Friday, February 4

पिंजौर में बोरी में एक व्यक्ति का शव बरामद

पिंजौर में बोरी में एक व्यक्ति का शव बरामद 
 पंचकूला,04 फरवरी(3 आईन्यूज) हरियाणा में पंचकूला  जिला में पिंजौर की रथपुर कालोनी के  पास पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। 
  प्राप्त जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने पुलिस को खबर दी कि एक बोरी में पैर का अंगूठा निकला हुआ है। सूचना पाकर एसीपी मुकेश जाखड़ पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। 
 मृतक की पहचान घुमारंवीं उपमंडल के गांव बलोह (हिमाचल प्रदेश) अभिनव चंदेल(32) के रूप में की गई है। वह बद्दी में फार्मा कंपनी में नौकरी करता था और वह 30 जनवरी से लापता था। 
पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Thursday, February 3

हिमाचल सरकार ने वार्षिक बजट के लिए सुझाव आमंत्रित किए

हिमाचल  सरकार ने वार्षिक बजट के लिए सुझाव आमंत्रित किए
शिमला , 03फरवरी (3आईन्यूज  हिमाचल प्रदेश  सरकार ने वर्ष 2022-23 के लिए राज्य बजट तैयार करने की प्रक्रिया आरम्भ कर दी है। 
   बजट को और अधिक लोक केन्द्रित बनाने के उद्देश्य से इसमें समाज के विभिन्न हितधारकों की सहभागिता तथा विचारों का समावेश आवश्यक है। इसलिए सरकार ने आम जनता, उद्योगों, व्यापारिक तथा कृषक संगठनों से बजट के लिए सुझाव आमंत्रित किए हैं।
    राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि बजट के लिए सुझाव 15 फरवरी, 2022 तक budgetidea.hp@gmail.com पर ई-मेल किए जा सकते हैं। इन्हें पत्र के माध्यम से अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) के कार्यालय को भी भेजा जा सकता है।
    उन्होंने कहा कि बजट के लिए सुझाव राजस्व प्राप्ति में वृद्धि, व्यय नियंत्रण तथा अन्य सम्बद्ध मामलों पर दिए जा सकते हैं। इससे बजट निर्माण में पारदर्शिता, खुलापन, प्रतिक्रियात्मक तथा सहभागी दृष्टिकोण को बढ़ावा मिलेगा।

ठाकुर ने डाॅ. राधाकृष्णन राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय हमीरपुर का निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए

ठाकुर  ने डाॅ. राधाकृष्णन राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय हमीरपुर का निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए

 हमीरपुर, 03फरवरी(3 आईन्यूज )हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज हमीरपुर में डाॅ. राधाकृष्णन राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के निर्माण स्थल का दौरा किया और सम्बन्धित अधिकारियों को इस महत्वकांक्षी परियोजना को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए।
    श्री ठाकुर ने इसके उपरांत, स्थानीय पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए जय राम ठाकुर ने कहा कि 250 बिस्तर क्षमता के इस आयुर्विज्ञान महाविद्यालय  को इसी वर्ष अगस्त माह तक तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के निर्मित हो जाने से क्षेत्र की जनता को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में नाहन, चम्बा और हमीरपुर में तीन आयुर्विज्ञान महाविद्यालयों का कार्य तीव्र गति से जारी है और इन्हें इसी वर्ष सितम्बर माह तक पूर्ण करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में दिल्ली दौरे के दौरान उन्होंने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात कर इन परियोजनाओं के लिए अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया था, ताकि इन्हें समय पर पूर्ण किया जा सके।
  
