Tuesday, September 15

पंजाब में आज कोरोना के 90 मरीजों ने तोडा दम

चंडीगढ़ ,15 सितम्बर (3आईन्यूज़ ) पंजाब में आज कोरोना के 90 मरीजों ने दम तोड़ दिया ,जिसमें लुधियाना  से 19 , जालंधर से 12 , अमृतसर से 10 , गुरदासपुर - कपूरथला से 8 -8 , होशियारपुर से 6 , फ़िरोज़पुर से 5 , फतेहगढ़ -पटियाला से 4 -4 , मुक्तसर से 3 , एसबीएस नगर -पठानकोट ,रोपड़ से क्रमश 2 -2 , बरनाला ,बठिंडा -फरीदकोट ,संगरूर और तरनतारन से क्रमश एक -एक शामिल हैं ।   पंजाब स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या 2514  हो गयी है । राज्य के अस्पतालों में 481 मरीज़ ऑक्सीजन और 88 वेंटीलेटर पर हैं ।  

पूर्व विधायक पंडित रामनाथ शर्मा का निधन

शिमला, 15 सितंबर (3आईन्यूज़ )हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व सदस्य एवं उपाध्यक्ष पंडित राम नाथ शर्मा (76 )का आज चंडीगढ़ के सेक्टर-32 के अस्‍पताल में निधन हो गया।पंडित रामनाथ शर्मा दो बार ऊना जिला के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 1977 तथा 1985 में विधान सभा सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए थे।विधानसभा के सदस्य रहे, इस दौरान एक दफा विधानसभा के उपाध्यक्ष के पद पर भी विराजमान हुए। वह सबसे पहले जनता दल के विधायक थे। वह  लघु बचत योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भी रहे।
    प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री शर्मा   8 वर्षों तक भारतीय नौसेना (मेडिकल शाखा) में अपनी बेहतरीन से सेवाएं दी ,उन्हें उत्कृष्ट सेवाओं के लिए रक्षा पदक से भी नवाज़ा गया ।
      श्री परमार ने शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने और  दिवंगत आत्मा की शान्ति की ईश्वर से प्रार्थना की ।
 

हिमाचल में कल से बिना पंजीकरण एंट्री ,बसों के अंतरराज्यीय आवागमन पर रोक

शिमला, 15 सितंबर(3आईन्यूज़) हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में आज प्रदेश की सीमा खोलने का निर्णय लिया गया है अब राज्य में प्रवेश के लिए पंजीकरण और कोरोना रिपोर्ट की जरुरत नहीं होगी ।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हई बैठक में  यह निर्णय लिए गया । निर्णय के अनुसार लंबे समय के बाद प्रदेश में लौट रहे  लोगों को क्वांरटाइन नियमों का पालन करना होगा।  
     गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने 15 सितंबर तक पंजीकरण की प्रक्रिया को बरकरार रखा था , लेकिन अब कल से कोई भी बिना पंजीकरण राज्य में आ सकता है।बैठक में बसों की अंतरराज्यीय आवागमन पर फिलहाल रोक लगायी है।शिक्षण संस्थानों  के लिए प्रदेश सरकार  21 सितंबर से खोलने का निर्णय ले सकती है।   

पंजाब में आज कोरोना के 2481 नए मामले,1815 मरीज़ ठीक हुये ,सक्रिय 21154

चंडीगढ़, 15  सितम्बर (3 आईन्यूज़ )पंजाब में आज कोरोना से संक्रमित 2481 नए मामले आये हैं ।पंजाब स्वास्थ्य विभाग से जारी बुलिटेन के अनुसार आज लुधियाना से 409 नए मामले आये (252) ठीक हुए ,जालंधर 261 नए ,पटियाला से 204 नए (194)ठीक ,अमृतसर से  214  नए (132 ) ठीक , एसएएस नगर से नए  188 ठीक हुए (358 ) गुरदासपुर से  197 नए (140 ) ठीक  ,बठिंडा से 120 नए (99 ) ठीक , होशियारपुर से नए  154 और ठीक हुए (97) संगरूर 67 नए (34)ठीक , फिरोज़पुर से एक ,पठानकोट से 189 नए (73)ठीक , कपूरथला  84 नए (83) ठीक , फरीदकोट  62 नए (13)ठीक , मोगा 33 नए , मुक्तसर 81 नए (34) ठीक, बरनाला 11 नए (34) ठीक ,फाजि़ल्का  43 नए (46 ) ठीक , फतेहगढ़  43 नए (20) ठीक , रोपड़ 7 नए (56) ठीक , तरन तारन  37 नए (55 ) ठीक , मानसा 28 नए (71) ठीक , और  एसबीएस नगर से  48 नए  मामले आये और (24 )मरीज़ ठीक हुए हैं ।
   गौरतलब है कि प्रदेश में 84482  कोरोना संक्रमित पाए गए जिसमें से 60814  मरीज़ ठीक हो चुके है । 

