Monday, September 14
ऊना के 14 वार्ड कंटेनमेंट जोन में
मंगलवार से होंगे रेपिड एंटीजन टेस्ट, 30 मिनट में आएगी रिपोर्ट
ठाकुर ने दी हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
एचआरटीसी ने लंबे रूट बसों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू की
Sunday, September 13
पंजाब में आज कोरोना के 68 मरीजों ने तोडा दम ,2628 नए मामले ,2151 मरीज़ ठीक हुए ,कुल 19787 सक्रिय
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने स्वामी अग्निवेश के निधन पर शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री ने शोक सन्देश में कहा कि स्वामी अग्निवेश एक अग्रणी नेता थे जिन्होंने सामाजिक न्याय के लिए लड़ाई लड़ी। वह समानता और न्याय की मांग करने वाले शोषित वर्गों के साथ खड़ा था। उन्होंने दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए सर्वशक्तिमान से प्रार्थना की।
हिमाचल में आज कोरोना के 78 नए मामले ,सक्रिय मामले 3263
बिलासपुर में अब तक 496 कोरोना संक्रमित पाए गए जिसमें से 314 ठीक हुए [1] मौत हुए और {181} सक्रिय मामले हैं। इसी प्रकार चम्बा में 627 संक्रमित पाए गए 440 ठीक हुए [5] लोगों की मौत हुए और {178} सक्रिय है। हमीरपुर में 734 संक्रमित पाए गए 560 ठीक हुए [5]मरे {169} सक्रिय , काँगड़ा में 1433 मामले आये 849 ठीक हुए [13]मरे और {571} सक्रिय , किन्नौर में 121 मामले आये 77ठीक हुए {44} मामले सक्रिय हैं । कुल्लू में 383 मामले आये 265 ठीक हुए [1] मौत और {117} सक्रिय , लाहुल स्पीति में 19 मामले आये 8 ठीक हुए {11} सक्रिय , मंडी में 771 मामले आये 386 ठीक हुए [8]मरे और {377} सक्रिय , शिमला में 583 मामले आये 325 ठीक हुए [11] मरे और {240}सक्रिय , सिरमौर में 1219 मामले आये 905 ठीक हुए [5]मरे {309}सक्रिय , सोलन में 2118 मामले आये 1273 ठीक हुए [17]मरे {750} सक्रिय , और ऊना में 803 मामले आये 479 मरीज़ ठीक हुए [8]लोगों की मौत हुए और {316} मामले सक्रिय हैं ।
प्रदेश में अब तक 9307 संक्रमित मामले आये है ,जिसमें से 5953 ठीक हुए जबकि 74 लोगों की मौत हो चुकी है ।
मुख्यमंत्री ने मित्र देव शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
Saturday, September 12
पंजाब में आज कोरोना के 76 मरीजों ने तोड़ा दम, 2441 नये मामले,19384 मरीज उपचाराधीन
हरियाणा में कोरोना के 24 मरीजों ने तोड़ा दम, 2783 नए मामले, 2188 मरीज ठीक हुये
पुलिस आरक्षियों के एक हजार पदों को भरने के लिए भी मंजूरी ,महाविद्यालय डरोह को पांच वर्षों के लिए प्रति वर्ष 10 करोड़ रुपये देने की घोषणा
उन्होंने कार्यों व गतिविधियों के लिए आपदा प्रबन्धन निधि से पुलिस बल को 1,37,80,650 रुपये देने की भी घोषणा की। उन्होंने इनहाउस हेलीपेड की ओर जाने वाली सड़क को शीघ्र पक्का करने की भी घोषणा की।श्री ठाकुर ने इस अवसर पर सर्वश्रेष्ठ परिविक्षाधीन परिवेक्षकों को भी पुरस्कृत किया। पुलिस उप-अधीक्षक पर्यवेक्षक में प्रणव चैहान तथा पुलिस उप-निरीक्षक में नवनीत सैनी को सर्वश्रेष्ठ चुना गया।
पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि प्रशिक्षण वर्दीधारी सेवाओं का प्रभावी आधार है। उन्होंने कहा कि कोविड संकट के दौरान राज्य पुलिस ने इस महामारी को अग्रिम पंक्ति के योद्धााओं के रूप में प्रभावी ढंग से लड़ने में एक सराहनीय भूमिका निभाई है।
पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह के प्रधानाचार्य डाॅ. अतुल फुलझेले ने इस अवसर पर पुलिस परिविक्षाधीनों को शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री व अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि आज इस महाविद्यालय से तीन पुलिस उप-अधीक्षक तथा 15 परिविक्षाधीन पुलिस उप-निरीक्षक पास आउट हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन्हें न केवल शारीरिक प्रशिक्षण दिया गया है, बल्कि इन्हें साइबर क्राइम, क्रिमिनल लाॅ इत्यादि में भी प्रशिक्षण दिया गया है।
