Tuesday, January 11

चंबा में बारिश के कारण एक घर में गिरी चट्टान, बुजुर्ग महिला की मौत

चंबा, 11 जनवरी(3 आईन्यूज )हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला के बन्नू गांव में कल एक  घर पर चट्टान गिरने से एक बुजुर्ग महिला की दबकर मौत हो गई है।           मृतका की पहचान जयवंती (77)गांव  बन्नू के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने इसकी पुष्टि की है। 

एक अन्य दुर्घटना में  रामपुर में वजीर बावड़ी निरमंड मार्ग पर पहाड़ी दरकने से दो युवक चट्टानों की चपेट में आ गए, जिसमें देवेंद्र कुमार (33)  गांव डोबा( कुल्लू )की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ललित ठाकुर (29), पुत्र सेस राम, गांव तंगूर( कुल्लू)  घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।आनी पुलिस उप अधीक्षक  रविंद्र नेगी ने इसकी पुष्टि की है। 

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद  परिजनों को सौंप दिए है। 




चंडीगढ़ सैक्टर 17 में आटो चालक ने महिला से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

चंडीगढ़ सैक्टर 17 में आटो चालक ने महिला से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार 
चंडीगढ़ 11जनवरी (3आईन्यूज) चंडीगढ़ में रविवार देर रात एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म के आरोपी को कल  जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
  आरोपी चालक की पहचान दड़वा निवासी जयदेव उर्फ उपेंद्र (27) के रूप की गई है।
     सेक्टर-17 थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि महिला(35) अपने पति से मनमुटाव के बाद दिल्ली से चंडीगढ़ अपने परिचित से मिलने आई थी लेकिन घर पर उनके नहीं मिलने पर दिल्ली लौटने के लिए वह रेलवे स्टेशन पहुंची ।
लेकिन जानकार के घर पर मिलने के बाद वह रेलवे स्टेशन पहुंची, लेकिन दिल्ली की ट्रेन ना मिलने के बाद उसने सैक्टर 17 बस अड्डा  जाने के  लिए आटो  किया। देर रात होने के  कारण आटो चालक उसे सेक्टर-17 स्थित सिविल सचिवालय के पीछे सुनसान सड़क पर ले गया और ऑटो में ही दुष्कर्म किया और मारपीट कर सडक पर छोडकर फरार हो गया। पीडिता को देर रात सडक पर रोते देख महिला एक होमगार्ड ने पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने महिला से आरोपी का हुलिया पूछकर आरोपी को  बस स्टैंड के पास पार्किंग से गिरफ्तार कर लिया। 




मालविका सूद कांग्रेस में शामिल

चंडीगढ़, 11 जनवरी (3आईन्यूज )बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की बहन मालविका सूद कल कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई ।
  मालविका ने  सोमवार पंजाब कांग्रेस प्रमुख  नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। 
इस मौके पर सोनू सूद भी शामिल रहे।
    मुख्यमंत्री और सिद्धू ने सोनू सूद की कोरोना महामारी के दौरान लोगों की  मदद करने के लिए सराहना की।

लुधियाना में पांच लोगों ने की आत्महत्या. लुधियाना, 11जनवरी (3आईन्यूज) पंजाब के लुधियाना में कल पांच लोगों ने आत्महत्या कर ली


