Thursday, January 20

प्रदेश सरकार पंचायती राज संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री

कांगडा , 20जनवरी (3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज आज धर्मशाला में जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष संघ के एक प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायती राज संस्थाओं (पीआरआई) के निर्वाचित प्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र के विकास के लिए समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना चाहिए ताकि वे अपने क्षेत्र के लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतर सकें।
   श्री ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार पंचायती राज संस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है क्योंकि यह लोकतंत्र की आधारभूत इकाई हैं और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों को कई शक्तियां प्रदान की हैं।
   उन्होने  संघ के सदस्यों को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उनकी सभी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।संघ के अध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा ने मुख्यमंत्री पंचायती राज संस्थाओं के लिए राज्य वित्त आयोग से अलग से बजट प्रावधान करने का आग्रह किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से जिला परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के लिए ऐच्छिक निधि का प्रावधान करने और विधायक प्राथमिकताओं की तर्ज पर जिला परिषद की प्राथमिकताओं का प्रावधान करने का भी आग्रह किया।
 ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, अध्यक्ष वूलफेड त्रिलोक कपूर इस अवसर पर अन्य व्यक्तियों सहित उपस्थित थे।
 



 

एचपीएसईबी के पेंशनभोगियों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति सुविधा दी जाएगीः ठाकुर

कांगडा , 20जनवरी (3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला कांगड़ा के धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 
(एचपीएसईबी)  के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते बोर्ड के सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को राज्य के अन्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों की तरह चिकित्सा प्रतिपूर्ति की सुविधा प्रदान करने की घोषणा की। प्रदेश सरकार के इस निर्णय से बोर्ड के 750 से अधिक सेवानिवृत्त कर्मचारी लाभान्वित होंगे।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उनके कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री हिमकेयर जैसी योजनाएं भी शुरू की हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रदेश का कोई भी व्यक्ति धन के अभाव में बेहतर चिकित्सा सुविधाओं से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि पिछली राज्य सरकार ने 24 मार्च 2014 को बोर्ड के पेंशनभोगियों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति की सुविधा प्रदान करने में असमर्थता व्यक्त की और इस सुविधा को अप्रैल 2014 से बंद कर दिया था।
     उन्होंने कहा कि बोर्ड के पेंशनभोगियों को इस योजना का लाभ प्रदान करने के लिए हर वर्ष 1.61 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि इन सभी खर्चों को बोर्ड अपने संसाधनों से वहन करेगा।
   मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बोर्ड की उपलब्धियों और कार्यप्रणाली से सम्बन्धित पुस्तिका का भी विमोचन किया।
 एचपीएसईबी के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार सोनी ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति की सुविधा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
 विधायक विशाल नेहरिया और वूलफेड के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर इस अवसर पर उपस्थित थे।
 

हिमाचल में होगी धाम, डिस्पोजल प्लैट और गिलास का इस्तेमाल करने के निर्देश

 शिमला, 20जनवरी (3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश में जनवरी में होने वाली शादियों में धाम पर प्रतिबंध लगाने की  खबरें आ रही थी। 
  सरकार ने इसके लिए अधिसूचना जारी की है। शादियों में  धाम होगी पर डिस्पोजल प्लैट और गिलास के  साथ इसके लिए सरकार ने अधिसूचना जारी की है। 

Wednesday, January 19

ऊना में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर, चार मरे

ऊना,19जनवरी (3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश में ऊना जिला के मवांकोहला में रेलवे ओवर ब्रिज के पास आज दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। 
पुलिस ने मृतकों की पहचान गोंदपुर बनेहड़ा के  मनीष कुमार ( 22 ), अभि कुमार (21)  हुगत राम और नार सिंह चंबा निवासी के रूप में की है। 
दौलतपुर पुलिस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची।पुलिस ने  शव कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ऊना में कार उलटने से युवक की मौत

ऊना,19जनवरी (3आईन्यूज )हिमाचल प्रदेश में ऊना जिला के  हरोली थाना  के अंतर्गत  पालकवाह के पास   आज एक कार के बेकाबू होकर उलटने से एक युवक की मौत हो गई। 
    मृतक की पहचान जलग्रां टब्बा के सौरभ कुमार (23) के रुप में हुई है। 
पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है।हरोली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

ठाकुर ने धर्मशाला से मैकलोडगंज तक धर्मशाला स्काईवे रोपवे का लोकार्पण किया

 

