Monday, September 7
हरियाणा में कोरोना के 23 मरीजों ने दम तोड़ा, 2224 नए मामले, कुल 16333 सक्रिय
चंडीगढ़, 07 सितंबर (3आईन्यूज) हरियाणा में आज कोरोना से संक्रमित 23 मरीजों ने दम तोड़ दिया, जिसमें कुरूक्षेत्र में 3, कैथल ,यमुनानगर, पंचकूला, करनाल अंबाला , गुरुग्राम में क्रमशः 2-2, फरीदाबाद, पानीपत रोहतक, हिसार, महेंद्रगढ़, भिवानी , सिरसा और जींद में क्रमशः एक -एक शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में मरने वालों की संख्या 829 हो गई है।हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब राज्य में कोरोना के 16333 मामले सक्रिय हैं। इसके साथ ही आज कोरोना के 2224 नए मामले भी आये हैं ,और 1560 मरीज ठीक हुए हैं।
हिमाचल में 26 नए कोरोना मामले, 2106 सक्रिय मामले ,अब तक 53 लोगों की मौत
शिमला , 07 सितम्बर (3आईन्यूज़) हिमाचल प्रदेश मेंआज दोपहर शिमला में 10,और में 11, नए कोरोना संक्रमित मामले आने के बाद सक्रिय मामले 2106 हो गए हैं।प्रदेश स्वास्थ्य विभाग से जारी बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में 96, मरीज़ ठीक भी हुए हैं जिसमें सिरमौर से 57, ऊना से 25, और काँगड़ा से 14 शामिल हैं। सक्रिय मामलों में सोलन में 408, काँगड़ा में 372, सिरमौर में 276, ऊना 202, हमीरपुर 167,चम्बा में 157, बिलासपुर 147, शिमला 140, कुल्लू में 106, मंडी 97,किन्नौर में 33, और लाहुल -स्पीति में एक शामिल हैं।
प्रदेश में अब तक 7441 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिसमें से 5236 ठीक हुए,44 लोग प्रदेश के बाहर गए ,जबकि सोलन में 14, काँगड़ा में 10, मंडी में 8, हमीरपुर -ऊना में 5-5, चम्बा-शिमला में 4-4, और सिरमौर में 3 सक्रमितों की मौत हुयी है।
प्रदेश में अब तक 7441 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिसमें से 5236 ठीक हुए,44 लोग प्रदेश के बाहर गए ,जबकि सोलन में 14, काँगड़ा में 10, मंडी में 8, हमीरपुर -ऊना में 5-5, चम्बा-शिमला में 4-4, और सिरमौर में 3 सक्रमितों की मौत हुयी है।
निश्चित दूरी की अवहेलना एवं मास्क न पहनने वालों के विरुद्ध करें कार्रवाई : हरिकेश मीणा
हमीरपुर,07 सितंबर(3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के हमीर भवन में आज उपायुक्त हरिकेश मीणा की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कहा कि कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण की रोकथाम के लिए पंचायतों एवं स्थानीय निकायों के सहयोग से लोगों में जागरूकता लाने के लिए व्यापक सूचना एवं शिक्षा अभियान चलाया जाएगा, जिसमें स्वास्थ्य विभाग, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा पंचायती राज संस्थाओं के कर्मचारियों एवं प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा। श्री मीणा ने कहा कि इस अभियान में मुख्य तौर पर लोगों को निश्चित दूरी, फेस कवर (मास्क पहनने) तथा स्वच्छता बनाए रखने व बार-बार हाथ धोने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्थानीय स्तर पर औचक निरीक्षण कर इन नियमों की अनुपालन का आकलन करें। विशेष तौर पर अनुमति प्राप्त आयोजनों के दौरान निश्चित दूरी, मास्क एवं सैनिटाइजेशन नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करवाएं और अवहेलना करने वालों के विरुद्ध जुर्माना एवं दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाएं।
