Friday, July 2

भूमि अधिग्रहण के लिए नियुक्त होंगे अस्थायी कर्मचारी, 12 तक मांगे आवेदन

हमीरपुर, 02 जुलाई(3आईन्यूज)  फोरलेन नेशनल हाईवे के लिए हमीरपुर उपमंडल में किए जाने वाले भूमि अधिग्रहण कार्य के लिए कुछ अस्थायी कर्मचारियों रखे जाएंगे। इनमें सेवानिवृत्त राजस्व कर्मचारी भी शामिल होंगे। इन पदों के लिए 12 जुलाई तक उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर में आवेदन किए जा सकते हैं।

  इस संबंध में उपायुक्त हमीरपुर की ओर से जारी सूचना के अनुसार हमीरपुर उपमंडल में भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को पूर्ण करवाने के लिए एक सीनियर अकाउंटेंट, 2 सेवानिवृत्त फील्ड कानूनगो, एक कंप्यूटर ऑपरेटर और एक चपरासी की नियुक्ति अस्थायी तौर पर अल्प अवधि के लिए की जाएगी। भूमि अधिग्रहण कार्य पूर्ण होने पर इन कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त हो जाएंगी।

  सीनियर अकाउंटेंट को 20,000 रुपये, फील्ड कानूनगो को 15,000, कंप्यूटर ऑपरेटर को 10,000 और चपरासी को 8000 रुपये मासिक पारिश्रमिक मिलेगा। कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार कम से कम बारहवीं पास होना चाहिए तथा उसके पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम छह महीने का डिप्लोमा होना चाहिए। उसकी आयु 45 वर्ष से अधिक न हो। चपरासी के पद के लिए 45 वर्ष तक की आयु के मैट्रिक पास उम्मीदवार पात्र होंगे। फील्ड कानूनगो के 2 पदों के लिए राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त अनुभवी कानूनगो आवेदन कर सकते हैं।

दुकानों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन करें खोखाधारक, इसके बाद नहीं मिलेगा मौका

  1. हमीरपुर, 02 जुलाई(3आईन्यूज)जिला मुख्यालय के अंतराज्यीय बस अड्डे के सामने खेल परिसर में निर्मित दुकानों के आवंटन के लिए पात्र 21 खोखाधारकों से 3 जुलाई शाम 4 बजे तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

  उपायुक्त हमीरपुर और खेल, संस्कृति, शिक्षा एवं अन्य विकासात्मक गतिविधि प्रोत्साहन सोसाइटी की अध्यक्ष देबश्वेता बनिक ने बताया कि उक्त दुकानों के आवंटन के संबंध में 21 पात्र खोखाधारकों को 23 जून को ही नोटिस के माध्यम से सूचित कर दिया गया है। देबश्वेता बनिक ने बताया कि खेल परिसर की दुकानों की व्यवस्था का संचालन कर रही खेल, संस्कृति, शिक्षा एवं अन्य विकासात्मक गतिविधि प्रोत्साहन सोसाइटी के पास वीरवार एक जुलाई तक कुल 12 खोखाधारकों के आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि खेल परिसर की दुकानों का आवंटन बस अड्डे के सामने खोखा चलाने वाले 21 लोगों को ‘पहले आओ, पहले पाओ’ आधार पर किया जाना है। इसके लिए उन्हें आवंटन उप समिति के समक्ष यह हल्फनामा देना होगा कि वे दुकान आवंटित होते ही अपना खोखा हटा लेंगे।

  उपायुक्त ने बताया कि 3 जुलाई शाम 4 बजे तक प्राप्त सभी आवेदनों की जांच के बाद वास्तविक खोखाधारकों और सब-लेटिंग आधार पर कार्य करने वाले खोखाधारकों की अलग-अलग सूची तैयार की जाएगी। आवंटन प्रक्रिया के सभी नियमों एवं शर्तों के संबंध में भी सभी पात्र खोखाधारकों को पहले ही नोटिस के माध्यम से अवगत करवाया जा चुका है।