कांगड़ा ,19जनवरी (3आईन्यूज )हिमाचल प्रदेश के  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला कांगड़ा जिला के धर्मशाला से मैकलोडगंज तक धर्मशाला स्काईवे रोपवे का लोकार्पण किया। धर्मशाला शहर को मैकलोडगंज से जोड़ने वाले 1.8 किलोमीटर लंबे इस रोपवे का निर्माण 207 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।  
    इस अवसर पर मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस रोपवे का निर्माण 2018 में शुरू किया गया था और इसे धर्मशाला रोपवे लिमिटेड और हिमाचल प्रदेश पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा सार्वजनिक निजी भागीदारी परियोजना के रूप में डीएफबीओटी मोड के अन्तर्गत विकसित किया गया है।जय राम ठाकुर ने कहा कि यह रोपवे मैकलोडगंज की यातायात समस्या को हल करने में सहायक सिद्ध होगा और इससे पर्यटन को और अधिक बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह रोपवे एक घंटे में 1000 लोगों को एक दिशा में ले जाएगा और ट्रॉली को धर्मशाला से मैकलोडगंज पहुंचने में कुल पांच मिनट का समय लगेगा। इसमें 10 टावर और दो स्टेशन हैं। उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना में मोनो केबल डिटेचेबल गोंडोलस तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, सांसद किशन कपूर और इंदु गोस्वामी, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश चंद धवाला, धर्मशाला के विधायक विशाल नेहरिया, वूलफेड के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर, मिल्कफेड के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, निदेशक पर्यटन अमित कश्यप, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

सुंदरनगर में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत

मंडी, 19जनवरी (3आईन्यूज )हिमाचल प्रदेश में  मंडी जिला के सुंदरनगर में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई। 
  मृतकों की शिनाख़्त चेतराम(47)  सुदेश कुमार(49)  निवासी सलापड़, लाल सिंह (55) गांव सुदाहण और कांगू निवासी काला राम और गांव खरोटा के रजनीश कुमार उर्फ कांतू  के रूप में की गई है। 
अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक आशीष शर्मा ने घटना की पुष्टि की है।
    पुलिस को दी शिकायत में मृतकों के परिजनों ने बताया जहरीली शराब से इनकी मौत  हुई है। वहीं पुलिस ने बताया कि सलापड में पिछले काफी समय से चंडीगढ़ से अवैध तरीके से शराब लाकर यहां बेची जा रही थी। 
सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्‍वाल ने भी कहा कुछ दिनों से यहां शराब तस्‍करी की शिकायतें आ रही थीं।उन्होने कहा कि पुलिस को इस मामले कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
 पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है। 

Tuesday, January 18

हमीरपुर में कोविड-19 निगरानी के लिए उपमंडलों में कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर जारी

हमीरपुर, 18 जनवरी (3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला में कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए उपमंडल स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं तथा किसी भी तरह की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
   इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश देबश्वेता बनिक ने बताया कि ये कंट्रोल रूम चौबीस घंटे सक्रिय रहेंगे। उन्होंने बताया कि कोरोना की स्थिति की निगरानी और होम आइसोलेशन में रखे गए संक्रमित लोगों की तुरंत मदद के लिए जिला के पांचों उपमंडलों में कंट्रोल रूम एवं हेल्पलाइन नंबर स्थापित किए गए हैं।
  हमीरपुर उपमंडल के कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 01972-224304, 94183-88989 और 98160-44821 हैं। बड़सर उपमंडल के कंट्रोल रूम का हेल्पलाइन नंबर 01972-288045 और 94182-88045, भोरंज उपमंडल 01972-266928 और 94180-67255, नादौन उपमंडल 01972-232511, सुजानपुर उपमंडल के हेल्पलाइन नंबर 01972-273100 और 88942-70423 हैं।
  जिलाधीश ने सभी एसडीएम को उपमंडल स्तर के कंट्रोल रूम को चौबीस घंटे सक्रिय रखने के लिए पर्याप्त स्टाफ की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

हमीरपुर में आज एंटीजन टैस्ट में 168 लोग कोरोना पॉजीटिव

हमीरपुर, 18 जनवरी(3आईन्यूज)हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला में मंगलवार को रैपिड एंटीजन टैस्ट में 168 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। 
    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्रिहोत्री ने बताया कि मंगलवार को जिला में रैपिड एंटीजन टैस्ट के लिए कुल 1002 सैंपल लिए गए, जिनमें से 168 पॉजीटिव निकले।
  मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिलावासियों से आग्रह किया है कि वे कोरोना संक्रमण के खतरे के मद्देनजर विशेष ऐहतियात बरतें। मास्क का प्रयोग करें, हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखें तथा कहीं पर भी भीड़ इकट्ठी न करें। डॉ. आरके अग्रिहोत्री ने कहा कि खांसी-जुकाम और बुखार के लक्षण आने पर तुरंत अपने आपको आइसोलेट करें तथा अपना टैस्ट करवाएं। अगर रिपोर्ट पॉजीटिव आती है तो अपने प्राथमिक संपर्क में आए सभी लोगों को भी टैस्ट करवाने के लिए प्रेरित करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी जिलावासियों से कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने में सहयोग देने की अपील भी की है।