 उन्होने कहा कि राज्य में वर्तमान में छह राजकीय तथा एक निजी आयुर्विज्ञान महाविद्यालय संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर का लोकार्पण इसी वर्ष जून माह में प्रधानमंत्री द्वारा संभावित है। उन्होंने कहा कि यह सभी स्वास्थ्य संस्थान क्षेत्र के लोगों को विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाएंगे। को इसी वर्ष अगस्त माह तक तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के निर्मित हो जाने से क्षेत्र की जनता को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।
 मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में नाहन, चम्बा और हमीरपुर में तीन आयुर्विज्ञान महाविद्यालयों का कार्य तीव्र गति से जारी है और इन्हें इसी वर्ष सितम्बर माह तक पूर्ण करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में दिल्ली दौरे के दौरान उन्होंने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात कर इन परियोजनाओं के लिए अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया था, ताकि इन्हें समय पर पूर्ण किया जा सके।
 उन्होने  कहा कि राज्य में वर्तमान में छह राजकीय तथा एक निजी आयुर्विज्ञान महाविद्यालय संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर का लोकार्पण इसी वर्ष जून माह में प्रधानमंत्री द्वारा संभावित है। उन्होंने कहा कि यह सभी स्वास्थ्य संस्थान क्षेत्र के लोगों को विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाएंगे।

शिमला में 3 और 25 अक्तूबर को स्थानीय अवकाश घोषित

शिमला में 3 और 25 अक्तूबर को स्थानीय अवकाश घोषित
 शिमला ,03 फरवरी (3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश
प्रदेश सरकार ने शिमला नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और शैक्षणिक संस्थानों के कर्मचारियों के लिए 3 अक्तूबर, 2022 को महाअष्टमी और 25 अक्तूबर, को गोवर्धन पूजा के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया है।
 यह जानकारी आज  राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने दी। उन्होने बताया कि यह दोनों अवकाश दैनिक भोगी कर्मचारियों के लिए मान्य नहीं होंगे और न ही ये नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंटस एक्ट, 1881 की धारा-25 के अंतर्गत अवकाश माने जाएंगे।

सुंदरनगर में कार खाई में गिरी, चार मरे

सुंदरनगर में कार खाई में गिरी, चार मरे 
मंडी,03 फरवरी (3 आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के  मंडी जिला के सुंदरनगर उपमंडल के ओड़ीधार में कल देर रात एक कार के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई है। 
 पुलिस ने मृतकों की पहचान गांव पनयाली के  कुशाल सिंह (37), हेमराज (37), बुद्धी सिंह (34) और यादव (33)के रूप में की है।
सुंदरनगर के एसडीएम धर्मेश रामोत्रा में बताया कि दुर्घटना में चार लोगों की मौत हुई है।
  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। 



चौपाल में कार खाई में गिरी युवक की मौत


चौपाल  में कार खाई में गिरी युवक की मौत 
शिमला,03 फरवरी (3 आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के उपमंडल चौपाल में आज तडके एक  कार के खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई।
   पुलिस ने मृतक की पहचान गांव गौंचा के मंदीप पामटा(26) के रूप में की है। 
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। 


 

 




Wednesday, February 2

ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्बोधन सुना

ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्बोधन सुना
हमीरपुर , 02फरवरी (3आईन्यूज )प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था विषय पर देश भर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में बजट प्रस्तुत करने के एक दिन बाद उन्होंने वर्चुअल माध्यम से यह संवाद किया।
 मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने परिधि गृह हमीरपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।
 विधायक कमलेश कुमारी और नरेंद्र ठाकुर, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, कौशल विकास निगम के राज्य संयोजक नवीन शर्मा, जिला परिषद की अध्यक्ष बबली देवी, हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य संन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राकेश कुमार बबली, भाजपा के मीडिया प्रभारी  विनोद कुमार और अन्य गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।

