Wednesday, November 24

जय राम ठाकुर ने डाॅ. रवीन्द्र कुमार ठाकुर की दो पुस्तकों का विमोचन

  •  शिमला 24 नवंबर (3आई न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां डाॅ. रवीन्द्र कुमार ठाकुर की दो पुस्तकों, पहाड़ी काव्य संग्रह  ‘दिलड़ूये च शूल’ एवं हिन्दी काव्य संग्रह ‘आत्म बोध’ का विमोचन किया।

       श्री ठाकुर ने  लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहाड़ी काव्य संग्रह प्रदेश में पहाड़ी बोली को प्रोत्साहित करने में कारगर सिद्ध होगा।  डाॅ. रवीन्द्र कुमार ठाकुर पुलिस विभाग से डी.एस.पी. के पद से सेवानिवृत्त हैं और वर्तमान में भाषा, कला एवं संस्कृति अकादमी, शिमला हिमाचल प्रदेश के सदस्य हैं। इनकी यह तीसरी पुस्तक व सात साझा पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। पहाड़ी, हिन्दी, गद्य-पद्य दोनों भाषाओं और विधाओं में बराबर लिखते हैं। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डाॅ. रवीन्द्र कुमार ठाकुर समाज सेवा एवं साहित्य लेखन के लिए कई सरकारी व गैर-सरकारी संस्थाओं से सम्मानित हो चुके हैं।

     

    कार पेड़ से टकराई ,एक मरा ,पांच घायल

    कांगड़ा.24 नवंबर (3आई न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश में काँगड़ा जिला के जयसिंहपुर  में जानकीनाथ मंदिर के पास कल देर रात एक कार के पेड़ से टकराने से एक युवक की मौत हो गयी जबकि पांच अन्य घायल  हो गए 1 
       मृतक की पहचान  जवाली के  गांव दसोली के अभिषेक कुमार(19 ) रूप में की गयी  है1 घायलों में वैभव सूद (25 ) लंबागांव,  गांव मनियाणा  राहुल (21 ) ,अक्षय कुमार बंदूही, (21 )  राहुल कुमार  इंदौरा (21 )  विनोद कुमार (17 ) इंदौरा, .को अस्पताल में भर्ती कराया  गया है1
     पुलिस मामले की जांच कर रही है 1 

    Tuesday, November 23

    समरहिल में जिला परिषद सदस्या का शव बरामद

    शिमला.23नबंवर(3 आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला शहर के समरहिल में  पुलिस ने आज पेड की टहनी से लटकता हुआ एक युवती का शव बरामद किया है। 
       युवती की पहचान  जिला परिषद की सदस्य कविता कांटू (26) के रूप में की गई है।वह समहरहिल सांगटी में रहती थी। पुलिस ने कविता का शव पेड़ की टहनी पर दुपट्टे से लटका पाया जिसके घुटने जमीन के साथ लग रहे थे ।
    शिमला की एसपी मोनिका ने हादसे की पुष्टि की है। 
      पुलिस ने कविता के कमरे से एक चिट भी पुलिस को मिला है, जिसमें लिखा, Sorry to everyone, Love you Dad!  एसपी ने कहा कि यह आत्महत्या है या हत्या जांच के बाद पता लगेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर  आगामी  कारवाई शुरू कर दी है।

    29 तक बिजली बिल जमा करवाएं हमीरपुर के उपभोक्ता

     हमीरपुर 23 नवंबर(3आईन्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर विद्युत उपमंडल-2  के उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करवाने के लिए 29 नवंबर तक का समय दिया गया है।

     सहायक अभियंता अश्वनी पुरी ने बताया कि सभी उपभोक्ता अपने बिल काउंटर पर या ऑनलाइन माध्यम से 29 नवंबर तक जमा करवा दें।

      उन्होंने कहा कि अगर किसी उपभोक्ता के बिल में कोई त्रुटि है तो वह विद्युत उपमंडल-2 के कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222218 पर सुबह 10 से 5 बजे तक इसका समाधान करवा सकते हैं।


    रैपिड एंटीजन टैस्ट में 17 लोग निकले कोरोना पॉजीटिव

    हमीरपुर 23 नवंबर(3आई न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर  जिला में कल रैपिड एंटीजन टैस्ट में 17 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं।

         मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्रिहोत्री ने बताया कि कल  रैपिड एंटीजन टैस्ट के लिए कुल 729 सैंपल लिए गए, जिनमें से 17 पॉजीटिव निकले।उन्होंने  बताया कि जिला में सैंपलिंग-टैस्टिंग के साथ-साथ कोरोना रोधी वैक्सीनेशन के लिए भी व्यापक अभियान चलाया गया है। सभी स्वास्थ्य खंडों के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। इनके अलावा मोबाइल टीमें भी लोगों को टीके लगा रही हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को इस माह के अंत तक वैक्सीन की दोनों डोज लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने जिलावासियों से इस लक्ष्य को पूरा करने में अपना योगदान देने की अपील की है।

    परमाणु में इमारत गिरी, तीन मजदूर दबे

    सोलन,23नवंबर(3 आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में परवाणु के सेक्टर-2 में आज एक पुरानी  इमारत गिर गई जिसमें तीन  मजदूर मलबे में दब गए।
    घटना की सूचना पाकर राहत और बचाव कार्य जारी है।
        प्राप्त जानकारी के अनुसार यह इमारत काफी समय से बंद पडी हुई  थी और इसकी मरम्मत का काम चल रहा था।
    नगर परिषद अध्यक्ष निशा शर्मा और पूर्व अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा ने इस घटना की पुष्टि की है। 

    Monday, November 22

    सदरपुर गांव वासियों ने टांडा प्रशासन के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