सलासी में कंप्यूटर कोर्स के लिए आवेदन अब 15 सितंबर तक
सलासी में कंप्यूटर कोर्स के लिए आवेदन अब 15 सितंबर तक
हमीरपुर, 07 सितंबर(3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के सलासी में प्रदेश कला संस्कृति भाषा अकादमी द्वारा संचालित किए जा रहे कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स के इस सत्र के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 सितंबर की गई है।केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय एवं नाईलैट चण्डीगढ की ओर से संचालित किए जा रहे इस एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स में कंप्यूटर एप्लीकेशन, बिजनेस अकाउंटिंग एवं बहुभाषी डी.टी.पी. जैसे विषय शामिल हैं। कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के प्रभारी एवं जिला भाषा अधिकारी निक्कू राम ने बताया कि कोर्स के लिए न्यूनतम योग्यता दसवीं पास रखी गई है।
इसके आवेदन पत्र एवं प्राॅस्पैक्टस 15 सितंबर तक किसी भी कार्य दिवस कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र संस्कृति सदन सलासी से प्राप्त किए जा सकते हैं। सभी आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रतियों तथा फोटो के साथ ये आवेदन पत्र इसी कार्यालय में 15 सितंबर तक जमा किये जा सकते हैं। जिला भाषा अधिकारी ने बताया कि इस केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षु कौशल विकास भत्ता लेने के लिए भी पात्र हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला भाषा अधिकारी के कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-226065, 85806-90882 और 88940-67430 पर संपर्क किया जा सकता है।
हमीरपुर, 07 सितंबर(3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के सलासी में प्रदेश कला संस्कृति भाषा अकादमी द्वारा संचालित किए जा रहे कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स के इस सत्र के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 सितंबर की गई है।केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय एवं नाईलैट चण्डीगढ की ओर से संचालित किए जा रहे इस एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स में कंप्यूटर एप्लीकेशन, बिजनेस अकाउंटिंग एवं बहुभाषी डी.टी.पी. जैसे विषय शामिल हैं। कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के प्रभारी एवं जिला भाषा अधिकारी निक्कू राम ने बताया कि कोर्स के लिए न्यूनतम योग्यता दसवीं पास रखी गई है।
इसके आवेदन पत्र एवं प्राॅस्पैक्टस 15 सितंबर तक किसी भी कार्य दिवस कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र संस्कृति सदन सलासी से प्राप्त किए जा सकते हैं। सभी आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रतियों तथा फोटो के साथ ये आवेदन पत्र इसी कार्यालय में 15 सितंबर तक जमा किये जा सकते हैं। जिला भाषा अधिकारी ने बताया कि इस केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षु कौशल विकास भत्ता लेने के लिए भी पात्र हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला भाषा अधिकारी के कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-226065, 85806-90882 और 88940-67430 पर संपर्क किया जा सकता है।
