जिसका आज मुख्यमंत्री द्वारा अनावरण किया गया है, वास्तव में अटल बिहारी वाजपेयी को एक सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों के बारे में भी विस्तार से बताया।
 

ठाकुर ने कुल्लू में ग्राम पंचायत ज्ञान केन्द्र का शुभारम्भ किया

कुल्लू, 25दिसंबर(3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री  जय राम ठाकुर ने आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती के अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री के गांव प्रीणी और जिला कुल्लू के नग्गर, कुल्लू और बंजार विकास खण्डों की दस ग्राम पंचायतों में जिला प्रशासन की पहल ग्राम पंचायत ज्ञान केन्द्र का शुभारम्भ किया।
  ग्राम पंचायत ग्राम केन्द्रों के प्रधानों से वर्चुअल माध्यम से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन की यह सराहनीय पहल है, जिससे इन पंचायतों के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को न केवल घर के निकट चौबीस घंटे पुस्तकालय बल्कि इंटरनेट और वाई-फाई की सुविधा भी प्राप्त होगी।
 श्री ठाकुर ने कहा कि यह पहल अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती के अवसर पर की गई है, इसलिए पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान स्वरूप इन केन्द्रों का नाम अटल ज्ञान केन्द्र होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस पहल को सशक्त करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी।
 मुख्यमंत्री ने ज्ञान केन्द्रों को पुस्तकें प्रदान करने के लिए नेशनल बुक ट्रस्ट का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने लोगों से भी इन केन्द्रों के लिए पु श्रीस्तकें दान देने का आग्रह किया। उन्होंने जिला कुल्लू और प्रदेश की अन्य पंचायतों से भी इस पहल को अपनाने का आग्रह किया।
 इस अवसर पर प्रीणी पंचायत की प्रधान कल्पना आचार्य ने शाॅल व टाॅपी भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
 कुल्लू के उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने मुख्यमंत्री को जिला प्रशासन की इस पहल के बारे में जानकारी प्रदान की।
 शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर, बंजार के विधायक सुरेन्द्र शौरी और नेशनल बुक ट्रस्ट के प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
 

ठाकुर ने परिधि गृह मण्डी के अतिरिक्त भवन का लोकार्पण किया

मंडी, 25दिसंबर (3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी में 5.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित परिधि गृह मण्डी के अतिरिक्त भवन का लोकार्पण किया।
 परिधि गृह मण्डी के अतिरिक्त भवन में 10 कमरे और एक बैठक कक्ष है, जिससे क्षेत्र में आने वाले लोगों को सुविधा प्राप्त होगी।
 

Friday, December 24

डीसी ने जिला पुस्तकालय में किया ई-लर्निंग सेंटर का शुभारंभ अब पाठकों को मिलेगी वाई-फाई, कंप्यूटर-प्रिंटर

हमीरपुर ,24दिसंबर(3आईन्यूज) उपायुक्त देबश्वेता बनिक के विशेष प्रयासों से जिला पुस्तकालय में आम पाठकों, विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां कर रहे अन्य युवाओं को आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। इसी कड़ी में पुस्तकालय परिसर में जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के सहयोग से ई-लर्निंग सेंटर स्थापित किया गया है। उपायुक्त ने वीरवार को इस ई-लर्निंग सेंटर एवं वाई-फाई सुविधा का शुभारंभ किया।
  उन्होंने बताया कि ई-लर्निंग सेंटर में 10 कंप्यूटर, दो प्रिंटर एवं स्कैनर तथा वाई-फाई उपकरण स्थापित किए गए हैं। देबश्वेता बनिक ने कहा कि जिला पुस्तकालय में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। पुस्तकों, पत्रिकाओं और समाचार पत्रों के अलावा अब यहां डिजिटल माध्यम से भी अध्ययन किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में डिजिटल माध्यमों से सूचना के आदान-प्रदान की महत्ता को देखते हुए जिला रैडक्रॉस सोसाइटी ने यहां ई-लर्निंग सेंटर स्थापित किया है। इसके लिए पंजाब नेशनल बैंक, जिला अग्रणी प्रबंधक कार्यालय, भारतीय स्टेट बैंक और कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक ने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व योजना के तहत संयुक्त रूप से कंप्यूटर और प्रिंटर्स उपलब्ध करवाए हैं। इसके अलावा सीनियर सिटीजन काउंसिल ने ई-लर्निंग सेंटर के लिए एसी की व्यवस्था करवाई है।
  उपायुक्त ने बताया कि इसी पुस्तकालय में रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा बनाए गए बुक बैंक के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने पुस्तकें दान की हैं। एचजी पब्लिकेशन्स दिल्ली ने भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए काफी पुस्तकें समर्पित की हैं।


