Saturday, February 26

जीरकपुर में ट्रक ने युवक को कुचला :मौत

मोहाली, 26फरवरी (3आईन्यूज) पंजाब में मोहाली जिला के जीरकपुर के मुख्य मार्ग के पास शुक्रवार सुबह एक ट्रक ने एक युवक को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। 
   मृतक  की पहचान मोहाली के सुमितपाल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया  ।
 पुलिस ने फरार  ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है। 

Thursday, February 24

जयराम ठाकुर ने पुलिस विभाग को पुरस्कार जीतने पर बधाई दी

 शिमला, 24फरवरी (3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश पुलिस को एक मीडिया समूह द्वारा आयोजित डिजिटल टेक्नोलॉजी सभा एक्सीलेंस अवार्ड 2022 प्राप्त करने पर बधाई दी है।       
       पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू के मार्गदर्शन में प्रदेश पुलिस की थर्ड आई परियोजना को बिग डेटा/एनालिटिक्स श्रेणी में यह पुरस्कार प्रदान किया गया है।
 


  

Wednesday, February 23

जयराम ठाकुर एम्स से शिमला पहुंचे

 शिमला, 23फरवरी (3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली से छुट्टी मिलने के बाद कल शिमला पहुंचे। 
    श्री ठाकुर गत शुक्रवार से नियमित जांच के लिए एम्स में भर्ती थे। शिमला पहुंचने पर अन्नाडेल में मुख्यमंत्री की अगवानी करने के लिए शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, मिल्कफेड के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, सक्षम गुड़िया बोर्ड का उपाध्यक्ष रूपा शर्मा, कैलाश फेडरेशन के अध्यक्ष रवि मेहता, गौ-सेवा आयोग के अध्यक्ष अशोक शर्मा, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मोहम्मद राजबली, कृषि उत्पाद विपणन समिति शिमला-किन्नौर के अध्यक्ष नरेश शर्मा, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और अधिकारी उपस्थित थे।
    इस अवसर पर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करने के लिए प्रदेश के लोगों का आभार व्यक्त किया।
 





  

ऊना में कार मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद उलटी, एक गंभीर

 ऊना, 23फरवरी (3आईन्यूज ) हिमाचल प्रदेश में  ऊना जिला के  अंबोटा क्षेत्र में सोमवार एक कार मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद एक मकान की  दीवार को तोडने के बाद उलट गई।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बारात की कार होशियारपुर से वापस गणु मंदवाड़ा गांव लौट रही थी रास्ते में कार चालक को  नींद की झपकी आ गई और एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे उसमें सवार व्यक्ति की हालत नाजुक है, जबकि कार चालक और तीन महिलाओं को मामूली चोटें आई हैं। 
   घायल को उसके परिजनों ने गंभीर हालत में 
होशियारपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने इस हादसे की पुष्टि की है।
गगरेट पुलिस ने  मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Tuesday, February 22

ऊना के टाहलीवाल में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, छह मजदूरों की झुलसकर मौत, एक दर्जन से ज्यादा गंभीर घायल

ऊना,22फरवरी (3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश में ऊना जिला के टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र के गुरपाला में एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने से छह महिलाओं की झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि  एक दर्जन से ज्यादा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। 
    मृतकों में दो महिलाएं मां -बेटी उत्तर प्रदेश की है। 
 हरौली पुलिस उपाधीक्षक अनिल पटियाल ने दुर्घटना की पुष्टि की है। 
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया है। 
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Monday, February 21

जयराम ठाकुर को एम्स से शीघ्र छुट्टी मिलने की संभावना

 शिमला, 21फरवरी (3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को शीघ्र एम्स दिल्ली से 
छुट्टी मिलने की संभावना है।
  यह जानकारी देते हुए प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स, नई दिल्ली में भर्ती मुख्यमंत्री की स्वास्थ्य रिपोर्ट सामान्य है और उन्हें शीघ्र ही एम्स से छुट्टी मिलने की संभावना है।
 

राज्यपाल ने राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता श्रिया लोहिया को किया सम्मानित

शिमला, 21फरवरी (3आईन्यूज  )हिमाचल प्रदेश के 

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर से आज राजभवन में राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित मण्डी जिले के सुंदरनगर उप-मंडल की निवासी कुमारी श्रिया लोहिया ने भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कुमारी श्रिया को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया।
    राज्यपाल ने कुमारी श्रिया द्वारा मोटरस्पोर्ट्स कार्टिंग रेसर के तौर पर  राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार प्राप्त करने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय रेसिंग में देश का प्रतिनिधित्व कर हिमाचल का गौरव बढ़ाया है। वह अन्य नवोदित खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

Sunday, February 20

राजभवन में भारत एवं बांग्लादेश फाउंडेशन के सदस्यों के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन

शिमला , 20फरवरी (3आईन्यूज़ )हिमाचल प्रदेश के  राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने गत सायं राजभवन में भारत एवं बांग्लादेश फाउंडेशन के सदस्यों के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया। इस अवसर पर भारत के विदेश राज्य मंत्री राजकुमार राजन सिंह और बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री मोहम्मद शहरयार आलम सहित दोनों देशों के गणमान्य व्यक्ति  उपस्थित थे।

    बांग्लादेश व भारत के संबंधों की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारत और बांग्लादेश संस्था ने संयुक्त रूप से 10वीं मैत्री संवाद का आयोजन किया।

   राज्यपाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि भारत और बांग्लादेश के सौहार्दपूर्ण रिश्तों का यह एक स्वर्णिम दौर है। उन्होंने कहा कि 50 वर्षों के हमारे घनिष्ठ संबंध इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से और अधिक प्रगाढ़ होंगे। बांग्लादेश और भारत फांउडेशन को बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा कि उनकी सार्थक पहल के कारण दोनों देशों के मध्य रिश्ते और अधिक मजबूत हुए हैं। एक संयुक्त सभ्यता विरासत में बंधे होने के अलावा दोनों देश लोकतंत्र के समान मूल्यों को साझा करते हैं तथा शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए आशावान हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रधानमंत्री शेख हसीना के नेतृत्व में भारत और बांग्लादेश ने पड़ोसी देशों के मधुर संबंधों की एक मिसाल कायम की है।

    राज्यपाल ने कहा कि भारत एक शांतिप्रिय देश है। बांग्लादेश की आजादी के पश्चात हमने पाकिस्तान के युद्ध बन्दियों को सम्मानपूर्वक रिहा कर मानवता का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि शिमला स्थित राजभवन बांग्लादेश के पीपल्स वार से भी जुड़ा है और उस गौरवशाली इतिहास को प्रस्तुत करता है। तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी और पाकिस्तान के राष्ट्रपति जुल्फीकार अली भुट्टो के मध्य वर्ष 1972 में ऐतिहासिक शिमला समझौता यहीं पर हस्ताक्षरित हुआ था।

   राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि शिमला का शांत वातावरण और यहां का प्राकृतिक सौंदर्य सदैव उनकी मधुर स्मृतियों में रहेगा। उन्होंने आशा जताई कि सभी सदस्य हिमाचल के आतिथ्य सत्कार से अवश्य आनंदित हुए होंगे और उनकी यात्रा सुखद रहेगी।

  इस अवसर पर राज्यपाल ने उन्हें हिमाचली टोपी, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

 इससे पूर्व इण्डिया फाउंडेशन के निदेशक कैप्टन आलोक बंसल ने भारत एवं बांग्लादेश फाउंडेशन के सदस्यों का स्वागत किया।

 

 

सिरमौर में आबकारी विभाग की अवैध शराब मामले में एक और बड़ी कार्रवाई, शराब फ़ैक्ट्री का लाइसेंस रद्द

