शिमला, 30अगस्त(3आईन्यूज)हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कल वीडियो काॅंफ्रेंस से प्रदेश की प्रसिद्ध खेल हस्तियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेलें हमारे जीवन में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
राज्यपाल ने सुझाव दिया कि कोविड-19 महामारी के दौरान व्यायाम के अभ्यास को न छोड़ें। खिलाड़ी कभी हारता नहीं है और न ही यह भावना उसके अंदर आती है तभी वह अपना लक्ष्य हासिल करता है।उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि हिमाचल जैसे छोटे पहाड़ी राज्य के नाम कई उपलब्धियाँ हैं। राष्ट्रीय स्तर पर तीन पद्म श्री पुरस्कार, एक राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, आठ अर्जुन पुरस्कार और 37 परशुराम जैसे पुरस्कार प्राप्त होना हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को इन उपलब्धियों के लिए बधाई दी।
उन्होंने इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नायवाल के साथ टेलीफोन पर बातचीत की और प्रदेश में बैडमिंटन खेल को बढ़ावा देने में सहयोग देने का आग्रह किया।