प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं ,पठानिया
शिमला, 07 सितम्बर(3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने कहा है कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और खिलाड़ी अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, उनको प्रोत्साहन और बेहतर मंच प्रदान करने के प्रयास के साथ-साथ प्रदेश में खेल अधोसंरचना को सुदृढ़ किया जाएगा। श्री पठानिया से आज प्रदेश ओलिंपिक एसोसिएशन के महासचिव राजेश भंडारी की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट कर एसोसिएशन की विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने प्रदेश को अन्तरराष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धाओं के लिए उपयुक्त गंतव्य स्थान बनाने और शिमला में स्कीइंग स्पर्धाओं का आयोजन करने के लिए बेहतर सुविधाएं देने की मांग की।
युवा सेवाएं एवं खेल सचिव डाॅ. अजय कुमार शर्मा ने बताया कि विभाग 21 सितम्बर को पीटरहाॅफ शिमला में सभी खेल एसोसियेशन, खेल संगठनों और खिलाड़ियों के लिए एक दिन की कार्यशाला आयोजित करेगा। बैठक में संयुक्त सचिव प्रदेश ओलिंपिक एसोसिएशन ईश्वर रोहाल और रमेश चैहान भी मौजूद थे।
युवा सेवाएं एवं खेल सचिव डाॅ. अजय कुमार शर्मा ने बताया कि विभाग 21 सितम्बर को पीटरहाॅफ शिमला में सभी खेल एसोसियेशन, खेल संगठनों और खिलाड़ियों के लिए एक दिन की कार्यशाला आयोजित करेगा। बैठक में संयुक्त सचिव प्रदेश ओलिंपिक एसोसिएशन ईश्वर रोहाल और रमेश चैहान भी मौजूद थे।
हिमाचल सरकार कंगना रणौत को देगी पुलिस सुरक्षा
शिमला,07 सितम्बर(3आईन्यूज़) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि बाॅलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत के जीवन को खतरे में देखते हुए राज्य सरकार ने उनके प्रवास और आवागमन के दौरान पुलिस सुरक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया है।श्री ठाकुर ने केन्द्रीय गृह मंत्रालय के कंगना रणौत को सीआरपीएफ द्वारा सुरक्षा प्रदान करने के निर्णय के लिए भी आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सहायक कमाण्डेंट के नेतृत्व में सीआरपीएफ कमांडों का एक दल सहायक कर्मचारियों के साथ मनाली पहुंच रहे हैं।
बठिंडा में अकाली दल के उपप्रधान की हत्या
बठिंडा, 07 सितंबर(3आईन्यूज) पंजाब के बठिंडा में शनिवार रात यूथ अकाली दल के उपप्रधान की हत्या कर दी गई।
पुलिस उपाधीक्षक गुरजीत रोमाणा ने इसकी पुष्टि की है। मृतक सुखनप्रीत संधू (23) बठिंडा की लाल सिंह बस्ती का निवासी था। पूर्व विधायक सरूपचंद सिंगला ने हत्या की जांच उच्चाधिकारियों से कराने की मांग की है।
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कारवाई शुरू कर दी है।
जीरकपुर के शताबगढ़ में एक व्यक्ति ने पंचायत सदस्यों की जलालत से आहत होकर की आत्महत्या
जीरकपुर,07 सितंबर(3आईन्यूज) पंजाब में जीरकपुर के शताबगढ़ गांव में एक व्यक्ति ने पंचायत सदस्यों की जलालत से आहत होकर आत्महत्या कर ली।
मृतक की पहचान श्याम सिंह(52)के रूप में की गई है। पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है जिसमें मृतक ने लिखा कि वह सरपंच उषा देवी, बलजीत सिंह , जय सिंह, रणजीत सिंह, कुलदीप सिंह और जगपाल सिंह की वजह से आत्महत्या कर रहा है।