सिरमौर , 20फरवरी (3आईन्यूज़ )हिमाचल प्रदेश के  सिरमौर जिला में आयुक्त, राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने नारीवाला, पांवटा साहिब स्थित शराब की एक फ़ैक्ट्री द्वारा की गई अनियमितताओं की जाँच में शराब बनाने, इसके रख-रख़ाव और ढुलाई से जुड़ी अनियमितताएं और ख़ामियां पाई गई।
     आयुक्त, राज्य कर एवं आबकारी विभाग यूनुस ने बताया कि जांच में यह भी पाया गया की उक्त बिवरेज़िज कम्पनी ने शराब की लगभग 900 पेटियों की बिना किसी वैध पास अथवा परमिट के ढुलाई की। इसके अतिरिक्त यह भी पाया गया कि उक्त कम्पनी द्वारा लाइसेंस के नियम एवं शर्तों की बार-बार उल्लंघना की गई है और इससे पहले भी उस पर भारी जुर्माना/दंडात्मक कार्रवाई हुई है।
 इसका कड़ा संज्ञान लेते हुए विभाग ने उक्त शराब की फ़ैक्ट्री का लाइसेंस रद्द कर दिया है और फ़ैक्ट्री को सील करने के भी आदेश दे दिए हैं। यह कार्रवाई हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम, डिस्टिलरीज रूल्ज़ और एचपी बांडिड वेयर हाउस रूल्ज़ के तहत की गई है।
 उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व आबकारी विभाग की नूरपुर टीम द्वारा भी पंजाब के साथ लगते सीमान्त क्षेत्र छन्नी वैली में अवैध शराब बनाने वालों पर संयुक्त कार्यवाही की गई थी। विभाग को इस क्षेत्र में अवैध शराब बनाने की सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं। सीमांत क्षेत्र होने के बावजूद विभाग ने इस क्षेत्र में कार्यवाही की और कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद लगभग 85000 लीटर कच्ची शराब नष्ट कर दी गई थी।
 उन्होंने बताया कि विभाग अवैध शराब बनाने वालों पर कड़ी कार्यवाही कर रहा है और भविष्य में भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी।
 

जय राम ठाकुर की स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट सामान्य

 

शिमला , 20फरवरी (3आईन्यूज़ )हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की  स्वास्थ्य संबंधी सभी रिपोर्ट सामान्य हैं और वे संस्थान के वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में हैं तथा एक या दो दिनों के भीतर उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।

    यह जानकारी देते हुए आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए भर्ती हैं, जहाँ पर सभी रिपोर्ट सामान्य हैं ।

  श्री ठाकुर ने भी ट्वीट कर बताया था कि में स्वास्थय कारणों के चलते एम्स दिल्ली में डॉक्टरों के देखरेख में हूँ ,चिंता की कोई बात नहीं है ।उन्होंने जनता का धन्यबाद करते हुआ कहा कि मुझे आपके मंगल सन्देश मिल रहे हैं । आपकी शुभकामनाओं और देवी -देवताओं के आशीर्वाद से जल्द स्वास्थ्य होकर आपकी और प्रदेश की सेवा में जुट जाऊंगा । 

शिमला :-राज्यपाल ने ब्रह्म कुमारी संस्थान में शिव ध्वजारोहण किया

शिमला , 20फरवरी (3आईन्यूज़ )हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने भारतीय उच्च परम्पराओं के पालन पर विशेष बल देते हुए कहा कि संगठन समाज में अच्छे विचारों और संस्कृति को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
 राज्यपाल  ने यह बात आज यहां शिमला के निकट पंथाघाटी में प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय संस्थान में आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत आयोजित शिव ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान कही।
 उन्होंने कहा कि वर्तमान संदर्भ में संघ और संगठन की मजबूती ही एकमात्र बहुमूल्य अवधारणा है। यह हमारी शक्ति, धर्म और आस्था है।
 उन्होंने धर्म की अलग तरह से व्याख्या पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि धर्म का अर्थ आत्म अनुशासन है। धर्म को अपनाने से शासन और विचारों में अवगुण नहीं आते। उन्होंने उपस्थित लोगों और संगठनों से समृद्ध संस्कृति की रक्षा और धर्म की स्थापना के लिए अपना जीवन समर्पित करने का आह्वान किया ताकि समाज में अच्छी धारणा और संस्कृति स्थापित हो सके।
 
राज्यपाल ने कहा कि महाशिवरात्रि का हमारे सांस्कृतिक जीवन में एक विशेष स्थान है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति ने आध्यात्म को देश की आत्मा माना है, परन्तु हम संस्कृति के मूल विचारों को भूलकर पश्चिमी सभ्यता की ओर आकर्षित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी समृद्ध संस्कृति और धर्म ने विश्व के किसी भी भाग को बलपूर्वक जीतने की कोशिश नहीं की, अपितु हम लोगों के दिल जीतने में विश्वास रखते हैं। प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय संस्थान इस भावना को आत्मसात कर कार्य कर रहा है। उन्होंने प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय संस्थान के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्थान द्वारा किए गए कार्य अनुकरणीय हैं।
 इससे पूर्व, राज्यपाल ने संस्थान के परिसर में एक सेब का पौधा भी रोपित किया।
 इससे पूर्व, प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय संस्थान पंथाघाटी की प्रमुख ब्रह्म कुमारी रजनी ने राज्यपाल को सम्मानित किया। ब्रह्म कुमारी सुनिता ने राज्यपाल का स्वागत किया।  
 पूर्व विधायक ब्रह्म कुमार हृदयराम ने संस्थान की विभिन्न गतिविधियों का ब्यौरा दिया। उन्होंने कहा कि विश्वभर के लगभग 140 देशों में प्रजापिता ब्रह्म कुमारी के 10 हजार से अधिक सेवा केन्द्रों के माध्यम से लगभग 12 लाख नियमित विद्यार्थी आध्यात्मिक ज्ञान अर्जित कर रहे हैं।
 इस अवसर पर कुमारी अर्शी दुल्टा ने नृत्य प्रस्तुत किया।
 

Saturday, February 19

सुजानपुर होली उत्सव की तैयारी शुरू, हथियारों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

सुजानपुर होली उत्सव की तैयारी शुरू,  हथियारों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
हमीरपुर 19 फरवरी(3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर जिला के सुजानपुर में 15 से 18 मार्च तक आयोजित किए जाने वाले राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 
      उत्सव के सुचारू संचालन के लिए जिला दंडाधिकारी देबश्वेता बनिक ने एक आदेश जारी करते हुए सुजानपुर के एसडीएम हरीश गज्जू को मेला अधिकारी नियुक्त किया है।
  एक अन्य आदेश जारी करते हुए जिला दंडाधिकारी ने नगर परिषद क्षेत्र सुजानपुर में 15 से 18 मार्च तक किसी भी तरह के हथियार, विस्फोटक सामग्री और लाठी इत्यादि लेकर चलने पर पूर्ण पाबंदी लगा दी है। देबश्वेता बनिक ने बताया कि डयूटी पर तैनात पुलिस, गृहरक्षक और अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा।

मुख्यमंत्री नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स दिल्ली में भर्ती

मुख्यमंत्री नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स दिल्ली में भर्ती

 शिमला, 19 फरवरी (3आईन्यूज )हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में चिकित्सकों की सलाह पर नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए भर्ती किया गया है।
     यह जानकारी देते हुए प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि  मुख्यमंत्री पूर्णतया स्वस्थ हैं तथा केवल नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए ही एम्स में भर्ती हुए हैं और किसी भी तरह की चिन्ता की बात नहीं है।  
 

Friday, February 18

मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपने क्षेत्र के विकास के लिए रचनात्मक योगदान देने का आह्वान किया

 मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपने क्षेत्र के विकास के लिए रचनात्मक योगदान देने का आह्वान किया

शिमला ,18फरवरी (3आईन्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश के युवाओं से अपने क्षेत्र के विकास के लिए रचनात्मक योगदान देने का आह्वान किया है। 
     श्री ठाकुर ने आज शिमला से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सराज छात्र कल्याण संघ द्वारा राजकीय वल्लभ स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंडी में आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम शाश्वत को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सम्मान और स्वाभिमान के साथ प्रगति के पथ पर आगे बढ़कर ही जीवन के ध्येय को प्राप्त किया जा सकता है।
 मुख्यमंत्री ने कहा कि सराज विधानसभा क्षेत्र प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। वर्तमान में सराज क्षेत्र की 78 पंचायतों में सड़क सुविधा उपलब्ध है और क्षेत्र में 40 से अधिक बसों का परिचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सराज क्षेत्र के लोग देश व प्रदेश के हर क्षेत्र के विकास में अपना योगदान सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्होंने सराज के युवाओं से अपनी संस्कृति के विकास व सांस्कृतिक मूल्यों के अनुसार जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
 उन्होंने वल्लभ स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंडी में अध्ययन के दौरान अपनी मधुर स्मृतियां भी साझा की तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए सराज छात्र कल्याण संघ की सराहना की। उन्होंने कहा कि सराज छात्र कल्याण संघ ने कोरोना संकटकाल के दौरान मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।
 जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। वर्तमान प्रदेश सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में अनेक महत्त्वकांक्षी योजनाएं आरम्भ की हैं जिनमें अखंड शिक्षा ज्योति-मेरे स्कूल से निकले मोती, अटल आदर्श विद्यालय योजना, स्वर्ण जयंती सुपर 100 योजना, स्वर्ण जयंती ज्ञानोद्य कलस्टर श्रेष्ठ विद्यालय योजना सहित कई योजनाएं शामिल हैं। कोरोना काल के दौरान सरकारी विद्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों में शैक्षणिक गतिविधियों को सुचारू बनाए रखने के लिए ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की गई।
 उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश नई शिक्षा नीति को लागू करने वाला देश का पहला राज्य है। प्रदेश के गठन के बाद केवल शिमला में ही राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना हुई थी। वर्तमान प्रदेश सरकार के सार्थक प्रयासों से मंडी में दूसरा राज्य विश्वविद्यालय 1 अप्रैल, 2022 से कार्यशील हो जाएगा। इससे मंडी, कुल्लू, बिलासपुर जिला सहित प्रदेश के अन्य जिलों के छात्रों को भी उच्च शिक्षा प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध होगी।
    मुख्यमंत्री ने सराज छात्र कल्याण संघ को सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 51 हजार रुपये प्रदान करने की घोषणा भी की।