ठाकुर ने हमीरपुर चिकित्सा महाविद्यालय में विभिन्न सुविधाओं का लोकार्पण किया

ठाकुर  ने हमीरपुर  चिकित्सा महाविद्यालय में विभिन्न सुविधाओं का लोकार्पण किया
हमीरपुर ,02फरवरी (3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज डाॅ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर के पैथोलाॅजी विभाग में 84.20 लाख रुपये की लागत से स्थापित हिस्टोपैथोलाॅजी प्रयोगशाला का लोकार्पण किया।
   श्री ठाकुर ने बाॅयो-केमिस्ट्री विभाग में 15 लाख रुपये की लागत से स्थापित आॅटोमेटिड बाॅयो-केमिस्ट्री एनालाइजर का लोकार्पण भी किया। इस सुविधा से एक घंटे में 360 फोटोमेट्रिक जाॅॅंच तथा कोविड-19 मरीजों के बाॅयो-केमिस्ट्री टेस्ट भी किए जा सकेंगे।
  उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के राष्ट्रीय दृष्टिहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत चिकित्सा महाविद्यालय के नेत्र विज्ञान विभाग में नेत्रदान केंद्र का शुभारम्भ भी किया। उन्होंने कुपोषित बच्चों के उपचार और पुनर्वास के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चिकित्सा महाविद्यालय में पोषण पुनर्वास केंद्र का लोकार्पण भी किया।
 मुख्यमंत्री ने निष्पादन एजेंसियों को इस परियोजना को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना को इस वर्ष अगस्त माह तक पूर्ण होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में करीब 250 बिस्तर और सात आपरेशन थियेटर होंगे। उन्होंने इस परियोजना के निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।  
 इस अवसर पर डाॅ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर की प्रधानाचार्य डाॅ. सुमन यादव ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।
 

 

नेरुवा में पेड़ के नीचे दबकर महिला और बच्चे की मौत

नेरुवा में पेड़ के नीचे दबकर महिला और बच्चे की मौत 
शिमला, 02फरवरी (3आईन्यूज )हिमाचल प्रदेश में शिमला जिला के उपमंडल नेरूवा में आज एक पेड के  नीचे दबकर एक महिला और उसके बच्चे की मौत हो गई। 
मृतका की पहचान गांव दियोठ (कांगडा) रिता देवी (30) और उसके बेटे जितेश (3) के रूप में की गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नेरूवा भेजे गये हैं।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब नरूवा की ग्राम पंचायत जुजारली में पेड़ों को काटने का काम किया जा रहा था, जिसमें मजदूर कर रहे थे। 
  इसी दौरान जब वह दोपहर खाना खा रहे थे ,तभी चीड़ का एक पेड़ गिर गया ,जिसकी चपेट में महिला और उसका  बच्चा आ गए। 
  पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 

मंडी:छोआधार गांव में कार खाई में गिरी, पत्रकार की मौत

मंडी:छोआधार गांव में कार खाई में गिरी, पत्रकार की मौत 
मंडी.02फरवरी(3 आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश में मंडी जिला के बागाचुनोगी उपमंडल  के अंतर्गत छोआधार गांव के आज एक कार के खाई में गिरने से एक पत्रकार की मौके पर मौत हो गई। 
     मृतक की पहचान गांव छोआधार के  हेमराज (52)के रुप में की गई है। वह एक दैनिक समाचार पत्र में संवाददाता थे ।
मंडी पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने हादसे की पुष्टि की है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

कोटखाई में कार खाई में गिरी, बच्चे सहित दो मरे, दो घायल

कोटखाई में कार खाई में गिरी, बच्चे सहित दो मरे, दो घायल 
शिमला,  02फरवरी (3आईन्यूज )हिमाचल में शिमला जिला के कोटखाई में आज सुबह एक कार के गहरी खाई में गिरने से एक बच्चे सहित दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गये। 
 ठियोग पुलिस उपाध्यक्ष लखबीर सिंह ने हादसे की  पुष्टि की है। 
मृतकों की  पहचान कोटखाई के दिनेश (31)और आर्यन (13) के  रुप में की गई है। 
  घायलों को कोटखाई के स्वास्थ्य केंद्र  में भर्ती किया गया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

 