    काँगड़ा , 22 नवंबर (3 आईन्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश में  काँगड़ा जिला के उपमंडल नगरोटा बागवा के तहत सदरपुर गांववासियों ने आज  डाक्‍टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज एवं अस्पताल (आरपीएमसीएच ) टांडा प्रशासन के खिलाफ  गेट पर विरोध प्रदर्शन किया  ।

           गौरतलब है कि सदरपुर पंचायत की 33 कनाल भूमि पर  खेल का मैदान है जिस पर टांडा  प्रशासन कब्ज़ा करना चाहता है जिसके विरोध में आज गांववासियों  ने विरोध प्रदर्शन किया । ग्रामीणों ने टांडा  प्रशासन होश में आयो ..नाज़ायज़ कब्ज़ा बंद करो ...के बैनर दिखा कर विरोध किया।

         गाँव के पूर्व प्रधान परवीन कुमार सैनी ने पत्रकारों को बताया कि गांववासिओं ने पहले ही 500 कनाल उपजाऊ भूमि  टांडा को सस्ते दाम पर दे  रखी है । और 33 कनाल में है गाँव का खेल के मैदान के लिए रखी है जिस पर टांडा प्रशासन कब्ज़ा करना चाहता है। गांववासियों ने कहा कि अगर टांडा प्रशासन  अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आता है तोह वह कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाएंगे  ।

     



     

    Sunday, November 21

    बीड़ बिलिंग में पैराग्लाइडर से गिरकर मूमता के युवक की मौत

    काँगड़ा  ,21 नवंबर (3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला  के बीड़ बिलिंग में आज पैराग्लाइडर से गिरकर एक युवक की मौत हो गई।
    मृतक की पहचान नगरोटा बगवां उपमंडल के गाँव मूमता निवासी  संदीप चौधरी  रूप में हुयी है।
    दुर्घटना की पुष्टि  सहायक उप-निरीक्षक लीला धर ने की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और  मामले की जांच शुरू कर दी है ।  
      

    Friday, November 19

    राज्यपाल ने श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को अपनाने पर बल दिया


    शिमला ,19नवंबर (3आईन्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज सिख पंथ के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के अवसर पर कार्ट रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब का दौरा किया तथा शब्द कीर्तन में भाग लिया।

        राज्यपाल ने इस पवित्र दिवस पर सिख समुदाय को शुभकामनाएं दी और कहा कि गुरु नानक देव जी ने सदैव प्रेम, शांति और साम्प्रदायिक सद्भाव को सर्वोपरि मानते हुए विश्व बंधुत्व की भावना का प्रसार किया। उन्होंने श्री गुरू नानक देवी जी की शिक्षाओं का अनुसरण करने व उन्हें जीवन में आत्मसात करने पर बल दिया।

        श्री गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार जसविंदर सिंह ने राज्यपाल को सिरोपा, गुरु नानक देव जी की तस्वीर और कृपाण भेंट किया।

     


    किसानों की जीत, तीनों कृषि कानूनों को वापस लेगी केंद्र सरकार :मोदी


    नई दिल्ली, 19नवंबर(3 आईन्यूज)  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की आज घोषणा की। 
        श्री मोदी ने कहा कि  केंद्र सरकार ने तीनों कृषि कानूनों को  इस महीने के अंत में शुरू होने वाले संसद सत्र में कृषि कानूनों को वापस लेने की संवैधानिक प्रक्रिया को पूरा किया  जायेगा।


     

    किसानों की जीत, तीनों कृषि कानूनों को वापस लेगी केंद्र सरकार :मोदी

    नई दिल्ली, 19नवंबर(3 आईन्यूज)  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की आज घोषणा की। 
        श्री मोदी ने कहा कि  केंद्र सरकार ने तीनों कृषि कानूनों को  इस महीने के अंत में शुरू होने वाले संसद सत्र में कृषि कानूनों को वापस लेने की संवैधानिक प्रक्रिया को पूरा किया  जायेगा।  

    Thursday, November 18

    जिला स्तरीय माउंटेन साईकल रैली 21 नवंबर को

    ऊना, 18 नवंबर(3आईन्यूज) जिला स्तरीय महिला व पुरूष माउंटेन साईकल रैली अंडर-16, अंडर-23 व 23 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए 21 नवंबर को प्रातः 8.30 बजे पीरनिगाह में शुरू की जायेगी।
     यह जानकारी देते हुए जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि यह रैली पीरनिगाह से आरंभ होगी तथा बल्ह खालसा गुरूद्वारा होते हुए हंडोला से वापिस पीरनिगाह में समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को 4000, 2,500 व 1,500 रूपये नगद पुरूरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने रैली में भाग लेने वाले प्रतिभागी अपना नाम 20 नवंबर तक जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी कार्यालय ऊना में दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागी अपना आधार कार्ड अपने साथ लेकर आना सुनिश्चित करें।

    नादौन में ड्राईविंग टैस्ट 29 और वाहनों की पासिंग 30 को

    हमीरपुर, 18 नवंबर।(3आईन्यूज) क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय हमीरपुर ने इस माह नादौन में आयोजित किए जाने वाले ड्राईविंग टैस्ट और वाहनों की पासिंग की तिथियां तय कर दी हैं।
      क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी वरिंद्र शर्मा ने बताया कि नादौन में ड्राईविंग टैस्ट 29 नवंबर को लिए जाएंगे, जबकि वाहनों की पासिंग 30 नवंबर को होगी। शाम चार बजे के बाद वाहनों की पासिंग नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित वाहन मालिकों और ड्राईविंग टैस्ट के आवेदकों से उक्त तिथियों को टैस्ट या पासिंग के लिए उपस्थित होने की अपील की है।