पुलिस को दी शिकायत में मृतक के परिजनों ने बताया कि गांव में गली बनाने के कार्य के दौरान उनके बाड़े की जगह को पंचायती जमीन कहकर काम शुरू कर दिया और श्याम सिंह के विरोध पर काम बंद हुआ।इसके बाद आरोपियों की शिकायत पर पुलिस ने उनके ही परिवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया जबकि हमारी शिकायत पर कोई कारवाई नहीं की गई । इसके बाद दबाव के चलते श्याम सिंह को ऊषा देवी के पैरों में पगडी रखकर जलील किया,जिससे आहत होकर श्याम सिंह ने आत्महत्या कर ली ।
जीरकपुर थाना प्रभारी गुरबंत सिंह ने कहा कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर खिलाफ प्राथमिक मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जल्द शुरू होगा पंजाब की सड़कों के नवीनीकरण का कार्य , सिंगला
चंडीगढ़, 07सितम्बर(3आईन्यूज) पंजाब सरकार जल्द ही 12 प्रमुख सड़कीय परियोजना के नवीनीकरण का काम शुरू करेगी।
लोक निर्माण मंत्री विजय इंदर सिंगला ने रविवार यहां बताया कि केंद्रीय सड़क और बुनियादी ढांचा फंड (सी.आर.आई.एफ.) अधीन करीब 211.22 करोड़ की लागत से इन परियोजनाओं में मुख्य जिला सड़कों और अन्य जिला सड़कों का मजबूतीकरण और नये पुलों का निर्माण शामिल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के दिशा-निर्देशों पर अधिकारियों को इन परियोजनाओं को निर्धारित अवधि में पूरा करने के लिए कहा गया है।
उन्होंने बताया कि 23.74 किलोमीटर लम्बी अमृतसर-चौगावां-रानियाँ सड़क के मजबूतीकरण और सुधार पर 27.08 करोड़ खर्च किए जाएंगे जबकि 40.47 किलोमीटर लम्बी गुरदासपुर-श्री हरगोबिन्दपुर सड़क को 18.57 करोड़ की लागत से मजबूत किया जायेगा। इसी तरह जिला लुधियाना में सराभा-रायकोट सड़क के अपग्रेडेशन, जिला मोगा में बाघापुराना-भगता भाई-नथाना सड़क के अपग्रेडेशन और जिला कपूरथला में फगवाड़ा- जंडियाला सड़क के नवीनीकरण का कार्य क्रमवार 6.95 करोड़, 11.28 करोड़ और 15.72 करोड़ के साथ जल्द ही शुरू किया जायेगा।
श्री सिंगला ने बताया कि फाजिल्का के अबोहर में राजमार्ग-14 का मलौट चौक को हनूंमानगढ़ चौक के साथ जोड़ता 4 किलोमीटर लम्बा हिस्सा और मलौट चौक को सीतोगुन्नो के साथ जोड़ने वाला 2.30 किलोमीटर मुख्य जिला सड़क को 25.02 करोड़ रुपए की लागत से अपग्रेड किया जायेगा। इन सड़कीय परियोजनाओं के अलावा रूपनगर और गुरदासपुर में 12.37 करोड़ की लागत से दो नये पुलों का निर्माण भी किया जायेगा। उन्होंने बताया कि रूपनगर में पुरानी मोरिंडा-रोपड़ सड़क पर गाँव बहरामपुर जिमीदारां के नजदीक सतलुज-यमुना लिंक नहर पर नये पुल का निर्माण किया जायेगा जबकि जिला गुरदासपुर के बाठ साहिब में हाईडल चैनल पर एक उच्च स्तरीय पुल बनाया जायेगा।
Sunday, September 6
पंजाब में कोरोना के 54 मरीजों ने दम तोडा़ , 1606 मरीज ठीक, 1946 नए मामले
चंडीगढ़,06 सितंबर(3आईन्यूज) पंजाब में आज कोरोना से संक्रमित 54 मरीजों ने दम तोड़ दिया ,जिसमें लुधियाना से 13, पटियाला 8 , कपूरथला 6, अमृतसर 5, जालंधर , मोगा ,बठिंडा ,फरीदकोट , में क्रमशः 3-3, होशियारपुर मुक्तसर, पठानकोट में क्रमशः2-2, बरनाला गुरदासपुर तरनतारन और फिरोजपुर में क्रमश एक-एक शामिल है ।