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया

  राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया

 

शिमला ,18फरवरी (3आईन्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज राजभवन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला का कैलेंडर और डायरी जारी की।
    राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया।
   इस अवसर पर राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रकाशनों विशेष तौर पर कॉफी टेबल बुक की सराहना करते हुए कहा कि इसमें विश्वविद्यालय द्वारा पिछले तीन वर्षों के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में अर्जित उपलब्धियों का संकलन किया गया है जो पाठकों के लिए उपयोगी साबित होगा।
   हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सिकन्दर कुमार और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के सदस्य नागेश ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 


जुब्बल में पार्किंग के निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये मंज़ूर किए:सुरेश भारद्वाज

शिमला ,18फरवरी (3आईन्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश के शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने जुब्बल में पार्किंग के निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये मंज़ूर  किए हैं 

     श्री भारद्वाज ने  बताया कि प्रदेश के विकास में शहरी विकास की महत्वपूर्ण भूमिका है। शहरों में बेहतर सड़क सुविधा के दृष्टिगत वाहनों की संख्या बढ़ने से पार्किंग की सुविधा बेहद महत्वपूर्ण हो गई है। इस सन्दर्भ में नगर पंचायत जुब्बल में पार्किंग के निर्माण के लिए जुब्बल-कोटखाई के पूर्व विधायक दिवंगत नरेन्द्र बरागटा की मांग पर सरकार द्वारा पहले ही एक करोड़ रुपये जारी किए गए थे। उन्होंने कहा कि इस पार्किंग के लिए आज दो करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि  मंज़ूर  की गई है।

    उन्होंने कहा कि जुब्बल के लोगों की पार्किंग की मांग को लेकर प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार इस पार्किंग के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। तीन करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस पार्किंग से क्षेत्र के लोगों को पार्किंग की सुविधा प्रदान होगी तथा यह पार्किंग दिवंगत नरेन्द्र बरागटा को श्रद्धांजलि होगी।

बिलासपुर में फरनेंस हेल्पर के साक्षात्कार 21 फरवरी को

बिलासपुर ,18 फरवरी(3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर जिला के औद्योगिक क्षेत्र ग्वालथई की मैसर्ज अग्रवाल स्टील इंडस्ट्रिज प्राईवेट लिमिटेड में फरनेंस हेल्पर के 20 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए 21 फरवरी को सुबह 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। फिटर, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रिकल और वैल्डर ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमाधारक पुरुष उम्मीदवार इन पदों के लिए पात्र हैं।
    अभ्यर्थी की आयु 19 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। जिला रोजगार अधिकारी सुधा सूद ने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह नौ से तेरह हजार रुपये तक वेतन मिलेगा। उन्हें अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।
   सुधा सूद ने बताया कि सभी पात्र उम्मीदवारों को उनके मोबाइल नंबर पर साक्षात्कार की सूचना भेज दी गई है। यदि किसी उम्मीदवार को उसके मोबाइल नंबर पर सूचना नहीं मिली हो और वह उपरोक्त योग्यता रखता हो तथा उसका नाम किसी भी रोजग़ार कार्यालय में पंजीकृत हो तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों, दो पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ व हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाण पत्र के साथ 21 फरवरी को साक्षात्कार में भाग ले सकता है।
जिला रोजगार अधिकारी ने सभी उम्मीदवारों से कोरोना महामारी के संदर्भ में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की अनुपालना करने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष संख्या 01972-222318 पर सम्पर्क कर सकते हैं।


 

14 मार्च से शुरू होंगे दियोटसिद्ध मंदिर के मेले

हमीरपुर , 18 फरवरी (3आईन्यूज )हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर जिला के बाबा बालक नाथ दियोटसिद्ध मंदिर में  14 मार्च से आरंभ होने वाले वार्षिक चैत्र मास मेले के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां शुरु कर दी हैं।
 जिलाधीश एवं बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास की आयुक्त देवाश्वेता बनिक ने वीरवार को दियोटसिद्ध में प्रशासनिक, पुलिस और विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास के गैर सरकारी सदस्यों के साथ बैठक करके मेले की तैयारियों की समीक्षा की।
  इस अवसर पर उन्होंने सभी अधिकारियों और न्यास के गैर सरकारी सदस्यों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि मेले का सफल आयोजन किया सके। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान कोविड-19 से संबंधित सभी नियमों एवं सावधानियों की अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी।
    उन्होंने कहा कि मेले के दौरान सभी प्रबंधों विशेषकर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर परिसर और इसके आस-पास के पूरे क्षेत्र को पांच सैक्टरों में बांटा गया है। मेला अधिकारी, मेला पुलिस अधिकारी और मेला चिकित्सा अधिकारी के अलावा पांचों सैक्टरों में एक-एक सैक्टर मेजिस्ट्रेट और सैक्टर पुलिस अधिकारी की नियुक्तियां की जाएंगी। इस पूरे इलाके में लगभग 150 पुलिस कर्मचारियों और 175 महिला एवं पुरुष होमगार्डों की तैनाती की जाएगी। मेले के लिए विशेष रूप से कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा जोकि 24 घंटे कार्यशील रहेगा। इस दौरान बाबा बालक नाथ मंदिर भी श्रद्धालुओं के दर्शानार्थ 24 घंटे खुला रहेगा।
  जिलाधीश ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मंदिर परिसर और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए स्थापित सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच करें। अगर इनकी मरम्मत और कुछ नए कैमरों की आवश्यकता महसूस की जा रही है तो उसे भी मेला आरंभ होने से पहले ही पूरा कर लें। मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विस्तृत टै्रफिक प्लान भी तैयार करें तथा मेले से पहले ही इसे लागू करें। पार्किंग के लिए भी पर्याप्त स्थान चिह्नित करें। जिलाधीश ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए बिजली, पानी, स्वास्थ्य और अन्य सभी आवश्यक सुविधाओं के लिए व्यापक प्रबंध करें। उन्होंने अग्रिशमन और जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को हाईड्रेंटों का निरीक्षण करने तथा बिजली बोर्ड के अधिकारियों को मंदिर परिसर में लाईनों की आवश्यक मरम्मत के निर्देश भी दिए।
   देबश्वेता बनिक ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद विभाग की एक टीम 24 घंटे तैनात रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सैक्टर में दिन में कम से कम तीन बार सफाई की जाएगी। इसके लिए अतिरिक्त सफाई कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हिंदी और पंजाबी भाषा में साईन बोर्ड भी लगाए जाएंगे। जिलाधीश ने कहा कि रोट-प्रसाद और खाने-पीने की सभी वस्तुओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग और खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी नियमित रूप से दुकानों का निरीक्षण करें तथा रेट लिस्ट भी प्रदर्शित करवाएं। बुजुर्गों और दिव्यांग श्रद्धालुओं को न्यास की ओर से टैक्सी सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने आरटीओ को शाहतलाई से दियोटसिद्ध तक टैक्सी का किराया निर्धारित करने के निर्देश दिए। बैठक में मेले के प्रबंधों से संबंधित अन्य मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।