  देबश्वेता बनिक ने कहा कि बस स्टैंड के सामने खोखा मार्केट के कारण यहां हर समय दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है तथा यहां अक्सर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। यहां से खोखे हटने के बाद जहां यातायात व्यवस्था सुधरेगी, वहीं शहर की सुंदरता भी बढ़ेेगी। अच्छी एवं पक्की दुकानों के आवंटन के बाद खोखाधारकों को भी काफी सुविधा होगी तथा वे बेहतर ढंग से अपना कारोबार कर सकेंगे। उपायुक्त  ने सभी पात्र खोखाधारकों से इस सुविधा का लाभ उठाने तथा दुकानों के लिए तुरंत आवेदन करने की अपील की है।

 

Thursday, July 1

ठाकुर ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को दी जन्मदिन की बधाई

शिमला , 1  जुलाई (3आईन्यूज)हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने  आज  देवभूमि हिमाचल की ओर से आदरणीय उपराष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू जी को उनके72 वे जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

   श्री ठाकुर ने कहा कि आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, देवभूमि के समस्त देवी देवताओं से यही कामना करता हूं।

ठाकुर ने चिकित्सकों की निःस्वार्थ व समर्पित सेवाओं की सराहना की


 

शिमला , 1  जुलाई  (3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने  चिकित्सकों की प्रशंसा  करते हुए कहा कि वह  केवल बहुमूल्य जीवन ही नहीं बचाते हैं, बल्कि मरीजों का उपचार कर उनके दर्द और पीड़ा को भी कम करते हैं।
   श्री ठाकुर ने  आज राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर मण्डी जिला के थुनाग से वर्चुअल माध्यम से चिकित्सकों को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि  यह दिन बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री और विख्यात चिकित्सक डाॅ. बिधान चन्द्र राॅय की जयन्ती और पुण्य तिथि के अवसर पर मनाया जाता है। डाॅ. राॅय एक महान चिकित्सक थे जिन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान दिया। उन्होंने कहा कि यह दिन सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को समर्पित है जो अपनी जान जोखिम को डालकर लोगों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी ने एक बार पुनः विश्वभर के चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों के योगदान और बलिदान का स्मरण करवाया है। 

 उन्होंने कहा कि भारतीय उप महाद्वीप मंे डाॅ. राॅय को प्रथम चिकित्सा सलाहकार भी कहा जाता है। ब्रिटिश मेडिकल जरनल के अनुसार वह अपने समकालीन चिकित्सकों से प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी थे। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस लोगों का जीवन बचाने में   चिकित्सकों की भूमिका और दायित्व तथा उनके कार्यों व कत्र्तव्यों को स्मरण करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

 श्री ठाकुर  ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान चिकित्सकों ने अपने परिवार की सुरक्षा के बारे में विचार न करके सैकड़ों लोगों को  बचाने के लिए रात-दिन कार्य किया।  

   उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में   कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए प्रभावी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि  बिस्तर क्षमता को 1200 से बढ़ाकर पांच हजार कर दिया है। पिछले एक साल के दौरान प्रदेश में आठ पीएसए संयत्र स्थापित किए गए और इस वर्ष 15 अगस्त तक लगभग 28 पीएसए संयत्र स्थापित किए जाएंगे। 


 स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने कहा कि  प्रदेश में टीकाकरण अभियान के  तहत   लगभग 39 लाख खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

 

  

Wednesday, June 30

3 जुलाई तक बंद रहेगी कांगो गलू-अमरोह सडक़,16 जुलाई तक बंद रहेगी समीरपुर-मतलाणा-बक्कर खड्ड सडक़

हमीरपुर ,30 जून(3आईन्यूज )लोक निर्माण विभाग के उपमंडल समीरपुर के अंतर्गत आने वाली कांगो गलू-कलाहू-अमरोह सडक़ पर वाहनों की आवाजाही 3 जुलाई तक बंद रहेगी। 

भोरंज के एसडीएम राकेश कुमार शर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए बताया कि सडक़ के मरम्मत कार्य को सुचारू रूप से चलाने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