टौणी देवी-उहल सडक़ आज रहेगी बंद

हमीरपुर 24 दिसंबर(3आईन्यूज)हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में  सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्य के चलते टौणी देवी-उहल सडक़ पर वाहनों की आवाजाही 24 दिसंबर को बंद रहेगी। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश देबश्वेता बनिक ने बताया कि इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक कोट से चौरी और लगदेवी होते हुए उहल पहुंच सकते हैं।

 इसी प्रकार उहल-अंदराल सडक़ पर भी 25 और 26 दिसंबर को यातायात बंद रहेगा। इस दौरान उहल-पौहंज-अंदराल सडक़ को वैकल्पिक रूट के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। 27 और 28 दिसंबर को उहल-ठाणा टिक्कर सडक़ पर भी यातायात बंद रहेगा। इस दौरान भी पौहंज सडक़ से आवाजाही की जा सकती है।


सुखराम चौधरी ने बाथू में किया खेल महाकुंभ का शुभारंभ

हरोली विस के तहत 750 किसानों को मिला थ्री फेज़ कनेक्शन: सुखराम चौधरी

ऊना, 24 दिसंबर:(3आईन्यूज)हिमाचल प्रदेश  बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कल हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत बाथू गांव के श्री गोविंद सिंह जी राजकीय उच्च विद्यालय गुरूपलाह में खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया। इस खेल महाकुंभ में बाॅलीवाल का पहला शो मैच बाथू (ए) और बाथू (बी) के बीच खेला गया। 
   श्री चौधरी ने कहा कि इस खेल महाकुंभ के दौरान क्रिकेट, कबड्डी, बास्केट्बाल, फुटबाल, बाॅलीवाल, कुश्ती व एथलैटिक्स जैसी स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि खेल महाकुभ में प्रदेश की 2100 टीमों के लगभग 1 लाख खिलाड़ी भाग लेंगे। इन स्पर्धाओं के विजेताओं को 50 लाख रुपये के इनाम दिए जाएंगे तथा हजारों प्रतिभागियों को टी-शर्ट, मेडल व ट्राफी भी दी जाएगी। 
 उन्होने कहा इस अनूठे आयोजन के माध्यम से क्षेत्र की ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को एक सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ी भारत वर्ष का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं का खेलों के प्रति रूझान बढ़ाने तथा उनकों खेल गतिविधियों के ंप्रति प्रोत्साहित करने के साथ-साथ फिट रहने के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से खेल महाकुंभ कार्यक्रम आरंभ किया गया है।
उन्होंने कहा कि खेलों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से वर्तमान सरकार द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बडे़ बहुउद्देशीय खेल मैदान निर्मित जा रहे हैं। यह मैदान जिम व पार्क की सुविधाओं से सुसज्जित भी होंगे। उन्होंने कहा कि खेलों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा जिस पर 1 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जाएगी। 
  श्री  चौधरी ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र के अतंर्गत लगभग 750 किसानों को निजी नलकूपों के लिए थ्री फेज बिजली के कनेक्शन की सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार शीघ्र ही 11 करोड़ रूपये की सिंचाई योजना बनाने जा रही है जिससे किसान को टयूबवैल लगाने में कोई खर्चा नहीं देना पडे़गा।
इसके अतिरिक्त वर्तमान सरकार द्वारा प्रदेश में लगभग 4 लाख लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन लगाई गई है। राज्य में 3.5 लाख से अधिक गरीब परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन भी वितरित किए गए हैं।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने कहा कि हरोली विस के ग्रामीण खिलाडियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए सरकार द्वारा अनेकों कदम उठाये जा रहे है। इसी के तहत हरोली विस में स्टेडियमों का निर्माण कार्य भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में ग्राम पंचायत बढे़ड़ा में 1.10 करोड़ रूपये की लागत से बनने जा रहे स्टेडियम का शिलान्यास किया गया है।
इस अवसर पर सुमित शर्मा ने उपस्थित लोगों को खेल महाकुंभ बारे विस्तारपूर्वक जानकारी भी दी। 
इससे पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं जिलाध्यक्ष बीजेपी युवा मोर्चा कमल सैणी ने बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चैधरी का स्वागत किया। 
कार्यक्रम में स्थानीय स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। ऊर्जा मंत्री ने सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय को अपनी ऐच्छिक निधि से 31 हज़ार रूपये देने की घोषणा भी की।