सुंदरनगर में प्रवासी मजदूर ने बच्ची से दुष्कर्म किया, गिरफ्तार

मंडी, 18 फरवरी (3आईन्यूज )हिमाचल प्रदेश में मंडी जिला के सुंदरनगर उपमंडल के अंतर्गत भड़वान में एक प्रवासी युवक ने मासूम बच्ची  के साथ दुष्कर्म किया। 
   पुलिस को दी शिकायत में पीडिता की मां ने बताया कि बुधवार उसका पति बाजार में सब्जी खरीदने गया था और वह ईट के भट्टे पर मजदूरी करने गई  थी, इसी दौरान आरोपी वसीम (27)सहारनपुर (उप्र) उनकी चार वर्षीय बच्ची को पैसे का लालच देकर अपने साथ ले गया और उससे दुष्कर्म किया। 
बच्ची को नेरचौक मेडिकल उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।
पुलिस उपाधीक्षक दिनेश कुमार ने घटना की पुष्टि की है। 
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है। 

 
 



Thursday, February 17

हिमाचल में खुले शिक्षण संस्थान, बच्चों की हाजिरी कम

 हिमाचल में खुले शिक्षण संस्थान, बच्चों की हाजिरी कम 
शिमला, 17 फरवरी (3आईन्यूज )हिमाचल प्रदेश में 
आज से शिक्षण संस्थान खोल दिये गए हैं, लेकिन बहुत से स्कूलों में बडी संख्या में बच्चे पहले दिन नहीं पहुंचे।
   अभिवावकों का कहना है कि जहां मार्च में परीक्षाएं आयोजित होनी है जिसकी डेटशीट तक भेजी जा चुकी है तो कुछ दिनों के लिए स्कूल क्यों खोले गए। जहां बच्चों के पिछले साल भी आनलाइन पेपर हुए तो इस बार भी ऐसा क्यों नहीं हुआ। 
    मंगलवार को यहां मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया था। 
शिक्षा निदेशक अमरजीत शर्मा ने बताया कि स्कूलों में सुबह की  प्रार्थना , सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल गतिविधियों पर अभी प्रतिबंध रहेगा। उन्होने कहा कि स्कूलों के प्रिंसिपल क्षमता के अनुसार  संभव हो तो बच्चों को सुबह शाम दो सत्र में बुला सकते हैं या फिर बोर्ड और नॉन बोर्ड की कक्षाएं अलग -अलग दिन बुला सकते हैं।







चंडीगढ़:- कॉलोनी नंबर-4 और संजय कालोनी को दो महीने में ढहाने के आदेश जारी

चंडीगढ़, 17फरवरी (3आईन्यूज) केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के  औद्योगिक क्षेत्र की  कॉलोनी नंबर-4 और संजय कालोनी को एस्टेट ऑफिस ने दो महीने में ढहाने के आदेश जारी किए हैं।
  इसके लिए एस्टेट ऑफिस ने कॉलोनी के बाहर चेतावनी  बोर्ड लगा दिया है।जिन लोगों के दस्तावेज में कमी थी और जिन्हें मकान नहीं मिल सके थे वह प्रशासन के फैसले का विरोध कर रहे हैं।
    गौरतलब है कि इस कालोनी के लिए दो हजार से अधिक लोगों को मलोया में फ्लैट दिए जा चुके हैं। बावजूद इसके कॉलोनी में दो हजार से अधिक झुग्गियां अभी भी हैं। 
 

ऊना :कुटलैहड़ में एथनो बोटानिकल पार्क बनने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

पार्क में गिफ्ट शॉप, स्वच्छता कैफे, ट्री हाउस, शौचालय तथा पार्किंग की सुविधा होगी 
ऊना,  17 फरवरी (3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश में ऊना जिला के कुटलैहड़ में गोविंद सागर झील में वाटर स्पोर्ट व साहसिक गतिविधियां शुरू हो रही हैं, जिसका श्रेय कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर की दूरदर्शी सोच को जाता है, जिनके निरंतर प्रयासों से झील में जल क्रीड़ाओं का सफल ट्रायल संभव हो पाया। 
  झील के नैगर्सिक सौंदर्य व जल क्रीड़ाओं का आनंद लेने के लिए आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए अंदरौली में 7 करोड़ रुपए की लागत से ग्रामीण सेनेटरी मार्ट तथा एथनो बोटैनिकल पार्क का निर्माण किया जा रहा है। इस प्रस्तावित पार्क में गिफ्ट शॉप, सेल सेंटर, बीओ क्वार्टर, टिकट सेंटर, स्वच्छता कैफे, रेस्टोरेंट, ट्री-हाउस, शौचालयों व बड़ी पार्किंग का आधुनिक निर्माण किया जाएगा।
    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बताया कि अंदरौली गांव में प्रस्तावित एथनो बोटेनिकल पार्क निर्माण के लिए प्राप्त हुई धनराशि में से 23.62 लाख रूपये सड़क निर्माण पर खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि 12.94 लाख रूपये की राशि व्यय करके एथनो बोटेनिकल पार्क अंदरौली में स्मारिका शॉप सह ग्रामीण मार्ट ब्लॉक-ए व 12.94 लाख रुपए से स्मारिका शॉप सह ग्रामीण मार्ट ब्लॉक-बी तथा 12.94 लाख रुपए की लागत से स्वच्छता कैफे का भी निर्माण किया जाएगा। कंवर ने कहा कि 14.98 लाख रूपये की लागत से एथनो बोटेनिकल पार्क में शौचालय कॉम्लैक्स बनाया जाएगा। वहीं 8.85 लाख से संग्रहण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र भी बनेगा, ताकि यहां से निकलने वाले ठोस कचरे का प्रबंधन यहीं किया जा सके। उन्होंने कहा कि पार्क में 13.09 लाख से किचन कॉम्पलैक्स, 11.73 लाख रूपये से मुख्य द्वार कॉम्पलैक्स तथा 18.53 लाख रूपये से एथनो बोटेनिकल पार्क अंदरौली की चार दीवारी का कार्य किया जाएगा। पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां पर 1.25 लाख रूपये से सोलर लाइट लगाई जाएंगी तथा 4.5 लाख रूपये से रूफ रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर का निर्माण किया जाएगा। पर्यटकों को पार्किंग की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 20.32 लाख रूपये लागत से पार्किंग क्षेत्र में इंटरलॉक पेवर ब्लॉक बिछाने का कार्य किया जाएगा।
  श्री कंवर ने कहा कि एथनो बोटेनिकल पार्क के डिजाइन को अंतिम रूप दिया जा चुका है और जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरु किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्क पर्यटकों के लिए बुनियादी सुविधाएं जुटाने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा तथा इन सभी विकास कार्यों के कार्य पूर्ण होने से पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा और यह क्षेत्र वीक एंड टूरिज्म के रुप में विकसित होगा। 

Wednesday, February 16

चंडीगढ़ :- घर बैठे वैक्सीन लगाने के लिए 1075 हेल्पलाइन शुरू

चंडीगढ़, 16फरवरी (3आईन्यूज) केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में लोगों की सुविधा के लिए घर पर वैक्सीन लगवाने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1075 शुरू किया है। 
     यह जानकारी देते हुए स्वास्थ्य सचिव  यशपाल शर्मा ने कहा कि जो बुजुर्ग एवं बीमार लोग वैक्सीन सेंटर तक नहीं आ सकते उनके लिए यह सुविधा शुरू की गयी है । 
  उन्होंने कहा कि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए 
 इन लोगों को हेल्पलाइन नंबर पर फ़ोन कर अपना नाम पता और मोबाइल नंबर पंजीकृत करना होगा । इसके बाद वैक्सीनेशन टीम उनके घर पर जाकर टीकाकरण करेगी। 
   श्री शर्मा ने कहा कि इस सुविधा का लाभ  15 से 18 तक के किशोर भी  उठा सकते हैं।
   स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में शतप्रतिशत टीकाकरण के लिए यह अभियान  शुरू किया है । 

हरियाणा :- अपने मालिक को पिटबुल कुत्तों ने मार डाला



यमुनानगर, 16फरवरी (3आईन्यूज) हरियाणा में  यमुनानगर  जिला की जम्मू कालोनी में कल एक व्यक्ति को उसके पालतू कुत्तों ने नोचकर मार डाला। 
   प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेंद्र सिंह उर्फ निंदा (40)जब अपने पिटबुल कुत्तों को खोलने लगा उसी दौरान उन्होने निंदा पर हमला कर दिया। शोर सुनकर गांव के दो युवकों ने निंदा को बचाने आए लेकिन कुत्तों ने उन पर हमला कर घायल कर दिया। 
   निंदा को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई। 
   परिजनों ने निंदा का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और उसका अंतिम संस्कार कर दिया। 


पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू की सडक हादसे में मौत

पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू की  सडक हादसे में मौत 
चंडीगढ़, 15फरवरी (3आईन्यूज )  हरियाणा के खरखौदा सोनीपत के पास आज पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू  की सडक हादसे में मौत हो गई। 
  प्राप्त जानकारी के अनुसार दीप अपने दो दोस्तों के साथ कार से जा रहे थे रास्ते में करनाल टोल प्‍लाजा के पास एक कंटेनर से उनकी  टक्‍कर हो गई जिसमें उनकी  मौत हो गई। 
    घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
पुलिस ने शव खरखौदा अस्पताल से सोनीपत भेजा है। 
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
  पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अभिनेता की मौत पर दुख प्रकट किया है। 
 

Tuesday, February 15

कांगडा :-मोहटली रैंप फाटक के पास मालवा एक्सप्रेस रेलगाड़ी की चपेट में आने से छात्रा की मौत

कांगडा,15 फरवरी(3 आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिला के डमटाल पुलिस के अंतर्गत मोहटली रैंप फाटक के  पास कल दोपहर मालवा एक्सप्रेस रेलगाड़ी की चपेट में आने से एक छात्रा  की  मौत हो गई। 
     मृतका की पहचान घंडरा( इंदौरा) निवासी  महक (18) के रूप में हुई है।
रेलवे पुलिस और पुलिस टीम ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच कर शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेजा। 
   पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
  

हमीरपुर शहर में कल कई क्षेत्रों बंद रहेगी बिजली

हमीरपुर शहर में कल कई क्षेत्रों  बंद रहेगी बिजली
हमीरपुर, 15 फरवरी (3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर जिला के विद्युत उपमंडल-2  में लाईनों की आवश्यक मरम्मत के चलते 16 फरवरी को उपायुक्त कार्यालय, वार्ड नंबर-3 और इसके आसपास के क्षेत्रों में सुबह 11 से शाम चार बजे तक बिजली बंद रहेगी।
     सहायक अभियंता अश्वनी पुरी ने इस दौरान क्षेत्र के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती (विरासत मामले समाधान) योजना आरम्भ

शिमला, 15फरवरी(3 आईन्यूज) हिमाचल में प्रदेश स्वर्ण जयंती (विरासत मामले समाधान) योजना आरम्भ की गई है। 

   यह जानकारी देते हुए राज्य कर एवं आबकारी विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न हितधारकों और विभागीय अधिकारियों के अनुरोध पर माल और सेवा कर में सम्मिलित अधिनियमों के तहत लम्बित मामलों और बकाया राशि के निपटान के लिए हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती योजना (विरासत मामले समाधान) 2021 आरम्भ की गई है। इससे करदाताओं को अनिवार्य दस्तावेज प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। जीएसटी लागू होने के बाद भी करदाताओं के कर संबंधी मामलों के विवाद रह गए हैं।
   उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत, डीलर योजना के पहले चरण के दौरान ब्याज और जुर्माने के स्थान पर 10 प्रतिशत की दर से निपटान शुल्क के साथ अपना देय कर जमा कर सकते हैं, जिसकी अवधि 28 अपै्रल, 2022 को समाप्त होगी। पहले चरण के दौरान आवेदन दाखिल करने में विफल रहने वाले डीलरों को निपटान शुल्क का भुगतान करना होगा अर्थात पहले चरण के दौरान लागू देय निपटान शुल्क का 150 प्रतिशत, दूसरे चरण की अवधि 29 अपै्रल से 28 जून, 2022 तक लागू होगी। योजना के तहत, करदाता बकाया कर राशि का भुगतान कर सकते हैं और कानून के तहत किसी भी अन्य परिणाम से मुक्त हो सकते हैं। इससे करदाताओं को राहत मिलेगी और उन्हें ब्याज व जुर्माने के स्थान पर केवल निपटान शुल्क देना होगा।
 उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक पात्र डीलरों को अपने नजदीकी जिला/वृत्त कार्यालय में जाना होगा। उन्होने  डीलरों को योजना के समाप्त होने से पहले इस अवसर का लाभ उठाने का परामर्श दिया।
 

रामपुर :- एचआरटीसी की बस खाई में गिरी

रामपुर  :- एचआरटीसी की  बस खाई में गिरी
शिमला,15 फरवरी (3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश में शिमला जिला के रामपुर उपमंडल के गसो पुल के पास कल  हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम( एचआरटीसी) की एक बस खाई में गिर गई, जिसमें तीन यात्री घायल हो गए। 
   प्राप्त जानकारी के अनुसार एचआरटीसी सुंदरनगर डिपो की बस मंडी से रिकांगपिओ जा रही थी। बस में 32 यात्री सवार थे। रास्ते में गसो पुल के पास बस का टायर पेड के कटे तने से टकरा गया और बस अनियंत्रित होकर पेड़ों को तोड़ते हुए  खाई में जा गिरी। 
 घायलों को महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी में भर्ती कराया गया है। 
     घटना की सूचना पाकर पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य शुरु किये। 

Saturday, February 12

ऊना : ठाकुर ने कुटलेहड़ और हरोली के लिए लगभग 67 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

ऊना,  12 फरवरी (3आईन्यूज ) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज ऊना जिले के अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान जिले के कुटलेहड़ और हरोली विधानसभा क्षेत्रों के लिए लगभग 67 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
   श्री ठाकुर ने समूर  कलां में 16.78 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कला केंद्र ऊना का लोकार्पण किया। उसके उपरांत, उन्होंने थानाकलां में हि.प्र. राज्य विद्युत बोर्ड मंडल, बंगाणा में ग्रामीण विकास मंडल, बसाल में कृषि विभाग का एसएमएस कार्यालय, टयूरी बडोली और कियारियां में पटवार वृत्त, बीहरू में फील्ड कानूनगो कार्यालय खोलने, हरोट, चारड़ा, बल्ह खालसा और बोहरू में पशु चिकित्सा उपकेंद्र खोलने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने चुलहरी, चमियारी और धामंदरी में पशु औषधालय को पशु चिकित्सालयों में स्तरोन्यन, प्राथमिक विद्यालय टीहरा और काकराना का माध्यमिक विद्यालय में स्तरोन्यन, राजकीय माध्यमिक विद्यालय नारी का उच्च विद्यालय और राजकीय उच्च विद्यालय टियूराई को वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने इस अवसर पर बंगाणा में सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी का एक पद सृजित करने की भी घोषणा की।   
     उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धमांदरी एवं रैंसरी में वाणिज्य कक्षाएं आरंभ करने तथा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समूर कलां में विज्ञान प्रयोगशाला स्थापित करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि शीघ्र हि नाबार्ड के अन्तर्गत जिले की तीन प्रमुख सड़कों के क्रियान्वयन के लिए कदम उठाए जाएंगे।
     उन्होंने कहा कि ऊना जिला पिछले चार वर्षों में चहुंमुखी विकास का गवाह बना है। जिले के विभिन्न भागों में 1600 करोड़ रुपये के विकासात्मक कार्यों को समर्पित व पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कला केन्द्र निश्चित रूप से क्षेत्र में सांस्कृतिक गतिविधियों का मुख्य केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद राज्य ने सुनिश्चित किया कि विकास की गति निर्बाध रूप से चलती रहे। इस कठिन दौर में बहुमूल्य जीवन को बचाने के लिए राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं को सभी स्तरों पर मजबूती प्रदान की।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी नेता हताशा में बेबुनियाद और निराधार आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमकेयर योजना के अन्तर्गत पांच लाख से अधिक परिवारों को पंजीकृत किया गया है और अब तक राज्य के 2.17 लाख लोगों के उपचार पर 200 करोड़ रुपये से अधिक व्यय किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री सहारा योजना के तहत गंभीर बीमारियों से पीड़ित आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को निरंतर देखभाल के लिए 3000 रुपये प्रति माह प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना ने हिमाचल प्रदेश को देश का पहला धुआंमुक्त राज्य बनाने में प्रमुख भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के गौ सदनों में रखी गई प्रति गाय पर प्रति माह 500 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है।
  श्री  ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने हाल ही के मण्डी दौरे के दौरान राज्य के लिए 11 हजार 500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस नेता इन विकासात्मक प्रयासों से अभी भी अनभिज्ञ हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के लोग प्रधानमंत्री के विशेष स्नेह के लिए हमेशा ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पूर्ण राज्यत्व के अवसर पर निर्णय लिया कि 60 यूनिट प्रतिमाह बिजली खपत पर प्रदेश के घरेलू उपभोक्ताओं से कोई विद्युत शुल्क नहीं किया जाएगा, जिससे उनकी विद्युत खपत प्रति यूनिट शून्य मानी जाएगी। इसके अतिरिक्त, 125 यूनिट विद्युत खपत वाले घरेलू उपभोक्ताओं से प्रति यूनिट केवल एक रुपया विद्युत शुल्क लिया जाएगा।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध शराब तस्करी में शामिल माफिया को गिरफ्तार किया जा चुका है और यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनके संबंध कांग्रेस पार्टी नेताओं से हैं। राज्य सरकार नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी तथा उनकी सम्पत्ति भी जब्त की जाएगी।
 इससे पहले, मुख्यमंत्री ने 14.70 करोड़ रुपये से बनने वाले 50 बिस्तरों वाले नागरिक अस्पताल, बंगाणा का शिलान्यास किया। उन्होंने 15.54 करोड़ रुपये से उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना धार चामुखा, पीपलू, धरोह सरोह तथा चमियारी सिहाना के संवर्द्धन कार्य तथा नलूट के लठयाणी में 5.47 करोड़ रुपये की 33/11 के.वी., 1ग3.15 एमवीए उप-केन्द्र जिसमें चार आउटगोइंग फीडर्स, नियंत्रण कक्ष भवन तथा हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड बंगाणा के विद्युत उप-मण्डल के तहत कर्मचारी भवन की आधारशिलाएं रखीं।
    मुख्यमंत्री ने अन्दरोली गांव में नई राहें-नई मंजिलें के तहत 2.60 करोड़ रुपये से बनने वाले जलक्रीड़ा भवन तथा थानाकलां में 3.73 करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के ओ.पी.डी. खण्ड की भी आधारशिला रखीं।
 इसके उपरान्त, मुख्यमंत्री ने ऊना के बाबा बाल आश्रम का दौरा किया।
 इसके पश्चात, मुख्यमंत्री ने 3.82 करोड़ रुपये की लागत से पुलिस विभाग के नवनिर्मित प्रशासनिक खण्ड तथा हरोली के झलेड़ा में 3.95 करोड़ रुपये से निर्मित आर.टी.पी.सी.आर. लैब पालकवाह का लोकार्पण किया।
 ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करते हुए कहा कि गत चार वर्षों के दौरान कुटलैहड़ क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की पानी की समस्या का निवारण सुनिश्चित हुआ है, जिसका श्रेय मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व को जाता है। उन्होंने कुटलैहड़ क्षेत्र के लोगों के हितों की अनदेखी के लिए पूर्व कांग्रेस सरकार की निन्दा की। उन्होंने क्षेत्र में 67 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि थानाकलां में 10 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले गोकुलग्राम का कार्य शीघ्र पूर्ण होने जा रहा है तथा समूर में  10.22 करोड़ रुपये की लागत से चैक डैम निर्मित किया जा चुका है। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों की भी विस्तृत जानकारी दी।
 