  उन्होंने कहा कि  समीरपुर-मतलाणा-बक्कर खड्ड सडक़ और समीरपुर-मतलाणा-भुआणा सडक़ पर वाहनों की आवाजाही 16 जुलाई तक बंद रहेगी।  

खेल कोटे के शास्त्री पद के लिए साक्षात्कार 15 को

हमीरपुर, 30 जून (3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में खिलाडिय़ों के कोटे के तहत शास्त्री के एक पद पर भर्ती के लिए 15 जुलाई को सुबह 11 बजे प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय  में साक्षात्कार लिए जाएंगे। केवल अध्यापक पात्रता परीक्षा पास खिलाड़ी ही इस पद के लिए पात्र होंगे।

 बायोडाटा फार्म प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है। पात्र उम्मीदवार ये बायोडाटा फार्म डाउनलोड करके तथा इसके साथ सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करके साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01972-222749 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

किसानों की आय को दोगुना करने के लिए राज्य में प्राकृतिक खेती को दिया जा रहा है बढ़ावाः मुख्यमंत्री

 

 शिमला , 30 जून (3आईन्यूज)  हिमाचल प्रदेश  में प्राकृतिक खेती को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि वर्ष 2022 के अन्त तक किसानों की आय को दोगुना किया जा सके।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कृषि विभाग की प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना की राज्य परियोजना क्रियान्वयन इकाई द्वारा रिलायलाइजेशन आॅफ मिशन नैचुरल फार्मिंग अमंग स्माॅलहोल्डर्ज विषय पर आयोजित राष्ट्रीय वैबिनार को सम्बोधित करते हुए कहा कि  प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना का क्रियान्वयन कर रही है।  इससे न केवल फसलों की पैदावार बढ़ेगी बल्कि किसानों की लागत में भी कमी आएगी। किसानों की लागत को कम करने में सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती पद्धति उभर कर सामने आई है। इस पद्धति के माध्यम से स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पदार्थों का उपयोग करके पैदावार उपज और कृषि स्वास्थ्य को बढ़ावा दिया जाता है।

   श्री ठाकुर ने कहा  कि 2018 में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए पहले बजट में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए 25 करोड़ रुपये का प्रावधान  था। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के सपने को साकार करने में सहायक सिद्ध होगा।

  उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी 9.61 लाख किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करने का प्रयास कर रही है ताकि हिमाचल देश का प्राकृतिक कृषि प्रदेश बन सके। उन्होंने कहा कि 1.28 लाख किसान पहले से ही प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं । उन्होंने कहा कि प्रदेश देश के बड़े राज्यों में इस क्षेत्र में आदर्श राज्य बनकर उभरा है।  

   जय राम ठाकुर ने कहा कि  सेब उत्पादकों द्वारा रासायनिक उर्वरकों का अत्यधिक उपयोग चिन्ता का विषय है। उन्होंने कहा कि सौभाग्यवश अधिक से अधिक सेब उत्पादक अब प्राकृतिक खेती को अपना रहे हैं, जिससे उन्हें अपने उत्पादों के अच्छे दाम मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार प्राकृतिक उत्पादों के प्रमाणीकरण करने के लिए एक तंत्र विकसित करने का भी प्रयास कर रही है ताकि वे अपने उत्पादों का अच्छा मूल्य प्राप्त कर सके।  

   इस मौके पर कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि राज्य में सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती न केवल किसानों के लिए लाभदायक है, बल्कि पर्यावरण के अनुकूल भी है।

 नीति आयोग के उपाध्यक्ष डाॅ. राजीव कुमार ने राज्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि नीति आयोग प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य को हर संभव सहायता प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों और उनकी आर्थिकी पर होने वाले प्रभावों के संबंध में भी डाटा तैयार किया जाना चाहिए।

 

ककरू, कुठेड़ा, भड़मेली में एक जुलाई को बंद रहेगी बिजली

हमीरपुर ,30 जून (3आईन्यूज) विद्युत उपमंडल-1 हमीरपुर में लाईनों की आवश्यक मरम्मत के चलते एक जुलाई को सियूहणी, ककरू, चौकी, कुठेड़ा, नरेली, चलोखर, भड़मेली, मुथान, रोपा, स्वाल, देई का नौण, सूल और साथ लगते अन्य क्षेत्रों में सुबह 9 से सायं 5 बजे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी।