पक्के रास्तों और रोपवे से जुडे़ेंगे सोलहसिंगी धार के किले - वीरेन्द्र कंवर

ऊना, 24 दिसंबर (3 आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने होटल सीराॅक के समीप गोविन्द सागर झील मेें वाटर स्पोट्स गतिविधियों का शुभारंभ किया। 

इस अवसर पर अपने संबोधन में कृषि मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि जिला के पूर्व उपायुक्त राकेश प्रजापति के कार्यकाल के दौरान कुटलैहड़ में पर्यटन को विकसित करने के उद्देश्य से कुटलैहड़ पर्यटन विकास समिति का गठन किया गया था। इस समिति के द्वारा किए गए प्रयासों का परिणाम है कि आज कुटलैहड़ क्षेत्र में वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज का शुभारंभ हुआ है। 

उन्होंने बताया कि कुटलैहड़ विस को पर्यटन की दृष्टि से एक अलग पहचान दिलाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि गोविन्दसागर झील में वाटर स्पोट्स के शुरु होने से अभी तक प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रुप से लगभग सौ लोगों को रोजगार मिला है। उन्होंने बताया कि घरवासड़ा से पैराग्लाईडिंग का ट्रायल सफल रहा है और यहां से पैराग्लाईडिंग की उडानें भरने को मंजूरी मिल गई है जो अंदरौली में शिव मंदिर के पास लैंड करेंगी। उन्होंने बताया कि अघलोर में 3 करोड़ की लागत से हैलीपैड का निर्माण किया जा रहा है, इससे भी आने वाले समय में कुटलैहड़ पर्यटन का बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा अंदरौली में 15 करोड़ रुपये से पार्क बनाया जाएगा तथा घरवासड़ा मे वन विभाग का रेस्ट हाउस बनाया गया है। 

   वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि खुरवाईं में फिश अक्योरियम खोला जाएगा और घरवासड़ा से परोईयां और कोट से सोलह सिंगी धार ट्रेकिंग रुट्स को विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोलहसिंगी धार के एतिहासिक किलों के रास्तों को पक्का किया जाएगा और यहां रोपवे विकसित करने की संभावनाओं को भी तलाशा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि जो एक बार कुटलैहड़ आए, तो फिर वह यहां बार बार आए और अन्य लोगों को भी यहां आने के लिए प्रेरित करे। 

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के चुल्हड़ी को टेक-ऑफ तथा अंदरौली को लैंडिंग साइट के रूप में अधिसूचित कर दिया गया है। पर्यटन विभाग ने इस संबंध में जारी कर दी है। कंवर ने कहा कि पर्यटन विभाग की अनुमति मिलने से अब यहां पर व्यावसायिक स्तर पर पैराग्लाइडिंग गतिविधियां की जा सकेंगी, जिससे क्षेत्र में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा दूर-दूर से पर्यटक यहां पर पैराग्लाइडिंग करने के लिए आएंगे। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा मिलने से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा।

कंवर ने कहा कि विलुप्त होती लोक कला, हस्तशिल्प व लोक संस्कृति के संवर्धन व संरक्षण के लिए वोकल फोर लोकल को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला में महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को सोमभद्रा ब्रांड के तहत विक्रय किया जा रहा है। इसके लिए 10 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है।