Friday, February 11

कांगडा :- बाथु पुल के पास मोटरसाइकिल से गिरकर एक युवक की मौत

कांगडा,11  फरवरी (3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिला में रानीताल के पास बाथू पुल के पास कल मोटरसाइकिल से गिरकर एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। 
 मृतक की पहचान समेला गांव के शुभम के रूप में हुई है।
  प्राप्त जानकारी के अनुसार शुभम मोटरसाइकिल  से  बारात में जा रहा था, रास्ते में उसकी मोटरसाइकिल स्किड हो गई और वह सडक पर गिर गया।  पीछे से आ रही एक मोटरसाइकिल बेकाबू होकर शुभम पर चढ़ गई। 
  घायल युवक को राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल टांडा में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। 
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। 
पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

सुंदरनगर में बारात की कार खाई में गिरी, दो युवकों की मौत, तीन घायल

मंडी, 11फरवरी (3आईन्यूज)हिमाचल प्रदेश में मंडी जिला के सुंदरनगर में कल एक कार के गहरी खाई में गिरने से दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीन  अन्य घायल हो गये। 
   प्राप्त जानकारी के अनुसार रोपड़ी गांव से एक बारात धार गांव के लिए गई हुई थी ,रास्ते में  कार बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। 
मृतकों की पहचान  पवन कुमार (24) अजय कुमार (23)के रुप में की गई है।
मंडी पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने हादसे की पुष्टि की है।घायलों को सुंदरनगर सिविल अस्पताल  रैफर किया गया है। 
पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Thursday, February 10

ऊना : 14 फरवरी को बाथू में सजेगा मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत लोन मेला


ऊना, 10 फरवरी(3आईन्यूज)हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में  राजीव गांधी कम्यूनिटी फैसिलिटी सेंटर बाथू में सोमवार सुबह 11 बजे से मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत लोन मेले का आयोजन किया जाएगा। 
    इस लोन मेले में सभी बैंक अपने काउंटर स्थापित करेंगे एवं कमर्शियल व्हीकल डीलर भी अपने काउंटर लगाएंगे। मेले के दौरान मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के बारे में जानकारी दी जाएगी तथा पात्र व्यक्तियों के आवेदन मौके पर भरे जाएंगे। इच्छुक व्यक्ति योजना का लाभ लेने के लिए अपना आधार कार्ड, बोनाफाइड हिमाचली, जन्म प्रमाण पत्र साथ लेकर आएं। मेले में पात्र ऋण प्रकरणों का मौके पर ही सशर्त निपटारा किया जाएगा तथा कमर्शियल व्हीकल के लिए भी सशर्त मंजूरी दी जाएगी। 
    यह जानकारी देते हुए महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र ऊना अंशुल धीमान ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के अंतर्गत आयु सीमा 18-45 वर्ष (महिलाओं के लिए 50 वर्ष) के व्यक्तियों को 1 करोड़  रूपए तक की परियोजना पर 25 से 30 प्रतिशत तक अनुदान व ऋण पर 5 प्रतिशत तक ब्याज अनुदान दिया जाता है। इस परियोजना में लगभग 120 गतिविधियां जैसेकि कंप्यूटर, ग्राफिक्स, डाटा प्रोसेसिंग, औद्योगिक तथा मेडिकल लैब, वाहनों उपकरणों मोबाइल इत्यादि की रिपेयर, ब्लू  प्रिंटिंग, फोटो लैब, जिम, टेंट हाउस, रेस्टोरेंट, डेयरी, चारा इकाई, पेट्रोल पंप इत्यादि पर ऋण प्रदान किया जाता है। उन्होंने सभी पात्र व्यक्तियों से इस मेले में आकर योजना का लाभ उठाने का अनुरोध किया। 

सत्ती ने रामपुर में 65 लाख रुपये की पेयजल योजना का किया भूमिपूजन

ऊना,10फरवरी (3आईन्यूज) छठे राज्य वित्तयोग अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने ऊना जिला की ग्राम पंचायत रामपुर में पेयजल परियोजना का भूमिपूजन कर आधारशिला रखी।
      इस पेयजल परियोजना में 65 लाख रूपये की लागत आएगा।  इसके टैंक की भंडारण क्षमता 50 हजार लीटर होगी तथा क्षेत्र के 5000 लोगों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिलेगी।
     इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए सतपाल सत्ती ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल की रामपुर ग्राम पंचायत में रामपुर बेला में तथा एचआरटीसी वर्कशॉप के नज़दीक निर्मित हो रहीं पेयजल परियोजनाओं के अतिरिक्त यह तीसरी पेयजल परियोजना है। इसके अतिरिक्त इसी ग्राम पंचायत में 8.5 लाख रूपये की राशि व्यय करके तीन पक्के रास्तों का निर्माण किया गया है, जबकि 10 लाख रूपये से स्थानीय स्कूल में दो कमरों तथा मुख्य सड़क मार्ग से स्कूल तक डंगे के निर्माण के लिए 18 लाख रूपये की राशि व्यय की जा रही है। मुहल्ला सैणी में 15 लाख रूपये की राशि व्यय करके नाले को पक्का किया गया है।
      उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए जगह-जगह जिम खोले गए  तथा करोड़ों की धनराशि से खेल मैदानों को विकसित किया गया है। हलके के ग्राम पंचायत भवनों व परिसरों के स्तरीय निर्माण के अलावा विद्यालयों के परिसरों के सौंदर्यकरण पर भी विशेष बल दिया गया है।
     

हिमाचल में वस्तुओं पर बाजार शुल्क को युक्तिसंगत बनाने के लिए एक समिति होगी गठित:जयराम ठाकुर