  सहायक अभियंता सुनील भाटिया ने इस दौरान उक्त क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।


Tuesday, June 29

1 जुलाई से आरम्भ होंगी 317 अंतरराज्यीय बस सेवाएंः परिवहन मंत्री

शिमला ,  29 जून (3आईन्यूज)हिमाचल  प्रदेश में 1 जुलाई से 317 अंतरराज्यीय बसें शुरू की जाएंगी। इनमें 15 वाॅल्वो बसें, चार डीलक्स और 298 साधारण बसें शामिल होंगी।


 

       परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने आज यहां हिमाचल सड़क परिवहन निगम के निदेशक मण्डल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए निगम की कार्य प्रगति की समीक्षा की और कार्यों की प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए समर्पण के साथ करने पर बल दिया। उन्होंने एचआरटीसी के तहत किए जा रहे कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के इस समय में निगम प्रतिबद्धता और समर्पण की भावना से लोगों को अपनी सेवाएं दे रहा है।

 बैठक में यह निर्णय लिया गया कि नौ वर्ष पूरे करने वाली और जीरो बुक वैल्यू बसों को अनुपयोगी घोषित करने की सिफारिश की जाएगी। बसों की संख्या को बनाए रखने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के दृष्टिगत जल्द ही नई बसों की खरीद की जाएगी। परिवहन मंत्री ने कहा कि 86.15 करोड़ रुपये की लागत से कुल 205 डीजल बसें खरीदी जाएंगी। इनमें 115 सामान्य 47 सीटर बसें, 30 सामान्य 37 सीटर बसें, 50 एसी बसें, पांच एसी सुपर लग्जरी बसें और चम्बा जिले के भरमौर के लिए पांच टेम्पो ट्रेवलर शामिल हैं।

   बिक्रम सिंह ने कहा कि ऊना बस स्टैंड में व्यावसायिक परिसर व पार्किंग का निर्माण कार्य आरम्भ किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को एचआरटीसी और परिवहन विभाग के तहत सुविधाओं के उन्नयन और सुधार कार्य के लिए शिमला और धर्मशाला में स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के तहत धन का उपयोग करने का सुझाव दिया।

    बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि शिमला के टुटीकंडी, कांगड़ा, चिंतपूर्णी और ऊना बस अड्डों की पीपीपी आधार की परियोजनाओं के लाभार्थियों को वार्षिक रियायत शुल्क में राहत दी जाएगी। यह राहत कोविड-19 की पहली लहर के दौरान वार्षिक रियायत शुल्क पर लागू होगी। नगरोटा बगवां में बस स्टैंड प्रबंधन एवं विकास प्राधिकरण के सिविल विंग को फिर से खोला जाएगा और विंग में तकनीकी कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा।

    उन्होंने  कहा कि क्षेत्रों के लोगों की सुविधा के लिए जिला मंडी के धर्मपुर और जोगिन्द्रनगर बस डिपो को शीघ्र कार्यशील किया जाए। इसके अलावा जिला मण्डी के जंजैहली में बस सब-डिपो के लिए कार्योत्तर स्वीकृति भी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिले के संसारपुर में नया बस स्टैंड कार्यशील किया जाएगा। कांगड़ा के बैजनाथ और जसूर में पीपीपी मोड पर बस अड्डों का निर्माण किया जाएगा।

  बस स्टैंड बिलासपुर के आधुनिकीकरण के अलावा स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत कांगड़ा जिले की धर्मशाला और शिमला जिले की ढल्ली में एचआरटीसी की कार्यशालाओं का आधुनिकीकरण करने का निर्णय भी लिया गया।

 

  

डीजीपी हरियाणा ने ठाकुर से मुलाकात की


शिमला ,  29 जून (3आईन्यूज) पुलिस महानिदेशक  (डीजीपी )हरियाणा मनोज यादव ने आज यहां डीजीपी हिमाचल प्रदेश संजय कुंडू के साथ  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से मुलाकात की  ।