टांडा में कोरोना के चार संक्रमितों ने तोडा दम ,616 सक्रिय मामले ,काँगड़ा उपायुकत टांडा में भर्ती


 काँगड़ा ,15 सितंबर (3आईन्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश के काँगड़ा जिला में डॉक्टर राजेंदर प्रसाद मेडिकल अस्पताल टांडा में  कोरोना से संक्रमित चार मरीज़ों ने दम तोड़ दिया ।

    काँगड़ा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ गुरदर्शन गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है । मृतकों में कांगड़ा नगर पालिका परिषद, उपाध्यक्ष (62 ) शामिल 
हैं  ।
     काँगड़ा उपायुकत राकेश कुमार प्रजापति को तबीयत खराब होने की वजह से आज टांडा में भर्ती किया गया है । जहाँ पर उनकी  तबीयत ठीक है।श्री प्रजापति 7 सितंबर को कोरोना सकारात्मक पाए गए थे और होम आइसोलेशन में थे औऱ उनका उपचार भी चल रहा था।    
टांडा  के प्राचार्य डॉ भानु अवस्थी ने इसकी पुष्टि की है ।गौरतलब है कि श्री प्रजापति ने कोरोना महामारी के दौरान आगे आकर काम किया और संक्रमित हो गए ।उनकी बेटी (2 ) कोरोना संक्रमित हो गई है।
   इसके साथ ही  कांगड़ा पुलिस अधीक्षक  विमुक्त  रंजन  की पत्नी और बेटा भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।  
गौरतलब है की काँगड़ा में 1535  कोरोना संक्रमित मामले आये हैं ,जिसमें से 906 ठीक हुए जबकि 19 लोगों की मौत हो गयी और 616 सक्रिय मामले हैं।  

Monday, September 14

पंजाब में आज कोरोना के 70 मरीजों ने तोडा दम ,

  2496 नए मामले ,1463  मरीज़ ठीक हुए ,कुल 20690 सक्रिय

चंडीगढ़, 14सितंबर (3आईन्यूज) पंजाब में आज कोरोना के 70 मरीजों ने  दम तोड़ दिया जिसमें फ़िरोज़पुर से 14 , लुधियाना 11 ,होशियारपुर - अमृतसर -पटियाला 6 -6 ,कपूरथला -गुरदासपुर -जालंधर से 5 -5 ,फतेहगढ़ से 3 ,  मोहाली-संगरूर से 2 -2 ,मोगा-एसबीएस नगर, फरीदकोट,मुक्तसर और  बठिंडा  से क्रमश एक -एक शामिल हैं । इसके  साथ ही प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2424 पहुंच गई है।

  पंजाब स्वास्थ्य विभाग विभाग के अनुसार आज राज्य में  2496नये मामले आये हैं और 1463 मरीज ठीक भी हुये हैं। अब राज्य में कोरोना के 20690  मामले सक्रिय हैं, जिसमें से 544  मरीज़ ऑक्सीजन और 85  वेंटीलेटर पर हैं ।