लुधियाना में पांच लोगों ने की आत्महत्या 

लुधियाना, 11जनवरी (3आईन्यूज) पंजाब के लुधियाना में कल पांच लोगों ने आत्महत्या कर ली। 
 प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्यासपुरा के बसंत नगर के  गुरजंट सिंह (25)अपने घर में फंदा लगा अपनी जान दे दी।  जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल जसविंदर सिंह ने बताया कि मृतक के पास कोई काम धंधा नहीं था। जिस कारण वह परेशान था। 
दूसरी घटना में भाई हिम्मत सिंह नगर के कृष्ण कुमार ने जहरीला  पदार्थ खाकर  आत्महत्या कर ली। 
जांच अधिकारी एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि मृतक  व्यापार में उसे घाटा होने से मानसिक तनाव में था। 
तीसरी  घटना में बाबा दीप सिंह निवासी  गुरशरण सिंह (26) ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।वह एक निजी  स्कूल में शिक्षक था।  थाना जमालपुर में तैनात जांच अधिकारी एएसआई सुरजीत सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
  चौथी घटना में दुगरी के एलआईजी फ्लैट में रहने वाले  जगप्रीत सिंह (48) ने भी फांसी फंदा लगाकर  आत्महत्या कर ली। जांच अधिकारी एएसआई दलजीत सिंह ने बताया कि मृतक का अपनी पत्नी से विवाद था और वह दो साल से अलग रह रही थी। 
एक अन्य घटना में थाना शिमलापुरी के पास जैन कालोनी में  हरजिंदर सिंह (27) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई  ने पुलिस को बताया कि वह दो साल से बेकार था और डिप्रेशन में होने उसका इलाज चल रहा था।   पुलिस ने  सभी मामलों में शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।  

चौपाल में बर्फ पर जीप फिसलकर खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत

शिमला , 11जनवरी (3आईन्यूज़) हिमाचल प्रदेश में शिमला जिला के उपमंडल चौपाल की तहसील कुपवी में कल शाम एक जीप के खलाणी मोड़ पर बर्फ में फिसलने के बाद गहरी खाई में गिरने दो बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई।
  मृतकों की पहचान प्रिया( 5) , निखिल (16) झूशु राम, मुकेश (26 )  रमा (30)  और रक्षा (23) के रूप में हुई है। 
  घटना की सूचना पाकर कुपवी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को खाई से कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।  चौपाल के उप पुलिस अधीक्षक राजकुमार ने हादसे की पुष्टि की है। जिला प्रशासन की ओर से कुपवी तहसीलदार राजेंद्र शर्मा मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार रुपये की फौरी राहत दी है। 

Monday, January 10

कपूरथला में कार ने आटो को मारी टक्कर, तीन की मौत नौ घायल

कपूरथला,10जनवरी(3आईन्यूज)पंजाब के कपूरथला जिले के भोलत्थ कस्बे में आज एक कार ने  आटो रिक्शा को टक्कर मार दी जिससे उसमें सवार तीन लोगोंं की मौत हो गयी तथा नौ अन्य घायल हो गए। 

पुलिस को दी शिकायत में जालंधर के कुलदीप लाल ने बताया कि वह बेगोवाल के एक रेस्टोरेंट से अपने साथियों के साथ आटो से रेस्टोरेंट आ रहा था कि अचानक एक कार ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया।

 घायलों को भोलत्थ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने कार चालक हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर शवों को सिविल अस्पताल के लिए भेज दिया है।

कांगडा में बाजार रात सात बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक बंद रखने के आदेश,

कांगडा, 10जनवरी(3 आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के कांगडा जिला में कोरोना के बढते मामलों को देखते हुए बाजारों को रात सात बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक बंद रखने का  आदेश जारी किए गए हैं। 
 जिला दंडाधिकारी डा. निपुण जिंदल ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत यह आदेश दिये हैं। उन्होने कहा कि ढाबों को रात दस बजे तक खुले रखने  जबकि लोगों की सुविधा के लिए  मैडिकल स्टोर  की दुकानें 24 घंटे खुली रहेगी।  
  आदेश के अनुसार  जिला में रविवार को सभी बाजार बंद रहेंगे।

हरियाणा में शिक्षण संस्थान 26 जनवरी तक बंद

चंडीगढ़, 10जनवरी(3आईन्यूज) हरियाणा सरकार ने  
कोरोना संक्रमण के बढते मामलों को देखते हुए प्रदेश के सभी सरकारी शिक्षण संस्थानों को 26 जनवरी तक बंद रखने का निर्णय लिया है। 
     शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने यह घोषणा की है।उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण प्रदेश के सभी स्कूल और कॉलेज 26 जनवरी तक बंद रहेंगे। स्कूलों में पहले से 12 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश चल रहा है। 