हिमाचल में वस्तुओं पर बाजार शुल्क को युक्तिसंगत बनाने के लिए एक समिति होगी गठित:जयराम ठाकुर 
शिमला,10फरवरी (3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश व्यापार मंडल के साथ बैठक कर राज्य में वस्तुओं पर बाजार शुल्क को युक्तिसंगत बनाने के लिए सचिव कृषि की अध्यक्षता में एक समिति का गठन करने की घोषणा की।
   श्री ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार व्यापारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उनके कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने उनके सुचारू व्यवसाय के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की हैं और ईज आॅफ डूइंग बिजनेस की रैंकिंग में 16वीं से 7वीं रैंक तक सुधार हुआ है।
   उन्होने कहा कि सरकार और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के लिए राज्य, जिला और तहसील स्तर पर जीएसटी सलाहकार समिति का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे सरकारी कार्यालयों में आने वाले व्यक्तियों की संख्या में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि संकट के समय में व्यापारियों और उनके परिवारों को राहत देने के लिए व्यापारी कल्याण कोष की स्थापना की मांग पर भी राज्य सरकार सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार व्यापारियों को समूह बीमा योजना के तहत लाने के मामले पर भी विचार करेगी।
    श्री ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने हाल ही में अनुपालन संबंधी प्रश्नों और हितधारकों के मुद्दों के समयबद्ध निवारण के लिए और जीएसटी कानून और प्रक्रियाओं में हो रहे परिवर्तनों के बारेे में अवगत कराने के लिए टैक्स हाट कार्यक्रम शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि विभाग जीएसटी राजस्व वृद्धि के लिए स्वैच्छिक अनुपालन बढ़ाने पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारियों की सुविधा के दृष्टिगत सभी अप्रासंगिक नियमों को समाप्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारी कल्याण बोर्ड की बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जाएंगी ताकि व्यापारियों के कल्याण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार यह भी सुनिश्चित करेगी कि दुकानों से सैंपल लेने वाले स्वास्थ्य अधिकारी या कोई भी सरकारी प्राधिकारी इस संबंध में व्यापारियों को तुरंत भुगतान करें।
   उन्होने कहा कि सरकार दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खुलने और बंद होने के समय को भी युक्तिसंगत बनाएगी ताकि व्यापारियों के हित सुरक्षित रखते हुए उन्हें सुविधा प्रदान की जा सके।
 राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त यूनुस ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।
 हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुमेश कुमार शर्मा ने व्यापारिक समुदाय की मांगों पर ध्यान देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को राज्य में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय व्यापारी सम्मेलन के लिए भी आमंत्रित किया।
 

Wednesday, February 9

पिंजौर में बोरी में मिले युवक के शव की गुत्थी सुलझाई,चार लोग गिरफ्तार

चंडीगढ़,09 फरवरी (3 आईन्यूज) हरियाणा की क्राइम ब्रांच पुलिस ने कालका में पिंजौर की रथपुर कॉलोनी में एक बोरी में मिले युवक के शव की गुत्थी सुलझाकर उसकी हत्या के  आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। 
  चारों आरोपी भरत मित्तल उर्फ विक्की( अंबाला), जसप्रीत सिंह उर्फ जस ( पटियाला) , पिंजौर के राकेश कुमार और अमरदीप उर्फ अमर  हैं। चारों ही शराबी हैं। 
    प्राप्त जानकारी के अनुसार अभिनव चंदेल 30 
जनवरी को बद्दी से पिंजौर अपना कोरोना टेस्ट करवाने आया था. जहां पर उसकी आरोपियों के उसकी कहासुनी हो गई और चारों ने अभिनव चंदेल से कहासुनी होने पर उसकी हत्या कर शव बोरी में बांधकर नाले में फेंक दिया था। 
   पुलिस पूछताछ में आरोपियो ने युवक की हत्या कर शव बोरी में नाले में फैंकने का जुर्म कबूल किया है। 
गौरतलब है कि पुलिस ने पिंजौर की रथपुर कालोनी के नाले में बोरी से एक शव बरामद किया था जिसकी पहचान घुमारंवीं उपमंडल के गांव बलोह (हिमाचल प्रदेश) अभिनव चंदेल(32) के रूप में की गई थी । वह अभी अविवाहित था। वह बद्दी में फार्मा कंपनी में नौकरी करता था और वह 30 जनवरी से लापता था। उसका शव 3 फरवरी को नाले के पास पुलिस ने एक बोरी में बरामद किया था। 
  पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया  है।





















रामपुर में पहाड़ी से गिरकर छात्रा की मौत

शिमला,09फरवरी(3 आईन्यूज )हिमाचल प्रदेश में 
 शिमला जिला के उपमंडल रामपुर की काशापाट पंचायत में  एक छात्रा की पहाडी से गिरकर मौत हो गई।   प्राप्त जानकारी के अनुसार 12वीं  की छात्रा
कल अपनी सहपाठी के पास नोट्स लेने गई थी कि इस दौरान डंडोल के पास उसका पैर फिसल गया और गहरी खाई में गिरने से उसकी मौत हो गई। गई।
रामपुर उप पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर ने हादसे  की पुष्टि की है। 
   शव  पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल में भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

अरुणाचल में गश्त के दौरान लापता जवानो में हिमाचल के दो जवान शहीद

कांगडा,09 फरवरी (3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के दो जवान अरुणाचल प्रदेश में हिमस्खलन की चपेट में आकर शहीद हो गए। 
   गौरतलब है कि 19 जैक बटालियन के सात जवान गशत के दौरान तीन दिन पहले बर्फीले तूफान में लापता हो गए थे।  
बैजनाथ उप प्रभागीय न्यायाधीश सलीम आजम ने इसकी पुष्टि की है। 
सात शहीदों में दो जवान हिमाचल प्रदेश के हैं। 
शहीदों में एक जवान बैजनाथ उपमंडल की कंदराल पंचायत के राकेश सिंह (26) हैं। 
दूसरा शहीदबिलासपुर जिला के घुमारवीं उपमंडल की सऊ पंचायत के अंकेश भारद्वाज(21) हैं। 
शहीदों की शहादत को नमन। 

   

Tuesday, February 8

ठाकुर ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षक महासंघ का कैलेंडर-2022 जारी किया

शिमला,08फरवरी(3 आईन्यूज )हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षक महासंघ का कैलेंडर-2022 जारी किया।
    अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा प्रकाशित इस विशेष कैलेंडर में स्वामी विवेकानंद, पंडित मदन मोहन मालवीय, महर्षि दयानंद सरस्वती, महात्मा गांधी, भगिनी निवेदिता, विनोबा भावे, रविंद्र नाथ ठाकुर, महर्षि अरविंद, सुभाष चंद्र बोस सहित लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के सुविचारित वक्तव्य एवं विचार संकलित हैं।
    इस अवसर पर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक डाॅ. राजीव बिंदल, राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षक महासंघ पवन मिश्रा, प्रांत महामंत्री डाॅ. मामराज पुंडीर, विनोद सूद, प्रांत सह संगठन मंत्री भीष्म सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय शंकर, मनोज, विकास और राजेश भी उपस्थित थे।

ठाकुर ने शिमला से कुपवी खण्ड के लिए एम्बुलेंस को दी झंडी

शिमला,08फरवरी(3 आईन्यूज )हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने  आज ओक ओवर, शिमला से चौपाल  क्षेत्र के कुपवी खण्ड के लिए पंजाब नेशनल बैंक द्वारा भेंट की गई एम्बुलेंस को झंडी दिखाकर रवाना किया। 
   यह एम्बुलेंस बैंक द्वारा निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत इस दूर-दराज के क्षेत्र के निवासियों के कल्याण के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी शिमला के माध्यम से भेंट की गई।
मुख्यमंत्री ने बैंक के प्रबंधन के इस परोपकारी कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस एम्बुलेंस से कुपवी क्षेत्र के 16,000 से अधिक निवासी लाभान्वित होंगे।
इस अवसर पर राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी शिमला डाॅ. सुरेखा और  बैंक के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

 