इस अवसर पर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
पुलिस एवं प्रशिक्षण मख्यालय शिमला से पालमपुर में होगा स्थानांतरित , ठाकुर
काँगड़ा ,12 सितम्बर (3आईन्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कांगड़ा जिले के डरोह में प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह में परिविक्षाधीन पुलिस उप-अधीक्षक के 12वें बैच और उप-निरीक्षक के 8वें बैच की पासिंग आउट परेड की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पुलिस एवं प्रशिक्षण मख्यालय को शिमला से पालमपुर स्थानांतरित किया जाएगा और पुलिस विभाग के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उप-महानिरीक्षक इनटेलिजैंस का पद धर्मशाला से संचालित किया जाएगा।
श्री ठाकुर ने ध्वज फहराया और पुलिस की टुकडियों द्वारा भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली। पुलिस उप-अधीक्षक परिविक्षाधीन प्रणव चैहान ने परेड़ का नेतृत्व किया।उन्होंने कहा कि परिविक्षाधीन पुलिस अधिकारियों के परिवारजनों के लिए आज गौरव का समय है, जो आज पास आउट हुए हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आज पास आउट हुए प्रशिक्षणार्थी राज्य की समर्पित भावना से अपनी सेवाएं देकर राज्य को देव भूमि बनाने में कारगार सिद्ध होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य पुलिस ने कोरोना महामारी के दौरान सराहनीय कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि अग्रिम पंक्ति के योद्धााओं के रूप में उन्होंने राज्य में प्रवेश करने वाले लोगों की समुचित जांच सुनिश्चित की है, जिससे यह सुनिश्चित हुआ है कि कोई भी व्यक्ति राज्य में बिना उचित जांच और राज्य सरकार द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन किए प्रवेश नहीं कर सका। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के बावजूद पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह ने इन युवा अधिकारियों का प्रशिक्षण सुनिश्चित करके एक सराहनीय प्रयास किया है, जो महाविद्यालय के प्रधानाचार्य और अन्य अधिकारियों की प्रतिबद्धता और परिश्रम से ही संभव हो पाया है।उन्होंने कहा कि प्रदेश एक पर्यटन राज्य है, जहां हर वर्ष लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। उन्होंने पुलिस कर्मियों को पर्यटकों के प्रति शिष्टाचार की भावना से कार्य करने को कहा ताकि वह राज्य से अच्छी यादें लेकर जाएं।
Friday, September 11
हमीरपुर में 19 नए कोरोना संक्रमित ,17 मरीज़ ठीक हुए
हमीरपुर के वार्ड नंबर एक कृष्णानगर में मोहाली से लौटा व्यक्ति(37) धनेटा के गांव बाग सलेतर में उत्तराखंड से लौटा युवक(23), भोरंज के गांव बढार में छत्तीसगढ़ से लौटा व्यक्ति(56) जालंधर से आया बारीं मंदिर क्षेत्र के गांव महरे का व्यक्ति(32) और मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर में एक महिला(35) गांव मैहरे में राजस्थान से आए युवक(25) , (28) और महिला (35) गोरखपुर से लौटा युवक (27) अंब के गांव समैला में राजस्थान से आई युवती (26) कोरोना संक्रमित पायी गयी ।
उन्होंने बताया कि ठीक हुए मरीज़ों में पनसाई की बुजुर्ग महिला (95), एक व्यक्ति (38 ) एक बुजुर्ग महिला (60,) सुजानपुर का व्यक्ति (38), बड़सर के गांव बकरोह का युवक (26) गांव भकरेड़ी के पांच लोग एक युवक (29) महिला(37) एक किशोर (18) एक व्यक्ति(56) और एक बच्चा ( 11) गांव झिरालड़ी का व्यक्ति(36), गांव सम्मू ताल का युवक (22) गांव जगरियाल का युवक (25) और हमीरपुर के व्यवसायी के कामगार(19) गांव बलोखर की महिला(50), लंबलू महिला(32) और विकासनगर दड़ूही की महिला(54)शामिल है।