  उन्होंने मुख्यमंत्री को अंतरराज्यीय सहयोग, विशेष रूप से मादक पदार्थों की तस्करी और संगठित अपराधों की रोकथाम के लिए दोनों पड़ोसी राज्यों के पुलिस बलों द्वारा किए गए उपायों के बारे में अवगत कराया ।

   दोनों अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को उच्च स्तर पर सहयोग का आश्वासन दिया ताकि असामाजिक गतिविधियों पर समय रहते अच्छी तरह से रोक लगाई जा सके।

 

कांगड़ा जिला में 56 प्रतिशत लोगों को मिली पहली डोज


 काँगड़ा , 29 जून( (3आईन्यूज)  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में 56 प्रतिशत से ज्यादा लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज मिल चुकी है,जिला में 18 वर्ष से उपर के 12 लाख 13 हजार 533 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसमें से 6 लाख 85 हजार 170 को कोविड वैक्सीन की पहली डोज मिल चुकी है।

यह जानकारी देते हुए उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने बताया कि कांगड़ा जिला में सभी नागरिकों को कोविड वैक्सीन उपलब्ध करवाने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार को कांगड़ा जिला में 18-44 आयुवर्ग के 41712 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई है। इस के लिए जिला में 191 टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए थे।

   उन्होंने कहा कि टीकाकरण केंद्रों में स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा शिक्षकों तथा आयुर्वेदिक कर्मचारियों की सेवाएं भी लेने के निर्देश दिए गए हैं इस के साथ ही टीकाकरण केंद्रों के लिए खुली जगह भी उपलब्ध करवाई जा रही है ताकि सामाजिक दूरी की अनुपालना भी सुनिश्चित की जा सके।

      उन्होंने कहा कि सभी लोगों को टीकाकरण की सुविधा मिले इस के लिए भी कारगर कदम उठाए गए हैं तथा जिला स्तर पर भी टीकाकरण अभियान की सुचारू मानिटरिंग सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर लोगों को बिना स्टाल बुकिंग के भी टीकाकरण की व्यवस्था की गई है ताकि किसी को भी टीकाकरण अभियान में भाग लेने की दिक्कत नहीं आए।

    उन्होंने कहा कि 45 वर्ष से ज्यादा आयुवर्ग के लिए वीरवार, शुक्रवार तथा शनिवार का दिन टीकाकरण के लिए तय किया गया है। रविवार के दिन टीकाकरण सत्र नहीं होगा जबकि अन्य छुट्टियों के दिन टीकाकरण अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान के तहत लोगों को भी डोज लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है इस के लिए पंचायत स्तर पर कोविड प्रबंधन टास्क फोर्स भी गठित की गई है। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि कोविड से निपटने के लिए सरकार तथा प्रशासन कारगर कदम उठा रहा है तथा इसमें आम जनमानस का सहयोग भी जरूरी है।

पहली जुलाई से दर्शानों के लिए खुलेंगे चिंतपूर्णी मंदिर के कपाट

ऊना ,29 जून (3आईन्यूज))- कोरोना वैश्विक महामारी के बीच बंद पड़े मां चिंतपूर्णी मंदिर के कपाट 1 जुलाई से खुलने जा रहे है।  

यह आदेश जारी करते हुए जिलाधीश राघव शर्मा ने बताया कि मंदिर प्रात: 7 बजे से सांय 8 बजे तक   खुला रहेगा। जबकि हवन, यज्ञ, भजन मंडली, भंडारा, लंगर मंदिर परिसर, धर्मशाला व सडक़ के किनारे लगाने पर प्रतिबंध रहेगा। इसक अतिरिक्त स्थिति के अनुसार मंदिर अधिकारी समय सीमा में परिवर्तन कर सकते हैं। सभी श्रद्धालुओं को दर्शन पर्ची लेने के साथ-साथ कोविड-19 की स्क्रीनिंग भी करवानी होगी। एडीबी सदन को श्रद्धालुओं के इस्तेमाल के लिए खुला रहेगा। 