हिसार के अस्पताल की महामारीविद् डॉ. शिल्पी की कोरोना से मौत

हिसार, 10 जनवरी(आईन्यूज) हरियाणा के हिसार में नागरिक अस्पताल में  महामारीविद् डॉ. शिल्पी (28)की कल दोपहर कोरोना से मौत हो गई।
    डॉ. शिल्पी को कोरोना संक्रमित पाया गया था और उनका दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।उन्हें कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लगाई हुई थी। 
   

ठाकुर ने राज्य पाल के साथ बर्फबारी का आनंद लिया

शिमला,10जनवरी (3आईन्यूज)  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और राज्य पाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राजभवन में बर्फबारी का आनंद लिया। 
  ठाकुर  ने बर्फबारी के सम्बन्ध में राज्यपाल के साथ अपने अनुभवों को सांझा किया। उन्होंने किसानों और बागवानों के लिए बर्फबारी की उपयोगिता से भी अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बर्फबारी गर्मियों के दौरान शिमला क्षेत्र में होने वाली पानी की कमी से निपटने में भी सहायक होती है। उन्होंने कहा कि भारी बर्फबारी से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है और स्थानीय लोगों को हिमपात से होने वाली कठिनाइयों से राहत प्रदान करने के लिए सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के प्रबन्धन के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है।
 

कुरूक्षेत्र में कार डिवाइडर से टकराई, दो मरे, तीन घायल

कुरुक्षेत्र,10 जनवरी(3आईन्यूज) हरियाणा में कुरुक्षेत्र के मारकंडा पुल पर रविवार तडके एक कार के  सडक किनारे  डिवाइडर से  टकराने से दो युवकों की मौत  हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।  
मृतकों की शिनाख्त  भोंडसी गांव के राहुल (21)और कुणाल (21) के रूप में हुई है। घायलों को  गुरुग्राम के  अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
  प्राप्त  जानकारी के अनुसार गुरुग्राम से पांच युवक कार से मनाली जा रहे थे। रास्ते में देर रात कार डिवाइडर से टकरा गई। 
शाहाबाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं ।
   




पटियाला में कैंची से गोदकर युवक की हत्या

पटियाला, 10जनवरी (3आईन्यूज) पंजाब के पटियाला  शहरकी  बाजवा कॉलोनी में कल पुराने विवाद के चलते एक नौजवान की  हत्या कर दी गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। 
मृतक की पहचान जगतार नगर के  निखिल (19) के रूप में की गई है। घायल विवेक को पटियाला के राजिंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है ,जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई हैं। 
उप पुलिस अधीक्षक सिटी-2 मोहित अग्रवाल ने इसकी पुष्टि की है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रों के बीच पुराना विवाद था। कल दोपहर कुछ युवकों ने कैंची से दो लड़कों पर हमला कर दिया जिसमें निखिल की मौत हो गई ।
 पुलिस ने मृतक के दोस्त के बयान पर 12 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है।    

Sunday, January 9

जोगिंदर नगर में कार खाई में गिरी ,दो मरे, तीन घायल

मंडी, 09 जनवरी (3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश में मंडी जिला के जोगिंदर नगर उपमंडल के ढेलू में आज एक कार खाई में गिरने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।
  मृतकों की पहचान घटासनी लखवान के बहादुर सिंह(39) और ज्ञानचंद(35) के रूप में की गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये है घायलों को जोगिंदरनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
उप पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र नेगी ने हादसे की पुष्टि की है।
  प्राप्त  जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब घटासनी लखवान के पांच लोग कार में सवार होकर कांगडा की तरफ जा रहे थे रास्ते में कार बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। 
पुलिस मामले की जांच कर रही है।