हमीरपुर में 5 लोग निकले कोरोना पॉजीटिव

हमीरपुर में 5 लोग निकले कोरोना पॉजीटिव

हमीरपुर ,24 दिसंबर(3,आईन्यूज)हिमाचल प्रदेश के  हमीरपुर जिला में वीरवार को 5 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्रिहोत्री ने बताया कि वीरवार को जिला में रैपिड एंटीजन टैस्ट के लिए कुल 338 सैंपल लिए गए, जिनमें से 3 पॉजीटिव निकले।

  मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि बुधवार को आरटी-पीसीआर टैस्ट हेतु लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट वीरवार को प्राप्त हुई। इन सैंपलों में से 2 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। डॉ. आरके अग्रिहोत्री ने बताया कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। कोरोना के नए वेरिएंट ऑमीक्रोन की आशंका को देखते हुए सभी लोग ऐहतियात बरतें। मास्क का प्रयोग करें तथा हाथों की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। अनावश्यक भीड़ इकट्ठी न करें तथा आपस में पर्याप्त दूरी बनाकर रखें।

नालागढ़ में ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

नालागढ़,24 दिसंबर(3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश में नालागढ़ के दत्तोवाल में शिव मंदिर के पास देर रात एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे उसमें सवार दो युवकों की मौत हो गई ।     
 दोनों युवक बनसाई गांव के रहने वाले थे। 
  पुलिस ने  शव पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेजे  हैं। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है। 
नालागढ़ के तहसीलदार रिशव शर्मा ने मृतकों के परिजनों   को 10-10 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की है और  4-4 लाख रुपए देने का आश्वासन दिया है। 

Thursday, December 23

लुधियाना के कोर्ट परिसर में बम धमाका , एक व्यक्ति की मौत ,पांच घायल

लुधियाना,23  दिसंबर(3 आईन्यूज) पंजाब के लुधियाना में आज दोपहर  लुधियाना के कोर्ट परिसर में बम धमाका हो गया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हुए है।
   घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पंजाब में हाई अलर्ट जारी किया  गया है। 
  पुलिस ने आशंका जताई है बाथरूम में  मिले  शव का सिर और टांगें दोनों उड़ चुकी हैं, हो सकता है  कि वह यहां बम लगाने आया था और खुद धमाके में  मारा गया।
  घायलों की पहचान संदीप कौर (31) रायकोट, शरणजीत कौर (25) जमालपुर लुधियाना, मनीश कुमार(32) वृंदावन रोड लुधियाना और कृष्ण खन्ना (75) वासी फेस वन दुगरी और कुलदीप सिंह मंड के रूप में की गई है। 

कुलपति ने सरदार पटेल क्लस्टर विश्वविद्यालय को राज्य विश्वविद्यालय बनाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

मंडी, 23दिसंबर,(3 आईन्यूज )सरदार पटेल क्लस्टर विश्वविद्यालय मण्डी के कुलपति डाॅ. सी.एल. चन्दन ने आज मण्डी में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की और इस विश्वविद्यालय को राज्य विश्वविद्यालय बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।
 मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विश्वविद्यालय मण्डी और अन्य जिलों के युवाओं को उनके घरों के निकट गुणात्मक और उच्चतर शिक्षा प्रदान करेगा। राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना से विद्यार्थियों की लम्बे समय से चल रही मांग को पूर्ण किया गया है। वर्तमान प्रदेश सरकार राज्य के युवाओं की आवश्यकताओं के प्रति सजग है और उन्हें पूरा करने के लिए विभिन्न कदम उठाए जा रहे हैं।
 इस अवसर पर प्रो. अनुपमा सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। 

पुंग में हिमाचल ग्रामीण बैंक की शाखा का उदघाटन किया सुन्दरनगर विधानसभा क्षेत्र के बाड़ी में पशु औषधालय खोलने की घोषणा की