इसके साथ ही मरने वालों की संख्या 1862 पहुंच गई है। पंजाब स्वास्थ्य विभाग के जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य में 1606 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है और 1946 नये मामले आये हैं। अब तक राज्य में कोरोना से संक्रमित 63473 मामले पाए गए जिसमें से 45455 ठीक हुए हैं, और 16156 सक्रिय मामले हैं। राज्य के अस्पतालों में 571 मरीज आक्सीजन और 71वेंटिलेटर प्रणाली पर हैं।
हरियाणा में कोरोना के 25 मरीजों ने दम तोड़ा , 2277 नये मामले, 15692 मामले उपचाराधीन
चंडीगढ़, 06 सितंबर(3आईन्यूज़) हरियाणा में आज कोरोना से संक्रमित 25 मरीजों की मौत हो गई ,जिसमें पंचकूला से 4 कुरुक्षेत्र में 3, फरीदाबाद ,कैथल, अंबाला. रोहतक , पानीपत और करनाल मे क्रमशः 2-2, रेवाड़ी हिसार भिवानी सिरसा यमुनानगर और फतेहाबाद में क्रमश एक-एक शामिल है।इसके साथ ही आज 2277 नए कोरोना मामले आये हैं और 1471ठीक हुए हैं।
हरियाणा स्वास्थ्य विभाग विभाग के अनुसार अब तक कोरोना से संक्रमित 806 लोगों की मौत हो गई है। र और मौजूदा 15692 मामले सक्रिय है । अब तक प्रदेश में 76549 संक्रमित पाए गए, जिसमें से 60051 ठीक हुए। राज्य के अस्पतालों में 210 मरीज ऑक्सीजन और 7 वेंटिलेटर पर हैं।
स्वास्थ्य विभाग की बीमा स्कीम के अंतर्गत परिवार को दी जायेगी 50 लाख रुपए की सहायता
चंडीगढ़/बरनाला, 06 सितम्बर(3आईन्यूज) पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने आज बरनाला जिले के गाँव उगोके के निवासी मल्टी-पर्पज हैल्थ वर्कर कोरोना योद्धा राम सिंह जिनकी मौत कोरोना से हुई थी के घर दुख प्रकट किया।
श्री सिद्धू ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा परिवार को 1 लाख रुपए ऐक्सग्रेशिया अनुदान और उनकी बेटी को सरकारी नौकरी दी जायेगी। इसके अलावा कोरोना योद्धाओं को दी जाने वाली विशेष बीमा योजना के अंतर्गत 50 लाख रुपए भी दिए जाएंगे।उन्होंने कहा कि मल्टीपर्पज हैल्थ वर्कर कोरोना योद्धा राम सिंह जोकि ब्लॉक तपा अधीन गाँव खुड्डी खुर्द और ढिल्लवां में अपनी ड्यूटी पर तैनात था और महामारी के इस दौर में अपनी ड्यूटी पूरी इमानदारी, मेहनत और निष्ठा के साथ निभाई।
श्री सिद्धू ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा परिवार को 1 लाख रुपए ऐक्सग्रेशिया अनुदान और उनकी बेटी को सरकारी नौकरी दी जायेगी। इसके अलावा कोरोना योद्धाओं को दी जाने वाली विशेष बीमा योजना के अंतर्गत 50 लाख रुपए भी दिए जाएंगे।उन्होंने कहा कि मल्टीपर्पज हैल्थ वर्कर कोरोना योद्धा राम सिंह जोकि ब्लॉक तपा अधीन गाँव खुड्डी खुर्द और ढिल्लवां में अपनी ड्यूटी पर तैनात था और महामारी के इस दौर में अपनी ड्यूटी पूरी इमानदारी, मेहनत और निष्ठा के साथ निभाई।उन्होंने कहा कि कुछ लोग संकुचित राजनीति करके गुमराह करने वाली आडीयो/वीडीयो शेयर कर रहे हैं, जिसमें कहा जाता है कि कोई बीमारी नहीं है, कोई टैस्ट करवाने की जरूरत नहीं है या कहा जाता है कि शरीर में से अंग निकाल लिए जाते हैं, परन्तु इस तरह का गलत प्रचार बहुत ही दुर्भाग्यूपर्ण है। उन्होंने कहा कि ऐसे शरारती तत्वों को उन परिवारों के घर जाकर पूछना चाहिए, जिनके मैंबर इस कोरोना महामारी की भेंट चढ़ गए हैं। सो इस तरह के झूठे प्रचार से बचने की जरूरत है।
श्री सिद्धू ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जब भी आपके गाँव/शहर के गली/मुहल्ले में स्वास्थ्य विभाग की कोई टीम द्वारा टेस्टिंग/चैकिंग की जाती है तो उसका पूरी तरह से सहयोग करें।
Subscribe to:
Posts (Atom)