हमीरपुर में मत्स्य पालकों लिए एक करोड़ 76 लाख रुपए की कार्ययोजना तैयार

हमीरपुर, 14 सितंबर(3आईन्यूज़ )  प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की प्रथम बैठक आज यहां उपायुक्त एवं समिति के अध्यक्ष हरिकेश मीणा की अध्यक्षता में आयोजत की गई, जिसमें समिति के प्रारूप, कार्यों एवं वार्षिक कार्य योजना पर चर्चा की गई।
श्री मीणा ने कहा कि मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना शुरू की गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह योजना वातावरण के अनुकूल, व्यवहार्य तथा जिला में मत्स्य पालन की संभावनाओं को विस्तृत स्वरूप प्रदान करने में उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक लोगों को इस योजना से जोड़ने के लिए प्रभावी कदम उठाएं।
    बैठक में कहा गया कि इस योजना के माध्यम से मत्स्य उत्पादन एवं पैदावार को बढ़ावा दिया जा रहा है। योजना आगामी पांच वर्षों तक लागू रहेगी और इसके माध्यम से मत्स्य पालकों की आय दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। हमीरपुर जिला में इस योजना के अंतर्गत वर्ष 2020-21 के लिए लगभग एक करोड़ 76 लाख रुपए की कार्य योजना तैयार की गई है। इसमें दो हैक्टेयर से अधिक भूमि को मत्स्य तालाब निर्माण के अंतर्गत लाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें एक इकाई की लागत लगभग 12 लाख रुपए आंकी गई है जबकि इस वर्ष इस घटक में परियोजना लागत 27 लाख 28 हजार रुपए रखी गई है। इस योजना में सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को 40 प्रतिशत जबकि अनुसूचित जाति, जनजाति एवं महिला वर्ग से आने वाले लाभार्थियों को 60 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान किया गया है। शेष राशि लाभार्थी स्वयं वहन करेगा।
    योजना के अंतर्गत फिश कियोस्क स्थापित करने, आईस बॉक्स के साथ मोटर साइकिल व तिपहिया वाहन, लघु फिश फीड मिल, आईस प्लांट, इंसुलेटिड व्हीकल, स्वच्छ जल में फिनफिश हैचरी, रीयरिंग तालाब तथा बायोफ्लॉक तालाब के निर्माण का भी प्रावधान रखा गया है।
 

हमीर भवन में हिंदी सम्मान समारोह का आयोजन

हमीरपुर ,14 सितम्बर (3आईन्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में आज  हिंदी दिवस  पर यहां जिला स्तरीय राजभाषा हिंदी सम्मान समारोह का आयोजन हमीर भवन में किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त श्री हरिकेश मीणा ने की।


    उन्होंने सर्वप्रथम हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया। जिला भाषा एवं संस्कृति अधिकारी श्री निक्कु राम ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

श्री मीणा ने कहा कि प्रतिवर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि भाषा के बिना कोई भी अपनी बात अथवा भावनाओं को अभिव्यक्त नहीं कर पाता है। भाषा के माध्यम से ही विभिन्न प्रकार की संस्कृतियों को जाना जा सकता है। उन्होंने कहा कि हिंदी के प्रचार-प्रसार में सभी को अपना योगदान देना चाहिए, क्योंकि हिंदी केवल हमारी मातृभाषा या राजभाषा ही नहीं अपितु यह राष्ट्रीय अस्मिता और गौरव का भी प्रतीक है। उन्होंने आग्रह किया कि सभी कर्मचारी एवं अधिकारी हिंदी भाषा को अधिक से अधिक प्रयोग में लाएं।

    इस अवसर पर हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने पर सरकारी विभागों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उपायुक्त द्वारा सम्मानित भी किया गया। अधिकारी वर्ग में श्री सुशील कौंडल, आदेशक, गृह रक्षा दशमी वाहिनी, हमीरपुर को तथा कर्मचारी वर्ग में श्री मिंडुल सिंह, वरिष्ठ सहायक, जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय, हमीरपुर तथा श्रीमती उमेश कुमारी, लिपिक, जिला कोषाधिकारी कार्यालय, हमीरपुर को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट किए गए।

जिला भाषा व संस्कृति अधिकारी श्री निक्कु राम ने बताया कि विभाग द्वारा हिंदी के अधिक से अधिक प्रयोग के लिए लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है, जिसके उद्देश्य से हिंदी पखवाड़े का भी आयोजन किया गया।

खग्गल, भटवारा, रोपा में 15 को बंद रहेगी बिजली 

हमीरपुर ,14 सितम्बर (3आईन्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश विद्युत उपमंडल हमीरपुर-प्रथम में लाईनों को बदलने के कार्य के चलते 15 सितंबर को खग्गल, भटवारा, रोपा, घनोटला और साथ लगते गावों में बिजली बाधित रहेगी।


     बिजली बोर्ड लिमिटेड के सहायक अभियंता सुनील भाटिया ने इस दौरान क्षेत्र के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने की स्थिति में लाईनों को बदलने का कार्य 15 सितंबर को नहीं किया जाएगा।

एबीवीपी ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा

 
 शिमला ,14  सितम्बर (3आईन्यूज़ ) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के एक प्रतिनिधिमण्डल ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट कर अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

    एबीवीपी ने राज्यपाल से  प्रदेश विश्वविद्यालयों के सभी कुलपतियों से प्रबन्धन बोर्डों, निदेशक मण्डलों, कार्यकारी समितियों और वित्तीय समितियों के साथ संबंधित महाविद्यालयों के परिसरों में बैठकें आयोजित करने के लिए दिशा-निर्देश भी जारी करने का आग्रह किया।
 