मंडी,  23 दिसंबर (3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के  
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मण्डी जिला के राजकीय नागरिक अस्पताल सुन्दरनगर में 1.50 करोड़ रुपये से अधिक लागत से निर्मित 500 एलपीएम क्षमता वाले प्रैशर स्विंग एब्जाॅप्र्शन प्लांट (पीएसए) का उदघाटन किया।
 मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले चार वर्षों के दौरान सुन्दरनगर विधानसभा क्षेत्र के विकास पर विशेष बल दिया है। उन्होंने कहा कि पिछली कांगे्रस सरकार ने सुन्दरनगर क्षेत्र के विकास के सम्बन्ध में केवल बड़े-बड़े दावे किए गए हैं, परन्तु वास्तविकता में उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कोई कार्य नहीं किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा समाज के हर व्यक्ति का विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोविड आरम्भ होने के समय केवल दो पीएसए प्लांट थे जबकि आज प्रदेश के विभिन्न भागों में 41 पीएसए प्लांट कार्यशील हैं।
 जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सक्षम और मजबूत नेतृत्व में देशभर में सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चल रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने राज्य की पात्र आबादी के शत-प्रतिशत टीकाकरण की उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। जिला कुल्लू के मलाणा और जिला कांगड़ा के बड़ा भंगाल जैसे दूर दराज के क्षेत्रों में हैलीकाॅप्टर की विशेष उड़ानों के संचालन के माध्यम से टीके की उपलब्धता सुनिश्चित की गई।
 मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने महामारी के दौरान प्रभावी प्रबन्धन सुनिश्चित किया और प्रदेश सरकार की इस पहल की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य पात्र आयु वर्ग के लोगों की पहली खुराक सुनिश्चित करने में अग्रणी रहा और अब सभी पात्र लोगों के दूसरी डोज का शत-प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। उन्होंने विपक्ष के नेताओं से इस संवेदनशील मुददे का राजनीतिकरण करने से परहेज करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग कांग्रेस के नेताओं के झूठ से भलीभांति परिचित है।
 जय राम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार इस महीने की 27 तारीख को अपने वर्तमान कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण करेगी और इस कार्यक्रम में दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी गरिमापूर्ण उपस्थिति दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राज्य के लिए 11,300 करोड़ रुपये की चार विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। उन्होंने लोगों को इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का साक्षी बनने का आग्रह किया।
 
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर प्रदेश के किसानों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के कृषक वर्ग का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, क्योंकि प्रदेश की लगभग 90 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है जिनका मुख्य व्यवसाय कृषि है। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के कुछ प्रगतिशील किसानों को भी सम्मानित किया। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के बाड़ी में एक पशु औषधालय खोलने की घोषणा भी की।
 
इसके पश्चात सुन्दरनगर के पुंग में हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की 266वीं शाखा का उदघाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बैंक ग्रामीण उपभोक्ताओं को प्रभावशाली कुशल बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभ वितरण में 25 प्रतिशत की भागीदारी है। उन्होंने बैंक के अध्यक्ष उदय चन्द्र और बैंक के अन्य सदस्यों के प्रयासों की भी सराहना की।  
 
सुन्दरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्यों व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्हांेने सुन्दरनगर नागरिक अस्पताल के लिए पीएसए प्लांट समर्पित करने और इसकी क्षमता 150 बिस्तरों तक बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सुन्दरनगर विधानसभा क्षेत्र के विकास को गति प्रदान करने के लिए भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सुन्दरनगर शहर के लिए 25 करोड़ रुपये की पेयजल आपूर्ति योजना शीघ्र ही पूर्ण होने वाली है और अगले कुछ महीनों में मुख्यमंत्री द्वारा इसे क्षेत्र की जनता को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीआरएफ के अन्तर्गत सलापड़-ततापानी सड़क के लिए 295 करोड़ रुपये स्वीकृति किए गए है, जो मुख्यमंत्री की विकास के प्रति प्रतिबद्धता और संकल्प को दर्शता है। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों को भी विस्तार से बताया।
 

ठाकुर ने प्रधानमंत्री के दौरे से सम्बन्धित तैयारियों की समीक्षा की

शिमला,23 दिसंबर (3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के   मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस महीने की 27 तारीख को प्रस्तावित मण्डी दौरे की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
   मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी प्रबन्ध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को आयोजन स्थल तक लाने के लिए परिवहन की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। उनके जलपान के लिए भी समुचित प्रबन्ध किए जाने चाहिए। उन्होंने जिला पुलिस को वाहनों के सुचारू संचालन, बसों और अन्य वाहनों की पार्किंग के लिए भी उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
 जय राम ठाकुर ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए कि इस विशाल आयोजन के कारण आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करने पड़े। उन्होंने राज्य के विभिन्न भागों से बसों में आने वाले लोगों के लिए जलपान के समुचित प्रबन्ध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को लाने वाली प्रत्येक बस में एक सम्पर्क अधिकारी की व्यवस्था होनी चाहिए ताकि सभी लाभार्थी समय पर आयोजन स्थल पर पहुंचे।
 परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में भाग लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को रैली स्थल तक पहुंचाने के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