  चिंतपूर्णी क्षेत्र में भजन, कीर्तन, सतसंग, भागवत या अन्य धार्मिक आयोजनों पर प्रतिबंध रहेगा। मंदिर परिसर में भीड़ ना हो इसके लिए मंदिर सहायक आयुक्त दर्शन पर्ची जारी करना रोक सकेगा। चिंतपूर्णी क्षेत्र में अस्थाई दुकानें नहीं खुल सकेगी तथा केवल सुखा प्रसाद ही चढ़ाया जा सकेगा। श्रद्धालुओं को मंदिर में बैठने, खडे होने तथा इंतजार करने की अनुमति नही होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। इसके अलावा भी श्रद्धालुओं को कोविड प्रोटोकॉल को मानना होगा तथा सामाजिक दूरी, मास्क का प्रयोग एवं हाथों को सेनिटाइज करना आवश्यक होगा।   

  श्रद्धालुओं को माता चिंतपूर्णी के दर्शानार्थ जाते समय पंक्ति में हर समय 6 फीट की सामाजिक दूरी बनाए रखनी होगी। आंगतुकों को मंदिर परिसर में प्रवेश करने से पूर्व हाथ और पैर साबुन से धोने होंगे। इसके लिए जगदंबा ढाबा, मंगत राम की दुकान के समीप व पुराना बस अड्डा के पास व्यवस्था की गई है।

मंदिर के अंदर श्रद्धालुओं का मूर्तियों, धार्मिक किताबों, घंटियों इत्यादि को छूना वर्जित रहेगा।  

   पुजारी श्रद्धालुओं को न तो प्रसाद वितरित करेंगे और न ही मौली बांधेंगे।   गर्भगृह में एक समय पर केवल दो पुजारियों को ही बैठने की अनुमति रहेगी।

 जिला उपयुक्त ने कहा कि दुकानदार व होटल मालिकों को सुनिश्चित करना होगा कि उनके स्टाफ और आगंतुकों द्वारा फेस कवर का प्रयोग, हाथों को धोना सामाजिक दूरी जैसी हिदायतों की अनुपालना हो रही है। निर्धारित सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए फर्श पर निशान बनाने होंगे और कोई भी दुकानदार दुकान से बाहर विक्रय सामाग्री नहीं रखेगा। उल्लंघन करने वाले की दुकान तीन दिन के लिए बंद कर दी जाएगी।

 

पंजाब के लोगों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी ,केजरीवाल

चंडीगढ़ , 29 जून (3आईन्यूज)आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल ने आज यहाँ चंडीगढ़ दौरे पर मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा किअगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव  मेंअगर  उनकी पार्टी राज्य में सत्ता में आती है पंजाब के लोगों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी । 

उन्होंने अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि  यह केजरीवाल की गारंटी है, कैप्टन के वादे नहीं। उन्होंने कहा कि आप सरकार सत्ता में आने पर हम मुफ्त बिजली सुनिश्चित करेंगे और घरेलू आपूर्ति श्रेणी के उपभोक्ताओं के लंबित बिलों को माफ़ किया जायेगा । उन्होंने आगे कहा, मुझे विश्वास है कि ये घोषणा खासकर महिलाओं के लिए उपयोगी होगी  ।उन्होंने कहा कि बिजली मुफत देने में तीन से चार साल का समय लगेगा।

   श्री केजरीवाल ने कहा कि हमने छह साल में दिल्ली में ऐसा किया है जहां लोगों को मुफ्त बिजली मिलती है ।  उन्होंने कहा कि यह जादू ही हम कर सकते हैं  ।उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब में पैसे की कोई कमी नहीं है, लेकिन  यहाँ नेक नीयत वाली सरकार का अभाव है।

 इस अवसर पर आप के प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान, विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा, पंजाब मामलों के प्रभारी व दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह  , सह प्रभारी राघव चड्ढा व पूर्व आईपीएस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह भी मौजूद थे।