24 तक बंद रहेगी सलौणी-बिझड़ी-दियोटसिद्ध सडक़

हमीरपुर, 18 जनवरी (3आईन्यूज)हिमाचल प्रदेश के  हमीरपुर जिला में  सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्य के चलते सलौणी-बिझड़ी-दियोटसिद्ध सडक़ पर वाहनों की आवाजाही 24 जनवरी तक बंद कर दी गई है।         

     इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिला दंडाधिकारी देबश्वेता बनिक ने बताया कि सलौणी-बिझड़ी-दियोटसिद्ध सडक़ के सुदृढ़ीकरण कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए इस सडक़ पर यातायात 24 जनवरी तक बंद किया जा रहा है।

 उन्होंने बताया कि इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक सोहारी-मगनोटी-बिझड़ी सडक़ या खुरपड़ी चौक-सरला बढू-घंगोट शास्त्रीनगर सडक़ अथवा पंचवटी चौक-कलवाल-बुठाण-धबीरी सडक़, महारल, बड़ा बिड़ू-बिझड़ी सडक़ को वैकल्पिक रूट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

बंजार में जेसीबी मशीन खाई में गिरी, चार मरे, तीन घायल

कुल्लू,18 जनवरी (3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश में कुल्लू जिला बंजार उपमंडल के अंतर्गत ग्राहो गांव के  पास आज  दोपहर एक जेसीबी मशीन के गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गये। 
कुल्लू पुलिस अधीक्षक  गुरदेव सिंह ने की पुष्टि की है। 
  प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी जेसीबी मशीन से सडक पर बर्फ हटाने जा  रहे थे तभी मशीन गहरी खाई में गिर गई। 
 मृतकों की पहचान बंजार की प्‍यारदासी(55)  डाबे राम (55) भीम सिंह (57)और जेसीबी चालक हेमराज के  रूप में की गई है। 
   घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य शुरु कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 


शिलाई में सरिया से लदा ट्रक खाई में गिरा, एक की मौत, एक घायल

सिरमौर,18 जनवरी (3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश में सिरमौर जिला के शिलाई के बड़वांस में कल रात एक सरिया से लदा ट्रक  खाई में गिर गया जिससे उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो 
गया ।
  पांवटा साहिब के पुलिस  उप अधीक्षक वीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। 
   पुलिस ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब  सरिया से लदा ट्रक पांवटा साहिब से शिलाई  जा रहा था
 था और रास्ते में बेकाबू  होकर गहरी खाई में गिर गया।
मृतक की पहचान शिल्ला निवासी रघुबीर सिंह (27)  के रूप में हुई है। घायल चालक को पांवटा साहिब अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। 



पंजाब में आप पार्टी के भगवंत मान होंगे मुख्यमंत्री

मोहाली, 18जनवरी(3आईन्यूज )भगवंत मान को आम आदमी पार्टी का पंजाब मे मुख्यमंत्री का चेहरा चुना गया है। 
   यह घोषणा  आज आप सुप्रीमो  केजरीवाल ने मोहाली में एक प्रैस वार्ता में  ने की। उन्होंने कहा कि आज पंजाब में ऐतिहासिक दिन है।जब जनता के सुझाव पर पंजाब में मुख्यमंत्री का चेहरा चुना गया है। उन्होने  कहा कि काफी समय से पूछा जाता था कि आप पार्टी का पंजाब में मुखयमुंत्री का चेहरा कौन है।तो इस पर केजरीवाल ने  कहा कि आप द्धारा जारी नंबर में  लोगों ने भगवंत मान के  लिए 21 लाख  59 हजार लोगों ने  अपने सुझाव दिए।  उन्होने कहा कि 93.3  लोगों ने भगवंत मान का नाम लिया । उन्होने कहा कि  लोगों ने मेरे नाम पर भी वोट किए जिन्हें अमान्य रखा क्योंकि केजरीवाल ने खुद  को इस दावेदारी से  बाहर रखा था।
    गौरतलब है कि  पंजाब मेंआप का मुख्यमंत्री कौन?  इसके लिए आप ने लोगों के सुझाव मांगे थे और 13जनवरी को मोहाली में पत्रकार वार्ता में  एक नबर 7074870748 जारी किया था। है जिसमें जनता मैसेज ,मैसेज रिकार्डिंग और फोन कर अपनी राय दे सकते हैं। यह नंबर 17 जनवरी शाम पांच बजे तक वोट करना था।