Tuesday, February 1

रघुबीर बाली ने 53 मील में क्षतिग्रस्त श्मसान घाट के लिए 50हजार रुपए दिए


रघुबीर बाली ने 53 मील में क्षतिग्रस्त श्मसान घाट के  लिए 50हजार रुपए दिए
कांगडा,01 फरवरी (3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के कांगडा जिला में नगरोटा बंगवा उपमंडल के अंतर्गत गांव  सदरपुर का एक समूह ने आज कांग्रेस सचिव रघुबीर  सिंह बाली से भेंट की। 
      ग्रामबसियो का मोक्षधाम (श्मसान घाट) , 53 मील (पुल के पास) था। दिनांक 23 जनबरी 2022 लगभग 2 बजकर चालीस मिनट पर दिवार गिरने से पूणतया क्षतिग्रस्त हो गया था। ग्रामबसियो द्वारा नया मोक्षधाम बनाने की मांग रखी,  जिसे रघुबीर सिंह बाली ने मंजूर  किया ओर तुरंत 50,000/- रुपए मुहैया करबाये।
      इस जनहित कार्य के लिए सदरपुर ग्रामबासियों की ओर से  ईशवर सिंह, उधो डोगरा, मोहर सिंह, बिधि चंद , मुलख राज, सुमन कुमार  ओर रसाल सिंह ने  रघुबीर सिंह बाली का आभार जताया और हार्दिक धन्यवाद किया। 

केंद्रीय बजट प्रगतिशील और लोगों के अनुकूल: सुरेश भारद्वाज

केंद्रीय बजट प्रगतिशील और लोगों के अनुकूल: सुरेश भारद्वाज

 शिमला, 01फरवरी (3आईन्यूज )हिमाचल प्रदेश के शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने केंद्रीय बजट की सराहना की और इसे प्रगतिशील और लोगों के अनुकूल बताया।
 सुरेश भारद्वाज ने कहा कि केंद्रीय बजट देश के बुनियादी ढांचे के विकास को गति देगा। उन्होंने कहा कि यह बजट अधिक रोजगार व बेहतर सुविधाएं सृजित करेगा।
 भारत की अर्थव्यवस्था कोरोना काल में भी विश्व में सबसे तेज गति से प्रगति करने वाली अर्थव्यवस्था है। यह केन्द्रीय बजट देश की अर्थव्यवस्था की गति को और तीव्रता प्रदान करने वाला बजट है। इसमें विशेष रूप से प्रधानमंत्री गति शक्ति को शामिल किया गया है, जिसके मुख्य कारकों में सड़क, रेलमार्ग, हवाई मार्ग, विमानपत्तन, माल परिवहन, जलमार्ग और लाॅजिस्टिक अवसंरचना शामिल हैं।
 उन्होंने कहा कि विश्व में विकसित देशों ने सबसे पहले अपनी परिवहन सेवाओं को संवारा है और सुदृढ़ बनाया है। इस बजट में 20 हजार करोड़ रुपये केवल सड़क परिवहन के लिए निर्धारित किए गए हैं। यह एक सराहनीय कदम है।
 उन्होंने कहा कि बजट में भारत के बड़े शहरों में बेहतर शहरी नियोजन का प्रावधान है, जिसमें स्थायी उपायों और सार्वजनिक परिवहन पर ध्यान दिया गया है। भवन उपनियमों शहरी नियोजन योजना, पारगमन उन्मुखी विकास का आधुनिकीकरण लागू किया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए बैट्री अदला-बदला नीति लाई जाएगी।
 सुरेश भारद्वाज ने कहा कि भारत सरकार ने सहकारिता मंत्रालय का गठन किया है। इस बजट में, सरकार ने सहकारी समितियों के डिजिटलीकरण को आगे बढ़ाने के लिए योजना सहित अनेक योजनाओं के लिए 1000 करोड़ रुपये से अधिक का आवंटन किया है।
 उन्होंने कहा कि इन्फ्रा सेक्टर को बढ़ावा देने से हिमाचल प्रदेश को भी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि इस बजट से प्रदेश में भी रोपवे, सड़कें, बेहतर शहरी और ग्रामीण बुनियादी ढांचा विकसित होगा।