मंडी में 6 से 14 अक्तूबर को होने वाली भारतीय थल सेना की भर्ती स्थगित

मंडी, 14सितंबर(3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश में मंडी के  पड्डुल मैदान में 6 से 14 अक्तूबर को होने वाली भारतीय थल सेना की भर्ती कोरोना मामलों में बढ़ोतरी के कारण स्थगित कर दी गई है।
  भर्ती निर्देशक कर्नल एम राजाराजन ने कहा कि कोरोना के कारण भर्ती के लिए केंद्र और राज्य सरकार से अनुमति नहीं मिली है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भर्ती जब होगी तो उसके लिए पुन: पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं होगी।जिन अभ्यर्थियों ने 20 सितंबर तक पंजीकरण कराया होगा उन्हें ही भर्ती में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा। इसके लिए joinindianarmy.nic.in पर 20 सितंबर तक पंजीकरण कर सकते  हैं। 
     गौरतलब है कि 2020-21 की भारतीय थल सेना की खुली भर्ती 06 से 14 अक्तूबर तक सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक लिपिक/ स्टोर कीपर तकनीकी, सैनिक तकनीकी, सैनिक तकनीकी (एविएशन), सैनिक तकनीकी (गोला बारूद परीक्षक) और सैनिक तकनीकी (नर्सिंग सहयोगी) पदों के लिए होनी थी।

ऊना में 15 सितंबर से आंगनवाड़ी केन्द्र सुबह 10 से सायं 3 बजे तक खुलेंगे


ऊना,14 सितंबर(3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के ऊना में आंगनवाड़ी केन्द्र कल सुबह 10 से सायं 3 बजे तक खुलेंगे।
  जिला कार्यक्रम अधिकारी, आईसीडीएस ऊना सतनाम सिंह ने इस बारे में 11 सितंबर को आदेश जारी किए थे।   उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी केन्द्र सप्ताह में छह दिन खुलेंगे पर वहां पर बच्चे नहीं आएंगे।

ऊना में 11 कंटेनमेंट जोन हुए हॉटस्पॉट सूची से बाहर


ऊना, 14 सितंबर(3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के ऊना 
जिला के 11 कंटेनमेंट जोन हॉटस्पॉट सूची से बाहर हो गए हैं। 
उपायुक्त संदीप कुमार ने कल यहां जानकारी देते हुए बताया कि लोअर अरनियाला के वार्ड 5 में दर्शन सैणी के घर से कुशल कुमार के घर तक, बाथू के वार्ड  9 में सोहन लाल के घर से राज के घर तक के क्षेत्र, बाथड़ी के वार्ड  4 में दिनेश कुमार जनरल स्टोर से कमला के घर तक के क्षेत्र, रक्कड़ कॉलोनी स्थित शिवा कॉपरेटिव हाउसिंग बोर्ड सोसायटी में राज कुमारी के घर को, भद्रकाली के वार्ड 5 में ब्रह्मपुर-भद्रकाली संपर्क मार्ग और अशोक कुमार की दुकान के मध्य पड़ते क्षेत्र को, बहडाला के वार्ड 11 में भाग सिंह के घर से जसमेर सिंह के घर तक के क्षेत्र, मलाहत के वार्ड 7 में महिन्द्र सिंह के घर से अतुल के घर तक के क्षेत्र, कोटला कलां के वार्ड 5 में अनीता देवी के घर को, मलाहत के वार्ड 1 में समर सिंह के घर से संजीत कुमार के घर तक के क्षेत्र, अप्पर अरनियाला के वार्ड 1 में पवन जगोता के घर से लक्की के घर तक के क्षेत्र और टक्का के वार्ड  6 व 7 में पड़ते राज कुमार के घर से राज कुमारी के घर तक के क्षेत्र को जिला ऊना की हॉटस्पॉट क्षेत्रों की सूची से बाहर करने के आदेश भी दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब यहां 14 सितंबर से कर्फ्र्यू में ढील दी जाएगी। उन्होंने बताया कि एक्टिव केस फाइंडिंग की प्रक्रिया 28 दिनों की अवधि तक जारी रहेगी और सभी को कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी दिशानिर्देशों जैसे निर्धारित सामाजिक दूरी, मास्क का प्रयोग, नियमित अंतराल पर हाथों को धोना, सेनिटाइजर का प्रयोग करना इत्यादि की अनुपालना पूर्व की भांति सुनिश्चित करते रहना होगा।