फरीदाबाद में आमिक्रोन का पहला मामला

फरीदाबाद, 23 दिसंबर(3आईन्यूज) हरियाणा के फरीदाबाद में आमोक्रोन  का एक मामला आया है। 
   मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कनाडा से लौटी युवती में ओमिक्रॉन वैरिएंट मिला है. बता दें कि वह कनाडा से लौटी है।
  सिविल सर्जन डॉक्टर विनय गुप्ता ने बताया कि युवती की जांच के बाद ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। वहीं युवती  के  संपर्क में आए दो लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए है।
  स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने यह जानकारी सांझा की है। 

Wednesday, December 22

ठाकुर ने कुल्लू में ईट राइट मेले का शुभारम्भ किया

कुल्लू, 22 दिसंबर(3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के      मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कुल्लू के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में ‘ईट राइट’ मेले का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 दिसम्बर, 2021 को वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मण्डी में आयोजित होने वाली विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
     श्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 दिसम्बर को मण्डी में 11,279 करोड़ रुपये लागत की विकासात्मक परियोजनाएं प्रदेशवासियों को समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रैली स्थल से 2082 करोड़ रुपये लागत की 111 मेगावाट क्षमता की सावड़ा-कुड्डू पन बिजली परियोजना प्रदेशवासियों को समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री 6,700 करोड़ रुपये की लागत से गिरी नदी पर बनने वाले 148 मीटर ऊॅचे रेणुका जी बांध का शिलान्यास भी करेंगे।
   उन्होने  कहा कि प्रधानमंत्री सतलुज नदी के किनारे शिमला व कुल्लू जिला में स्थित 1811 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 210 मेगावाट क्षमता की लूहरी स्टेज-1 पन बिजली परियोजना, हमीरपुर में 688 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली 66 मेगावाट क्षमता की धौलासिद्ध पन बिजली परियोजना की भी आधारशिला रखेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के इतिहास में यह पहली बार है कि हिमाचल प्रदेश के लिए किसी भी प्रधानमंत्री द्वारा 11,279 करोड़ रुपये लागत की विकास परियोजनाओं को प्रदेशवासियों को समर्पित किया जा रहा है।
 मुख्यमंत्री ने ईट राइट मेले कुल्लू के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए सन्तुलित आहार बहुत आवश्यक होता है। सन्तुलित भोजन ग्रहण करने से ही स्वस्थ जीवनशैली का विकास होता है। प्रदेश सरकार द्वारा बच्चों और महिलाओं को पोषणयुक्त आहार प्रदान करने के लिए कई कार्यक्रम आरम्भ किए गए हैं। पूरक पोषाहार कार्यक्रम के तहत प्रदेश के 78 विकास खण्डों में 18,925 आंगनवाड़ी केन्द्रों के माध्यम से छः माह से छः वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती एवं धात्री माताओं कुपोषित बच्चों को पूरक पोषाहार उपलब्ध करवाया जा रहा है। पूरक पोषाहार कार्यक्रम के अन्तर्गत लाभान्वित किए जा रहे लाभार्थियों को बाल पोषाहार टाॅप-अप योजना जो राज्य संचालित योजना है के तहत भी लाभान्वित किया जा रहा है। प्रदेश में आंगनवाड़ी केन्द्रों में पोषण अभियान के तहत हर माह एक व 15 तारीख को समुदाय आधारित कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है।
 

ठाकुर ने प्रधानमंत्री की रैली की तैयारियों का निरीक्षण किया

शिमला,22 दिसंबर(3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज वर्तमान प्रदेश सरकार के चार वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस महीने की 27 तारीख को मंडी में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैली के आयोजन स्थल पड्डल मैदान का दौरा किया।
 मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए अधिकारियों को पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।
 इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, उपायुक्त अरिंदम चैधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।