ठाकुर ने भारतीय मजदूर संघ की बैठक की अध्यक्षता की

शिमला,08फरवरी(3 आईन्यूज )हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां भारतीय मजदूर संघ की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार कामगारों और श्रमिक वर्ग के कल्याण के लिए कृतसंकल्प है। 
     श्री ठाकुर ने कहा कि विभिन्न सरकारी विभागों, बोर्डों और निगमों में करूणामूलक आधार पर रोजगार के मामलों की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है। उन्होंने सम्बन्धित विभागों को पंचायत वैटरनरी सहायकों के नियमितिकरण के मामलों पर उदारतापूर्वक विचार करने के भी निर्देश दिए।
   उन्होने कहा कि राज्य सरकार ने अपने चार वर्षों के कार्यकाल में दिहाड़ीदारों की न्यूनतम दिहाड़ी 210 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये प्रतिदिन की है, जिससे उन्हें मासिक 2700 रुपये का लाभ प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने औद्योगिक इकाइयों में कार्य करने वाले श्रमिकों को पर्याप्त और समुचित दिहाड़ी सुनिश्चित की है। सभी दिहाड़ीदारों को साप्ताहिक अवकाश भी प्रदान किया जा रहा है।
      मुख्यमंत्री  ने कहा कि गत चार वर्षों में प्रदेश सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं की राशि में 1750 रुपये की बढ़ोतरी की है। उन्होंने कहा कि बीते चार वर्षों में राज्य सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकताओं के मानदेय में भी 2850 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी की है और आज उन्हें 7300 रुपये प्रतिमाह प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंशकालिक राजस्व कार्यकर्ताओं और स्नातक जल कार्यकर्ता लिपिक (वाटर वर्कर क्लर्क) से सम्बन्धित मामलों पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम, हिमाचल पथ परिवहन निगम और हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सीमित के श्रमिकों और कर्मचारियों की मांगों पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।
 
 उन्होने  कहा कि बोर्डों और निगमों की सर्विस कमेटी की बैठकें नियमित आधार पर आयोजित की जानी चाहिए ताकि कर्मचारियों से सम्बन्धित मामलों का निस्तारण किया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य में सीमेंट संयंत्र प्रबन्धकों द्वारा श्रमिकों के शोषण पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विशेष तौर पर सीमेंट संयंत्रों और अन्य औद्योगिक इकाइयों में आंतरिक गतिविधियों के लिए ठेकेदारों के माध्यम से सेवाएं उपलब्ध करवाने की अनुमति प्रदान की जाएगी।
    श्री ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों को श्रमिकों की सभी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जनसंख्या अनुपात में देश में सबसे अधिक कर्मचारी हैं। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी ने पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है और भारत तथा हिमाचल प्रदेश भी इसका अपवाद नहीं है। उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान भारतीय मजदूर संघ ने इस स्थिति से निपटने के लिए प्रदेश सरकार को अपना रचनात्मक सहयोग प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि राज्य के कर्मचारियों ने भी परीक्षा की इस घड़ी में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। विशेष तौर पर आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने महामारी के दौरान अपनी सराहनीय सेवाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष के बजट में इस बैठक में प्राप्त सुझावों को शामिल करने का भी प्रयास किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से पर्यवेक्षकों की पदोन्नति का कोटा 80 प्रतिशत से बढ़ाकर 90 प्रतिशत किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को नवसृजित 412 पंचायतों में पंचायत चैकीदारों के पदों को सृजित करने और भरने के निर्देश भी दिए ताकि लोगों को सुविधा प्राप्त हो सके।

 इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के अध्यक्ष मदन राणा ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य लोगों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा ही कर्मचारियों और श्रमिकों की विभिन्न मांगों के प्रति संवेदनशील रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से वर्ष 2022-23 के लिए राज्य का बजट तैयार करते समय मजदूरों और मजदूर वर्ग की विभिन्न मांगों पर विचार करने का आग्रह किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि भारतीय मजदूर संघ का प्रत्येक कार्यकर्ता राज्य सरकार की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए अधिक प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ कार्य करेगा।

 



 

हमीरपुर :पेपर जमा कराने गई नाबालिगा लापता

हमीरपुरः 08फरवरी (3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर जिला के नादौन उपमंडल के अंतर्गत जोल गांव में एक नाबालिगा के  लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। 
   प्राप्त जानकारी के अनुसार कशिश (13) शनिवार अपने सरकारी स्कूल बड़ा में अपने ऑनलाइन पेपर जमा कराने गई थी और बीच रास्ते से लापता हो गई।
   परिजनों ने संदिग्ध व्यक्ति पर उसे बहला फुसला कर ले जाने का आरोप लगाया है।
 थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने मामले की पुष्टि की  है। पुलिस ने  आम जन से अपील की कि  अगर किसी को इस छात्रा के बारे में कोई जानकारी मिले तो इस मोबाइल नंबर 98170-53813 पर संपर्क करें। 
   

हिमाचल : बिलासपुर का जवान अरुणाचल प्रदेश में गश्त के दौरान लापता

बिलासपुर, 08फरवरी (3आईन्यूज )हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला का  एक जवान अरुणाचल प्रदेश में गश्त के दौरान लापता हो गया है।
  अंकेश भारद्वाज (21)घुमारवीं उप मंडल  के सेऊ गांव से है। वह अपने छह अन्य जवानों के साथ अरुणाचल प्रदेश की दुर्गम पहाड़ियों में बर्फ़ानी तूफान में गश्त के  दौरान दो दिन पहले लापता हो गया। पिछले कई दिनों से क्षेत्र में भारी बर्फबारी हो रही थी। 
  अंकेश के लापता होने की खबर से उसके परिजन और पूरे  गांव में उदासी छाई है। सभी उसकी सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
   जवानों को खोजने के लिए सेना का बचाव अभियान जारी है।
 

Monday, February 7

किन्नौर में कार खाई में गिरी, तीन नेपालियों की मौत

किन्नौर, 07फरवरी (3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला के भावा वैली में आज एक कार के गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। 
मृतकों की पहचान नेपाली बाबू राम ,सुनील और कुंदन के रूप में की गई है। 
किन्नौर पुलिस अधीक्षक अशौक रत्न ने हादसे की पुष्टि की है। 
पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

एचपीएसईबी(धर्मशाला) ने मार्च में तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया

धर्मशाला,07 फरवरी(3 आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड एचपीएसईबी(धर्मशाला) ने मार्च माह में तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया है।
एचपीएसईबी सचिव  डॉ. मधु चौधरी ने  यह जानकारी सांझा की।   डेटशीट के अनुसार तीसरी कक्षा की परीक्षाएं 10 से 19 मार्च तक,  पांचवीं कक्षा की परीक्षाएं 11 से  21 मार्च ,जबकि आठवीं कक्षा की परीक्षाएं बोर्ड नौ मार्च से लेकर 25 मार्च तक सुबह 9:45 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित की जायेगी। 
    
 

ऊना: बडूहा में एक बुजुर्ग की जहर देकर हत्या

ऊना: बडूहा में एक बुजुर्ग की जहर देकर हत्या  
ऊना, 07फरवरी (3आईन्यूज )हिमाचल प्रदेश में ऊना जिला के  बंगाणा उपमंडल के अंतर्गत बडूहा गांव में एक बुजुर्ग को जहर देकर हत्या कर दी। 
मृतक की पहचान बालकृष्ण (65) के रूप में की गई है।   प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में मृतक की बहू ने कहा कि उनके ससुर शनिवार रात को खाना खाकर सोए गए थे और सुबह कमरे में गई तो ससुर उल्टियां कर रहे थे।इसी दौरान बालकृष्ण  ने कहा कि गांव के ही दो लोगों ने कमरे में घुसकर जबरदस्ती जहर खिला दिया है। बहू ने इस दौरान ससुर के  बयान वीडियो भी बना लिया। 
     ऊना एएसपी प्रवीण धीमान ने इस मामले की  पुष्टि की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

हमीरपुर की छात्रा ने नीट परीक्षा में 47वीं रैंक हासिल किया

हमीरपुर की  छात्रा ने नीट परीक्षा में 47वीं रैंक हासिल किया 
हमीरपुर, 07फरवरी (3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला के गांव बुरनाड़ की बेटी ने नीट की परीक्षा में देशभर में 47वीं रैंक हासिल किया है। 
नाजिया (22) ने नीट परीक्षा में सफलता हासिल कर चार फरवरी को एम्स बिलासपुर में एमबीबीएस में दाखिला लिया है।
नाजिया ने यह सफलता प्राप्त कर  प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर ढेर सारी शुभकामनाएं। 
 

देहरागोपीपुर के साद्धिक ने नीट परीक्षा में 454वां रैंक हासिल किया

देहरागोपीपुर के साद्धिक ने  नीट परीक्षा में 454वां रैंक हासिल किया
कांगडा,07 फरवरी (3आईन्यूज) हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के  देहरागोपीपुर उपमंडल के दयाल गांव के साद्धिक ने  नीट परीक्षा में 454वां रैंक हासिल किया है।
    साद्धिक ने 454वां रैंक हासिल कर डा०राजेद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में प्रवेश पाया है। अब वह वहां एमबीबीएस की पढ़ाई करेंगे।पहली बार नीट परीक्षा में असफल रहने के बावजूद उन्होने बिना कोचिंग के  दूसरी बार सफलता प्राप्त की।